1
00:00:17,680 --> 00:00:19,960
[मधुर पार्श्व संगीत बजता है]

2
00:00:32,000 --> 00:00:33,080
नैना

3
00:00:35,760 --> 00:00:38,600
[आईवीआर संदेश अंग्रेज़ी में] जिस नंबर पर
आप कॉल कर रहे हैं, वो अभी स्विच ऑफ है।

4
00:00:41,040 --> 00:00:42,120
अंबर

5
00:00:43,960 --> 00:00:45,320
[रिंग जाने की आवाज़]

6
00:00:45,720 --> 00:00:46,760
[मोबाइल की घंटी बजती है]

7
00:00:46,960 --> 00:00:48,240
- जीजू?
- अंबर।

8
00:00:48,840 --> 00:00:50,680
मुझे नैना से बात करनी है।

9
00:00:51,240 --> 00:00:53,880
- आप कहाँ हैं?
- तुम्हारे घर के बाहर।

10
00:00:55,040 --> 00:00:55,840
हैलो?

11
00:00:56,320 --> 00:00:57,120
हैलो, अंबर?

12
00:01:06,640 --> 00:01:07,560
नैना कहाँ है?

13
00:01:11,480 --> 00:01:12,360
अंबर?

14
00:01:13,400 --> 00:01:14,280
तुम ठीक हो?

15
00:01:16,200 --> 00:01:17,640
अंबर, क्या हुआ?

16
00:01:19,200 --> 00:01:20,080
नैना कहाँ है?

17
00:01:21,400 --> 00:01:22,640
जीजू, वो तो चली गई।

18
00:01:23,560 --> 00:01:25,800
- चली गई? कहाँ?
- पता नहीं,

19
00:01:25,920 --> 00:01:28,080
लेकिन, कल रात को बहुत कुछ हुआ है।

20
00:01:28,880 --> 00:01:29,760
क्या हुआ है?

21
00:01:30,400 --> 00:01:32,880
उसने सब सच बता दिया।

22
00:01:33,840 --> 00:01:34,840
क्या सच बता दिया?

23
00:01:36,800 --> 00:01:40,680
यही कि आपके
और उसके बीच में क्या हुआ था।

24
00:01:46,400 --> 00:01:47,480
फ़ोन नहीं उठा रही है।

25
00:01:49,160 --> 00:01:52,080
उसने ना कोई घर भी ढूँढा था,
जहाँ वो अकेले रहना चाहती है।

26
00:01:52,520 --> 00:01:53,560
कहाँ ढूँढा है घर?

27
00:01:54,600 --> 00:01:57,200
पता नहीं, पर भावना दी का ब्रोकर था।

28
00:01:58,240 --> 00:02:00,440
मुझे भावना का नंबर मैसेज करो, हाँ?

29
00:02:01,160 --> 00:02:02,080
और अपना ख़्याल रखो।

30
00:02:27,560 --> 00:02:30,240
रंगीन

31
00:02:38,320 --> 00:02:39,520
वो कैटलॉग लेकर आना अंदर से।

32
00:03:03,000 --> 00:03:03,880
कल के लिए हम...

33
00:03:04,760 --> 00:03:05,600
माफ़ी चाहते हैं।

34
00:03:06,960 --> 00:03:07,800
माफ़ी हमसे नहीं,

35
00:03:09,400 --> 00:03:10,720
अपने अंदर के सनी से मांगो।

36
00:03:13,200 --> 00:03:14,080
[अंग्रेज़ी में] उसे दर्द से उभरने
की ज़रूरत है।

37
00:03:18,880 --> 00:03:20,440
चलो, देर हो रही है। जा रहा हूँ।

38
00:03:21,480 --> 00:03:22,320
रुको।

39
00:03:24,560 --> 00:03:25,840
अब क्यों यहाँ पर आए हो?

40
00:03:30,920 --> 00:03:32,320
हम नहीं जानते कि हम कौन हैं।

41
00:03:35,480 --> 00:03:38,280
हम सोचते थे कि जानते हैं हम,

42
00:03:39,880 --> 00:03:40,680
लेकिन...

43
00:03:42,400 --> 00:03:43,480
जब से तुमने उस दिन...

44
00:03:50,400 --> 00:03:51,400
कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

45
00:03:58,000 --> 00:03:58,840
जानना चाहते हो?

46
00:04:04,920 --> 00:04:06,520
कल शाम को मिलें?

47
00:04:08,080 --> 00:04:09,040
वहीं अपने अड्डे पर?

