1
00:00:17,640 --> 00:00:18,840
11 व्यूज़ 0 मैसेजेस

2
00:00:34,600 --> 00:00:36,680
0 अनरीड मैसेजेस

3
00:00:46,200 --> 00:00:47,520
13 व्यूज़ 0 मैसेजेस

4
00:00:53,040 --> 00:00:54,200
14 व्यूज़ 0 मैसेजेस

5
00:01:01,440 --> 00:01:02,760
27 व्यूज़ 0 मैसेजेस

6
00:01:04,880 --> 00:01:06,840
53 व्यूज़ 0 मैसेजेस

7
00:01:08,480 --> 00:01:09,800
65 व्यूज़ 0 मैसेजेस

8
00:01:10,360 --> 00:01:11,280
96 व्यूज़ 0 मैसेजेस

9
00:01:12,000 --> 00:01:12,880
109 व्यूज़ 0 मैसेजेस

10
00:01:14,160 --> 00:01:15,080
128 व्यूज़ 0 मैसेजेस

11
00:01:17,560 --> 00:01:18,640
157 व्यूज़ 1 मैसेज

12
00:01:20,480 --> 00:01:22,000
किसी ने आपके एड पर प्रतिक्रिया दी है

13
00:01:23,240 --> 00:01:25,120
रिच हाउसवाइफ आपका इंतज़ार कर रही हैं
मेंबरशिप फीस मात्र 5000 रुपए

14
00:01:35,800 --> 00:01:37,040
रंगीन

15
00:01:58,160 --> 00:02:00,800
ये सब क्या है?

16
00:02:01,720 --> 00:02:02,760
आप कब आईं?

17
00:02:03,440 --> 00:02:05,840
तुम्हारी और नैना की लड़ाई हुई है क्या?

18
00:02:07,040 --> 00:02:09,800
और ये बात मुझे सुनीता जी से पता चलेंगी?

19
00:02:11,160 --> 00:02:14,160
आदर्श, मेरे भाई की लाइफ में क्या
हो रहा है, ये जानने का हक नहीं है मुझे?

20
00:02:14,840 --> 00:02:17,280
अरे, वो बस
कुछ दिनों के लिए अपने घर गई है।

21
00:02:17,400 --> 00:02:18,760
अपने घर गई है, मतलब?

22
00:02:18,880 --> 00:02:21,440
एक ही शहर में रहते हुए
कौन जाता है ऐसे अपने घर?

23
00:02:22,120 --> 00:02:25,120
- जाते हैं लोग।
- मैं तो नहीं गई कभी।

24
00:02:25,240 --> 00:02:27,880
अरे, आप नहीं गईं इसका मतलब
ये थोड़ी है कि दूसरे लोग भी नहीं जाएँगे?

25
00:02:28,040 --> 00:02:28,880
ये लो।

26
00:02:29,000 --> 00:02:31,800
- तुम कहाँ जा रहे हो अभी?
- कहाँ जा रहे हैं मतलब? ऑफिस जा रहे हैं।

27
00:02:31,880 --> 00:02:33,880
अरे, पर हम तो बात
करने आए हैं ना तुमसे। सुनो तो!

28
00:02:34,040 --> 00:02:35,960
अच्छा, मैं बात कर लूँ नैना से?

29
00:02:36,080 --> 00:02:38,720
नहीं, आप मत बात करिए, प्लीज़। आइए।

30
00:02:38,840 --> 00:02:41,160
- किसी को तो बात करनी होगी ना?
- आइए, आइए।

31
00:02:41,280 --> 00:02:43,400
आज हम बात किए बिना
नहीं जाएँगे। बस, कह रहे हैं!

32
00:02:44,240 --> 00:02:46,520
तुम दोनों पिंटू की शादी में
पैचअप क्यों नहीं कर लेते?

33
00:02:47,080 --> 00:02:49,800
आदर्श, जिस तरीके से तुम रह रहे हो ना,
ये कोई तरीका नहीं है रहने का।

34
00:02:50,760 --> 00:02:51,920
आदर्श!

35
00:02:54,160 --> 00:02:57,600
- अरे, आप कहाँ आ रही हैं?
- मैंने कहा ना आज तो बात कर के ही जाएँगे।

36
00:02:59,880 --> 00:03:02,360
ठीक है। बोलिए, क्या बात करनी है आपको?

37
00:03:03,080 --> 00:03:05,840
देखो, दो साल से
दीपक जी बाहर रह रहे हैं, ठीक?

38
00:03:06,880 --> 00:03:09,480
लेकिन आज भी रोज़ वीडियो कॉल पर
हमारी किसी ना किसी चीज़ को लेकर

39
00:03:09,600 --> 00:03:11,160
बहस हो ही जाती है।

40
00:03:11,640 --> 00:03:13,360
पर रात को सोने से पहले,

41
00:03:13,480 --> 00:03:17,600
हम एक दूसरे को
दिल और हग्स वाले मीम्स भेजते हैं।

42
00:03:17,760 --> 00:03:18,560
तो आप क्या चाहती हैं?

43
00:03:18,680 --> 00:03:20,960
हम भी एक दूसरे को
दिल और हग्स वाले मीम्स भेजें?

44
00:03:21,080 --> 00:03:22,200
- देखो...
- दीदी!

45
00:03:22,320 --> 00:03:24,120
दीपक जीजा और आपकी बात अलग है।

46
00:03:24,240 --> 00:03:26,360
यहाँ नैना और हमारी सोच में फर्क आ गया।

47
00:03:27,000 --> 00:03:30,320
तो, दो अलग लोग हैं
तो सोच भी तो अलग होंगी ना?

48
00:03:31,480 --> 00:03:33,720
अच्छा, हम क्या कह
रहे हैं कि तुम और नैना ना,

49
00:03:34,080 --> 00:03:37,200
पिंटू की शादी में आओ।
हाथ में हाथ डालकर एंट्री करो।

50
00:03:37,320 --> 00:03:39,120
ये सब अब मुझसे नहीं हो पाएगा।

51
00:03:39,760 --> 00:03:41,520
ठीक है, फिर हम कहीं नहीं जा रहे हैं।

52
00:03:44,920 --> 00:03:46,280
ठीक है। हम आ जाएँगे।

53
00:03:46,400 --> 00:03:48,880
लेकिन ये साथ और हाथ,
ये सब हमसे नहीं हो पाएगा।

54
00:03:49,040 --> 00:03:51,560
अब आप चलिए। हमको देर हो रही है।

55
00:03:51,720 --> 00:03:53,880
ठीक है। ये लाए थे तुम्हारे लिए।

56
00:03:55,800 --> 00:03:56,840
- और सुनिए।
- हाँ?

57
00:03:56,960 --> 00:03:59,240
आने के पहले बता दिया करिए,
आप आ रही हैं।

58
00:03:59,360 --> 00:04:01,760
भाई के घर पर कौन सी बहन बताकर आती है?

59
00:04:21,480 --> 00:04:22,720
182 व्यूज़ 1 मैसेज

60
00:05:04,200 --> 00:05:05,800
फिक्सिंगयू डॉट कॉम से एक नया मैसेज

61
00:05:08,080 --> 00:05:08,880
नाम - लकी119
उम्र - 36

62
00:05:09,000 --> 00:05:09,800
"यूज़रनेम बहुत दिलचस्प है"

63
00:05:11,800 --> 00:05:13,800
आदमी ज़्यादा दिलचस्प है

64
00:05:14,680 --> 00:05:15,680
आप ये कबसे कर रहे हैं?

65
00:05:18,440 --> 00:05:19,360
आठ साल से

66
00:05:19,800 --> 00:05:20,640
अनुभवी

67
00:05:21,800 --> 00:05:22,640
पिक भेजो

68
00:05:31,280 --> 00:05:33,080
ये हाथ किसका है?

