1
00:00:16,000 --> 00:00:20,120
♪ गुम हुआ गुमशुदा, पाके तेरा आसरा ♪

2
00:00:20,480 --> 00:00:24,800
♪ हमनवा ऐ खुदा दे, दे तेरा आसरा ♪

3
00:00:34,000 --> 00:00:38,280
♪ गुम हुआ गुमशुदा, पाके तेरा आसरा ♪

4
00:00:38,600 --> 00:00:42,800
♪ हमनवा ऐ खुदा दे, दे तेरा आसरा ♪

5
00:00:52,160 --> 00:00:56,400
♪ गुम हूँ गुमशुदा, पाके तेरा आसरा ♪

6
00:01:01,240 --> 00:01:05,440
♪ गुम हूँ गुमशुदा, पाके तेरा आसरा ♪

7
00:01:05,760 --> 00:01:09,880
♪ हमनवा ऐ खुदा दे, दे तेरा आसरा ♪

8
00:01:14,800 --> 00:01:17,000
♪ आजा आजा ♪

9
00:01:26,080 --> 00:01:30,040
♪ गुम हुआ गुमशुदा, पाके तेरा आसरा ♪

10
00:01:32,920 --> 00:01:33,720
आदर्श!

11
00:01:38,000 --> 00:01:42,200
♪ गुम हुआ गुमशुदा, पाके तेरा आसरा ♪

12
00:01:42,560 --> 00:01:46,720
♪ हमनवा ऐ खुदा दे, दे तेरा आसरा ♪

13
00:01:47,400 --> 00:01:50,320
♪ कल के सहारे हाज़िर बैठा ♪

14
00:02:09,160 --> 00:02:10,160
कल कहाँ गायब हो गए थे तुम?

15
00:02:15,440 --> 00:02:17,240
कुछ अर्जेंट काम आ गया था।

16
00:02:17,440 --> 00:02:20,080
उस मीटिंग से ज़्यादा अर्जेंट कुछ
हो सकता था हमारी ज़िंदगी में?

17
00:02:21,960 --> 00:02:23,520
कितने करीब थे हम पैसे मिलने के।

18
00:02:26,120 --> 00:02:27,600
और ये शराब कब से पीने लगे हो तुम?

19
00:02:30,160 --> 00:02:31,120
वो भी ऑफिस में, हैं?

20
00:02:36,040 --> 00:02:37,680
अरे हुआ क्या है? कुछ बताओगे।

21
00:02:39,160 --> 00:02:40,040
अरे कुछ पूछ रहे हैं हम!

22
00:02:49,480 --> 00:02:50,600
- हैलो...
-  हैलो, सर।

23
00:02:50,760 --> 00:02:52,760
-  गीता बोल रही हूँ।
- गीता, कहाँ से?

24
00:02:53,640 --> 00:02:56,080
सर, कल आपने हमारी एजेंसी में कॉल किया था?

25
00:02:57,160 --> 00:02:58,120
कौन सी एजेंसी?

26
00:02:58,680 --> 00:03:00,160
आप जिगोलो बनना चाहते हैं ना?

27
00:03:02,040 --> 00:03:03,080
रोंग... रोंग नंबर।

28
00:03:05,320 --> 00:03:08,160
अच्छा, अब बताओ भी। सब ठीक है?

29
00:03:09,480 --> 00:03:10,760
क्या नैना के साथ कुछ हुआ है क्या?

30
00:03:12,120 --> 00:03:15,480
कुछ होने के लिए कुछ
होना चाहिए, कुछ है नहीं।

31
00:03:17,920 --> 00:03:18,720
आदर्श...

32
00:03:36,920 --> 00:03:37,720
इसमें डाल दो।

33
00:03:40,280 --> 00:03:42,360
- क्या?
- अबे पिस्तौल, और क्या?

34
00:03:43,080 --> 00:03:43,920
आप कौन?

35
00:03:44,680 --> 00:03:46,920
- ये कौन है?
- दीजिए, इंट्रोडक्शन!

36
00:03:47,320 --> 00:03:48,640
भैया, ये बबलू भाई के राइट हैंड हैं।

37
00:03:49,160 --> 00:03:50,080
सामान लेने आए हैं।

38
00:03:50,680 --> 00:03:53,160
हम सामान लेकर थोड़ी घूम रहे हैं?

39
00:03:53,360 --> 00:03:55,040
अरे तो जहाँ है, वहाँ ले चलो।

40
00:03:55,760 --> 00:03:57,880
आप देखिए ना तमीज़ से बात करिए हमसे।

41
00:03:58,200 --> 00:04:00,840
सुंदर भाई, हम बात कर रहे हैं,
आप दो मिनट उधर रुकिए ना।

42
00:04:00,960 --> 00:04:02,080
- अबे समझाओ इसे...
- नहीं हम समझा रहे।

43
00:04:02,240 --> 00:04:03,440
- खर्च हो जाएगा खामखां।
- चलिए।

44
00:04:05,520 --> 00:04:06,640
- क्या बोला ये?
- भैया, कुछ नहीं।

45
00:04:06,760 --> 00:04:08,720
- नहीं, क्या बोला ये?
- भैया...

46
00:04:08,920 --> 00:04:10,560
अरे भैया थोड़ा अर्जेंट है।
समझिए ना बात को।

47
00:04:11,360 --> 00:04:14,000
रात से हमारे घर में बैठे हैं। महँगी है।

48
00:04:14,440 --> 00:04:15,640
अरे तो कट्टा दे देते।

49
00:04:16,080 --> 00:04:17,800
इतनी महँगी पिस्तौल देने की क्या ज़रूरत थी?

50
00:04:18,600 --> 00:04:19,760
वाह भैया, वाह!

51
00:04:20,640 --> 00:04:21,920
इज़्ज़त करते हैं आपकी।

52
00:04:22,560 --> 00:04:23,800
और कट्टा कैसे दे देते?

53
00:04:24,640 --> 00:04:26,360
पहली बार तो आपने हमसे कुछ माँगा था।

54
00:04:27,120 --> 00:04:30,040
तुम ना इज़्ज़त करने
के नाम पर बवासीर मत बनो।

55
00:04:31,640 --> 00:04:32,520
हम पहुँचा देंगे।

56
00:04:35,200 --> 00:04:36,920
और ऐसे लोगों को लेकर मत आया करो मेरे पास।

57
00:04:46,920 --> 00:04:47,880
मोती कम्फर्ट लॉज

58
00:05:36,520 --> 00:05:38,720
- पिस्तौल दो हमारी।
- कौन-सी पिस्तौल?

59
00:05:39,120 --> 00:05:41,000
वही जो तुम सुबह होटल से लेकर आए हो।

60
00:05:41,920 --> 00:05:43,600
- बैठिए।
- कहाँ बैठे?

61
00:05:43,960 --> 00:05:46,000
अरे सीट पर बैठिए!
क्या सर पर बैठेंगे हमारे?

62
00:05:48,560 --> 00:05:50,360
इधर से आइए और यहाँ बैठिए।

63
00:05:57,760 --> 00:05:58,600
ये पकड़िए।

64
00:06:09,760 --> 00:06:10,600
कहाँ लेकर जा रहे हो?

65
00:06:14,080 --> 00:06:15,120
अरे पिस्तौल कहाँ है?

66
00:06:35,840 --> 00:06:38,400
अभी तक ना हम
बहुत शराफ़त से पेश आ रहे थे।

67
00:06:39,040 --> 00:06:40,200
सोच के कि आप सदमे में हैं।

68
00:06:40,360 --> 00:06:41,440
अब तो आप हमको हल्के में ले रहे हैं।

69
00:06:41,640 --> 00:06:43,120
हल्के में तुम हमको ले रहे हो!