48
00:04:13,960 --> 00:04:15,360
[अंग्रेज़ी में] शायद हम साथ
मिलकर पता लगा सकें?

49
00:04:51,560 --> 00:04:52,360
नैना

50
00:04:53,560 --> 00:04:56,600
[आईवीआर संदेश] इस समय
उपभोक्ता का मोबाइल स्विच ऑफ है।

51
00:05:03,360 --> 00:05:05,680
[आदर्श की आवाज़] अंबर, कोई और दोस्त
है नैना की?

52
00:05:06,760 --> 00:05:09,600
एक थी ना वो--
लंबी सी, जिसकी वो बड़ी-बड़ी आँख थी?

53
00:05:10,040 --> 00:05:13,080
क्या, क्या... चारू!
उसका नंबर है तुम्हारे पास?

54
00:05:13,320 --> 00:05:15,360
जीजू, चारू तो मेरी फ्रेंड है।

55
00:05:34,800 --> 00:05:36,480
वो एक बुरी खबर है।

56
00:05:37,480 --> 00:05:38,360
क्या?

57
00:05:38,480 --> 00:05:40,400
वो जो नैना भाभी ने छत
रिपेयर का बोला था ना,

58
00:05:40,600 --> 00:05:41,480
वो नहीं हो पाएगा।

59
00:05:41,760 --> 00:05:43,920
शुक्ला जी को लगता है
कि ये बहुत नाजुक है, तो...

60
00:05:44,080 --> 00:05:45,880
कभी भी गिर सकता है
रिपेयर के चक्कर में ना।

61
00:05:56,560 --> 00:05:59,200
सर, आप निराश मत होइए।

62
00:05:59,520 --> 00:06:02,240
इसके बदले में, शुक्ला जी आपको
फ्री में नेम प्लेट बनाकर देंगे।

63
00:06:02,360 --> 00:06:03,160
ये देखिए।

64
00:06:03,760 --> 00:06:06,400
आप ये बताइए कि नैना भाभी
को इसमें से कौन सा पसंद आएगा।

65
00:06:07,920 --> 00:06:10,640
ये वुडन वाला है, औ...

66
00:06:13,320 --> 00:06:14,240
ये मेटल वाला है,

67
00:06:16,000 --> 00:06:18,320
और ये मॉर्डन वाला, नया।
ये अच्छा लगेगा?

68
00:06:19,400 --> 00:06:20,680
हमें कुछ नहीं पता, भाई!

69
00:06:21,440 --> 00:06:25,120
हमें ये तक नहीं पता कि अगर वो गायब हो जाए
तो उसकी कौन सी दोस्त को फ़ोन करना है।

70
00:06:25,280 --> 00:06:28,040
दोस्त का नंबर क्या है?
दोस्त का घर कहाँ है?

71
00:06:29,080 --> 00:06:33,480
और अगर दोस्त नहीं तो, ऐसी
कौन सी जगह है, जहाँ उसे जाना पसंद है?

72
00:06:36,360 --> 00:06:37,440
बेवकूफ हैं हम।

73
00:06:38,520 --> 00:06:44,440
तो तुमको लगता है कि हमें ये मालूम
होगा कि उसे कौन सा नेम प्लेट पसंद है?

74
00:06:44,800 --> 00:06:46,760
मेटल वाला कि वुडन वाला, लगता है?

75
00:06:53,440 --> 00:06:54,360
कोई बात नहीं, सर।

76
00:06:55,320 --> 00:06:58,480
सुबह का भूला जब शाम को घर
आता है ना, तो उसे भूला थोड़ी कहते हैं।

77
00:06:58,880 --> 00:07:00,640
और आप तो अभी-अभी शिप से वापस आए हैं ना।

78
00:07:43,760 --> 00:07:44,880
नैना! तुम?

79
00:07:47,200 --> 00:07:48,280
यहाँ कैसे?

80
00:07:53,760 --> 00:07:55,160
कितनी प्यारी लग रही हो!

81
00:07:59,840 --> 00:08:00,720
कैसी हो तुम?

82
00:08:02,600 --> 00:08:03,480
ठीक हूँ।

83
00:08:06,280 --> 00:08:08,440
सुलह हुई आदर्श से?

84
00:08:12,440 --> 00:08:16,120
आपका और हमारा रिश्ता तो
आदर्श से पहले का है ना?