69
00:05:34,600 --> 00:05:36,160
जिसने गला दबाया।

70
00:05:36,720 --> 00:05:37,960
हाहाहा! आप बहुत मज़ाकिया हैं!

71
00:05:40,920 --> 00:05:42,160
आज रात मिल सकते हैं?

72
00:05:44,560 --> 00:05:45,360
क्या आप पिक भेज सकती हैं?

73
00:05:45,480 --> 00:05:46,280
नहीं भेज सकती

74
00:05:53,040 --> 00:05:54,120
पहले हम पब्लिक प्लेस पर मिलेंगे

75
00:05:54,440 --> 00:05:55,280
मुझे कैसे पता चलेगा
कि आप फेक नहीं हैं?

76
00:05:57,400 --> 00:05:58,200
ओके, कोई बात नहीं।

77
00:05:58,640 --> 00:05:59,840
ढूँढ लो उसे जो फ़ेक ना हो।

78
00:06:17,720 --> 00:06:20,640
♪ ज़िंदगी के मसले मसल दे ♪

79
00:06:20,760 --> 00:06:22,720
♪ हाथों में दबाके ♪

80
00:06:22,920 --> 00:06:25,800
♪ हाथों में दबाके ♪

81
00:06:26,320 --> 00:06:28,920
♪ सारे फैसले ज़रूरी ले ले ♪

82
00:06:29,080 --> 00:06:31,040
♪ सिक्के को उड़ाके ♪

83
00:06:31,160 --> 00:06:34,080
♪ सिक्के को उड़ाके ♪

84
00:06:34,360 --> 00:06:36,240
[पंजाबी में] ♪ तू जिसको
समझाता फिरता है... ♪

85
00:06:36,400 --> 00:06:38,160
रंगीन - हम बार में हैं। आप कहाँ हैं?

86
00:06:38,480 --> 00:06:40,600
लकी119 - आपने क्या पहना है?

87
00:06:40,720 --> 00:06:42,320
[पंजाबी में] ♪ सूखा मेघ ही आता है ♪

88
00:06:42,480 --> 00:06:44,120
रंगीन-चेक शर्ट और आप?

89
00:06:44,760 --> 00:06:46,640
लकी119 - ब्लैक ड्रेस

90
00:06:46,920 --> 00:06:50,800
[पंजाबी में] ♪ मूर्ख के हिस्से में रो-धोकर
सूखा मेघ ही आता है ♪

91
00:06:51,520 --> 00:06:52,640
रंगीन - किधर?

92
00:06:52,760 --> 00:06:54,680
♪ उम्मीद जगाए ♪

93
00:06:54,800 --> 00:06:56,800
लकी119 - डांस फ़्लोर पर

94
00:06:56,920 --> 00:06:58,840
[पंजाबी में] ♪ पीछे लौटा जाए कैसे? ♪

95
00:06:58,960 --> 00:07:00,840
[पंजाबी में] ♪ दिल दीदार कराए ♪

96
00:07:01,000 --> 00:07:02,960
♪ उम्मीद जगाए ♪

97
00:07:03,080 --> 00:07:04,960
♪ फिर हमको चिढ़ाए ♪

98
00:07:05,120 --> 00:07:07,760
[पंजाबी में] ♪ पीछे लौटा जाए कैसे? ♪

99
00:07:08,760 --> 00:07:10,880
रंगीन - यहाँ तो सभी काले...

100
00:07:11,640 --> 00:07:13,120
सॉरी, सॉरी।

101
00:07:13,560 --> 00:07:14,600
सॉरी?

102
00:07:15,240 --> 00:07:19,480
या तो टेक्स्ट कर लो या चल लो!
दोनों काम साथ कैसे कर रहे हो!

103
00:07:19,600 --> 00:07:21,680
- गलती हो गई। सॉरी।
- क्या?

104
00:07:22,080 --> 00:07:23,440
दूसरा लेना पड़ेगा।

105
00:07:24,040 --> 00:07:26,280
प्लीज़, हमसे गिरा है। हम ला देते हैं।

106
00:07:26,600 --> 00:07:28,880
- एक लॉन्ग आइलेंड इसके लिए...
- क्या?

107
00:07:29,080 --> 00:07:33,200
[अंग्रेज़ी में] लॉन्ग आइलेंड इसके लिए
और मेरे लिए जैक आइलेंड। डबल।

108
00:07:40,400 --> 00:07:41,680
[अंग्रेज़ी में] माफ़ कीजिए।

109
00:07:42,680 --> 00:07:43,760
माफ़ कीजिए।

110
00:07:46,400 --> 00:07:48,200
[पंजाबी में] ♪ कोरे-कोरे कागज़ पर ♪

111
00:07:48,320 --> 00:07:50,560
- [पंजाबी में] ♪ काली सियाही फैल गई ♪
- थैंक यू।

112
00:07:50,800 --> 00:07:52,520
[पंजाबी में] ♪ दिल की
हरकतें ऐसी... ♪

113
00:07:52,720 --> 00:07:54,880
[पंजाबी में] ♪ मुश्किल में डाल देती है ♪

114
00:07:55,040 --> 00:07:57,600
[पंजाबी में] ♪ सिर पर हमारे बैडलक बैठी ♪

115
00:07:58,320 --> 00:08:01,720
[पंजाबी में] ♪ रहती मुँह फुलाके,
गुडलक ऐंठी ♪

116
00:08:02,520 --> 00:08:05,920
[पंजाबी में] ♪ हमारी सक्सेस वाली
सीढ़ी खींची ♪

117
00:08:06,680 --> 00:08:08,720
- ♪ सभी खानों में साँप बिठाए... ♪
- ये आपका लॉन्ग,

118
00:08:09,040 --> 00:08:11,800
- और ये आपके लिए डबल जैक।
- थैंक यू।

119
00:08:12,320 --> 00:08:14,800
एक इसके लिए भी ले आओ।
इसका भी ड्रिंक गिर गया।

120
00:08:15,040 --> 00:08:16,880
लेकिन हमने तो नहीं गिराया।

121
00:08:17,160 --> 00:08:18,880
लेकिन ला तो सकते हैं।

122
00:08:19,000 --> 00:08:21,240
ये बेचारी भीड़ में पिचक जाएगी।

123
00:08:22,640 --> 00:08:25,760
एक लार्ज वोडका मेरे लिए और एक आपके लिए।

124
00:08:26,000 --> 00:08:27,800
थैंक यू। हम नहीं पिएंगे।

125
00:08:28,320 --> 00:08:29,560
अरे, हम पिला रहे हैं।

126
00:08:29,880 --> 00:08:31,280
हम आपके लिए ला देते हैं।

127
00:08:31,560 --> 00:08:33,760
- दरअसल, कोई मेरा इंतज़ार कर रहा है।
- कौन?

128
00:08:33,880 --> 00:08:35,280
- कौन?
- एक फ्रेंड है।

129
00:08:36,320 --> 00:08:39,880
वही फ्रेंड जिसका कटा हुआ हाथ
आपके कंधे पर छूट गया था, है ना?

130
00:08:43,280 --> 00:08:45,320
- लकी119
- तुम?

131
00:08:48,440 --> 00:08:51,880
लेकिन तुम्हारी प्रोफ़ाइल में तो
तुम्हारी उम्र 36 थी?

132
00:08:53,440 --> 00:08:56,480
- [अंग्रेज़ी में] कितनी उम्र है तुम्हारी?
- [अंग्रेज़ी में] जिगोलो बुलाने लायक।

133
00:08:56,880 --> 00:08:58,240
सुनो, दोस्तो!

