1
00:00:26,080 --> 00:00:27,920
थोड़ी सी शक्कर और डाल देते मंजू भाई।

2
00:00:29,040 --> 00:00:30,280
खीर बना रहे हैं क्या?

3
00:00:31,040 --> 00:00:32,440
शराब है, शराब!

4
00:00:33,560 --> 00:00:34,760
कला है, कमीने!

5
00:00:35,080 --> 00:00:37,440
कला आदमी को कहाँ
से कहाँ पहुँचा देती है ना।

6
00:00:38,080 --> 00:00:40,560
अब आपको देख लीजिए! जेल पहुँचा दिया।

7
00:00:41,280 --> 00:00:42,600
कला ने नहीं।

8
00:00:43,120 --> 00:00:45,160
साले कलाकारी ने जेल पहुँचाया।

9
00:00:45,800 --> 00:00:47,360
चलो उठाओ इसे और वहाँ रखो।

10
00:00:50,280 --> 00:00:51,960
अरे क्या कर रहे हो यार?

11
00:00:52,360 --> 00:00:54,800
बाहर तक खुशबू आ
रही है। भेड़िए सूंघ लेंगे।

12
00:00:55,400 --> 00:00:56,800
समझ नहीं रहे हो तुम लोग यार।

13
00:00:57,880 --> 00:00:58,800
अच्छा सुनो।

14
00:00:59,320 --> 00:01:02,320
बुद्धि ने फोटो दिखाने के लिए भेजा है।

15
00:01:18,880 --> 00:01:19,880
हैलो।

16
00:01:21,200 --> 00:01:22,120
मिलना था।

17
00:01:29,920 --> 00:01:31,480
रंगीन

18
00:01:41,480 --> 00:01:44,200
तो सबकुछ जानते हुए भी...

19
00:01:44,840 --> 00:01:47,560
हम आपके साथ में
दूसरी बार रिस्क ले रहे हैं।

20
00:01:49,280 --> 00:01:51,160
तो हमारे कुछ रूल्स हैं।

21
00:01:52,960 --> 00:01:55,760
जिन्हें आप ध्यान से सुनिए
और गांठ बाँध लीजिए।

22
00:02:02,840 --> 00:02:04,800
पहली बार यहाँ पर किसी ने कलम निकाला है।

23
00:02:04,920 --> 00:02:06,280
शुरुआत तो अच्छी है।

24
00:02:08,400 --> 00:02:11,040
आप यहाँ अपने अरमान
निकालने नहीं जा रहे हैं।

25
00:02:12,360 --> 00:02:15,000
आप दूसरे के अरमान पूरे करने जा रहे हैं।

26
00:02:16,880 --> 00:02:22,440
कमरे के अंदर की बातें
सिर्फ़ और सिर्फ़ कमरे के अंदर रहेंगी।

27
00:02:23,880 --> 00:02:26,840
एक अच्छे जिगोलो की खूबी होती है

28
00:02:26,960 --> 00:02:29,960
कि वो कम बोलते हैं और ज़्यादा सुनते हैं।

29
00:02:30,440 --> 00:02:33,120
इसलिए होशो हवास में रहना ज़रूरी है।

30
00:02:33,880 --> 00:02:38,400
हम उस दिन के लिए मिसेज
वर्मा से माफ़ी माँगना चाहते हैं।

31
00:02:40,840 --> 00:02:43,600
हम कभी भी क्लाइंट
को डायरेक्टली कॉन्टैक्ट नहीं करते।

32
00:02:43,760 --> 00:02:45,120
आप भी नहीं करेंगे।

33
00:02:47,520 --> 00:02:49,400
ना का मतलब ना।

34
00:02:50,320 --> 00:02:52,400
और उसको दिल पर लेने की कोई ज़रूरत नहीं है।

35
00:02:53,320 --> 00:02:56,360
अगर हाँ कहने के बाद भी
अगर क्लाइंट का मन बदल जाए,

36
00:02:56,960 --> 00:03:00,360
तो आप उनकी ना
को मुस्कुराकर एक्सेप्ट करेंगे।

37
00:03:01,920 --> 00:03:02,840
जी।

38
00:03:03,520 --> 00:03:04,800
सबसे अहम...

39
00:03:07,640 --> 00:03:09,520
आप किसी भी औरत को जज नहीं करेंगे।

40
00:03:11,000 --> 00:03:12,680
वो काम समाज पहले से ही कर रहा है।

41
00:03:33,880 --> 00:03:34,760
यो, ब्रदर!

42
00:03:36,320 --> 00:03:37,680
माँ के हाथ के मटन चॉप।

43
00:03:37,960 --> 00:03:39,680
और आपकी फेवरेट नंदू की जलेबी।

44
00:03:40,280 --> 00:03:41,760
ये घर भिजवा देना, अंकित।

45
00:03:43,160 --> 00:03:45,080
- इसको करवा देना।
- जी।

46
00:03:46,040 --> 00:03:48,120
- आपने याद किया?
- हाँ, चाय पियोगे?

47
00:03:48,600 --> 00:03:50,600
- चाय पिलाते हैं!
- अंकित, बाहर से ले आओ।

48
00:03:51,080 --> 00:03:51,960
जी।

49
00:03:54,120 --> 00:03:56,200
- और एक ना बन मक्खन भी ले आना।
- बिल्कुल।

50
00:03:57,120 --> 00:03:58,000
बॉस मैम।

51
00:03:58,320 --> 00:04:00,880
पता है, हमने अंग्रेज़ी
सीखना भी शुरू कर दिया है?

52
00:04:01,480 --> 00:04:02,720
दो महीने में शेक्सपीयर!

53
00:04:03,640 --> 00:04:04,520
अच्छा है।

54
00:04:06,520 --> 00:04:07,600
हम भी यही चाहते हैं...

55
00:04:08,280 --> 00:04:11,160
कि तुम कोई फुल टाइम अच्छी
सी नौकरी कर लो अपने भाई की तरह,

56
00:04:11,480 --> 00:04:13,240
शादी कर लो, सेटल हो जाओ।

57
00:04:16,200 --> 00:04:19,000
- मम्मी ने कुछ कहा है क्या आपको?
- हम कह रहे हैं।

58
00:04:20,240 --> 00:04:22,360
सारी ज़िंदगी यही काम करोगे क्या?

59
00:04:23,640 --> 00:04:25,520
बॉस मैम अभी तो बहुत ज़िंदगी बची है।

60
00:04:26,360 --> 00:04:27,520
बहुत कुछ करना है!