85
00:08:18,280 --> 00:08:19,120
हाँ।

86
00:08:20,800 --> 00:08:23,440
तुम आज यहीं रुक
जाओ ना? हम संडे मनाते हैं?

87
00:08:23,760 --> 00:08:27,520
मैं कुछ अच्छा पका देती हूँ,
फिर हम चलते हैं शॉपिंग के लिए। हाँ?

88
00:08:28,800 --> 00:08:33,720
मैं दरअसल सोच रही थी कि जतिन
और नितिन को कहीं बाहर ले जाऊँ, खाना खाने।

89
00:08:34,600 --> 00:08:36,840
बहुत वक्त हुआ ना,
उनके साथ वक्त नहीं बिताया।

90
00:08:37,400 --> 00:08:39,840
[अंग्रेज़ी में] हाँ, बिल्कुल। ले जाओ।

91
00:08:40,040 --> 00:08:43,520
वैसे भी पूरा दिन कंप्यूटर के सामने
बैठे-बैठे आँखें फोड़ते रहते हैं।

92
00:08:43,640 --> 00:08:44,640
मैं बुलाती हूँ उनको।

93
00:08:45,080 --> 00:08:46,880
जतिन! नितिन! मामी आई हैं।

94
00:08:47,120 --> 00:08:48,520
- तुम चाय लोगी क्या?
- नहीं...

95
00:08:48,640 --> 00:08:50,000
तुम तो ग्रीन टी वाली हो! लाती हूँ।

96
00:09:00,600 --> 00:09:02,400
माँ, कोच ने हमको बाहर
का खाना मना किया है।

97
00:09:03,360 --> 00:09:07,040
- हम भी नहीं जाएँगे उसके साथ।
- ए! तमीज़ कहाँ है तुम्हारी?

98
00:09:07,520 --> 00:09:10,480
- ऐसे बात करते हैं?
- अरे, हमको काम है स्कूल का।

99
00:09:10,720 --> 00:09:13,840
हाँ। दिखाई दे रहा है,
क्या काम हो रहा है स्कूल का।

100
00:09:15,280 --> 00:09:16,240
दोनों जाओगे।

101
00:09:17,040 --> 00:09:18,760
- लेकिन, माँ...
- क्या?

102
00:09:19,760 --> 00:09:22,320
पहले तो इतनी दोस्ती थी
तुम लोगों की, अब क्या हुआ?

103
00:09:25,000 --> 00:09:26,360
- वो--
- कोई बहाना नहीं!

104
00:09:27,400 --> 00:09:30,480
दोनों तैयार होके निकलोगे, बस।
पकड़ो। तैयार हो जाओ।

105
00:09:31,000 --> 00:09:32,120
और अगर बाहर नहीं आए ना,

106
00:09:32,400 --> 00:09:35,440
तो तुम्हारा ये राउटर है ना,
ये अलमारी के अंदर बंद कर दिया जाएगा।

107
00:09:47,840 --> 00:09:48,640
सर।

108
00:09:49,600 --> 00:09:50,440
सर।

109
00:09:50,760 --> 00:09:55,520
वो टोकन दे दीजिए,
नहीं तो घर हाथ से चला जाएगा।

110
00:09:56,640 --> 00:09:58,160
[मोबाइल कंपन की आवाज़]

111
00:10:00,520 --> 00:10:02,400
हैलो। हाँ, दीदी।

112
00:10:02,840 --> 00:10:04,280
ये नैना को क्या हुआ है?

113
00:10:05,280 --> 00:10:06,400
आपको किसने बताया?

114
00:10:07,200 --> 00:10:08,520
किसने बताया? क्या?

115
00:10:09,600 --> 00:10:11,080
आप क्या कह रही थीं?

116
00:10:11,760 --> 00:10:16,520
मैं कह रही थी कि नैना अभी आई थी यहाँ पर,
जतिन और नितिन को साथ ले गई है।

117
00:10:17,040 --> 00:10:17,880
कहाँ?

118
00:10:38,120 --> 00:10:39,040
हम यहाँ क्यों आए हैं?

119
00:10:43,120 --> 00:10:46,440
हम जानते हैं कि तुम दोनों हमसे नाराज़ हो।

120
00:10:50,720 --> 00:10:54,080
और उस नाराज़गी को मैं समझ सकती हूँ।

121
00:10:57,240 --> 00:10:58,280
उस दिन...

122
00:11:03,720 --> 00:11:08,400
उस दिन का जो भी असर तुम दोनों पर
पड़ा है, उससे हम बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

123
00:11:11,800 --> 00:11:12,720
पर...