134
00:08:58,360 --> 00:09:00,280
यहाँ चौराहे पर नहीं!
चलो, हम अंदर चलते हैं।

135
00:09:00,400 --> 00:09:01,520
- क्या?
- [अंग्रेज़ी में] आप मेरे साथ आओ।

136
00:09:01,720 --> 00:09:02,880
- चलो, चलो।
- चलो।

137
00:09:03,760 --> 00:09:05,080
- दोस्तो!
- चलो, चलो।

138
00:09:05,200 --> 00:09:06,440
अरे यार!

139
00:09:07,520 --> 00:09:09,080
कहाँ, कहाँ? लेडीज बाथरूम है।

140
00:09:09,200 --> 00:09:10,520
आप लोग जाइए, हम यहीं रुकते हैं।

141
00:09:10,640 --> 00:09:12,960
- अरे, तुम चलो यार।
- अरे, चलो!

142
00:09:13,480 --> 00:09:14,480
चलो।

143
00:09:15,000 --> 00:09:16,080
[एक महिला] हैलो।

144
00:09:16,760 --> 00:09:17,600
[दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़]

145
00:09:17,720 --> 00:09:19,160
- अच्छा, पैसे निकालो।
- ओह, हाँ।

146
00:09:21,200 --> 00:09:22,440
- कितना है मेरे पास...
- ये क्या हो रहा है?

147
00:09:22,520 --> 00:09:23,760
ये पकड़।

148
00:09:25,880 --> 00:09:26,960
ए... एक मिनट।

149
00:09:27,240 --> 00:09:28,720
आप सब?

150
00:09:29,480 --> 00:09:31,440
हम सब नहीं, सिर्फ ये है।

151
00:09:32,000 --> 00:09:33,760
ये हमारी टेस्ट पायलेट है।

152
00:09:37,520 --> 00:09:38,640
ये ले।

153
00:09:40,160 --> 00:09:42,160
[अंग्रेज़ी में] ओके, एक फोटो यादों के लिए!

154
00:09:42,280 --> 00:09:45,320
- फोटो नहीं! फोटो नहीं! फोटो नहीं!
- अरे, खिंचवा लो!

155
00:09:45,440 --> 00:09:48,720
हैप्पी बर्थडे, लकी119!

156
00:09:55,720 --> 00:09:58,760
हैलो, हैलो जी।

157
00:09:58,960 --> 00:10:00,640
ओह हैलो, अंकल!

158
00:10:01,400 --> 00:10:03,760
- लेडिज़ वॉशरूम है।
- अंकल किसको बोल रहा है, हाँ?

159
00:10:03,960 --> 00:10:05,880
- बॉयफ्रेंड है हमारा।
- क्या?

160
00:10:06,760 --> 00:10:08,840
- ये बॉयफ्रेंड है तुम्हारा?
- हाँ, है, तो?

161
00:10:09,080 --> 00:10:12,520
अरे, मैडम! बाहर क्या हम जैसे
जवान लौंडों की कमी है क्या?

162
00:10:12,720 --> 00:10:14,080
- हट!
- बदतमीज़ी करने की ज़रूरत नहीं है।

163
00:10:14,200 --> 00:10:15,000
निकलो यहाँ से।

164
00:10:15,960 --> 00:10:18,520
और नहीं निकले तो? मुर्गा बनाओगे?

165
00:10:18,640 --> 00:10:21,360
- तुम्हारे जैसे...
- हाँ, क्या? क्या?

166
00:10:21,520 --> 00:10:22,720
तुम्हारे जैसे...

167
00:10:23,320 --> 00:10:25,320
चूजे हम तलकर खाते हैं नाश्ते में।

168
00:10:27,240 --> 00:10:28,400
चूज़ा!

169
00:10:29,160 --> 00:10:31,320
अबे ओ, चूजा किसको बोले बे?

170
00:10:31,520 --> 00:10:33,320
- तुझे।
- हाँ, तुझे!

171
00:10:33,880 --> 00:10:36,520
पिछवाड़े में दम है ना तो यहीं रुको।
हिलना नहीं अपनी जगह से।

172
00:10:36,720 --> 00:10:38,880
अबे, जा-जा बुलाकर ला जिसको बुलाना है! जा!

173
00:10:39,000 --> 00:10:42,240
तेरे पिछवाड़े से आज मैंने चूजा, मुर्गी
और अंडा नहीं निकाल दिया ना,

174
00:10:42,360 --> 00:10:45,360
- रुक अभी! अमित!
- अबे, तू जा।

175
00:10:47,480 --> 00:10:49,960
हमें लगता है कि यहाँ से हमें निकलना चाहिए।

176
00:10:50,160 --> 00:10:51,880
हाँ, हाँ। तुम दोनों जाओ।
हम सब संभाल लेंगे।

177
00:10:52,040 --> 00:10:54,080
अबे यार, हूल दे रहा है। आएगा नहीं।

178
00:10:54,760 --> 00:10:56,120
दोस्तो!

179
00:10:56,480 --> 00:10:58,720
नई-नई मूँछों की फौज आ रही है।

180
00:10:59,040 --> 00:11:01,000
- निकलो, तुम लोग निकलो।
- जल्दी करो।

181
00:11:03,440 --> 00:11:04,400
चलो, चलो!

182
00:11:07,960 --> 00:11:08,960
जल्दी चल!

183
00:11:09,840 --> 00:11:10,760
साले कहाँ गए?

184
00:11:12,040 --> 00:11:13,840
- वो देख उधर! चल, चल!
- चल, चल!

185
00:11:17,280 --> 00:11:18,560
जल्दी!

186
00:11:21,600 --> 00:11:22,800
रुक जा!

187
00:11:22,920 --> 00:11:25,080
- चलो, चलो!
- रुक, साले!

188
00:11:25,200 --> 00:11:26,560
- क्या हुआ?
- वहीं रुक!

189
00:11:26,720 --> 00:11:27,760
रुक!

190
00:11:32,240 --> 00:11:34,760
आक्रमण!

191
00:11:48,160 --> 00:11:49,520
बॉडी जम गई!

192
00:11:50,040 --> 00:11:52,960
भैया, जब पिछवाड़े में नहीं था गूदा,
तो दरिया में क्यों कूदा?

193
00:11:54,520 --> 00:11:56,960
ये सब बचपन की लाइनें ना हम पर मत मारो!

194
00:11:57,960 --> 00:12:00,160
- हम ही सिखाए हैं तुम्हें।
- बिरयानी तैयार है?

195
00:12:02,800 --> 00:12:03,840
तैयार है।

196
00:12:04,440 --> 00:12:05,520
पर तुम्हें नहीं मिलेगी।

197
00:12:07,480 --> 00:12:11,000
पहले तुम वो एक, दो, तीन नाव पर
पैर रखकर दरिया में कूदो।

198
00:12:11,280 --> 00:12:13,680
कोई नहीं कूद रहा है। इसको तैरना नहीं आता।

199
00:12:13,800 --> 00:12:16,720
हम तैरने के लिए कहाँ कह रहे हैं?
हम कूदने के लिए कह रहे हैं।

200
00:12:17,360 --> 00:12:18,600
चार फुट में।

201
00:12:19,880 --> 00:12:21,000
ठीक है!

202
00:12:22,280 --> 00:12:24,440
विक्की। विक्की, बैठो, प्लीज़!

203
00:12:24,880 --> 00:12:26,040
[अंग्रेज़ी में] नहीं, दी!
मैं ये कर सकता हूँ।

204
00:12:26,160 --> 00:12:27,880
- क्या बात है!
- [अंग्रेज़ी में] मैं कूद सकता हूँ!

205
00:12:28,160 --> 00:12:29,720
- शाबाश मेरे जेंगो! जा!
- हाँ।

206
00:12:30,200 --> 00:12:31,600
कूदकर दिखा! जा!