61
00:04:28,000 --> 00:04:30,040
ज़िंदगी बाकी है, इसीलिए तो कह रहे हैं।

62
00:04:49,640 --> 00:04:50,920
आप हमें निकाल रही हैं?

63
00:05:08,080 --> 00:05:09,520
आगे से हम कोई रूल नहीं तोड़ेंगे।

64
00:05:10,360 --> 00:05:11,480
कोई डायरेक्ट बुकिंग नहीं।

65
00:05:13,040 --> 00:05:14,680
किसी के घर भी नहीं जाएँगे बिना बताए।

66
00:05:15,800 --> 00:05:17,520
जहाँ पर आप बुकिंग करवाएँगी बस वहीं।

67
00:05:18,160 --> 00:05:19,880
सस्ते होटल में तो बिलकुल भी नहीं रुकेंगे।

68
00:05:20,920 --> 00:05:23,880
और अगर अबकी बार पकड़े गए
तो सबसे पहले आप ही को कॉल करेंगे।

69
00:05:37,440 --> 00:05:39,720
आपको आदर्श भाई का टेंशन है ना?

70
00:05:39,840 --> 00:05:41,840
वो... वो शरीफ आदमी है।

71
00:05:41,960 --> 00:05:44,200
थोड़ा बहक गए हैं।
हम संभाल लेंगे। बहुत दूर रखेंगे उनको--

72
00:05:44,320 --> 00:05:45,200
सनी।

73
00:05:47,360 --> 00:05:49,240
तुमने बहुत हदें पार कर दी।

74
00:05:51,800 --> 00:05:52,680
अच्छा ही है ना।

75
00:05:53,360 --> 00:05:55,400
तुम इन सब चक्करों से निकल जाओगे बाहर।

76
00:05:56,960 --> 00:05:59,320
कुछ ऐसा ढूँढो, जिसे लोग काम कहते हैं।

77
00:06:05,920 --> 00:06:07,080
हमें यहीं रख लो ना?

78
00:06:08,040 --> 00:06:08,960
इसी दुकान पर।

79
00:06:10,680 --> 00:06:11,880
हम आपसे बहुत अटैच हैं।

80
00:06:14,480 --> 00:06:18,560
और यहाँ के अलावा कहीं
प्यार और इज़्ज़त नहीं मिली।

81
00:06:23,200 --> 00:06:29,000
हो सकता है यहाँ से बाहर
निकल के तुम्हें... इसके अलावा भी कुछ

82
00:06:29,920 --> 00:06:31,560
और दुनिया दिखाई दे।

83
00:06:54,000 --> 00:06:55,200
पैसे हैं।

84
00:07:04,960 --> 00:07:07,560
- किसलिए?
- तुम्हारे लंदन फंड के लिए।

85
00:07:10,400 --> 00:07:11,320
नहीं। नहीं।

86
00:07:13,640 --> 00:07:14,920
आप उसकी फिक्र मत करो।

87
00:07:17,280 --> 00:07:18,440
हम जमा कर लेंगे।

88
00:07:21,320 --> 00:07:22,280
चलते हैं।

89
00:07:59,360 --> 00:08:00,520
यहाँ क्या कर रहे हो?

90
00:08:02,080 --> 00:08:04,040
आप बहुत बड़े वाले कमीने हैं!

91
00:08:05,040 --> 00:08:06,800
हम तमीज़ से भी बात कर सकते हैं।

92
00:08:06,920 --> 00:08:08,240
पर हम बदतमीज़ी करने आए हैं!

93
00:08:13,360 --> 00:08:14,320
मारिए।

94
00:08:16,360 --> 00:08:17,400
मारिए।

95
00:08:17,520 --> 00:08:19,520
- हम मारेंगे ना, तो मर जाएँगे आप।
- हाँ, मारिए।

96
00:08:19,960 --> 00:08:21,360
एक और मारिए, बताते हैं हम आपको!

97
00:08:21,480 --> 00:08:23,560
साला, एक साल से उस
औरत के पीछे लगे हुए हैं!

98
00:08:24,440 --> 00:08:27,120
आज आखिरकार पैसे देने के लिए
तैयार हुई, आज फिर वही ड्रामा!

99
00:08:27,240 --> 00:08:30,120
हम उस औरत की खरीदी हुई
कलम बनने से अच्छा है काम ही छोड़ दें।

100
00:08:30,400 --> 00:08:31,840
हाँ। हम भी यही चाहते हैं।

101
00:08:33,000 --> 00:08:34,520
तो हम दोनों पार्टनरशिप खत्म करते हैं।

102
00:08:34,760 --> 00:08:36,080
तो जाइए जहाँ जाना है आपको।

103
00:08:36,480 --> 00:08:37,480
हम जाएँगे?

104
00:08:38,600 --> 00:08:40,000
साले, आप जाएँगे।

105
00:08:41,360 --> 00:08:42,400
ठीक।

106
00:08:42,760 --> 00:08:45,080
आज से हम छुट्टी पर हैं,
उजला आईना अब आप चलाइए।

107
00:08:46,080 --> 00:08:48,040
चलाकर नहीं दौड़ाकर दिखाएँगे तुमको!

108
00:08:48,880 --> 00:08:50,200
और कोई सैलरी
नहीं मिलेगी तुम्हें छुट्टी में।

109
00:08:50,320 --> 00:08:53,080
उसकी फिक्र आप मत
करिए। हम इंतज़ाम कर लेंगे।

110
00:08:54,240 --> 00:08:55,240
आना नहीं।

111
00:08:57,360 --> 00:08:58,280
सुनिए...

112
00:09:00,080 --> 00:09:01,600
हाथ-वाथ मत उठाया करिए।

113
00:09:20,400 --> 00:09:21,400
[दरवाज़े की घंटी बजती है]

114
00:09:33,120 --> 00:09:34,200
तुमको क्या चाहिए?

115
00:09:36,240 --> 00:09:37,240
ये क्या बदतमीज़ी है?

116
00:09:40,600 --> 00:09:44,640
हमने साला तुम पर तरस
खाकर तुम्हें पानी पिलाया

117
00:09:45,640 --> 00:09:48,400
- और तुमने हम पर ही छुरी चला दी?
- क्या मतलब?

118
00:09:48,520 --> 00:09:50,600
भोले बन रहे हो, हमारी नौकरी खाके?