124
00:11:34,240 --> 00:11:35,160
कई बार ना...

125
00:11:36,640 --> 00:11:38,800
कुछ रिश्ते उलझनों में फंस जाते हैं...

126
00:11:42,960 --> 00:11:46,400
और उन उलझनों को सुलझाने की कोशिश में,

127
00:11:47,800 --> 00:11:49,400
हम और भी उलझ जाते हैं।

128
00:11:51,960 --> 00:11:55,160
पर इसका मतलब ये नहीं है
कि उन रिश्तों में प्यार नहीं है।

129
00:11:57,320 --> 00:11:59,680
नितिन, जतिन,

130
00:12:01,680 --> 00:12:05,480
आप दोनों और आपके मामा
हमारे लिए बहुत इंपोर्टेंट हैं।

131
00:12:09,240 --> 00:12:13,160
इसलिए, हम तुम दोनों से
ये कहना चाहते हैं कि एक दिन,

132
00:12:14,600 --> 00:12:16,840
शायद आज नहीं, एक दिन,

133
00:12:19,280 --> 00:12:21,000
आप दोनों मुझे समझ सको।

134
00:12:24,800 --> 00:12:25,880
हम वही हैं।

135
00:12:27,640 --> 00:12:30,160
हम पहले भी वही थे, और आज भी वही हैं।

136
00:12:31,560 --> 00:12:32,840
हम बदले नहीं हैं।

137
00:12:35,000 --> 00:12:35,880
[अंग्रेज़ी में] ये लीजिए आपका खाना।

138
00:12:41,800 --> 00:12:42,640
[अंग्रेज़ी में] खाना एंजॉय कीजिए।

139
00:13:57,080 --> 00:14:02,080
नहीं जाएगा! और ये सीधा निशाना गटर में!

140
00:14:03,960 --> 00:14:04,800
एक और।

141
00:14:05,400 --> 00:14:06,360
तुम भी खेलो ना।

142
00:14:06,680 --> 00:14:08,520
जूते ठीक नहीं हैं।

143
00:14:08,800 --> 00:14:10,040
बिना जूतों के खेल लो।

144
00:14:10,640 --> 00:14:11,520
चलो।

145
00:14:12,800 --> 00:14:14,480
नहीं, आप लोग खेलो।

146
00:14:14,600 --> 00:14:15,600
हम भी जॉइन कर सकते हैं?

147
00:14:17,600 --> 00:14:18,480
मामा!

148
00:14:21,600 --> 00:14:24,480
- मामा, टीम्स बनाते हैं।
- मामा हम और आप एक टीम में।

149
00:14:24,960 --> 00:14:26,720
हम नैना के टीम में हैं...

150
00:14:28,600 --> 00:14:29,680
अगर वो चाहे तो।

151
00:14:46,080 --> 00:14:47,000
- सॉरी।
- सॉरी।

152
00:14:54,560 --> 00:14:55,440
अच्छे लग रहे हो।

153
00:14:57,440 --> 00:14:59,040
तुम्हारे साथ ज़्यादा अच्छे लगते हैं।

154
00:15:07,240 --> 00:15:08,040
नैना...

155
00:15:09,800 --> 00:15:11,360
शुरू से शुरुआत करें?

156
00:15:13,360 --> 00:15:15,160
शुरुआत तो अच्छी थी हमारी।

157
00:15:18,720 --> 00:15:20,400
हम यहाँ तक कैसे पहुँचे?

158
00:15:25,560 --> 00:15:26,480
क्योंकि...

159
00:15:28,520 --> 00:15:32,800
हमको हमारी नाकामी और निराशा
के आगे कभी कुछ दिखाई नहीं दिया।

160
00:15:33,800 --> 00:15:37,320
तुम हमारे लिए
होते हुए भी हमें नज़र नहीं आई।

161
00:15:41,240 --> 00:15:42,960
हमने भी तो खुद को नहीं देखा ना।

162
00:15:46,280 --> 00:15:49,920
हमेशा वही देखा जो लोगों ने हम में देखा।

163
00:15:52,440 --> 00:15:55,160
वही महसूस किया जो
लोगों ने हमें महसूस कराया।

164
00:15:56,560 --> 00:15:57,640
हम तो गधे थे।

165
00:15:59,200 --> 00:16:00,720
हम भी कुछ कम गधे नहीं थे।

166
00:16:04,200 --> 00:16:06,040
दो गधे एक साथ रह सकते हैं।

167
00:16:07,360 --> 00:16:08,720
वापस आ जाओ, प्लीज़।

168
00:16:09,400 --> 00:16:13,920
एक मौका दो, जो ज़िंदगी तुमको
देनी चाहिए थी, वो हम तुमको दे सकें।