70
00:06:50,400 --> 00:06:51,880
- मारो।
- छोड़ो।

71
00:06:52,600 --> 00:06:53,440
तुम छोड़ो।

72
00:06:54,520 --> 00:06:55,800
- आप छोड़ो।
- हम मार देंगे!

73
00:06:56,040 --> 00:06:57,760
- हम छोड़ रहे हैं!
- छोड़ो।

74
00:06:59,480 --> 00:07:00,360
छोड़ो!

75
00:07:01,760 --> 00:07:02,600
छोड़ो!

76
00:07:04,480 --> 00:07:08,280
सर, ये ना, पहले हाथ-पैर थोड़े कम चलाइएगा।

77
00:07:09,760 --> 00:07:10,800
उम्र का लिहाज कर रहे हैं।

78
00:07:12,160 --> 00:07:14,200
- आपको तो थैंक यू कहना चाहिए हमें।
- किस बात के लिए?

79
00:07:14,480 --> 00:07:16,240
पुलिस के हाथों लग
गई होती ना, लंबा जाते आप।

80
00:07:16,360 --> 00:07:17,840
हम नहीं जाते, तुम जाते। हम जर्नलिस्ट हैं।

81
00:07:17,960 --> 00:07:19,520
- जर्नलिस्ट हैं!
- पिस्तौल कहाँ है हमारी?

82
00:07:19,680 --> 00:07:21,120
- नहीं है हमारे पास।
- मतलब?

83
00:07:21,360 --> 00:07:23,280
मतलब पिस्तौल है,
कंघी थोड़ी ना, घर पर थोड़ी रखेंगे।

84
00:07:23,400 --> 00:07:25,080
- दोस्त के पास है।
- हाँ, तो दोस्त के पास चलो।

85
00:07:25,560 --> 00:07:27,440
- दोस्त तो कॉलेज में है।
- हाँ, तो कॉलेज में चलो।

86
00:07:28,760 --> 00:07:30,040
हम चलाएँगे।

87
00:07:30,560 --> 00:07:32,040
चलाओ। कैसे चलाओगे!

88
00:07:32,360 --> 00:07:34,320
तुम नहीं चलाओगे।
तुम पीछे बैठोगे, हम चलाएँगे।

89
00:07:35,760 --> 00:07:37,240
एक शर्त पर वापस करेंगे पिस्तौल।

90
00:07:38,760 --> 00:07:41,200
हमारे मुहल्ले के आसपास
कभी नज़र नहीं आएँगे आप।

91
00:07:41,480 --> 00:07:43,840
जिस गंदगी में तुम पैदा हुए हो ना,
वहाँ आने का शौक नहीं है हमको।

92
00:07:43,960 --> 00:07:46,240
ठीक है...मत आइए।
वही तो चाहते हैं!

93
00:07:46,880 --> 00:07:48,320
दोस्त से पिस्तौल लेकर फ़ोन करेंगे आपको।

94
00:07:49,480 --> 00:07:50,280
नंबर दो अपना।

95
00:07:51,640 --> 00:07:52,480
लिखिए।

96
00:07:54,360 --> 00:07:55,560
- 8514...
- हैं?

97
00:07:55,840 --> 00:07:56,680
8514...

98
00:07:56,800 --> 00:07:58,040
- 85... 14।
- 14।

99
00:07:58,440 --> 00:07:59,320
3।

100
00:07:59,920 --> 00:08:01,200
- 3...
- 55।

101
00:08:01,880 --> 00:08:02,920
- 55।
- 55।

102
00:08:03,640 --> 00:08:05,120
- 55?
- 5।

103
00:08:06,960 --> 00:08:08,480
- 5।
- रॉकी के नाम से सेव कर लीजिए।

104
00:08:08,920 --> 00:08:10,120
कहाँ से लगते हो तुम रॉकी?

105
00:08:11,120 --> 00:08:12,320
असली नाम पता है तुम्हारा।

106
00:08:12,440 --> 00:08:13,960
तो फिर कर लीजिए ना सेव, पता है तो।

107
00:08:14,080 --> 00:08:14,920
मिस कॉल दीजिए।

108
00:08:15,160 --> 00:08:18,720
बेवकूफ

109
00:08:22,640 --> 00:08:24,680
आदर्श जोहरी नाम है
हमारा। याद रखना।

110
00:08:24,920 --> 00:08:26,040
भूलाने तो दे नहीं रहे हैं।

111
00:08:26,160 --> 00:08:28,320
सनकी

112
00:08:28,640 --> 00:08:30,000
तुम्हारे फ़ोन का इंतज़ार करेंगे।

113
00:08:31,000 --> 00:08:31,880
फ़ोन नहीं आया ना,

114
00:08:32,160 --> 00:08:34,960
तो जिन लोगों की पिस्तौल है,
उन्हीं को भेज देंगे तुम्हारे यहाँ।

115
00:08:35,120 --> 00:08:36,520
वो लोग बकरा नहीं आदमी काटते हैं।

116
00:08:49,520 --> 00:08:51,080
मारना होगा तो बताएँगे नहीं।

117
00:09:02,040 --> 00:09:03,440
हैलो... हाँ, संजय भाई!

118
00:09:04,640 --> 00:09:06,960
रोक लो, रोक लो। अभी बेचना मत।

119
00:10:26,600 --> 00:10:28,400
हमको लगा तुम प्रेस में हो।

120
00:10:29,040 --> 00:10:30,480
तुमको तो कल भी यही लगा था?

121
00:10:42,880 --> 00:10:43,960
ये...

122
00:10:46,520 --> 00:10:48,760
बाहर के दरवाज़े की और रूम की चाबियाँ।

123
00:10:55,800 --> 00:10:56,600
कपड़े पहन लो।

124
00:10:59,040 --> 00:10:59,880
क्यों?

125
00:11:00,640 --> 00:11:02,000
हमको ऐसे देखने में शर्म आ रही है?

126
00:11:04,480 --> 00:11:06,720
उस लड़के को नंगा
देखने के लिए पैसे दिए थे तुमने

127
00:11:07,400 --> 00:11:09,000
और हमको फ्री में भी
देखने के लिए तैयार नहीं हो?

128
00:11:09,120 --> 00:11:09,960
बैग रखो।

129
00:11:11,360 --> 00:11:12,200
बैग रखो।

130
00:11:13,920 --> 00:11:15,920
अभी बात नहीं लड़ाई होगी, आदर्श प्लीज़।

131
00:11:18,000 --> 00:11:18,880
मेरी तरफ़ देखो!

132
00:11:23,240 --> 00:11:24,040
मुझे छुओ।

133
00:11:25,120 --> 00:11:26,920
-  छुओ मुझे।
- छोड़ो।

134
00:11:27,040 --> 00:11:29,200
ऐसा क्या है उस
जिगोलो में जो हम में नहीं है?

135
00:11:30,920 --> 00:11:31,840
प्लीज़, जाने दो।

136
00:11:36,560 --> 00:11:37,360
छुओ मुझे।

137
00:11:38,120 --> 00:11:38,920
छुओ मुझे।

138
00:11:40,480 --> 00:11:41,600
सेक्स करना है तुमको?

139
00:11:42,640 --> 00:11:43,520
चलो करते हैं।

140
00:11:43,920 --> 00:11:45,880
फ्री नहीं है, मैडम। पैसे लगेंगे।

141
00:11:47,200 --> 00:11:49,720
- लायक नहीं हो तुम उसके।
- क्या? क्या कहा तुमने?

142
00:11:51,080 --> 00:11:52,800
तुमको क्या लगता है, हम ये नहीं कर सकते?

143
00:11:53,440 --> 00:11:55,720
जो करना है करो ना।
रोका किसने है तुम्हें?

144
00:11:55,840 --> 00:11:56,680
तुमने!