119
00:09:53,640 --> 00:09:55,040
आओ। बैठकर बात करते हैं। आओ।

120
00:10:04,280 --> 00:10:07,080
देखो... हमने किसी की नौकरी नहीं खाई।

121
00:10:07,200 --> 00:10:09,120
नौकरी नहीं खाई है, भविष्य उजाड़ा है।

122
00:10:11,000 --> 00:10:13,400
इतने सालों का रिश्ता
एक झटके में खत्म कर दिया उन्होंने।

123
00:10:14,280 --> 00:10:17,880
बुरा मत मानना, लेकिन
तुम्हारा भविष्य कभी भी उज्जवल नहीं था।

124
00:10:18,520 --> 00:10:20,360
साले, तुम इतने गिरे हुए आदमी हो ना।

125
00:10:21,320 --> 00:10:22,640
ये मुँह पर शराफत लेके,

126
00:10:22,960 --> 00:10:25,120
दिमाग में तुम्हारे
महीन-महीन कीड़े रेंग रहे हैं।

127
00:10:25,760 --> 00:10:28,640
तो हमारे जैसे आदमी
के लिए ये फूल क्यों ले आए?

128
00:10:34,600 --> 00:10:35,760
जुगनू के लिए बुलाया है ना?

129
00:10:38,160 --> 00:10:39,000
जाओ।

130
00:10:41,120 --> 00:10:43,000
- फूल भी देते आना।
- हाँ, तो दे दो।

131
00:11:24,520 --> 00:11:25,560
मिसेज वर्मा?

132
00:11:26,080 --> 00:11:28,120
मिसेज वर्मा नहीं। आज के लिए निक्की।

133
00:11:28,520 --> 00:11:29,440
अंदर आओ।

134
00:11:30,800 --> 00:11:33,840
- तो आप... रियल नहीं हैं?
- तुम्हें क्या लगा?

135
00:11:34,360 --> 00:11:38,280
सितारा ऐसे ही किसी राह चलते
को अपने रियल क्लाइंट के पास भेज देगी?

136
00:11:39,320 --> 00:11:42,880
उस दिन अगर हम रियल क्लाइंट
होते ना, तो सितारा का काम बंद हो गया होता।

137
00:11:43,720 --> 00:11:46,480
उस दिन के लिए हम माफ़ी चाहते हैं।

138
00:11:46,600 --> 00:11:48,400
दोबारा ऐसी गलती ना हो,

139
00:11:49,000 --> 00:11:52,000
उसके लिए कुछ
छोटी चीज़ों पर काम करना पड़ेगा।

140
00:11:52,480 --> 00:11:53,320
किन चीज़ों पर?

141
00:11:55,640 --> 00:11:56,680
बीवी कैसी है तुम्हारी?

142
00:11:59,960 --> 00:12:02,400
मतलब पहले मेंटल टेस्ट है?

143
00:12:03,400 --> 00:12:07,000
- बता दिया उसे कि तुम ये कर रहे हो?
- बताया था, उसने यकीन नहीं किया।

144
00:12:11,040 --> 00:12:12,720
कोई औरत नहीं करेगी।

145
00:12:20,760 --> 00:12:21,560
कपड़े उतारो।

146
00:12:23,440 --> 00:12:24,480
वन, टू, थ्री...

147
00:12:25,280 --> 00:12:26,160
चलो!

148
00:13:42,160 --> 00:13:43,040
हैलो।

149
00:13:43,360 --> 00:13:44,160
[टोकती है]

150
00:13:47,120 --> 00:13:52,280
22, 23, 24, 25, 26...

151
00:13:52,720 --> 00:13:53,760
आप ठीक हैं?

152
00:13:55,240 --> 00:14:00,760
...31, 32, 33, 34!

153
00:14:01,240 --> 00:14:02,160
निकला, निकला!

154
00:14:03,640 --> 00:14:05,680
पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया तुमने अपना।

155
00:14:06,000 --> 00:14:07,080
क्या हुआ?

156
00:14:07,200 --> 00:14:08,880
आपको देखकर आँसू निकल आए।

157
00:14:11,320 --> 00:14:13,000
अरे प्रैक्टिस चल रही थी...

158
00:14:13,920 --> 00:14:14,960
नाटक की।

159
00:14:15,480 --> 00:14:16,720
आप कलाकार हैं?

160
00:14:18,800 --> 00:14:19,680
बहुत बड़ी!

161
00:14:26,840 --> 00:14:29,040
हम पाँच मिनट के लिए रास्ते में रोकेंगे।

162
00:14:29,520 --> 00:14:30,640
जी।

163
00:14:31,080 --> 00:14:33,520
हमने पीछे दो
डब्बे रखे हैं? वो उठा दीजिए।

164
00:14:34,440 --> 00:14:35,720
- ये?
- हाँ।

165
00:14:37,360 --> 00:14:39,200
ये वाला मुझे दीजिए, वो खोलिए आप।

166
00:14:42,800 --> 00:14:44,760
इसमें घुसाइए।

167
00:14:44,880 --> 00:14:46,680
- लाइए।
- हाँ, इसको बंद कीजिए।

168
00:14:47,720 --> 00:14:48,960
दूसरा वाला खोलिए।

169
00:15:07,320 --> 00:15:09,080
बस हाजिरी लगाकर आते हैं।

170
00:15:24,640 --> 00:15:26,840
यहाँ जेल में किससे?

171
00:15:26,960 --> 00:15:28,520
सितारा के यहाँ नए आए हो?

172
00:15:29,120 --> 00:15:30,160
जी।

173
00:15:30,920 --> 00:15:32,200
चिकने ने छोड़ दिया?

174
00:15:32,600 --> 00:15:33,600
कौन चिकना?

175
00:15:34,520 --> 00:15:37,520
एक ही ऑफिस में काम करते
हो। चिकने को नहीं जानते?

176
00:15:39,360 --> 00:15:41,320
- उसे निकाल दिया।
- क्यों?

177
00:15:41,920 --> 00:15:43,360
उसका टाइम खत्म हो गया था।

178
00:15:44,680 --> 00:15:45,680
कमाल है!

179
00:15:46,240 --> 00:15:49,280
जवान ढेर हो रहे हैं, अधेड़ दौड़ रहे हैं।

180
00:15:52,720 --> 00:15:54,240
इसके अलावा कुछ और करते हो?

181
00:15:55,160 --> 00:15:56,200
फिलहाल यही करते हैं।

182
00:15:56,760 --> 00:15:58,040
बेकारी में काम पकड़ा है?

183
00:15:59,080 --> 00:16:00,200
- नहीं।
- फिर?

184
00:16:00,720 --> 00:16:01,960
सेक्स का शौक है?