207
00:12:31,760 --> 00:12:33,240
दी, गाना चेंज करो।

208
00:12:35,120 --> 00:12:36,440
जवान।

209
00:12:36,720 --> 00:12:37,960
पोज़िशन।

210
00:12:39,160 --> 00:12:40,480
जवान तैयार!

211
00:12:40,880 --> 00:12:43,240
- आक्रमण!
- आक्रमण!

212
00:12:55,000 --> 00:12:56,960
तुम दोनों भाई-बहन साथ जा रहे हो अमेरिका?

213
00:12:58,600 --> 00:13:00,440
विक्की मुंबई छोड़कर कहीं नहीं जाएगा।

214
00:13:01,120 --> 00:13:02,960
यहीं इतनी मुश्किल से आया है।

215
00:13:03,640 --> 00:13:04,840
पता है, एक बार ना...

216
00:13:05,480 --> 00:13:06,800
जूनियर स्कूल में...

217
00:13:08,560 --> 00:13:12,120
इसकी मूँछें निकलने से पहले
हमने इसके चेहरे पर शेव कर दिया था!

218
00:13:13,520 --> 00:13:14,920
गाल छिल गए थे इसके।

219
00:13:17,280 --> 00:13:21,720
सितारा आंटी ने बहुत पीटा।
मतलब, लाल कर दिया।

220
00:13:24,160 --> 00:13:25,960
पर बाद में आइसक्रीम खिलाने ले गईं।

221
00:13:28,800 --> 00:13:30,040
वो भी क्या दिन थे ना?

222
00:13:31,480 --> 00:13:33,320
तुम्हारे घर का खाना हमारे घर में...

223
00:13:33,480 --> 00:13:35,720
और हमारे घर का खाना तुम्हारे घर में।

224
00:13:38,200 --> 00:13:40,040
अब तो बड़े-बड़े लोग बड़े-बड़े शहरों में

225
00:13:40,200 --> 00:13:42,080
नाचते हुए भी बर्गर खा रहे हैं।

226
00:13:42,920 --> 00:13:45,120
तुम सारा टाइम
ये बड़ा-छोटा क्या करते रहते हो?

227
00:13:47,120 --> 00:13:48,440
ऐसे ही...

228
00:13:50,960 --> 00:13:52,720
वैसे, हम जा कहाँ रहे हैं?

229
00:13:53,560 --> 00:13:54,920
तुम्हारे पास जगह है ना?

230
00:13:55,640 --> 00:13:57,000
मतलब?

231
00:13:57,120 --> 00:13:59,040
मतलब, आम तौर पर कहाँ करते हो?

232
00:14:00,160 --> 00:14:02,880
होटल का फ़ीस शामिल है ना इसमें? नहीं?

233
00:14:09,240 --> 00:14:10,440
ये रखो।

234
00:14:11,840 --> 00:14:13,320
तुम्हें कहाँ ड्रॉप करूँ?

235
00:14:14,640 --> 00:14:17,040
तुम बुकिंग कैंसल कर रहे हो?

236
00:14:17,200 --> 00:14:19,200
तुम हमसे उम्र में बहुत छोटी हो।

237
00:14:20,400 --> 00:14:22,880
[अंग्रेज़ी में] कैसा मज़ाक है ये?
तुम मुझे रिजेक्ट कर रहे हो!

238
00:14:23,640 --> 00:14:25,120
देखो, तुम गलत मत समझो।

239
00:14:26,000 --> 00:14:29,600
दरअसल, तुम हाफ़ प्लस
सेवेन रूल के बाहर हो, इसलिए।

240
00:14:29,960 --> 00:14:33,480
सेवेन... हम हर रूल से बाहर हैं! ठीक है?

241
00:14:35,760 --> 00:14:37,880
देखो, हम अपने रूल्स खुद बनाते हैं।

242
00:14:38,920 --> 00:14:41,200
और आज तुम मेरे रूल्स पर चलो।

243
00:14:43,720 --> 00:14:45,240
ये टैक्सी की बुकिंग के लिए।

244
00:14:46,800 --> 00:14:49,800
लीगली, हम जिगोलो नहीं,
टैक्सी बुक कर रहे हैं।

245
00:14:50,120 --> 00:14:51,720
इसे एक जिगोलो चला रहा है।

246
00:14:53,440 --> 00:14:54,560
लॉ, फ़ाइनल इयर।

247
00:14:56,400 --> 00:14:58,520
पकड़े जाओगे तो बेल करा देंगे। चिल करो।

248
00:14:59,200 --> 00:15:00,360
ठीक है?

249
00:15:00,520 --> 00:15:02,760
हम सेक्स के लिए
उम्र के अंतर वाले रूल की बात कर रहे हैं।

250
00:15:08,560 --> 00:15:09,800
मुझे ना...

251
00:15:10,640 --> 00:15:13,720
मुझे लग रहा था
कि तुम एक अनुभवी जिगोलो होगे।

252
00:15:14,720 --> 00:15:18,960
क्या पता था, हम एक नैतिकवादी,
एथिकल सूजा हुआ मुँह हायर कर रहे हैं!

253
00:15:19,960 --> 00:15:23,160
ऐसी बात नहीं है। हम भी बहुत चीयरफुल हैं।

254
00:15:24,520 --> 00:15:26,000
- अच्छा?
- दिखाते नहीं हैं।

255
00:15:26,120 --> 00:15:27,920
तुम रूल के बाहर हो ना, इसलिए।

256
00:15:32,480 --> 00:15:33,920
एडल्ट हैं।

257
00:15:38,480 --> 00:15:41,280
[अंग्रेज़ी में] 20 मिनट में
24 के हो जाएँगे।

258
00:15:43,000 --> 00:15:44,240
और तुम मेरी गिफ़्ट।

259
00:15:46,320 --> 00:15:48,520
[अंग्रेज़ी में] हम बारह बजे
शुरू करेंगे और सब अच्छे से होगा।

260
00:16:07,480 --> 00:16:09,000
सिकड़ू, पानी से बाहर निकल!

261
00:16:09,600 --> 00:16:11,080
मगरमच्छ आ जाएगा।

262
00:16:14,280 --> 00:16:15,280
सिकड़ू!

263
00:16:19,760 --> 00:16:20,760
विक्की!

264
00:16:23,240 --> 00:16:24,400
- विक्की!
- विक्की!

265
00:16:26,360 --> 00:16:27,440
विक्की!

266
00:16:28,080 --> 00:16:29,240
विक्की!

267
00:16:36,560 --> 00:16:37,680
विक्की!

268
00:16:37,800 --> 00:16:39,080
- विक्की!
- विक्की!

269
00:16:39,200 --> 00:16:40,320
विक्की!

270
00:16:41,120 --> 00:16:43,320
- विक्की!
- विक्की!

271
00:16:45,440 --> 00:16:46,320
विक्की!

272
00:16:47,120 --> 00:16:48,080
विक्की!

273
00:16:51,240 --> 00:16:52,440
विक्की!

274
00:16:53,000 --> 00:16:54,520
- विक्की!
- विक्की!

275
00:16:56,040 --> 00:16:57,840
- विक्की!
- विक्की!

276
00:17:04,920 --> 00:17:06,520
साले, सिकड़ू!

277
00:17:06,640 --> 00:17:08,000
[अंग्रेज़ी में] विक्की, क्या मज़ाक है ये!

278
00:17:08,080 --> 00:17:09,160
तेरी तो!

279
00:17:09,280 --> 00:17:11,760
रुक तू, सिकड़ू!

280
00:17:12,440 --> 00:17:14,960
[सनी] तेरी... मार इसको!