169
00:16:15,920 --> 00:16:17,480
ये बोझ अब तुम्हारा नहीं है।

170
00:16:19,360 --> 00:16:20,160
मेरा है।

171
00:16:20,560 --> 00:16:23,040
हम तुम्हारा हर बोझ शेयर करेंगे।

172
00:16:24,760 --> 00:16:28,000
और अब तो हमने जिम
जाना भी शुरू कर दिया है।

173
00:16:29,760 --> 00:16:32,560
और हमने अपने आप को सुनना शुरू कर दिया है।

174
00:16:33,120 --> 00:16:34,640
तो क्या कह रही है ये नैना तुम्हें?

175
00:16:35,360 --> 00:16:36,200
मुझे भी बताओ।

176
00:16:36,760 --> 00:16:40,520
मैं अपनी नाक, आँख, कान सब खोलकर सुनूँगा।

177
00:16:46,400 --> 00:16:47,280
आदर्श...

178
00:16:52,000 --> 00:16:54,800
अब तुम मुझे सुनने के लिए तैयार हो और...

179
00:16:58,480 --> 00:17:00,800
मेरे पास तुम्हें कहने
के लिए कुछ भी नहीं है।

180
00:17:01,120 --> 00:17:04,400
तो कुछ मत कहो। बस वापस आ जाओ।

181
00:17:10,000 --> 00:17:10,880
हम...

182
00:17:11,680 --> 00:17:13,720
हम अकेले रहना चाहते हैं, आदर्श!

183
00:17:15,320 --> 00:17:17,320
लेकिन हम अकेले नहीं रहना चाहते, नैना।

184
00:17:32,080 --> 00:17:32,960
नैना,

185
00:17:34,720 --> 00:17:36,560
जो गुज़र गया, वो गुज़र गया।

186
00:17:37,320 --> 00:17:39,400
जो है, उसे अच्छा बनाते हैं ना।

187
00:17:40,800 --> 00:17:41,760
आदर्श,

188
00:17:43,560 --> 00:17:45,000
बहुत वक्त के बाद ना,

189
00:17:46,080 --> 00:17:48,560
एक मुश्किल फैसला लिया है अपने लिए।

190
00:17:51,000 --> 00:17:52,880
[अंग्रेज़ी में] इस फैसले पर टिकी
रहने में मेरी मदद करो, प्लीज़।

191
00:17:55,800 --> 00:17:56,640
प्लीज़।

192
00:18:00,440 --> 00:18:03,880
♪ ख़फा तो नहीं हैं ♪

193
00:18:04,040 --> 00:18:06,880
♪ तुमसे पिया रे! ♪

194
00:18:07,200 --> 00:18:10,760
♪ ख़फा तो नहीं हैं ♪

195
00:18:10,920 --> 00:18:13,680
♪ तुमसे पिया रे! ♪

196
00:18:14,200 --> 00:18:19,640
♪ मेरी पुकारें लाज़मी हैं! ♪

197
00:18:21,080 --> 00:18:25,080
♪ मेरी पुकारे लाज़मी हैं! ♪

198
00:18:25,320 --> 00:18:27,880
♪ नाराज़ ना हो ♪

199
00:18:28,000 --> 00:18:31,400
♪ माना पिया आज ♪

200
00:18:31,520 --> 00:18:34,440
♪ हमरी ख़ता है ♪

201
00:18:34,800 --> 00:18:38,160
♪ माना पिया आज ♪

202
00:18:38,320 --> 00:18:41,520
♪ हमरी ख़ता है ♪

203
00:18:41,640 --> 00:18:46,280
♪ ख़फा तो नहीं हैं ♪

204
00:19:00,280 --> 00:19:03,560
♪ बाहों में समेटे हमको ♪

205
00:19:04,040 --> 00:19:08,560
♪ ले ली तन्हाई रे ♪

206
00:19:09,720 --> 00:19:13,040
♪ तन्हाई रे... ♪

207
00:19:13,320 --> 00:19:17,080
♪ तन्हाई रे... ♪

208
00:19:17,560 --> 00:19:20,920
♪ बाहों में समेटे हमको ♪

209
00:19:21,080 --> 00:19:24,280
♪ ले ली तन्हाई रे ♪

210
00:19:24,560 --> 00:19:27,560
♪ टूट के बिखर ना पाई ♪

211
00:19:27,800 --> 00:19:31,160
♪ कैसी ये जुदाई रे? ♪

212
00:19:31,320 --> 00:19:36,960
♪ टूट के बिखर ना पाई, कैसी ये जुदाई? ♪

213
00:19:37,080 --> 00:19:40,080
♪ पिया, रज़ा तो नहीं हैं... ♪

214
00:19:40,240 --> 00:19:41,440
[ऑटोवाला] कहाँ जाना है, मैडम?