185
00:16:02,960 --> 00:16:04,600
अच्छे लोगों से मिलने का शौक है।

186
00:16:07,280 --> 00:16:08,520
बिल्कुल सही जगह आए हो।

187
00:16:12,360 --> 00:16:14,120
- नमस्ते, जुगनू जी।
- क्या खबर?

188
00:16:14,920 --> 00:16:18,000
कुछ दिन पहले बुद्धि ने कुछ
फोटो भेजा था, तब से थोड़ा बौराए हुए हैं।

189
00:16:19,800 --> 00:16:21,600
ये देखिए।

190
00:16:23,040 --> 00:16:24,520
दिख रही है?

191
00:16:28,760 --> 00:16:29,680
नहीं पता कौन है।

192
00:16:30,600 --> 00:16:31,640
ये ले लो।

193
00:16:31,920 --> 00:16:33,480
- हम दो मिनट में आ रहे हैं।
- ओके, भाभी।

194
00:16:34,920 --> 00:16:36,040
मेरा फ़ोन दीजिए।

195
00:16:44,320 --> 00:16:45,280
[रिंग जाने की आवाज़]

196
00:16:47,280 --> 00:16:48,160
दया।

197
00:16:49,920 --> 00:16:51,680
साला सूअर!

198
00:16:53,280 --> 00:16:54,360
हम निपटते हैं बुद्धि से।

199
00:16:57,440 --> 00:16:58,520
जाओ, तुमको अंदर बुला रही हैं।

200
00:17:00,200 --> 00:17:01,080
अंदर क्यों?

201
00:17:02,000 --> 00:17:03,400
पता नहीं। जाओ!

202
00:17:13,480 --> 00:17:15,160
- अंग्रेज़ी बोलते हो?
- यस।

203
00:17:15,520 --> 00:17:18,040
- चलिए।
- हम जेल में क्यों जा रहे हैं?

204
00:17:18,160 --> 00:17:20,160
टेंशन मत लीजिए। ये हमारे साथ हैं।

205
00:17:21,200 --> 00:17:22,240
फ़ोन दीजिए।

206
00:17:23,200 --> 00:17:24,400
और वहाँ से आइए।

207
00:17:29,320 --> 00:17:31,440
जुगनू जी, हम यहाँ क्या कर रहे हैं?

208
00:17:32,200 --> 00:17:34,800
- हम मंजू जी से मिलने जा रहे हैं।
- मंजू जी?

209
00:17:36,320 --> 00:17:38,920
जो हम कहें, सब
में हाँ में हाँ मिलाते रहिएगा।

210
00:17:39,760 --> 00:17:42,800
सिर्फ़ अंग्रेज़ी में बोलिएगा।
बाकि हम सब कंट्रोल कर लेंगे।

211
00:17:43,240 --> 00:17:44,760
ये मंजू जी कौन है?

212
00:17:45,280 --> 00:17:46,400
मेरे हस्बैंड।

213
00:17:51,320 --> 00:17:53,800
छोटे, आज छुरी तुम चलाओ।

214
00:17:54,160 --> 00:17:55,320
छोटे किसको कहा बे?

215
00:17:56,080 --> 00:17:57,160
अच्छा, सर।

216
00:17:58,320 --> 00:17:59,920
आप काटिए ना गर्दन आज।

217
00:18:00,800 --> 00:18:02,080
काटना हमारा काम नहीं है।

218
00:18:02,760 --> 00:18:03,760
क्यों?

219
00:18:04,720 --> 00:18:07,000
- फटती है क्या?
- अरे तुमको काहे के लिए रखे हैं बे?

220
00:18:07,320 --> 00:18:08,640
अपने डैडी जी से पूछना।

221
00:18:09,720 --> 00:18:11,800
दुकान में काम करने
के लिए ना एक मर्द की ज़रूरत है।

222
00:18:12,400 --> 00:18:13,720
जिसके हाथ नाजुक ना हो।

223
00:18:27,400 --> 00:18:29,880
तुमको ना ये कसाईगिरी विरासत में मिली होगी।

224
00:18:30,640 --> 00:18:32,520
हम अपनी ज़िंदगी
यहाँ से दूर बनाएँगे। बहुत दूर।

225
00:18:33,080 --> 00:18:35,080
- लगाएँ तुम्हारे बाप को फ़ोन?
- करो। जाओ।

226
00:18:35,640 --> 00:18:37,080
पतलून उठा के दौड़ते हुए जाओ।

227
00:18:37,560 --> 00:18:39,440
साले मुखबिर हो ना। मुखबिर ही रहोगे।

228
00:18:54,760 --> 00:18:56,560
तुम्हारे हाथ की दाल लाजवाब।

229
00:18:59,160 --> 00:19:00,080
कौन है ये?

230
00:19:00,720 --> 00:19:01,880
सर्विलांस वाले।

231
00:19:03,280 --> 00:19:06,680
हमको लगा तुमको सर्विलांस
करनी है तो, प्रोफेशनल से कराओ?

232
00:19:08,640 --> 00:19:09,800
क्यों डिसूजा जी?

233
00:19:12,080 --> 00:19:14,240
वहाँ क्यों खड़े हैं? इधर आइए।

234
00:19:15,080 --> 00:19:16,240
नहीं, मैं...

235
00:19:24,280 --> 00:19:27,800
अब बताइए आप कैसे
रखते हैं, इंसानों पर सर्विलांस।

236
00:19:29,480 --> 00:19:30,920
बोलिए।

237
00:19:31,800 --> 00:19:33,480
आ, ये...

238
00:19:33,800 --> 00:19:35,400
[अंग्रेज़ी में] ये बहुत सिंपल है, सर।

239
00:19:38,040 --> 00:19:40,200
[अंग्रेज़ी में] हम ड्राइवर फेसिंग
कैमरा का इस्तेमाल करेंगे

240
00:19:40,560 --> 00:19:44,240
और हमारे पास दुनिया के बेस्ट कैमरा हैं,

241
00:19:44,720 --> 00:19:49,320
जो किसी भी इंसान के हर मूवमेंट
को कैमरे में कैद कर सकता है।

242
00:19:50,040 --> 00:19:52,640
ताकि कोई भी आपकी ऐसी-तैसी ना कर सके।

243
00:19:56,560 --> 00:19:58,480
पूरे में बस ऐसी-तैसी समझ आया।

244
00:20:02,040 --> 00:20:04,440
हम पहले कहीं मिले हैं क्या, डिसूजा जी?

245
00:20:06,000 --> 00:20:07,480
टीवी-वीवी पर आप काम करते हैं?

246
00:20:07,560 --> 00:20:08,920
न्यूज़-व्यूज चैनल पर?