145
00:11:57,040 --> 00:11:58,560
हमारे आठ साल के रिश्ते ने।

146
00:11:58,880 --> 00:12:02,720
मेरी शराफत ने, जिसका चूतिया
तुमने बड़े प्यार से बकरे की तरह काटा।

147
00:12:02,960 --> 00:12:04,920
हमने दिन-रात एक कर दिया,
तुम्हारे लिए, इस घर के लिए।

148
00:12:05,040 --> 00:12:07,320
मेरे लिए? क्या माँगा मैंने तुमसे?

149
00:12:07,560 --> 00:12:09,800
अच्छा! तुमने तो कभी कुछ माँगा ही नहीं।

150
00:12:09,920 --> 00:12:13,760
ये दीवारें बोल रही थी।
ये खिड़की, दरवाज़े, कमरे बोल रहे हैं,

151
00:12:13,920 --> 00:12:15,720
मेरे कान बज रहे हैं। "कि आदर्श...

152
00:12:15,920 --> 00:12:19,360
ये खटारा ना बेच देते हैं,
नई कार लेकर आते हैं।"

153
00:12:19,480 --> 00:12:21,960
"आदर्श, पुल के ना उस पार घर ले लेते हैं।"

154
00:12:22,080 --> 00:12:23,800
हम आधे पैसे दे रहे थे उसके।

155
00:12:24,120 --> 00:12:26,920
तुम नहीं नैना, तुम्हारे पापा दे रहे थे।

156
00:12:27,040 --> 00:12:29,920
और उनकी ना एक फूटी कौड़ी
भी हमको नहीं चाहिए, पता है क्यों?

157
00:12:30,160 --> 00:12:32,880
क्योंकि, अगर हम मर भी गए ना
तो हमें कब्र से बाहर निकालकर

158
00:12:33,000 --> 00:12:36,440
इस बात का एहसास कराएँगे
कि हमने तुम्हारे ऊपर एहसान किया है।

159
00:12:36,600 --> 00:12:38,480
- पापा पर प्लीज़ मत जाओ।
- क्यों?

160
00:12:39,240 --> 00:12:41,040
वही तो फंड करते हैं ना तुम्हारे शौक?

161
00:12:41,160 --> 00:12:43,840
हम तो साला किसी...
किसी लायक बचे ही नहीं।

162
00:12:44,920 --> 00:12:47,400
- हम नौकरी करते हैं।
- अच्छा...

163
00:12:48,320 --> 00:12:49,840
क्या नौकरी करती हैं आप, मैडम?

164
00:12:51,200 --> 00:12:53,880
स्पेस में रॉकेट दाग रही हैं?
मंगल ग्रह पर जाएँगी?

165
00:12:54,000 --> 00:12:56,400
आप पूरे दिन गिनती हैं
कि आपके पापा ने आज

166
00:12:56,520 --> 00:12:59,080
कितना लीटर खून मज़दूरों
का, रिक्शेवालों का निकाला।

167
00:12:59,400 --> 00:13:01,040
असली काम का मतलब भी पता है आपको?

168
00:13:02,560 --> 00:13:05,200
अपने पापा के दिए केबिन
में बैठकर जिगोलों को खोजना

169
00:13:05,360 --> 00:13:07,360
उसे काम नहीं, अय्याशी कहते हैं।

170
00:13:08,000 --> 00:13:09,520
वो भी अपने बाप के पैसे पर।

171
00:13:11,480 --> 00:13:12,320
बहुत अच्छे!

172
00:13:14,000 --> 00:13:16,520
अब पता चला तुम
मेरे बारे में क्या सोचते हो।

173
00:13:18,240 --> 00:13:19,920
तुम्हें लगता है कि मैं कुछ नहीं हूँ।

174
00:13:20,440 --> 00:13:23,880
मेरी फीलिंग कुछ नहीं है।
मेरा काम कुछ भी नहीं है।

175
00:13:24,800 --> 00:13:27,080
इस शहर में तुम अकेले
हो ना जो तोप दाग रहे हो।

176
00:13:27,200 --> 00:13:30,840
हम कहाँ टोप दाग रहे हैं, मैडम।
तोप तो आप दाग रही हैं,

177
00:13:30,960 --> 00:13:32,880
अपने से आधी उम्र के लड़के के साथ

178
00:13:33,000 --> 00:13:34,920
हमारे घर में, हमारे बिस्तर में।

179
00:13:35,120 --> 00:13:36,240
बिस्तर तुम्हारा नहीं है।

180
00:13:36,920 --> 00:13:39,440
- अच्छा?
- उसको रोज़ मैं सजाती हूँ।

181
00:13:40,760 --> 00:13:43,000
उस पर चादर, तकिया मैं डालती हूँ।

182
00:13:44,920 --> 00:13:47,360
तुम्हारे गीले तौलिये को ना मैं उठाती हूँ।

183
00:13:48,840 --> 00:13:51,720
उस पर दिन रात सोके सपने मैंने देखे हैं और...

184
00:13:52,800 --> 00:13:55,440
उन सपनों को टूटते हुए भी मैंने ही देखा है।

185
00:13:58,680 --> 00:14:01,280
बिस्तर तुम्हारा नहीं है, मेरा भी है।

186
00:14:04,080 --> 00:14:04,880
ठीक है फिर।

187
00:14:05,000 --> 00:14:08,280
इसके साथ ना वो चादर, तकिया, बिस्तर, गद्दा,

188
00:14:08,400 --> 00:14:10,880
सब अपने साथ ले जाओ,
अपने रंगीन सपने अपने साथ ले जाओ।

189
00:14:11,040 --> 00:14:12,880
- सब खत्म!
- सब खत्म!

190
00:14:15,000 --> 00:14:15,800
सब खत्म!

191
00:14:16,800 --> 00:14:17,600
सब खत्म!

192
00:14:19,760 --> 00:14:20,640
सब खत्म!

193
00:14:21,600 --> 00:14:22,400
सब खत्म!

194
00:14:24,360 --> 00:14:25,160
सब खत्म!

195
00:14:25,760 --> 00:14:26,600
सब खत्म!

196
00:16:26,080 --> 00:16:27,680
- हैलो।
-  जी, सर।

197
00:16:28,240 --> 00:16:30,040
हम मेंबरशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं।

198
00:16:30,280 --> 00:16:33,120
हमें लगा आपने
अपना माइंड चेंज कर लिया है।

199
00:16:33,240 --> 00:16:35,680
नहीं। हम अपना माइंड बना लिए हैं।

200
00:16:35,920 --> 00:16:40,360
बढ़िया। आप 5,000 रुपये वन-टाइम
मेंबरशिप की फीस ऑनलाइन ट्रांसफर कर दीजिए

201
00:16:40,600 --> 00:16:42,920
और साथ में अपनी लेटेस्ट फोटो भेज दीजिए।

202
00:16:43,320 --> 00:16:44,440
प्लीज़, न्यूड फोटो ना हो।

203
00:17:38,960 --> 00:17:39,760
पहुँच गए, मैम।

204
00:17:50,320 --> 00:17:52,080
-  हाय, नैना।
- भावना, हाय।

205
00:17:53,920 --> 00:17:57,320
- मुझे तुम्हारी एक मदद चाहिए थी।
- बताओ।

206
00:17:58,040 --> 00:18:00,760
वो तुम्हारा वो शृष्टि अपार्टमेंट
वाला घर खाली है क्या?

207
00:18:00,880 --> 00:18:04,200
वो तो मैंने बस दो
महीने पहले किराये पर दे दिया।

208
00:18:04,520 --> 00:18:07,520
- किसी को चाहिए था?
- वो मेरी...

209
00:18:08,160 --> 00:18:09,800
मेरी एक दोस्त आई है, दिल्ली से।

210
00:18:10,800 --> 00:18:14,240
उसको बस दो-तीन दिन के लिए चाहिए था।

211
00:18:14,440 --> 00:18:15,440
सॉरी यार।

212
00:18:15,880 --> 00:18:17,560
एक काम कर ना, उसे मेरे घर भेज दे?