281
00:17:16,040 --> 00:17:17,240
कहाँ भाग रहा है?

282
00:17:18,480 --> 00:17:20,720
[अंग्रेज़ी में] विक्की, क्या मज़ाक है ये!

283
00:17:22,200 --> 00:17:23,560
फट गई!

284
00:17:23,800 --> 00:17:25,160
अबे...

285
00:17:27,280 --> 00:17:28,440
नहीं, नहीं, नहीं!

286
00:17:28,560 --> 00:17:29,560
सॉरी, सॉरी, सॉरी!

287
00:17:29,760 --> 00:17:32,520
- ओके, ओके! बस, बस! चलो, चलो!
- खाल उधेड़ देंगे तुम्हारी!

288
00:17:32,640 --> 00:17:34,400
चलो, चलो!

289
00:17:39,560 --> 00:17:40,800
चलो, निकलो!

290
00:17:41,200 --> 00:17:43,920
तुम दोनों ने पी रखी है।
सितारा आंटी हमारी खाल उधेड़ देंगी।

291
00:17:44,280 --> 00:17:47,680
कोई कहीं नहीं जा रहा।
मम्मी से हम बात करेंगे।

292
00:17:48,320 --> 00:17:49,320
इधर आओ।

293
00:17:49,640 --> 00:17:50,920
ये क्या है?

294
00:17:51,240 --> 00:17:52,680
अपना डांस।

295
00:17:53,080 --> 00:17:55,080
- इस म्यूज़िक पर?
- ये पकड़ो, पकड़ो!

296
00:17:55,240 --> 00:17:56,160
- क्या?
- हाँ।

297
00:17:56,400 --> 00:17:58,640
- बीट सही है यार!
- सही है।

298
00:17:58,960 --> 00:18:00,440
अरे, बहरे हो क्या?

299
00:18:12,200 --> 00:18:15,880
♪ तारीफ तेरी कितनी करूँ मैं? ♪

300
00:18:16,320 --> 00:18:20,320
♪ थी जैसे परियों की रानी तू ♪

301
00:18:20,440 --> 00:18:24,080
♪ चाहकर भी कितना तुमको पियूँ मैं? ♪

302
00:18:24,520 --> 00:18:28,240
♪ गहरे समंदर का पानी तू ♪

303
00:18:39,480 --> 00:18:40,920
[लकी119] वैसे हम जा कहाँ रहे हैं?

304
00:18:41,640 --> 00:18:44,000
सिर्फ बारह मिनट बाकी है।
यहाँ से बाएँ मोड़ो।

305
00:18:44,080 --> 00:18:46,440
सॉल्टपैन की तरफ। मोड़ो, मोड़ो, मोड़ो!

306
00:18:46,560 --> 00:18:52,320
♪ जान-ए-जा, है रंगीन तेरा मिज़ाज ♪

307
00:19:07,040 --> 00:19:08,200
जवानों!

308
00:19:09,000 --> 00:19:10,240
शिकार!

309
00:19:12,920 --> 00:19:14,240
जवान, पोज़िशन!

310
00:19:16,000 --> 00:19:17,960
- जवान तैयार।
- एक सेकंड।

311
00:19:18,640 --> 00:19:20,400
आक्रमण!

312
00:19:22,560 --> 00:19:23,960
सूअर के बच्चों!

313
00:19:24,400 --> 00:19:25,320
अबे सालों!

314
00:19:25,520 --> 00:19:27,680
सड़क पर मूतने वालों, भारत छोड़ो!

315
00:19:27,800 --> 00:19:28,960
जय हिन्द!

316
00:19:29,200 --> 00:19:32,080
अरे, ऐसे मत बोल!
मेरा आधा मोहल्ला खाली हो जाएगा, भाई।

317
00:19:54,720 --> 00:19:56,400
कैसे शुरू करें?

318
00:19:57,560 --> 00:19:59,400
तुम प्रोफेशनल हो। तुम बताओ।

319
00:20:00,640 --> 00:20:02,400
बाकी सबके साथ कैसे शुरू करते हो?

320
00:20:03,960 --> 00:20:06,800
तुम ये पहली बार कर रही हो ना?

321
00:20:08,080 --> 00:20:11,240
मतलब सेक्स या पेड सेक्स?

322
00:20:12,320 --> 00:20:13,400
दोनों।

323
00:20:14,240 --> 00:20:15,400
सेक्स किया है।

324
00:20:16,000 --> 00:20:17,440
[अंग्रेज़ी में] हालाँकि मज़ा नहीं आया।

325
00:20:18,240 --> 00:20:20,480
इसलिए तो आज मेरी
गर्लफ्रेंड्स ने यही गिफ़्ट दिया है।

326
00:20:23,080 --> 00:20:26,560
बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं उनकी तुमसे।
निराश मत करना, हाँ।

327
00:20:28,760 --> 00:20:30,080
आठ मिनट बाकी हैं!

328
00:20:30,480 --> 00:20:34,160
तुम सवाल ही पूछते रहोगे
या हम कुछ करेंगे भी?

329
00:21:02,400 --> 00:21:03,920
एक मिनट।

330
00:21:05,400 --> 00:21:07,080
[अंग्रेज़ी में] मेरे पास ये है। रिलैक्स।

331
00:21:10,440 --> 00:21:11,680
सॉरी।

332
00:21:13,240 --> 00:21:14,400
सॉरी।

333
00:21:18,800 --> 00:21:20,080
यार, प्रॉब्लम क्या है?

334
00:22:42,480 --> 00:22:43,640
सनी।

335
00:22:44,840 --> 00:22:48,720
- हमारे गैंग का नाम होना चाहिए।
- हमारा तो बैंड भी होना चाहिए।

336
00:22:50,800 --> 00:22:51,840
ओके, बाय।

337
00:22:56,000 --> 00:22:57,080
बाय।

338
00:23:17,600 --> 00:23:18,760
हम वो नहीं हैं हाँ...

339
00:23:19,920 --> 00:23:21,160
जो तुम समझ रहे हो।

340
00:23:28,520 --> 00:23:29,480
हाँ।

341
00:23:32,200 --> 00:23:33,680
और तुम जिगोलो बन गए हो।

342
00:23:34,520 --> 00:23:35,640
हाँ।

343
00:24:35,280 --> 00:24:36,840
विक्की

344
00:24:42,640 --> 00:24:45,440
सनी! कब से फ़ोन बज रहा है!

345
00:24:51,880 --> 00:24:53,760
सुबह-सुबह कौन याद कर रही है?

346
00:24:56,920 --> 00:24:58,120
गलत नंबर है।

347
00:25:06,200 --> 00:25:07,320
[मोबाइल मैसेज की आवाज़]

348
00:25:10,280 --> 00:25:12,080
विक्की - दो मिनट में
तुम्हारे घर पहुँच रहे हैं

349
00:25:36,960 --> 00:25:38,840
कहाँ इतनी फुर्ती से?

350
00:25:39,520 --> 00:25:41,880
अरे, वो अंग्रेज़ी क्लास है ना।

351
00:25:43,280 --> 00:25:45,480
उसके लिए लेट हो रहे हैं।

352
00:25:55,160 --> 00:25:56,320
आंटी जी!

353
00:26:11,360 --> 00:26:13,680
इस कॉलम का साइज़
बड़ा करने के लिए कहा था ना तुमको?

354
00:26:13,960 --> 00:26:15,280
जो आदर्श ने कहा...

355
00:26:20,600 --> 00:26:21,760
चल क्या रहा है, भाई?

356
00:26:27,600 --> 00:26:28,640
कुछ बताओगे?

357
00:26:29,600 --> 00:26:32,000
अरे, कब की अपॉइंटमेंट
फ़िक्स करनी है महक के साथ?