247
00:20:09,040 --> 00:20:11,080
नहीं...जी नहीं।

248
00:20:11,920 --> 00:20:14,640
तो फिर ऐसा क्यों लग रहा है
कि एक बार मुलाकात हुई है हमारी?

249
00:20:15,000 --> 00:20:17,080
हो सकता है पहले भी सर्विलांस कराई हो।

250
00:20:19,200 --> 00:20:21,960
क्यों डिसूजा जी? आपने
पहले भी की है सर्विलांस इनके लिए?

251
00:20:22,080 --> 00:20:24,280
[अंग्रेज़ी में] नहीं मैम। बिल्कुल नहीं।

252
00:20:24,760 --> 00:20:26,080
लेकिन, हाँ...

253
00:20:26,880 --> 00:20:30,320
आपसे हमेशा से मिलने की इच्छा ज़रूर थी।

254
00:20:30,920 --> 00:20:33,800
आप तो अक्सर...

255
00:20:35,560 --> 00:20:37,240
हेडलाइन्स में होते हैं सर।

256
00:20:39,000 --> 00:20:40,560
- डिसूजा जी।
- सर।

257
00:20:41,000 --> 00:20:42,760
- आप बाहर बैठिए जाके।
- हाँ।

258
00:20:44,080 --> 00:20:46,160
मैं जरा धर्मपत्नी से कुछ बात कर लूँ।

259
00:20:46,480 --> 00:20:47,640
बिल्कुल, सर।

260
00:20:48,080 --> 00:20:49,320
थैंक यू।

261
00:20:53,560 --> 00:20:54,520
क्यों बुलाया?

262
00:21:12,680 --> 00:21:13,800
देखने के लिए...

263
00:21:15,320 --> 00:21:17,240
कि प्यार अभी बाकी है या नहीं।

264
00:21:19,080 --> 00:21:20,920
मेरे बगैर दिन कैसे कटता है तेरा?

265
00:21:21,880 --> 00:21:23,560
वो लड़का योगा ट्रेनर है।

266
00:21:24,400 --> 00:21:25,640
हमसे पूछ लिया होता ना...

267
00:21:25,760 --> 00:21:29,560
तो उस बुद्धि को जो "जासूसी"
के पैसे दिए थे, वो बच जाते।

268
00:21:30,320 --> 00:21:32,240
तुम्हारे पास भी जासूस कम नहीं हैं।

269
00:21:40,800 --> 00:21:41,920
योगा का असर दिख रहा है।

270
00:21:44,080 --> 00:21:45,560
पहले से यंग लगने लगी हो।

271
00:21:50,720 --> 00:21:51,960
धंधा कैसा चल रहा है?

272
00:21:53,520 --> 00:21:54,360
ठीक।

273
00:21:55,160 --> 00:21:56,760
बाहर आते ही संभालते हैं सब।

274
00:21:57,440 --> 00:21:58,800
हम भी यही चाहते हैं।

275
00:22:04,840 --> 00:22:06,120
एक बार गले नहीं लगोगी?

276
00:22:07,520 --> 00:22:08,920
कैमरे लगे हुए हैं।

277
00:23:03,000 --> 00:23:04,920
यहाँ सफाई हुई है सुबह।

278
00:23:06,080 --> 00:23:08,840
जो ढूँढ़ रहे हो... डैडी को मिल गया है।

279
00:23:23,720 --> 00:23:24,840
माँ।

280
00:23:26,160 --> 00:23:27,720
डैडी जी ने मेरा सामान कहाँ रखा है?

281
00:23:39,040 --> 00:23:41,160
आप ऐसे ही मौन व्रत में रहते हैं?

282
00:23:44,480 --> 00:23:47,120
आपको हमारे बारे में भी सोचना चाहिए था।

283
00:23:48,160 --> 00:23:49,920
अगर मंजू जी हमें पहचान लिए होते तो?

284
00:23:50,360 --> 00:23:51,400
क्यों?

285
00:23:51,720 --> 00:23:53,480
आप सही में न्यूज चैनल पर रहते हैं?

286
00:23:53,880 --> 00:23:56,480
मेरा मतलब है कि एक ही शहर में रहते हैं।

287
00:23:56,840 --> 00:23:58,040
क्या पता कहीं मिले हो।

288
00:23:58,680 --> 00:24:00,720
वो ऐसे ही खेलता है सबके साथ।

289
00:24:01,320 --> 00:24:04,040
उसको ये नहीं पता
कि और भी खिलाड़ी हैं, इस दुनिया में।

290
00:24:05,360 --> 00:24:06,800
लगता है तुम अभी कच्चे हो?

291
00:24:09,160 --> 00:24:10,840
तुमको सामने से मिलवा दिया ना।

292
00:24:11,240 --> 00:24:12,480
अब ना ही वो शक करेगा...

293
00:24:14,160 --> 00:24:15,480
ना ही वो पीछा करेगा।

294
00:24:20,040 --> 00:24:22,080
आपसे एक बात पूछें?

295
00:24:22,480 --> 00:24:24,920
- क्या?
- आपने हमें क्यों चुना?

296
00:24:25,480 --> 00:24:26,920
तुम आम दिखते हो।

297
00:24:28,640 --> 00:24:30,960
और जो पहले था, वो तो दूर से दिखाई देता था।

298
00:24:36,840 --> 00:24:38,600
नहीं सितारा का दिमाग तो है।

299
00:24:40,200 --> 00:24:41,920
तुम शक्ल से जिगोलो नहीं लगते।

300
00:24:52,680 --> 00:24:55,000
- थोड़ा महीन करके देना।
- जी।

301
00:24:55,520 --> 00:24:56,600
महीन कर दीजिए, प्लीज़।

302
00:24:58,360 --> 00:25:00,720
- आपसे अंदर बात कर सकते हैं?
- दिख नहीं रहा है?

303
00:25:01,160 --> 00:25:02,240
ये लें...

304
00:25:03,520 --> 00:25:05,960
- ये लीजिए मैम।
- ददी जी, दो एक्स्ट्रा हड्डी कर दीजिए ना।

305
00:25:06,080 --> 00:25:07,080
जी मैम।

306
00:25:07,480 --> 00:25:09,080
नहीं... ये नहीं। वो करो ना...

307
00:25:10,320 --> 00:25:11,480
चलिए, हो गया?

308
00:25:11,600 --> 00:25:12,640
जाइए।

309
00:25:13,680 --> 00:25:14,600
सुनो!