215
00:19:45,040 --> 00:19:51,000
- ♪ रज़ा तो नहीं हैं तुमसे पिया रे ♪
- पता नहीं।

216
00:19:51,200 --> 00:19:55,080
- फिलहाल तो सीधा चलो।
- ♪ रज़ा तो नहीं हैं ♪

217
00:19:55,480 --> 00:19:58,680
♪ तुमसे पिया रे! ♪

218
00:19:58,800 --> 00:20:03,800
♪ ख़फा तो नहीं हैं ♪

219
00:20:59,520 --> 00:21:00,400
वाह, यार!

220
00:21:01,480 --> 00:21:03,280
तुम्हें देखकर लग रहा है
कि हम भी छुट्टी ले लें।

221
00:21:04,160 --> 00:21:05,280
रोका किसने है?

222
00:21:06,880 --> 00:21:08,640
जिम-विम जाने लगे हो क्या? हैं?

223
00:21:15,080 --> 00:21:16,080
पेपर कैसा चल रहा है?

224
00:21:21,280 --> 00:21:22,640
भाई, अकेले नहीं हो पा रहा है।

225
00:21:28,080 --> 00:21:29,000
वैसे,

226
00:21:31,240 --> 00:21:32,920
एडिटर की कुर्सी पर अच्छे लगते हो।

227
00:21:38,720 --> 00:21:39,640
महक कैसी है?

228
00:21:41,240 --> 00:21:42,240
नाम मत ले उसका।

229
00:21:43,200 --> 00:21:44,800
अरे, चवन्नी भी नहीं मिली वहाँ से।

230
00:21:45,760 --> 00:21:46,760
तुम सही कहते थे।

231
00:21:49,560 --> 00:21:50,800
जो बिकने को तैयार है ना

232
00:21:52,040 --> 00:21:53,160
उसकी कहीं इज़्ज़त नहीं है।

233
00:21:59,880 --> 00:22:01,360
भाई, वापस से काम शुरू करते हैं।

234
00:22:03,320 --> 00:22:05,560
इस बार जैसा तुम बोलोगे, वैसा।

235
00:22:19,240 --> 00:22:20,040
पक्का?

236
00:22:22,040 --> 00:22:22,840
पक्का।

237
00:22:26,120 --> 00:22:27,640
ये पेपर बंद कर देते हैं।

238
00:22:30,880 --> 00:22:32,120
पेपर बंद कर देते हैं, मतलब?

239
00:22:33,120 --> 00:22:34,040
ऐप बनाएँगे।

240
00:22:35,520 --> 00:22:36,960
अरे, पैसे कहाँ से लाएँगे?

241
00:22:37,920 --> 00:22:38,800
महक है ना?

242
00:22:39,840 --> 00:22:42,840
अरे खा जाएगी वो औरत और डकार भी नहीं लेगी!

243
00:22:44,320 --> 00:22:45,160
देखते हैं।

244
00:22:47,160 --> 00:22:49,480
लेकिन हाँ, इस बार हैंडल हम करेंगे।

245
00:22:54,360 --> 00:22:55,280
नैना कैसी है?

246
00:22:59,720 --> 00:23:03,360
बहुत दिनों के बाद पहले की तरह खुश। आज़ाद!

247
00:23:10,240 --> 00:23:11,720
क्या स्टोरी दी है यार तुमने!

248
00:23:13,520 --> 00:23:15,920
बहुत दिनों के बाद ऐसा लग
रहा है, जैसे न्यूज़पेपर चला रहे हैं।

249
00:23:17,400 --> 00:23:18,240
थैंक यू।

250
00:23:18,960 --> 00:23:22,000
और ज्योति जो है ना
तुम्हारी जवानी है, समझ लो!

251
00:23:23,520 --> 00:23:26,440
कहाँ-कहाँ से घुस के क्या-क्या
जानवरों की फोटो खींची हैं!