358
00:26:32,840 --> 00:26:35,480
हम महक से मिलने की
दिमागी हालत में नहीं हैं।

359
00:26:36,080 --> 00:26:39,160
तुम्हारी पर्सनल लाइफ ने तुम्हारे प्रोफेशनल
लाइफ को आज तक अफेक्ट नहीं किया है।

360
00:26:40,000 --> 00:26:41,480
मिला तो दोनों में कुछ नहीं।

361
00:26:46,320 --> 00:26:47,240
आदर्श।

362
00:26:49,520 --> 00:26:51,480
एक बार महक के साथ
डील फाइनल हो जाए तो...

363
00:26:52,440 --> 00:26:55,080
उसके बाद नैना और तुम
कंपनी पेड वेकेशन पर चले जाना।

364
00:26:55,800 --> 00:26:59,280
थैंक यू, लेकिन उसकी कोई ज़रूरत नहीं है।

365
00:27:01,440 --> 00:27:03,560
कब करें मीटिंग फ़िक्स?

366
00:27:03,840 --> 00:27:05,960
नवीन, हम महक जैसों से डील नहीं कर सकते।

367
00:27:06,560 --> 00:27:09,880
वो चाहती है कि हमारे मुँह से
सिर्फ वो निकले जो वो सुनना पसंद करती है।

368
00:27:10,000 --> 00:27:11,160
वो हमसे होगा नहीं।

369
00:27:12,000 --> 00:27:15,160
अरे, महक को
शीशे में उतारना मेरा काम है।

370
00:27:15,760 --> 00:27:16,680
वो हम देख लेंगे।

371
00:27:16,840 --> 00:27:17,840
तुम बस साथ चलो मेरे।

372
00:27:18,600 --> 00:27:20,080
और बस एक बात का ध्यान रखना।

373
00:27:20,920 --> 00:27:23,200
चाहे दुनिया इधर से उधर हो जाए,
इस बार भागना नहीं है।

374
00:27:24,400 --> 00:27:25,480
ठीक है।

375
00:27:26,400 --> 00:27:29,720
लेकिन शुक्रवार को
कुछ मत रखना, पिंटू की शादी है।

376
00:27:36,400 --> 00:27:37,520
नैना भी आ रही है?

377
00:27:38,800 --> 00:27:39,920
ओह भाई!

378
00:27:40,640 --> 00:27:41,800
पैचअप कर ले।

379
00:27:43,120 --> 00:27:44,680
इस उम्र में दूसरी नहीं मिलेगी।

380
00:27:54,520 --> 00:27:56,960
[नैना की माँ] नैना...
और कितना टाइम लगेगा?

381
00:27:57,640 --> 00:27:59,280
ठीक से।

382
00:27:59,920 --> 00:28:01,440
हुक लगा दो ज़रा।

383
00:28:03,320 --> 00:28:06,080
माँ, आप फ़िज़ियोथेरेपिस्ट के पास
क्यों नहीं जा रहे हो?

384
00:28:08,080 --> 00:28:09,560
एक मानसिक कष्ट दे रही है,

385
00:28:10,480 --> 00:28:12,280
दूसरी शारीरिक देने पर तुली हुई है।

386
00:28:15,040 --> 00:28:16,000
हो गया?

387
00:28:20,040 --> 00:28:21,080
नैना!

388
00:28:21,760 --> 00:28:22,800
तैयार हो गईं?

389
00:28:28,960 --> 00:28:31,040
नैना, कितना टाइम लगेगा और?

390
00:28:51,000 --> 00:28:53,800
शादी किसी और के यहाँ होती है,
मातम हमारे घर में मनता है।

391
00:28:54,160 --> 00:28:55,520
हमने थोड़ी ना जलाई है।

392
00:28:56,400 --> 00:28:58,160
वो तो लौंड्री से वैसे ही आई थी।

393
00:28:58,400 --> 00:29:00,600
अच्छा? तुमने कहा और हमने मान लिया?

394
00:29:00,760 --> 00:29:02,400
ये तुम्हारे पुराने पैंतरे हैं।

395
00:29:02,640 --> 00:29:04,320
कहीं नहीं जाना हो तो फ्रॉक जला दो।

396
00:29:04,920 --> 00:29:06,200
अब तो बड़ी हो जाओ, नैना!

397
00:29:06,480 --> 00:29:08,560
क्यों बात का बतंगड़ बना रही हो तुम?

398
00:29:09,520 --> 00:29:10,880
अंबर की कोई ड्रेस पहन लेगी।

399
00:29:12,360 --> 00:29:14,920
- जाओ, अंबर। जाओ, अपनी कोई ड्रेस लेकर आओ।
- क्या--

400
00:29:16,160 --> 00:29:17,840
- अरे, क्या खड़ी हो तुम! जाओ!
- पागल--

401
00:29:18,200 --> 00:29:19,280
पागल नहीं हैं हम।

402
00:29:19,800 --> 00:29:21,520
कि बाईस के बनकर वो शादी में चले जाएँ।

403
00:29:21,640 --> 00:29:23,480
नहीं जाने का मतलब समझती हो ना?

404
00:29:23,960 --> 00:29:25,040
रिश्तेदारी तोड़ना।

405
00:29:25,160 --> 00:29:27,000
आप लोग जा रहे हो ना हाजरी लगाने?

406
00:29:28,400 --> 00:29:30,840
मैं नहीं गई तो कोई फेरे
नहीं रुकने वाले वहाँ के।

407
00:29:32,640 --> 00:29:34,720
और अपने साथ बिठाकर पिलाइए शराब!

408
00:29:36,720 --> 00:29:38,800
चलो, अपनी अलमारी दिखाओ।

409
00:29:39,840 --> 00:29:41,200
इस घर में तो यही चलता है!

410
00:29:49,960 --> 00:29:50,920
क्या बात है?

411
00:29:53,520 --> 00:29:56,040
- हमको नहीं जाना है।
- एक-एक लगाकर वापस...

412
00:29:56,320 --> 00:29:57,560
आप माँ को जानते हैं ना?

413
00:29:58,600 --> 00:29:59,680
अच्छी तरह से।

414
00:30:01,240 --> 00:30:03,120
इसलिए तो बोल रहा हूँ, अभी कोई नहीं है।

415
00:30:03,520 --> 00:30:05,120
बता, किस बात पर लड़ाई हुई?

416
00:30:07,400 --> 00:30:08,800
बात ही कहाँ होती है जो लड़ाई हो।

417
00:30:12,120 --> 00:30:13,520
साले को कोई कद्र ही नहीं है।

418
00:30:15,360 --> 00:30:17,080
रेयर ब्लड क्या होता है,
आज उसको बताते हैं हम!

419
00:30:17,200 --> 00:30:18,240
पापा, प्लीज़!

420
00:30:19,520 --> 00:30:21,560
ऐसा कुछ नहीं करेंगे आप, प्लीज़।

421
00:30:57,720 --> 00:31:01,040
मामा, चीयर्स!

422
00:31:03,920 --> 00:31:05,760
हमने ना उसके बारे में पता
करने की कोशिश की है।

423
00:31:05,880 --> 00:31:06,680
किसके?

424
00:31:07,440 --> 00:31:08,400
अरे, उसी के।

425
00:31:09,320 --> 00:31:11,160
आरटीओ से उसके बाइक का एड्रेस निकलवाया है।

426
00:31:11,440 --> 00:31:12,600
बाइक साले की है ही नहीं।

427
00:31:12,880 --> 00:31:14,040
जहाँ काम करता है उनकी है।

428
00:31:15,720 --> 00:31:19,280
उसका फेसबुक, इंस्टाग्राम
सब पता कर लिया है।

429
00:31:20,560 --> 00:31:22,040
फ़ेक प्रोफ़ाइल से ट्रोल भी कर रहा हूँ।

430
00:31:22,360 --> 00:31:24,000
वो तो बीच में एग्ज़ाम्स आ गए थे,
वरना उस तक--

431
00:31:24,120 --> 00:31:26,760
तुम्हें किसने कहा था जासूसी करने के लिए?