310
00:25:14,920 --> 00:25:16,000
जाके चाय पीके आओ।

311
00:25:16,440 --> 00:25:17,720
चुन्नू यहीं बैठेगा।

312
00:25:23,920 --> 00:25:25,720
डैडी जी, हमारे पैसे वापस कर दीजिए।

313
00:25:28,760 --> 00:25:29,800
वापस कर देंगे,

314
00:25:31,160 --> 00:25:34,800
पहले ये बताओ कि 1 लाख 55 हजार
300 रुपये तुमने कमाए कहाँ से?

315
00:25:36,360 --> 00:25:39,920
एक चोर ही अपने चोरी
के सामान को तीन जगह छुपा के रखेगा।

316
00:25:41,720 --> 00:25:44,880
- डैडी जी, वो मेरी मॉडलिंग और--
- फ़ोन लगाओ सितारा को।

317
00:25:46,920 --> 00:25:47,880
लगाओ, लगाओ।

318
00:25:48,360 --> 00:25:49,200
मैं लगाता हूँ।

319
00:25:50,160 --> 00:25:54,080
पूछता हूँ कि उन्हें इस हीरे में ऐसा
क्या दिखा जो अभी तक हमें नहीं दिखा।

320
00:25:54,200 --> 00:25:55,560
फ़ोन मत लगाइए।

321
00:25:59,800 --> 00:26:00,880
पैसे कहाँ से आए?

322
00:26:02,920 --> 00:26:03,840
बोल।

323
00:26:07,600 --> 00:26:08,600
तुम्हें क्या लगता है?

324
00:26:09,200 --> 00:26:10,400
कि हमें पता नहीं चलेगा?

325
00:26:12,800 --> 00:26:14,280
सब पता है हमको।

326
00:26:15,880 --> 00:26:18,440
अब मुँह से बोलोगे या हम बताएँ?

327
00:26:20,960 --> 00:26:22,920
साले सट्टेबाज!

328
00:26:23,600 --> 00:26:24,880
जुआ खेलता है!

329
00:26:30,880 --> 00:26:33,840
चुन्नू, बताओ इस कमीने को

330
00:26:35,120 --> 00:26:38,440
कि "कोठी" में क्या-क्या होता है
और कौन-कौन लोग आते हैं वहाँ पर।

331
00:26:39,200 --> 00:26:40,920
हमने ये नहीं कहा कि ये सट्टा खेलते हैं।

332
00:26:42,280 --> 00:26:44,400
हमने कहा कि "कोठी" में खेला जाता है और...

333
00:26:45,680 --> 00:26:47,120
ये भी वहाँ जाते हैं।

334
00:26:48,920 --> 00:26:50,040
मुखबिर नहीं हैं।

335
00:26:51,840 --> 00:26:52,800
ख्याल है तुम्हारा।

336
00:26:57,440 --> 00:26:59,520
डैडी जी, बस मेरे पैसे वापस कर दीजिए।

337
00:26:59,920 --> 00:27:00,920
पैसे वापस चाहिए?

338
00:27:01,200 --> 00:27:02,080
हाँ जी।

339
00:27:02,960 --> 00:27:04,240
अभी, वापस करता हूँ।

340
00:27:06,640 --> 00:27:09,880
ये देख, संभाल के रखे हैं,
मैंने तेरे लिए, वापस करने के लिए पैसे।

341
00:27:11,240 --> 00:27:12,240
पीछे हट।

342
00:27:14,800 --> 00:27:15,920
डैडी जी!

343
00:27:16,400 --> 00:27:17,480
डैडी जी!

344
00:27:18,120 --> 00:27:19,080
डैडी जी!

345
00:27:19,320 --> 00:27:20,360
डैडी जी!

346
00:27:28,360 --> 00:27:29,440
और एक बात और सुनो...

347
00:27:29,720 --> 00:27:34,000
आज के बाद से मेरे घर में
हराम के या जुए के पैसे आए

348
00:27:34,880 --> 00:27:36,800
तो यहाँ पर उंगलियाँ कटी मिलेंगी तुम्हारी।

349
00:27:43,640 --> 00:27:47,720
बेटे और बकरे में ना फर्क भूल गए हैं आप।

350
00:27:50,640 --> 00:27:51,600
निकल।

351
00:27:52,160 --> 00:27:53,160
निकल यहाँ से।

352
00:28:07,160 --> 00:28:09,120
तो तुमको क्या-क्या करतब दिखाने आता है?

353
00:28:09,520 --> 00:28:10,480
मतलब?

354
00:28:11,040 --> 00:28:14,000
नाच, गाना, बजाना...

355
00:28:17,640 --> 00:28:20,880
बचपन में एक बार स्कूल
के प्ले में हिस्सा लिया था।

356
00:28:24,880 --> 00:28:26,200
तो वही दोबारा से दिखाओ।

357
00:28:27,520 --> 00:28:30,440
ऐसा कुछ खास था नहीं।
बहुत छोटा सा पार्ट था।

358
00:28:30,600 --> 00:28:32,000
वो हम बताएँगे।

359
00:28:32,720 --> 00:28:33,760
हम जज हैं।

360
00:28:35,120 --> 00:28:36,080
शुरू हो जाओ।

361
00:28:38,360 --> 00:28:39,240
चलो!

362
00:28:53,040 --> 00:28:54,040
[मुँह से ज़ोर से आवाज़ निकालता है]

363
00:29:06,480 --> 00:29:07,360
अच्छा था?

364
00:29:08,080 --> 00:29:09,920
दोबारा से मर के दिखाओ।

365
00:29:10,800 --> 00:29:14,520
- लेकिन वो एक ही बार मरता है।
- एक बार मेरे कहने पर मरो।

366
00:29:31,080 --> 00:29:32,560
हमला!

367
00:29:34,640 --> 00:29:36,000
खबरदार!

368
00:29:37,360 --> 00:29:39,080
कोई गोली नहीं चलाएगा।

369
00:29:41,760 --> 00:29:43,640
सब कोई अपने हथियार नीचे करो।

370
00:29:43,760 --> 00:29:45,480
- हम भी नीचे कर दें?
- ख़ामोश!