213
00:18:17,720 --> 00:18:21,160
- वो ऊपर वाला कमरा खाली है।
- नहीं, वो...

214
00:18:23,080 --> 00:18:24,880
कर लेगी कुछ एडजस्ट।

215
00:18:26,000 --> 00:18:27,640
- थैंक यू।
- चल ठीक।

216
00:18:38,480 --> 00:18:39,560
गीता

217
00:18:44,960 --> 00:18:48,320
कॉन्ग्रेच्युलेशन, सर। आपकी
फर्स्ट बुकिंग की रिक्वेस्ट आई है।

218
00:18:48,800 --> 00:18:50,320
फोटो भेजी है आपको क्लाइंट की।

219
00:18:50,440 --> 00:18:52,440
लेकिन इसमें चेहरा तो नहीं दिख रहा है।

220
00:18:53,000 --> 00:18:56,240
सर ये प्राइवेसी के लिए है।
बॉडी तो दिख रही है ना?

221
00:18:56,720 --> 00:19:00,080
- ये सिंगल हैं कि मैरिड?
- पर्सनल डिटेल नहीं भेज सकते सर।

222
00:19:01,480 --> 00:19:03,640
आप बुकिंग एक्सेप्ट
करना चाहते हैं या नहीं?

223
00:19:03,880 --> 00:19:05,920
ठीक है। आप कन्फ़र्म कर दीजिए।

224
00:19:06,280 --> 00:19:08,560
बढ़िया। आपको लोकेशन मैसेज कर रहे हैं।

225
00:19:45,040 --> 00:19:49,520
हम ये एयरपोर्ट के पार्किंग लॉट के पास हैं।

226
00:19:51,400 --> 00:19:54,240
क्रीम कलर की पूरी आस्तीन की शर्ट पहने हैं

227
00:19:54,560 --> 00:19:56,640
और स्लेटी रंग का पैंट है।

228
00:19:57,760 --> 00:19:58,560
हाँ।

229
00:20:00,480 --> 00:20:01,680
नहीं, हम अकेले ही खड़े हैं।

230
00:20:03,560 --> 00:20:04,520
कहाँ? आप कहाँ हैं?

231
00:20:08,760 --> 00:20:11,080
हमको दो गाड़ी दिख रही है।

232
00:20:13,480 --> 00:20:14,280
अच्छा।

233
00:20:45,280 --> 00:20:50,800
♪ रात बाकी, बात बाकी ♪

234
00:20:51,680 --> 00:20:54,560
♪ होना है जो... ♪

235
00:20:55,400 --> 00:20:56,240
थैंक यू।

236
00:21:01,920 --> 00:21:04,080
- फर्स्ट टाइम है आपका?
- नहीं।

237
00:21:07,680 --> 00:21:08,800
प्रोटेक्शन है आपके पास?

238
00:21:24,480 --> 00:21:26,520
आज शहर का मौसम खुशगवार है।

239
00:21:26,720 --> 00:21:28,520
हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं।

240
00:21:57,200 --> 00:22:00,400
हाँ, आप उनके साथ अंदर जाइए।
हम क्लाइंट को लेके आते हैं।

241
00:22:07,640 --> 00:22:10,840
- होटल सेफ़ है ये?
- अरे हमारा रोज़ का काम है।

242
00:22:11,160 --> 00:22:12,480
आप यकीन रखिए। आइए।

243
00:22:31,120 --> 00:22:31,920
आइए।

244
00:22:45,920 --> 00:22:48,680
उनको आने में अभी कितना टाइम है?

245
00:22:49,520 --> 00:22:51,680
आपका एक छोटा सा वीडियो चाहिए क्लाइंट को।

246
00:22:52,920 --> 00:22:56,360
- इंट्रोडक्शन टाइप में।
- लेकिन फोटो तो है आपके पास।

247
00:22:56,480 --> 00:22:58,440
अरे फोटो से क्या पता चलता है?

248
00:22:58,720 --> 00:23:00,800
क्लाइंट आपको बोलते-बतियाते देखना चाहती है।

249
00:23:01,200 --> 00:23:02,560
ऐसा कीजिए। इस पर आइए।

250
00:23:06,840 --> 00:23:07,960
ठीक है? कंफर्टेबल?

251
00:23:09,160 --> 00:23:10,000
हाँ।

252
00:23:11,400 --> 00:23:12,280
चलिए, शुरू हो जाइए।

253
00:23:18,440 --> 00:23:19,800
हमारा नाम आ...

254
00:23:21,360 --> 00:23:22,160
ऐजे है।

255
00:23:23,440 --> 00:23:24,240
उम्र...

256
00:23:24,960 --> 00:23:25,880
छत्तीस साल।

257
00:23:26,320 --> 00:23:27,160
रंग साफ।

258
00:23:28,000 --> 00:23:32,600
- कद, पाँच फीट दस इंच।
- अरे नहीं, नहीं... ये नहीं चलेगा।

259
00:23:33,000 --> 00:23:34,600
ये तो मैट्रिमोनियल टाइप लग रहा है।

260
00:23:38,640 --> 00:23:41,560
अरे कुछ नहीं है, बस ऊपर
का दो बटन खोल दीजिए।

261
00:23:41,960 --> 00:23:44,680
अरे थोड़ा छाती-वाती
दिखना चाहिए ना? खोलिए।

262
00:23:50,640 --> 00:23:53,320
- चलिए।
- ये वीडियो ज़रूरी है क्या?

263
00:23:54,200 --> 00:23:56,160
भाई, हम अपने लिए थोड़े बनवा रहे हैं!

264
00:23:57,080 --> 00:23:58,720
घबराइए मत, ठीक है?

265
00:23:58,960 --> 00:24:00,880
पहली-पहली बार सबकी फटती है।

266
00:24:01,640 --> 00:24:05,160
थोड़ा कॉन्फ़िडेंस के साथ
बोलिए। हैं, मर्द की तरह!

267
00:24:05,320 --> 00:24:08,720
लेकिन फ़ोन पर तो कहा
था कि फोटो से हो जाएगा।

268
00:24:08,840 --> 00:24:11,920
अरे महाराज! आपको इतना
शर्म आ रहा है, तो मत कीजिए।

269
00:24:12,280 --> 00:24:14,680
हम तो शुरू में देखते ही साफ़
समझ गए थे कि ये आपके बस का है नहीं।

270
00:24:15,760 --> 00:24:19,440
वो, लेकिन मेरे बारे
में जानना क्या चाहती हैं?

271
00:24:19,560 --> 00:24:23,080
अरे सिंपल है! क्लाइंट जानना चाहती
है कि आप जैसे जिगोलो को

272
00:24:23,400 --> 00:24:25,640
15000 रुपये प्रति घंटा, क्यों हायर करें।

273
00:24:26,160 --> 00:24:28,080
ऐसी आप में क्या खूबी है? बस।

274
00:24:32,360 --> 00:24:33,400
एक मिनट।

275
00:24:34,880 --> 00:24:35,840
बाथरूम कहाँ है?

276
00:24:39,520 --> 00:24:41,040
उधर है, जाओ। उधर।

277
00:24:42,240 --> 00:24:43,120
जाइए।

278
00:25:07,720 --> 00:25:08,520
हाय।

279
00:25:09,920 --> 00:25:10,720
हाय।

280
00:25:11,000 --> 00:25:12,840
मैं... आदर्श हूँ।

281
00:25:16,120 --> 00:25:19,400
हाय, मैं आदर्श हूँ।
मैं सेफ और जेंटल...