432
00:31:27,560 --> 00:31:28,560
हाँ?

433
00:31:29,320 --> 00:31:30,440
हमने कहा था?

434
00:31:31,240 --> 00:31:32,440
आप बदला नहीं लोगे?

435
00:31:32,840 --> 00:31:36,600
जिस चीज़ के लिए तुम्हारी अक्ल तैयार
नहीं है ना, उसमें घुसने की कोशिश मत करो।

436
00:31:38,280 --> 00:31:39,600
बेवकूफ़ कहीं के!

437
00:31:42,960 --> 00:31:44,560
मम्मी का पर्स है। ध्यान रखना।

438
00:32:43,240 --> 00:32:47,120
एक दूसरे को सॉरी बोलने से
कोई छोटा नहीं हो जाता। हाँ, नैना?

439
00:32:48,400 --> 00:32:51,920
आज इस टेबल पर
तुम दोनों सब सेटल करो।

440
00:32:52,200 --> 00:32:53,600
और घर जाओ तुम दोनों।

441
00:32:54,200 --> 00:32:56,440
पिंटू अपनी दुल्हन को लेकर जाए, तुम अपनी।

442
00:32:58,120 --> 00:33:00,280
पहली बार गलती होती है। है ना?

443
00:33:02,320 --> 00:33:03,560
और दूसरी बार बेवकूफ़ी।

444
00:33:07,320 --> 00:33:10,160
ये ज़्यादा अक़्लमंद लोग अक्सर...

445
00:33:10,400 --> 00:33:13,560
शराफ़त को कमजोरी से
क्यों कन्फ्यूज़ करते हैं?

446
00:33:15,440 --> 00:33:17,880
- हम रायता लेने जा रहे हैं।
- तुम दही कब से खाने लगी?

447
00:33:18,000 --> 00:33:19,160
मुझे चाहिए।

448
00:33:19,320 --> 00:33:20,400
नैना।

449
00:33:21,280 --> 00:33:22,200
बैठो।

450
00:33:22,920 --> 00:33:23,880
बैठो।

451
00:33:27,800 --> 00:33:30,120
ये जो पहले से रायता फैला हुआ है ना...

452
00:33:31,480 --> 00:33:34,560
मुझे लगता है,
उसे सिर्फ ये दोनों समेट सकते हैं।

453
00:33:35,960 --> 00:33:37,840
हमें दूसरे टेबल पर जाकर बैठना चाहिए।

454
00:33:38,880 --> 00:33:39,880
आइए।

455
00:33:40,720 --> 00:33:41,880
आइए ना।

456
00:33:45,040 --> 00:33:46,160
बेटा,

457
00:33:46,960 --> 00:33:50,000
बस इतना याद रखना,
रगों में खून किसका है!

458
00:33:50,360 --> 00:33:51,480
पापा!

459
00:34:53,560 --> 00:34:54,760
अंबर, हम आते हैं।

460
00:34:54,880 --> 00:34:55,920
ठीक है।

461
00:35:29,520 --> 00:35:30,440
कैसे हो?

462
00:35:33,440 --> 00:35:34,680
एकदम परफेक्ट।

463
00:35:48,680 --> 00:35:51,440
कल हम भी एक चौबीस साल की लड़की से मिले।

464
00:35:55,160 --> 00:35:56,480
[अंग्रेज़ी में] हमने उसके साथ सेक्स किया।

465
00:36:00,400 --> 00:36:02,600
पता है उसने क्या कहा?
[अंग्रेज़ी में] मैंने अच्छा किया।

466
00:36:04,200 --> 00:36:05,760
[अंग्रेज़ी में] बल्कि, बहुत अच्छा।

467
00:36:08,520 --> 00:36:09,800
[अंग्रेज़ी में] मुझे उसके पैसे मिले।

468
00:36:15,840 --> 00:36:17,120
प्रेस कैसा चल रहा है?

469
00:36:19,680 --> 00:36:20,960
तुम्हें कोई फर्क नहीं पड़ता?

470
00:36:26,160 --> 00:36:30,160
वो छोटा सिलिंडर चल नहीं रहा है।
उसे ठीक कर देना।

471
00:36:32,160 --> 00:36:33,800
नाली बार-बार जाम हो जाती है।

472
00:36:34,320 --> 00:36:35,440
वो भी देख लेना।

473
00:36:36,400 --> 00:36:39,040
और वो छोटा कूकर
इस्तेमाल मत करना, ठीक है?

474
00:36:40,600 --> 00:36:42,320
तुम्हें सच में कोई फर्क नहीं पड़ता?

475
00:36:44,960 --> 00:36:48,920
तुम जो हो नहीं
वो बनने की कोशिश मत करो।

476
00:36:50,880 --> 00:36:51,760
क्या नहीं हैं?

477
00:36:52,640 --> 00:36:53,600
सनी?

478
00:36:56,360 --> 00:36:58,040
सब लोग हमारा इंतज़ार कर रहे हैं।

479
00:36:59,920 --> 00:37:01,000
हम जा रहे हैं।

480
00:37:01,280 --> 00:37:03,600
तुम्हें ज़रा सी भी हिचक
नहीं हुई ये करने के पहले?

481
00:37:12,640 --> 00:37:14,840
हमने एक बार नहीं, कई बार किया है।

482
00:37:18,280 --> 00:37:20,480
[अंग्रेज़ी में] क्या तुम्हें अब भी
हमारे साथ रिश्ते में रहना?

483
00:37:23,480 --> 00:37:26,960
तुम ये हमें तकलीफ़
पहुँचाने के लिए कह रही हो ना?

484
00:37:33,880 --> 00:37:34,840
हम सच कह रहे हैं।

485
00:37:42,520 --> 00:37:43,560
तुम जाओ यहाँ से।

486
00:37:48,840 --> 00:37:50,800
तुम वो हो ही नहीं, जिसको हम जानते थे।

487
00:39:33,840 --> 00:39:35,480
- हैलो।
- सितारा जी...

488
00:39:36,320 --> 00:39:38,600
हम आपसे दोबारा मिल सकते हैं?

489
00:39:39,840 --> 00:39:41,200
हमें एक दूसरा मौका चाहिए।

490
00:39:50,960 --> 00:39:52,080
सितारा

491
00:39:55,840 --> 00:39:57,920
अच्छे कपड़े तो सब यहाँ छुपा रखे हैं।

492
00:40:00,040 --> 00:40:02,000
खास को आम से दूर रखना चाहिए ना।

493
00:40:02,840 --> 00:40:03,960
कैसी हो, निक्की?

494
00:40:07,400 --> 00:40:10,680
तो, वो जो जर्नलिस्ट,
जिसका तुमने ट्रायल लिया था,

495
00:40:11,840 --> 00:40:13,680
क्या लगता है तुम्हें?
उसे हायर कर सकते हैं?

496
00:40:17,000 --> 00:40:18,400
तुम नहीं छोड़ोगी ये काम, है ना?

497
00:40:19,000 --> 00:40:22,560
शहर की राज़दार।
जितने बड़े राज़, उतना बड़ा रसूख़।

498
00:40:23,080 --> 00:40:25,160
तुम आम से खास बनी हो।

499
00:40:25,280 --> 00:40:27,160
अब खास से आम तो नहीं बनोगी?