371
00:29:48,320 --> 00:29:49,960
आज से तुम मेरी पनाह में हो।

372
00:29:51,720 --> 00:29:52,680
शपथ लो।

373
00:29:54,400 --> 00:29:55,360
घुटनों पर।

374
00:30:04,160 --> 00:30:05,480
आज से तुम,

375
00:30:06,800 --> 00:30:08,480
हमारे वफ़ादार सेवक हो।

376
00:30:11,600 --> 00:30:15,280
तुमको हराने की अनुमति किसी को नहीं।

377
00:30:15,480 --> 00:30:16,440
हमारे अलावा।

378
00:30:17,600 --> 00:30:19,040
सिपाहियों के सामने नहीं।

379
00:30:20,000 --> 00:30:23,440
उनको लगेगा कि रानी कमजोर हो गई है।

380
00:30:25,760 --> 00:30:28,240
हम शयनकक्ष में तुम्हारा
इंतज़ार कर रहे हैं।

381
00:30:31,200 --> 00:30:32,440
नहा के आ जाना।

382
00:30:51,760 --> 00:30:52,880
रानी साहिबा!

383
00:30:56,200 --> 00:30:58,640
- रानी साहिबा!
- इस कमरे में तुम सिपाही नहीं।

384
00:31:01,720 --> 00:31:03,800
अब तुम दिखाओ कि तुम रानी के लायक हो।

385
00:31:32,360 --> 00:31:34,840
इतना मत घुमाओ, चाय को चक्कर आ जाएगा।

386
00:31:36,280 --> 00:31:39,080
अरे इतने दिनों बाद मिले हैं।
कुछ तो गॉसिप सुनाओ!

387
00:31:43,160 --> 00:31:44,280
भावना...

388
00:31:44,840 --> 00:31:48,440
तुम्हें याद है, मैंने वो तुम्हारा
घर माँगा था, मेरी एक दोस्त के लिए...

389
00:31:48,600 --> 00:31:50,000
- हाँ, हाँ।
- किराये पर।

390
00:31:51,280 --> 00:31:53,560
- तुम्हें पता है उसे क्यों चाहिए था?
- बताओ।

391
00:31:59,200 --> 00:32:01,600
उसने ना एक...

392
00:32:02,400 --> 00:32:03,800
जिगोलो हायर किया था।

393
00:32:04,040 --> 00:32:05,240
क्या कह रही हो!

394
00:32:05,760 --> 00:32:06,880
फिर?

395
00:32:08,240 --> 00:32:09,480
यार...

396
00:32:10,840 --> 00:32:12,440
उसके हस्बैंड को पता चल गया है।

397
00:32:13,040 --> 00:32:14,360
वो तो होना ही था।

398
00:32:15,120 --> 00:32:17,480
उसे समझ में नहीं आ रहा
है कि क्या करना चाहिए।

399
00:32:18,040 --> 00:32:19,600
पहले ही उनके रिश्तों में इतनी दूरी थी...

400
00:32:19,720 --> 00:32:21,240
अब तो तीसरा भी आ गया।

401
00:32:23,240 --> 00:32:26,640
कुछ कमी थी? मतलब वो सेक्स नहीं दे रहा था?

402
00:32:27,080 --> 00:32:30,280
भावना, सबकुछ सेक्स
के बारे में नहीं होता है ना।

403
00:32:31,200 --> 00:32:36,800
ये ना वो झूठ है, जो इंसान अपने आप से कहता
है, ताकि उसे सच का सामना ना करना पड़े।

404
00:32:42,480 --> 00:32:44,640
इसका मतलब तुम उसे जज कर रही हो?

405
00:32:45,840 --> 00:32:46,760
नहीं...

406
00:32:48,440 --> 00:32:50,920
तुम जानती नहीं हो ना उन
दोनों के बीच में क्या हो रहा है।

407
00:32:51,680 --> 00:32:53,640
मैं सिर्फ़ कह रही हूँ कि उसे बुलाओ यहाँ।

408
00:32:53,760 --> 00:32:55,560
हम साथ मिलकर हल निकालते हैं।

409
00:33:00,640 --> 00:33:02,640
तुम्हें क्या लगता है, उसे क्या करना चाहिए?

410
00:33:03,600 --> 00:33:06,120
माफ़ी माँगनी चाहिए अपने हस्बैंड से।

411
00:33:07,600 --> 00:33:08,480
माफ़ी?

412
00:33:09,320 --> 00:33:10,440
तुम्हें क्या लगता है?

413
00:33:13,520 --> 00:33:15,760
वैसे तेरे और आदर्श के बीच सब ठीक?

414
00:33:17,600 --> 00:33:18,560
हाँ।

415
00:33:21,000 --> 00:33:21,840
सब ठीक है।

416
00:33:22,200 --> 00:33:24,680
तुम ज़्यादा इंस्पिरेशन
ना लेना अपनी ये दोस्त से, हाँ?

417
00:33:26,280 --> 00:33:27,800
ये सब वो तुम्हें क्यों बता रही है?

418
00:33:28,280 --> 00:33:29,560
शेयर कर रही थी वो।

419
00:33:30,160 --> 00:33:32,440
शेयर नहीं। वो चाहती है
कि उसे सही समझा जाए।

420
00:33:32,720 --> 00:33:36,400
कि कोई उससे कहे, "जो तुम
कर रही हो ना, वो बिल्कुल ठीक है।"

421
00:33:37,280 --> 00:33:38,880
ऐसा तो नहीं कहा ना तुमने उससे?

422
00:33:42,120 --> 00:33:43,200
नहीं।

423
00:34:09,520 --> 00:34:10,800
फूल दिए क्यों नहीं?

424
00:34:14,920 --> 00:34:17,760
आपने मिलते ही हमको डरा
दिया, इसलिए हिम्मत नहीं हुई।

425
00:34:18,440 --> 00:34:22,640
और जब आपको समझने का मौका मिला,
तो हमें लगा कि हम गलत फूल ले आए।

426
00:34:23,960 --> 00:34:25,080
फिर कौन से लाने थे?

427
00:34:26,000 --> 00:34:26,960
जंगली।

428
00:34:31,320 --> 00:34:32,360
क्यों?

429
00:34:33,200 --> 00:34:34,200
हम जंगली हैं?

430
00:34:35,400 --> 00:34:39,440
जंगली फूल की खूबसूरती बिलकुल अलग होती है।

431
00:34:41,080 --> 00:34:42,280
हम खूबसूरत हैं?

432
00:34:43,160 --> 00:34:44,040
बहुत!

433
00:34:52,280 --> 00:34:57,280
जंगली फूल किसी अच्छे
गुलदान का मोहताज नहीं होता।

434
00:34:57,640 --> 00:35:01,880
- तो?
- वो खरीदा हुआ बेजान बुके नहीं होता...

435
00:35:03,160 --> 00:35:04,120
और फरमाओ।

436
00:35:09,640 --> 00:35:14,000
उसकी ज़िंदगी खूबसूरत है और खुशबू आज़ाद।

437
00:35:14,120 --> 00:35:15,040
आपकी तरह।

438
00:35:15,960 --> 00:35:18,280
वो टूटी दीवारों में उगता है...