252
00:23:27,000 --> 00:23:27,880
कमाल।

253
00:23:28,680 --> 00:23:29,560
जानवर?

254
00:23:31,440 --> 00:23:32,320
ये...

255
00:23:36,840 --> 00:23:37,720
क्या?

256
00:23:39,080 --> 00:23:39,920
आदर्श!

257
00:23:43,680 --> 00:23:45,960
- क्या हुआ, सर?
- ये स्टोरी नहीं छपेगी।

258
00:23:46,280 --> 00:23:48,000
- क्या हुआ?
- ज्योति कहाँ है?

259
00:23:48,760 --> 00:23:50,880
- वो तो घर गई।
- वापस बुलाओ। सबको।

260
00:23:51,320 --> 00:23:54,400
- चार ही लोग तो बचे हैं।
- जितने लोग बचे हैं सबको बुलाओ।

261
00:23:58,000 --> 00:23:59,240
अब आएँगे सब लाइन पर।

262
00:24:01,200 --> 00:24:03,320
देसी जुगाड़ प्लास्टिक बोटल के इस्तेमाल से

263
00:24:03,760 --> 00:24:07,840
देसी दारू बनाई जाती है
और शहर में सप्लाई की जाती है।

264
00:24:09,800 --> 00:24:11,760
जेल में शराब, तस्करी का नया जुगाड़,

265
00:24:11,960 --> 00:24:13,480
दारू की भट्टी भले ही नहीं जलती

266
00:24:14,720 --> 00:24:16,520
लेकिन जेल के अंदर शराब बनती है।

267
00:24:25,640 --> 00:24:26,760
ये फेक न्यूज़ है, सर!

268
00:24:28,360 --> 00:24:30,720
ये फेक न्यूज है।
असल खबर आप छाप नहीं रहे हैं।

269
00:24:31,000 --> 00:24:33,560
न्यूज़ वो है, जो हम कहेंगे। आई बात समझ में?

270
00:24:34,920 --> 00:24:36,440
और सब लोग कान खोलकर सुन लो!

271
00:24:37,200 --> 00:24:38,600
बहुत हो गई मनमानी इस ऑफिस में।

272
00:24:38,920 --> 00:24:40,320
अब वो होगा जो हम कहेंगे।

273
00:24:40,800 --> 00:24:42,200
और अगर सुनने की आदत नहीं है,

274
00:24:42,360 --> 00:24:44,680
तो अपनी आदत बदल लो
या फिर नौकरी बदल लो।

275
00:24:46,160 --> 00:24:47,160
[अंग्रेज़ी में] प्रसाद बाबू, लिखना
जारी रखिए।

276
00:24:50,120 --> 00:24:51,760
हम इस झूठ का हिस्सा नहीं बन सकते।

277
00:24:53,760 --> 00:24:57,880
हमारे जर्नलिज्म के नियम
जो हमने आप ही से सीखे थे, आदर्श सर,

278
00:24:59,280 --> 00:25:00,320
वो अभी भी कायम हैं।

279
00:25:01,160 --> 00:25:03,400
कुछ हज़ार की सैलरी के लिए
हम अपना ईमान नहीं बेचेंगे।

280
00:25:06,240 --> 00:25:07,400
हम बिकाऊ नहीं हैं, सर।

281
00:25:08,200 --> 00:25:11,840
नवीन, एक और कम हो गया।
[अंग्रेज़ी में] प्लीज़ जाइए, जाइए।

282
00:25:12,880 --> 00:25:13,840
खुद ही जा रहे हैं, हम।

283
00:25:35,680 --> 00:25:38,360
जेल में शराब तस्करी का नया जुगाड़।

284
00:25:40,000 --> 00:25:43,440
भाई साहब, किसी ने फिर से
गेम किया है आपके साथ।

285
00:25:45,080 --> 00:25:47,680
कोई तो है, जो चाहता है
कि आप बाहर ही ना आएँ।

286
00:25:48,320 --> 00:25:50,480
कोई क्या? वही है जिसने अंदर भेजा है।

287
00:25:51,760 --> 00:25:54,240
आप नाम बताइए, भाई साहब!
काम हम लगवाते हैं।

288
00:25:54,600 --> 00:25:56,320
पहले तुम उस लौंडे को अंदर लेकर आओ।

289
00:25:58,000 --> 00:26:00,720
- अपनों से बाद में निपटेंगे।
- कौन सा लौंडा, भाई साहब?