282
00:25:20,400 --> 00:25:22,000
मैं... मैं जेंटलमैन हूँ।

283
00:25:25,680 --> 00:25:28,360
हाय, मैं आदर्श हूँ।
मैं सेफ और--

284
00:25:29,880 --> 00:25:31,120
चलिए टाइम हो गया।

285
00:25:32,240 --> 00:25:33,120
आ रहे हैं।

286
00:25:54,480 --> 00:25:55,920
अरे, बैठो यार।

287
00:25:56,240 --> 00:25:57,640
बैठो, बैठो...
टेंशनियाओ नहीं

288
00:25:59,840 --> 00:26:01,760
अरे बैठो भैया।

289
00:26:16,440 --> 00:26:17,400
कौन हैं आप लोग?

290
00:26:18,040 --> 00:26:21,360
हम अपहरणकर्ता हैं और आपका अपहरण हुआ है।

291
00:26:31,200 --> 00:26:32,360
सनी

292
00:27:01,960 --> 00:27:05,840
अरे हम कितनी बार कह चुके हैं।
हम जिगोलो नहीं है, जर्नलिस्ट हैं।

293
00:27:05,960 --> 00:27:07,240
स्टोरी करने आए थे, यहाँ।

294
00:27:08,360 --> 00:27:11,040
बहाना अच्छा है, गुरू! लेकिन चलेगा नहीं।

295
00:27:12,240 --> 00:27:14,920
तुमसे पहले ना एक वकील
साहब आए थे केस तफ्तीस करने।

296
00:27:15,680 --> 00:27:16,640
दस लाख रुपये देकर गए।

297
00:27:18,160 --> 00:27:20,680
एक काम करो, तुम पाँच दे देना।

298
00:27:21,000 --> 00:27:24,160
हम एक रुपया नहीं देंगे।
आप लोगों को पता होना चाहिए,

299
00:27:24,320 --> 00:27:26,840
ज़मीनी पत्रकार के पास
पैसा नहीं होता, पॉवर होती है, पॉवर।

300
00:27:27,520 --> 00:27:31,000
हम आप सब लोगों के स्केच
बनवा के ये स्कैम पूरे शहर को बता देंगे।

301
00:27:31,600 --> 00:27:33,720
साले पावर दिखाएगा?

302
00:27:33,840 --> 00:27:36,400
अपनी जगह पड़े रहो तुम,
साले फेर देंगे अभी!

303
00:27:36,520 --> 00:27:38,400
साला बड़े पत्रकार बने फिरते हैं।

304
00:27:38,560 --> 00:27:40,640
पावर दिखाओगे तुम! हाथ बाँधो!

305
00:27:40,760 --> 00:27:42,160
बाँधो इसको। बाँधो।

306
00:27:42,840 --> 00:27:43,880
चेक करो। चेक करो इसका पॉकेट।

307
00:27:46,120 --> 00:27:47,280
जे बात।

308
00:27:48,280 --> 00:27:51,040
पिन बताओ? पिन बताओ!

309
00:27:51,160 --> 00:27:53,280
- पैसा नहीं है उसमें।
- पिन बताओ साले!

310
00:27:53,560 --> 00:27:56,800
- ए, ए... 2...
- काट देंगे, काट देंगे!

311
00:27:56,920 --> 00:27:58,280
2491... 2491।

312
00:28:00,080 --> 00:28:01,840
ये आपके हस्बैंड की है।

313
00:28:02,400 --> 00:28:04,960
उनको वापस दे दीजिएगा।
कल आए थे हमें गोली मारने।

314
00:28:07,400 --> 00:28:10,240
तुम पागल हो गए हो क्या?
आदर्श के पास कोई गन-वन नहीं है।

315
00:28:10,360 --> 00:28:11,880
तो फिर आप उनको ठीक से जानती नहीं हैं।

316
00:28:12,560 --> 00:28:14,440
जितने शरीफ वो दिखते हैं ना, उतने हैं नहीं।

317
00:28:15,080 --> 00:28:17,480
अगर हमें पता होता कि उनके
पास हथियार है और वो झक्की हैं,

318
00:28:17,600 --> 00:28:19,280
तो हम कभी आपके घर सर्विस देने आते ही नहीं।

319
00:28:22,800 --> 00:28:24,200
निकलो तुम! निकलो!

320
00:28:24,360 --> 00:28:27,080
आपकी वजह से हम इस
मुसीबत में हैं। आप ही बाहर निकालेंगी हमें।

321
00:28:27,400 --> 00:28:28,720
गुंडे-बदमाशों की धमकियों के बाद उन्होंने

322
00:28:28,880 --> 00:28:30,400
हमारा फ़ोन उठाना बंद कर दिया है।

323
00:28:31,280 --> 00:28:32,080
देखिए...

324
00:28:32,560 --> 00:28:35,280
हम जिगोलो हैं, गैंगस्टर नहीं।

325
00:28:36,280 --> 00:28:38,520
ये बात अपने हस्बैंड
को भी प्लीज़ समझा दीजिए।

326
00:28:39,160 --> 00:28:40,120
हाथ जोड़ते हैं आपसे।

327
00:28:43,120 --> 00:28:45,800
तुम्हें किसने कहा था
उसे बताने के लिए कि तुम जिगोलो हो?

328
00:29:01,200 --> 00:29:02,760
साले तुमको डराने के लिए बुलाए थे,

329
00:29:04,120 --> 00:29:05,480
डायलॉग मारने के लिए नहीं।

330
00:29:06,600 --> 00:29:07,960
"हम अपहरणकर्ता हैं!"

331
00:29:08,640 --> 00:29:10,320
अपहरणकर्ता नहीं, बेवकूफ हो तुम।

332
00:29:11,040 --> 00:29:13,280
भैया हमको लगा,
ज़ोर से बोलेंगे फट जाएगी साले की।

333
00:29:13,400 --> 00:29:14,960
बोल के नहीं दिखा के फाड़ी जाती है।

334
00:29:16,080 --> 00:29:17,600
सारी फील्डिंग हम सेट करें।

335
00:29:17,880 --> 00:29:20,760
रोज़ मूर्खों की प्रोफाइल
हम चेक करें, उनको घेर के हम लाएँ

336
00:29:21,040 --> 00:29:22,600
और फिर तुम दोनों
बैठ के यहाँ मुँह चलाओ।

337
00:29:22,720 --> 00:29:24,840
एक कट्टे का जुगाड़ हो
नहीं पाया, बनते हो बदमाश।

338
00:29:24,960 --> 00:29:27,600
- भैया कट्टा रास्ते में--
- पिछवाड़े में है तुम्हारे। निकालो उसको।

339
00:29:30,160 --> 00:29:31,000
ये पकड़ो।

340
00:29:32,560 --> 00:29:36,880
- जितना मिलता है, सब निकाल के लेके आओ।
- और थोड़ा खाने-पीने का भी।

341
00:29:37,520 --> 00:29:39,400
हाँ, फरमाइशें दे दो,
कार्यक्रम चल रहा है यहाँ!