500
00:40:27,360 --> 00:40:28,880
जो पूछ रहे हैं उसका जवाब दो।

501
00:40:29,000 --> 00:40:30,600
तुमने तो कहा था फर्जी ट्रायल है।

502
00:40:30,800 --> 00:40:33,760
ऐसे ही उसकी सनक उतारने के लिए।
और जो रिज़ल्ट था वो तो हमने बता दिया था ना?

503
00:40:34,080 --> 00:40:37,200
हमारे काम में
किस चीज़ की सबसे ज़्यादा कीमत है?

504
00:40:38,120 --> 00:40:39,120
वक़्त की।

505
00:40:39,360 --> 00:40:41,160
तो अभी जो जिगोलो हैं,

506
00:40:41,480 --> 00:40:45,080
उन्हें हमारे क्लाइंट्स
कुछ घंटों से ज़्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकते।

507
00:40:45,920 --> 00:40:49,200
तो सोचो, अगर कोई
ऐसा हो, जो पढ़ा लिखा हो,

508
00:40:49,800 --> 00:40:50,960
दुनिया देखी हो,

509
00:40:51,840 --> 00:40:57,080
जिसके साथ आप एक कॉफी शॉप में
ऐसे दोस्त के जैसे बैठकर बात कर सको,

510
00:40:57,640 --> 00:41:00,160
72 घंटे तक उसके उसके साथ रह सको।

511
00:41:00,920 --> 00:41:02,920
ऐसा कोई प्रीमियम जिगोलो नहीं है।

512
00:41:04,320 --> 00:41:05,880
तुम्हें लगता है, वो कर लेगा ये?

513
00:41:11,760 --> 00:41:13,360
बनना तो चाहता है शेर,

514
00:41:14,480 --> 00:41:16,920
लेकिन है बकरी।

515
00:41:17,840 --> 00:41:21,840
दूर से देखो तो कॉमेडी है,
पर पास से ट्रेजडी।

516
00:41:22,120 --> 00:41:24,600
शायरी के बिना भी बता सकती हो। कोशिश करो।

517
00:41:24,840 --> 00:41:28,120
तो अगर इसे नंबर दें तो... दिखने में...

518
00:41:29,000 --> 00:41:31,960
दस में पाँच या छह ही।

519
00:41:32,920 --> 00:41:34,080
टच बुरा नहीं था।

520
00:41:34,960 --> 00:41:37,520
दअरसल, सच्चा था। दस में से नौ दे सकते हैं।

521
00:41:37,920 --> 00:41:38,960
और एंटरटेनमेंट...

522
00:41:40,080 --> 00:41:43,680
दस में से दस होने चाहिए, वैसे,
लेकिन तुम समझो दस में से सिर्फ दो।

523
00:41:44,440 --> 00:41:47,040
- पहल किसने की?
- शरीफ आदमी है।

524
00:41:47,600 --> 00:41:50,920
हमें ही न्योता देना पड़ा,
"आइए, छू लीजिए।"

525
00:41:53,760 --> 00:41:56,080
तुम इसके ज़ख़्मों को
अपने लिए इस्तेमाल कर रही हो, है ना?

526
00:41:57,040 --> 00:41:58,920
कहीं यही उसका मरहम हुआ तो?

527
00:41:59,880 --> 00:42:01,560
तो, तो...

528
00:42:02,040 --> 00:42:04,440
मरहम तो हमको लगानी पड़ेगी।

529
00:42:05,400 --> 00:42:08,920
ट्यूब पर ट्यूब लगेंगे।
बहुत महनत है इसपर भाई!

530
00:42:09,760 --> 00:42:13,160
अखाड़े में उतारने से पहले ना
अच्छे-खासे ट्रेनिंग सेशन्स देने पड़ेंगे।

531
00:42:13,520 --> 00:42:17,080
और सबसे महत्वपूर्ण है टेस्टिंग
किसी पुराने क्लाइंट के साथ।

532
00:42:19,800 --> 00:42:21,320
एक है हमारे दिमाग में।

533
00:42:22,400 --> 00:42:25,120
दिमाग में तुम्हारे
कौन बददिमाग है, पता है हमें।

534
00:42:26,320 --> 00:42:29,480
पर अगर उसे झेल गया ना
तो तुम्हारे दिमाग की दाद देंगे।

535
00:42:30,440 --> 00:42:33,280
फिलहाल इसे ले जा रहे हैं। लौटा देंगे।

536
00:42:44,480 --> 00:42:45,920
अबे, क्या कर रहे हो?

537
00:42:47,120 --> 00:42:48,840
पैसे लेने आए हैं, देने नहीं आए हैं।

538
00:42:49,320 --> 00:42:51,440
वो चवन्नी नहीं देगी और सब ले लेगी।

539
00:43:05,520 --> 00:43:06,920
आपके पापा कैसे हैं?

540
00:43:07,840 --> 00:43:08,800
पापा?

541
00:43:09,360 --> 00:43:11,000
वो गिर गए थे ना उस दिन?

542
00:43:11,680 --> 00:43:13,000
हमने बता दिया था उनको।

543
00:43:14,280 --> 00:43:15,840
- अब ठीक हैं।
- ग्रेट।

544
00:43:17,200 --> 00:43:18,560
हमने तय कर लिया है।

545
00:43:19,200 --> 00:43:20,680
हम आपके पेपर में इन्वेस्ट करेंगे।

546
00:43:23,960 --> 00:43:25,080
कहाँ साइन करना है?

547
00:43:25,560 --> 00:43:27,360
लेकिन आपको पता ही होगा कि...

548
00:43:27,560 --> 00:43:30,160
फिलहाल इस इन्वेस्टमेंट में
हमारा कुछ फायदा नहीं है।

549
00:43:30,320 --> 00:43:31,360
[अंग्रेज़ी में] जिस तरह से मैं देख रही हूँ,

550
00:43:31,480 --> 00:43:33,440
यहाँ बस जाना है, कुछ आना नहीं है।

551
00:43:33,840 --> 00:43:36,400
तो आप ये घाटे का सौदा क्यों कर रही हैं?

552
00:43:38,160 --> 00:43:41,040
आप यकीन मानिए, हम जी-जान लगा देंगे।

553
00:43:42,480 --> 00:43:45,720
हमारी आपके पेपर से
दो चीज़ों की उम्मीद रहेगी।

554
00:43:46,000 --> 00:43:46,840
वो क्या है?

555
00:43:48,080 --> 00:43:51,000
आप पार्टी इन पावर
के खिलाफ़ कुछ नहीं लिखेंगे।

556
00:43:51,120 --> 00:43:53,600
चाहे वो लेफ्ट, राइट, सेंटर,
डायगोनल, कोई भी हो।

557
00:43:54,520 --> 00:43:58,680
और दूसरा, हम एक सकारात्मक पहल शुरू करेंगे।

558
00:43:59,120 --> 00:44:00,160
बढ़िया!

559
00:44:00,280 --> 00:44:03,000
आपका फ्रंट पेज, कुछ डरावनी न्यूज़ से नहीं,

560
00:44:03,880 --> 00:44:05,760
एक अच्छी कहानी से शुरू होगा।

561
00:44:06,760 --> 00:44:08,320
[अंग्रेज़ी में] दिल खुश करने वाली कहानियाँ।

562
00:44:08,600 --> 00:44:10,160
- एसएनडी ऑइल्स द्वारा प्रायोजित...
- [फ़ोन के कंपन की आवाज़]

563
00:44:10,280 --> 00:44:11,880
जो दादू चाहते हैं आप खुद लिखें।

564
00:44:12,120 --> 00:44:13,760
उनको आपकी राइटिंग बहुत पसंद है।

565
00:44:15,120 --> 00:44:16,520
माफ़ कीजिए, दो मिनट।