439
00:35:19,080 --> 00:35:22,840
वो हर चीज़ को बेइंतहा हसीन बना देता है।

440
00:35:23,520 --> 00:35:27,000
वो ऊँचे दरख्तों पर ऊपर से नीचे...

441
00:35:29,400 --> 00:35:30,440
मगरमच्छ।

442
00:35:32,280 --> 00:35:33,320
मगरमच्छ?

443
00:35:33,440 --> 00:35:34,560
- क्या?
- मगरमच्छ!

444
00:35:36,480 --> 00:35:37,480
मगरमच्छ!

445
00:35:37,640 --> 00:35:38,640
मगरमच्छ!

446
00:35:39,120 --> 00:35:40,400
अरे घबराइए नहीं।

447
00:35:40,920 --> 00:35:44,160
दया! देखो, वो बाड़े से बाहर निकल आया है।

448
00:35:44,360 --> 00:35:45,800
आपके पास मगर है?

449
00:35:46,320 --> 00:35:47,640
और भी जानवर हैं।

450
00:35:48,320 --> 00:35:49,160
देखने हैं?

451
00:35:52,440 --> 00:35:54,640
आप इन जानवरों का करती क्या हैं?

452
00:35:56,160 --> 00:35:59,880
हम इनको एक जगह से रेस्क्यू
करके दूसरी जगह पहुँचाते हैं।

453
00:36:00,440 --> 00:36:02,360
एनिमल वेलफेयर?

454
00:36:02,920 --> 00:36:04,160
हाँ, वेलफेयर की मान लो।

455
00:36:04,880 --> 00:36:07,080
क्यों? दिक्कत है कोई?

456
00:36:08,280 --> 00:36:10,200
नहीं। ये तो नेक काम है।

457
00:36:12,160 --> 00:36:13,200
चलो, आओ।

458
00:36:13,640 --> 00:36:14,960
कहाँ, कहाँ जा रही हैं?

459
00:36:15,200 --> 00:36:16,160
अंदर।

460
00:36:18,680 --> 00:36:21,160
सोते हुए जानवर को जगाना नहीं चाहिए।

461
00:36:22,040 --> 00:36:23,480
अंदर मगरमच्छ नहीं है।

462
00:36:24,320 --> 00:36:25,440
वो तुम्हारे पीछे है।

463
00:36:30,960 --> 00:36:32,280
डरपोक जिगोलो।

464
00:36:33,760 --> 00:36:35,360
थोड़ा तो लगता है डर...

465
00:37:10,800 --> 00:37:11,960
हैलो, ब्यूटीफुल!

466
00:37:14,320 --> 00:37:15,520
[अंग्रेज़ी में] हाँ, तुम्हारा रॉकस्टार!

467
00:37:16,160 --> 00:37:17,160
अच्छा, बिज़ी हैं?

468
00:37:17,640 --> 00:37:19,280
हैलो, ब्यूटीफुल!

469
00:37:19,520 --> 00:37:21,680
दिल्ली? दिल्ली शिफ्ट हो गए हैं?

470
00:37:22,040 --> 00:37:24,600
शाहजहाँ तो आ जाएगा
मुमताज़ से मिलने, दिल्ली!

471
00:37:25,040 --> 00:37:25,960
हैलो, ब्यूटीफुल।

472
00:37:26,320 --> 00:37:28,920
कोई बात नहीं। कभी और,
कभी और मिलेंगे, कभी और मिलेंगे।

473
00:37:29,160 --> 00:37:30,600
हैलो, ब्यूटी--

474
00:37:32,400 --> 00:37:33,480
हैलो, ब्यूटीफुल।

475
00:37:33,640 --> 00:37:36,360
आपके होने वाले बच्चे को भी बहुत...

476
00:37:36,480 --> 00:37:37,640
- [बकरी के मिमियाने की आवाज़]
- दुआएँ, हमारी तरफ़ से--

477
00:37:37,760 --> 00:37:38,760
चुप यार!

478
00:37:39,440 --> 00:37:40,600
दुआएँ, दुआएँ।

479
00:37:40,680 --> 00:37:43,160
अरे नहीं, नहीं। अब पंछी आज़ाद हो गया है।

480
00:37:43,480 --> 00:37:46,120
नहीं, नहीं, उनसे बुक
करने की क्या ज़रूरत है? नहीं, नहीं...

481
00:37:46,200 --> 00:37:48,320
आपको हम दस परसेंट डिस्काउंट भी दे देंगे।

482
00:37:48,440 --> 00:37:49,520
होटल भी हमारी तरफ से।

483
00:37:50,160 --> 00:37:51,040
फ्री में?

484
00:37:52,560 --> 00:37:53,640
मैडम, फ्री में कैसे?

485
00:37:55,480 --> 00:37:56,960
मैडम, हस्बैंड थोड़ी हैं आपके।

486
00:37:58,280 --> 00:37:59,560
"फ्री" में।

487
00:38:00,440 --> 00:38:02,440
हाँ, हाँ ठीक है। आप करिए।

488
00:38:03,040 --> 00:38:04,280
भिखमंगी!

489
00:41:01,960 --> 00:41:03,520
निकलना है 15 मिनट में।

490
00:41:04,200 --> 00:41:05,640
हाथ ले जाता है।

491
00:41:07,480 --> 00:41:09,640
एक ले भी गया, तो दूसरा है अपने पास।

492
00:41:39,640 --> 00:41:41,840
तुमको यहाँ बस और टैक्सी दोनों मिल जाएँगे।

493
00:41:49,120 --> 00:41:50,400
[अंग्रेज़ी में] मिलकर अच्छा लगा।

494
00:42:06,440 --> 00:42:07,560
सुनो।

495
00:42:08,520 --> 00:42:09,560
टैक्सी के पैसे।

496
00:42:10,200 --> 00:42:11,960
बाकी पैसे सितारा के पास पहुँच जाएँगे।

497
00:42:12,320 --> 00:42:15,160
थैंक यू, लेकिन इसकी
ज़रूरत नहीं है। हम चले जाएँगे।

498
00:42:15,400 --> 00:42:16,360
रख लो।

499
00:42:17,000 --> 00:42:18,560
आते हुए पैसे को मना नहीं करते।

500
00:42:49,920 --> 00:42:51,600
एक सिगरेट देना।

501
00:42:51,680 --> 00:42:53,280
- कौन सी?
- कोई भी।

502
00:43:11,960 --> 00:43:13,640
भाईसाहब, छुट्टे!