342
00:29:42,360 --> 00:29:43,760
"उजला आईना।"

343
00:29:45,680 --> 00:29:47,480
खबरों के पीछे की खबर।

344
00:29:49,200 --> 00:29:51,560
अरे साला, ये तो सही में जर्नलिस्ट है।

345
00:29:52,120 --> 00:29:54,560
कोई जर्नलिस्ट-वर्नलिस्ट
नहीं है ये। बेवकूफ बना रहा है साला।

346
00:29:55,080 --> 00:29:59,000
ये जर्नलिस्ट लोग तैयार होके, परफ्यूम लगा
के, कंघी-चोटी करके खबर के पीछे नहीं भागते।

347
00:29:59,680 --> 00:30:01,040
बेहाल होके भागते हैं।

348
00:30:02,320 --> 00:30:04,040
और ये न्यूज़ के लिए नहीं,
सिर्फ़ फक के लिए आया है।

349
00:30:05,240 --> 00:30:07,280
साइकोलॉजी का थोड़ा
लेक्चर हम भी अटेंड किए हैं।

350
00:30:08,200 --> 00:30:09,600
ऐसे ही नहीं बैठे हैं यहाँ पर।

351
00:30:11,200 --> 00:30:13,880
देखिए...बात समझिए।

352
00:30:15,080 --> 00:30:17,240
टाइमिंग तो आपकी मिसमैच हुई है,

353
00:30:18,120 --> 00:30:19,440
पर जान तो हमारी जा रही है ना।

354
00:30:20,360 --> 00:30:21,240
ले लीजिए।

355
00:30:31,800 --> 00:30:35,840
सभी... सभी चीज़ें मिसमैच हो गई हैं।

356
00:30:38,600 --> 00:30:40,480
सारी ज़िंदगी ही मिसमैच हो गई है।

357
00:30:44,160 --> 00:30:44,960
और हम...

358
00:30:46,120 --> 00:30:49,960
उसी मिसमैच ज़िंदगी को मैच
करने की पूरी कोशिश करते हैं।

359
00:30:52,880 --> 00:30:56,200
रोज़ सुबह उठो, अंडा तलो,

360
00:30:57,080 --> 00:30:59,640
खाना बनाओ, टिफिन पैक करो,

361
00:30:59,920 --> 00:31:00,840
ऑफिस जाओ

362
00:31:02,880 --> 00:31:06,560
और फिर आते वक़्त,
खाना बनाओ, खाओ और सो जाओ।

363
00:31:12,080 --> 00:31:14,360
उसके बीच में कुछ भी नहीं करते।

364
00:31:15,800 --> 00:31:17,360
उसके बीच में हम।

365
00:31:19,640 --> 00:31:20,480
समझ रही हैं?

366
00:31:22,040 --> 00:31:24,120
ये लीजिए। प्लीज़।

367
00:31:25,520 --> 00:31:27,840
हम नहीं चाहते हैं, आपके
हस्बैंड हमारे घर आएँ रात को।

368
00:31:33,440 --> 00:31:34,400
नैना मैडम।

369
00:31:36,440 --> 00:31:37,280
बंदूक।

370
00:31:46,960 --> 00:31:48,800
- अरे भैया...
- अरे भैया,

371
00:31:49,920 --> 00:31:52,400
इसके अकाउंट में 23,720 ही रुपया है।

372
00:31:54,720 --> 00:31:57,200
अबे भैया, फुकरा है साला, कुछ नहीं मिलेगा।

373
00:31:57,640 --> 00:32:00,560
जो मिल गया, वही काफ़ी है।
लीजिए, आप भी एन्जॉय कीजिए! पीजिए।

374
00:32:01,560 --> 00:32:02,360
रख।

375
00:32:03,800 --> 00:32:05,840
यहाँ दो बोतल विस्की
और चवन्नी के लिए आए हैं?

376
00:32:11,720 --> 00:32:14,440
- भैया, हम भी चलते हैंं आपके साथ।
- बैठो।

377
00:32:15,160 --> 00:32:17,520
अब शरीर से नहीं खेलना है।
थोड़ा दिमाग चलाना है।

378
00:32:18,440 --> 00:32:20,560
खाओ-पियो। समझ के आते हैं।

379
00:32:51,080 --> 00:32:53,320
- डिनर कर लीजिए।
- भूख नहीं है।

380
00:32:53,440 --> 00:32:55,840
- ये आप ही के पैसों का है।
- तो भी नहीं खाना है।

381
00:32:58,480 --> 00:33:00,640
हम आपकी यहाँ से बाहर
निकलने में मदद कर सकते हैं।

382
00:33:02,040 --> 00:33:04,920
सीधे-साधे शरीफ आदमी
दिखते हैं। क्यों तकलीफ उठा रहे हैं?

383
00:33:05,480 --> 00:33:07,760
जो भी छोटा-मोटा अमाउंट
हो, दे देख के खत्म कर दीजिए।

384
00:33:08,360 --> 00:33:09,920
पैसा नहीं है हमारे पास।

385
00:33:10,720 --> 00:33:13,400
और हमारे अकाउंट में जो
बैलेंस है, वो तो देख ही लिए होंगे सब लोग।

386
00:33:14,120 --> 00:33:15,000
हटिए।

387
00:33:17,040 --> 00:33:18,120
मूतना है, हटिए।

388
00:33:28,520 --> 00:33:30,880
ये साले बगैर पैसों के छोड़ेंगे नहीं आपको।

389
00:33:32,520 --> 00:33:35,080
- घर से मँगा लीजिए।
- घर पर कोई है नहीं।

390
00:33:37,040 --> 00:33:38,960
शहर से बाहर ले जाने की बात कर रहे हैं।

391
00:33:40,120 --> 00:33:42,120
और एक दूसरा आदमी
शायद पिस्तौल भी लेकर आ रहा है।

392
00:33:48,360 --> 00:33:52,080
आपका कोई दोस्त हो,
जो सच में आपकी परवाह करता हो,

393
00:33:52,640 --> 00:33:55,480
तो उसको फ़ोन करके
जितना हो उतना मँगा लीजिए।

394
00:33:56,480 --> 00:33:58,960
हम आपकी तरफ़ से कुछ
मोल-भाव करवा लेंगे, इन लोगों से।

395
00:34:01,680 --> 00:34:03,040
एक दोस्त है हमारा

396
00:34:03,160 --> 00:34:06,000
जिसको आज शाम को हम
शराब पीने के लिए मिलने वाले थे।

397
00:34:06,120 --> 00:34:07,240
उसको बुला सकते हैं।

398
00:34:07,880 --> 00:34:11,120
और उसके पर्स में हमेशा
तीन-चार कार्ड रहता है।

399
00:34:11,400 --> 00:34:14,000
हर कार्ड से निकालेंगे तो
लाख,डेढ़ लाख रुपया हो जाएगा।

400
00:34:14,360 --> 00:34:16,000
इससे ज़्यादा हम कुछ नहीं कर सकते।

401
00:34:17,040 --> 00:34:18,360
दिमाग तो चलाए आप।

402
00:34:20,200 --> 00:34:21,160
चलिए।

403
00:34:21,880 --> 00:34:22,760
नाम?

404
00:34:23,360 --> 00:34:24,480
दोस्त का नाम?

405
00:34:26,480 --> 00:34:27,280
"बेवकूफ।"

406
00:34:30,000 --> 00:34:32,520
बेवकूफ दोस्त ही
बुरे वक़्त काम आते हैं।

407
00:34:34,680 --> 00:34:38,680
इसलिए, मम्मी मुझे हमेशा बोलती हैं
तुम हर चीज़ें आधी-अधूरी छोड़।

408
00:34:39,800 --> 00:34:42,680
मैंने तो हमेशा मेरा हंड्रेड परसेंट
दिया है। अब तुम ही बताओ।

409
00:34:43,080 --> 00:34:46,360
क्या करूँ मैं और?
पता नहीं, क्यों समझते नहीं है मुझको।

410
00:34:49,480 --> 00:34:51,480
एक सनकी सामने बैठा है,
दूसरे का फ़ोन आ रहा है।

411
00:34:52,280 --> 00:34:53,360
आप ही के हस्बैंड का है।

412
00:34:54,600 --> 00:34:55,680
स्पीकर पर डालो उसे।

413
00:34:57,480 --> 00:34:59,040
- हैलो।
- हाँ, सनी।

414
00:34:59,760 --> 00:35:04,560
- सॉरी, हम तुम्हारा कॉल मिस कर गए।
- नहीं, भाई, सॉरी किस बात का।

415
00:35:05,200 --> 00:35:08,400
हमें लगा आप बिज़ी होंगे।
बताइए... कहाँ आना है?

416
00:35:09,160 --> 00:35:11,640
पैराडाइज होटल। रूम नंबर...

417
00:35:13,440 --> 00:35:14,680
रूम नंबर 24।

418
00:35:15,200 --> 00:35:16,200
कितनी देर में आ जाओगे?

419
00:35:16,560 --> 00:35:18,040
भाई, बस 15-20 मिनट में आए।

420
00:35:22,200 --> 00:35:23,120
"भाई?"

421
00:35:24,920 --> 00:35:26,320
भाई कब से हो गया, वो तुम्हारा?

422
00:35:26,920 --> 00:35:29,160
नहीं मतलब, आदमी तो शरीफ ही है।

423
00:35:29,560 --> 00:35:31,920
अगर हाथ में पिस्तौल या रान ना हो तो।

424
00:35:35,760 --> 00:35:38,960
कहा-सुना माफ़। आपको घर जाना चाहिए।

425
00:35:43,640 --> 00:35:46,280
और जब हालात थोड़े ठीक हो जाएँ,

426
00:35:46,400 --> 00:35:48,000
तो आप हमें दुबारा बुला सकती हैं।

427
00:35:51,640 --> 00:35:53,080
मेरा नंबर डिलीट कर देना।

428
00:35:55,600 --> 00:35:56,480
ठीक है।

429
00:36:12,600 --> 00:36:14,360
दरवाज़ा हमको खोलने दीजिएगा।

430
00:36:15,440 --> 00:36:19,160
ताकि आप हमें उल्लू
बना के चंपत हो जाए ना?

431
00:36:20,080 --> 00:36:22,920
वो अंदर ही नहीं आएगा,
इतने लोगों को देख के।

432
00:36:23,120 --> 00:36:24,200
बहुत चालाक है वो।

433
00:36:25,600 --> 00:36:27,000
हम सच कह रहे हैं।

434
00:36:31,560 --> 00:36:33,600
- बाहर जाके खड़े हो जाओ।
- हम?

435
00:37:18,360 --> 00:37:20,760
- ये क्या बेहूदगी है?
- अबे अजीब टोपा आदमी हो बे!

436
00:37:21,840 --> 00:37:23,560
अब आ रहे हो, जब जाने का टाइम हो गया है।

437
00:37:23,800 --> 00:37:26,160
अरे जब एड्रेस मिला है, तभी
तो आए हैं। मारपीट की क्या ज़रूरत है?

438
00:37:26,360 --> 00:37:28,520
पाँच घंटा लेट हो बे!
लाओ, इधर लाओ।

439
00:37:28,640 --> 00:37:30,400
- रुक जाओ।
- कट्टा इधर दो।

440
00:37:30,680 --> 00:37:32,960
- हम कह रहे हैं, चला देंगे।
- हमारे लिए मँगाए हैं बे, दो!

441
00:37:33,080 --> 00:37:33,920
चला देंगे हम।

442
00:37:39,480 --> 00:37:41,640
- वो हमारा दोस्त होगा।
- एक मिनट...

443
00:37:41,760 --> 00:37:43,960
पीछे, पीछे...

444
00:37:44,640 --> 00:37:45,600
दूर खड़े हो।

445
00:37:45,800 --> 00:37:46,600
इसको बाहर ही रखो।

446
00:37:48,320 --> 00:37:49,160
दरवाज़ा खोलो।

447
00:37:56,320 --> 00:37:58,120
- बैग में, बैग में!
- अबे चुप, साले!

448
00:37:58,200 --> 00:37:59,160
उठ, सीधे बैठ।

449
00:38:00,120 --> 00:38:03,440
- बड़े आए हैं, एक से एक।
- पीछे, पीछे देखो, पीछे।

450
00:38:05,440 --> 00:38:08,160
अरे साला! भैया देख रहे हैं!

451
00:38:08,360 --> 00:38:10,960
- कट्टा मँगाया है अपने दोस्त से!
- ए पिस्तौल दे, पिस्तौल दे।

452
00:38:11,480 --> 00:38:13,840
हट, हट। पीछे हट।

453
00:38:14,640 --> 00:38:15,880
चल चल...

454
00:38:16,160 --> 00:38:17,360
चल!

455
00:38:17,560 --> 00:38:18,360
ए!

456
00:38:18,520 --> 00:38:20,160
- तुम्हारे दोस्त को गोली मार देंगे बेटा।
- मार दो।

457
00:38:20,360 --> 00:38:22,440
- ए भैया, हम किसी के दोस्त-वोस्त नहीं है!
- हम दाग देंगे!

458
00:38:22,560 --> 00:38:24,920
- मार दो!
- हम किसी के दोस्त-वोस्त नहीं है भैया!

459
00:38:25,880 --> 00:38:28,320
अरे गलत आदमी
के गर्दन दबोचे हो! वो दोस्त है!

460
00:38:28,480 --> 00:38:29,600
ए हम किसी के दोस्त नहीं है।

461
00:38:30,960 --> 00:38:32,080
- हम मार देंगे।
- हट!

462
00:38:32,160 --> 00:38:33,680
- हम मार देंगे!
- मार देंगे गोली!

463
00:38:33,920 --> 00:38:34,800
ए!

464
00:38:36,160 --> 00:38:38,560
अरे, कमीनों!

465
00:38:38,640 --> 00:38:41,360
ए साले को बोलो नहीं
तो तुम्हारी खोपड़ी खोल देंगे!

466
00:38:41,520 --> 00:38:42,680
अबे रख!

467
00:38:42,840 --> 00:38:45,800
रख साले!
रख, रख, रख, रख ना कमीने!

468
00:38:46,040 --> 00:38:47,800
- भैया, हम नहीं है!
- नीचे!

469
00:38:47,960 --> 00:38:49,160
साले, अंदर से खाल छील देंगे तुम्हारी!

470
00:38:49,320 --> 00:38:53,080
- भैया, भैया हम कुछ नहीं जानते, देखो!
- हट! ये लो।

471
00:38:53,920 --> 00:38:56,640
बाँधो इसको। चल, चल मार देंगे!

472
00:38:57,040 --> 00:38:58,120
चल, हट!

473
00:39:01,000 --> 00:39:03,320
साले, तुम्हीं थे ना बॉस?
तुम्हीं थे ना बॉस?

474
00:39:04,880 --> 00:39:06,520
साले जिगोलो!

475
00:39:07,080 --> 00:39:09,560
- तुम्हारा वीडियो सब को दिखाएँगे रे।
- तुम ही बॉस हो ना, हैं?

476
00:39:10,120 --> 00:39:12,760
- वायरल कर देंगे तुम्हारा वीडियो।
- तुमने इसको हमारे बारे में बता दिया?

477
00:39:12,960 --> 00:39:15,160
- बाँधो पागल है वो!
- कौन सा वाला वीडियो?

478
00:39:15,360 --> 00:39:17,920
अरे इस साले, बेवकूफ का वीडियो।

479
00:39:18,160 --> 00:39:19,920
- ये क्या कह रहा है?
- पागल है ये!

480
00:39:20,640 --> 00:39:22,520
- जिगोलो बनने आया है रे!
- उठा, उठा!

481
00:39:22,640 --> 00:39:24,160
अरे साला!

482
00:39:24,440 --> 00:39:26,760
जिगोलो बना जर्नलिस्ट,

483
00:39:26,920 --> 00:39:29,640
- जर्नलिस्ट बना जिगोलो?
- मोबाइल कहाँ है, मोबाइल?

484
00:39:39,360 --> 00:39:40,160
अरे चलो ना!

485
00:39:41,400 --> 00:39:42,280
पानी पीना है?

486
00:39:52,280 --> 00:39:53,200
क्या झमेला था ये?

487
00:39:54,120 --> 00:39:57,120
इतनी सी बची थी मेरी गर्दन छुरी से।
जिसको देखो काटने तुला हुआ है?

488
00:39:57,200 --> 00:40:00,440
आप अपना मनहूस काला गहरा
साया ना लेके कहीं और जाइए, हमको बक्श दो!

489
00:40:00,600 --> 00:40:01,400
आप दोनों!

490
00:40:02,080 --> 00:40:02,920
सुनो।

491
00:40:04,160 --> 00:40:05,640
नैना ने तुम्हें कैसे हायर किया था?

492
00:40:07,400 --> 00:40:08,400
आप जुनूनी हैं।

493
00:40:09,160 --> 00:40:10,880
साइको। पता है क्या होता है?

494
00:40:11,800 --> 00:40:13,560
जो पूछ रहे हैं, उसका जवाब दो।

495
00:40:14,360 --> 00:40:15,320
जिगोलो बनना है ना आपको?

496
00:40:15,600 --> 00:40:16,520
जाओ, बनो।

497
00:40:16,800 --> 00:40:20,080
ऐसा करो, शहर में कहीं भी जाओ अपनी मर्जी
से और अपने पिछवाड़े पर धब्बा लगवाओ, जाओ।

498
00:40:21,120 --> 00:40:22,400
- नहीं बताओगे?
- नहीं बताएँगे।

499
00:40:23,040 --> 00:40:24,160
- नहीं बताओगे?
- नहीं बताएँगे।

500
00:40:26,440 --> 00:40:27,200
ठीक है।

501
00:40:28,920 --> 00:40:30,640
- क्या कर रहे हो?
- फोटो ले रहे हैं।

502
00:40:30,800 --> 00:40:32,040
क्या कर रहे हो, फोटो क्यों ले रहे हो?

503
00:40:35,160 --> 00:40:36,320
कल छपेगी अखबार में

504
00:40:37,640 --> 00:40:38,640
तुम्हारे इंटरव्यू के साथ।

505
00:40:38,760 --> 00:40:41,880
और तुम्हारे बाप को अखबार
देने हम खुद जाएँगे।

506
00:40:42,560 --> 00:40:44,920
खुद जाएँगे? घंटा, खुद जाएँगे।

507
00:40:47,840 --> 00:40:48,640
छोड़!

508
00:40:50,000 --> 00:40:50,840
छोड़, छोड़!

509
00:40:53,280 --> 00:40:56,680
आपकी जो ये बाप वाली धमकियाँ
हैं ना, आप ये देना बंद कर कीजिए!

510
00:40:57,640 --> 00:40:59,200
आपको बदला ही लेना है, है ना?

511
00:41:00,120 --> 00:41:02,120
हम अपनी तरफ़ से एक
कॉल गर्ल का इंतज़ाम कर देते हैं।

512
00:41:03,480 --> 00:41:04,640
आप उस पर भड़ास निकाल लो।

513
00:41:05,400 --> 00:41:07,440
आपकी वाइफ ने जिगोलो
हायर किया आपने कॉल गर्ल।

514
00:41:07,800 --> 00:41:09,040
- हिसाब बराबर।
- चुप कर!

515
00:41:11,440 --> 00:41:13,080
ये ना तुम्हारी छोटी सोच है।

516
00:41:16,560 --> 00:41:17,880
नैना को तुम कैसे मिले थे?

517
00:41:18,360 --> 00:41:20,520
क्यों हमारी रोज़ी रोटी पर लात मार रहे हो?

518
00:41:20,640 --> 00:41:22,440
नैना को तुम कैसे मिले थे?

519
00:41:26,560 --> 00:41:29,360
एक औरत है...
जिसके लिए हम काम करते हैं।

520
00:41:29,640 --> 00:41:32,160
- क्या नाम है उनका?
- अरे क्या मतलब, क्या नाम है उनका?

521
00:41:33,120 --> 00:41:34,400
हमको मिलना है उनसे।

522
00:41:35,760 --> 00:41:37,160
होटल की मैनेजर है, जो हमको मिलना है उनसे।

523
00:41:39,200 --> 00:41:41,880
ऐसे कोई मुँह उठा के नहीं जा सकता।

524
00:41:42,040 --> 00:41:43,040
इंट्रो चाहिए होता है।

525
00:41:44,560 --> 00:41:46,360
- हाँ, तो तुम करवाओ इंट्रोडक्शन।
- अच्छा?

526
00:41:46,760 --> 00:41:47,680
क्या कह के, हाँ?

527
00:41:48,440 --> 00:41:50,960
कि देखिए, एक जर्नलिस्ट हैं
इनकी वाइफ ने जिगोलो हायर किया।

528
00:41:51,080 --> 00:41:52,600
- धीरे बोलो, धीरे।
- इनको इतना पसंद आ गया

529
00:41:52,760 --> 00:41:53,760
कि अब ये जिगोलो बनना चाहते हैं।

530
00:41:54,680 --> 00:41:55,520
हाँ।

531
00:41:57,320 --> 00:41:58,160
यही बोलो।

532
00:41:59,640 --> 00:42:01,840
कल से आज तक में ना आपने
मेरा पूरा कारोबार ठप कर दिया है।

533
00:42:02,880 --> 00:42:04,680
हजारों का नुकसान हो गया,
दो, तीन क्लाइंट चले गए।

534
00:42:05,200 --> 00:42:08,160
और हिम्मत तो देखो, अब बोल रहे हो कि जहाँ
हमारी नौकरी है वहाँ आपको काम करना है?

535
00:42:08,920 --> 00:42:11,080
यही दिक्कत है तुम्हारी?
साफ़-साफ़ बोलो ना?

536
00:42:18,160 --> 00:42:19,560
अरे पैसे से नहीं बिकने वाले हम।

537
00:42:24,040 --> 00:42:25,160
इंट्रोडक्शन फीस है।

538
00:42:25,800 --> 00:42:28,440
जितना कमाएँगे, उसका
दस प्रतिशत तुमको देंगे, कमीशन।

539
00:42:29,400 --> 00:42:30,360
अब कराओ इंट्रोडक्शन।

540
00:42:34,440 --> 00:42:35,760
क्या गजब का कॉन्फ़िडेंस है यार!

541
00:42:37,440 --> 00:42:38,560
कहाँ से आता है पता नहीं।

542
00:42:39,000 --> 00:42:42,480
जब तुम्हारे जैसे टुटपुँजिये लोग
बाज़ार में हो, तो आ जाता है।

543
00:42:51,800 --> 00:42:53,280
जब आपने ही सिर फोड़ने की ठान ली है,

544
00:42:54,880 --> 00:42:56,320
हम कौन होते हैं हेलमेट बनाने वाले?

545
00:42:56,800 --> 00:42:57,760
इंतज़ार करेंगे।

546
00:43:00,160 --> 00:43:01,000
सुनो!

547
00:43:03,440 --> 00:43:05,760
क्या गारंटी है, इसके बाद
हमारा पीछा छोड़ देंगे आप?

548
00:43:08,200 --> 00:43:09,280
कोई गारंटी नहीं है।

549
00:43:10,320 --> 00:43:11,640
अरे क्या मतलब है, कोई गारंटी नहीं है?

550
00:43:12,760 --> 00:43:13,840
क्या मेड इन चाइना हो क्या?

551
00:44:22,840 --> 00:44:24,560
सितारा
डिज़ाइन वर्क

552
00:44:30,640 --> 00:44:32,680
-  हाँ, क्या?
- बना रहे हमको, हाँ?

553
00:44:33,240 --> 00:44:35,400
ये कपड़े की दुकान है।
गलत एड्रेस दिए हो।

554
00:44:35,760 --> 00:44:37,240
अरे बिल्कुल सही एड्रेस है।

555
00:44:37,600 --> 00:44:39,040
कारीगर के पास भेजे हैं आपको।