290
00:26:01,160 --> 00:26:03,800
वही जो मेरी बाइक चला रहा है।

291
00:26:04,360 --> 00:26:06,040
उसको अंदर लाने से क्या फायदा?

292
00:26:06,360 --> 00:26:08,120
अबे, बाहर पता चलेगा ना क्या हो रहा है।

293
00:26:08,440 --> 00:26:10,040
उसे अंदर कैसे लाएँगे, भाई साहब?

294
00:26:10,400 --> 00:26:11,240
क्यों?

295
00:26:12,440 --> 00:26:14,560
कोई नहीं है क्या जो टेढ़ी
ऊँगली से घी निकाल सके?

296
00:26:18,360 --> 00:26:19,840
हम जानते हैं किसी ऐसे को।

297
00:26:21,120 --> 00:26:22,480
लेकिन क्या है ना, भैया,

298
00:26:22,960 --> 00:26:24,360
वो ये देसी दारू नहीं पीती है।

299
00:26:25,240 --> 00:26:27,600
उसके लिए लंबी वाली अंग्रेज़ी लानी पड़ेगी।

300
00:26:35,360 --> 00:26:37,240
कहाँ बिजली गिराने की तैयारी है?

301
00:26:38,920 --> 00:26:40,080
दोस्त से मिलने जा रहे हैं।

302
00:26:41,040 --> 00:26:43,200
कब तक मिनी को दोस्त कहता रहेगा?

303
00:26:43,520 --> 00:26:45,080
दादी वो दोस्त ही है।

304
00:26:48,440 --> 00:26:50,000
हम विक्की से मिलने जा रहे हैं।

305
00:26:50,440 --> 00:26:51,920
फिर तो कुछ भी पहन ले।

306
00:27:02,640 --> 00:27:03,560
आई लव यू।

307
00:27:17,400 --> 00:27:19,240
ये नीचे जो बाइक खड़ी है, वो किसकी है?

308
00:27:23,240 --> 00:27:24,840
- मेरी है।
- पेपर दिखा।

309
00:27:28,440 --> 00:27:29,560
- [डंडा दरवाज़े पर मारने की आवाज़]
- पेपर दिखा!

310
00:27:32,080 --> 00:27:32,920
मैम...

311
00:27:37,440 --> 00:27:41,680
- क्या हुआ, मैडम?
- आपका लौंडा बाइक चोरी करके भागा है, सर।

312
00:27:42,560 --> 00:27:45,320
मैडम सर, मैंने कोई बाइक चोरी नहीं की।

313
00:27:45,440 --> 00:27:47,800
अच्छा। तो ठीक है ना, पेपर दिखा दे फिर।

314
00:27:48,880 --> 00:27:52,200
मैडम, वो जो बाइक है,
इसने सेकंड हैंड खरीदी थी।

315
00:27:53,400 --> 00:27:54,400
मैडम को पेपर दिखाओ।

316
00:27:56,520 --> 00:28:00,040
डैडी जी, अभी वो पेपर हमारे
नाम पर ट्रांसफर नहीं हुए ना।

317
00:28:01,760 --> 00:28:03,720
मैडम सर, असल में वो
हमें गिफ्ट में मिली थी।

318
00:28:04,360 --> 00:28:06,680
अभी तूने बोला कि तूने
ये सेकंड हैंड खरीदी है।

319
00:28:07,360 --> 00:28:08,640
और अब तुझे गिफ्ट में मिली है।

320
00:28:09,160 --> 00:28:11,720
अच्छा, चल बता। नाम बता जिसने गिफ्ट दी है।

321
00:28:14,160 --> 00:28:15,160
बोलता क्यों नहीं है?

322
00:28:16,040 --> 00:28:17,840
बोलो तो हम बता दें डैडी जी को।

323
00:28:18,000 --> 00:28:21,120
मैडम सर, आप गलत समझ रही हैं।
ऐसा कुछ नहीं है...

324
00:28:21,240 --> 00:28:25,440
अच्छा? जहाँ ये काम करता है
ना सर, वहीं से चुरा कर भागा है।

325
00:28:25,720 --> 00:28:26,680
उन्हीं की रिपोर्ट है।

326
00:28:28,120 --> 00:28:29,560
सितारा ने रिपोर्ट लिखवाई है?

327
00:28:29,920 --> 00:28:32,920
मंजू जी के यहाँ
काम करता है। वहीं से रिपोर्ट है।

328
00:28:33,680 --> 00:28:34,760
हरामजादे!

329
00:28:36,240 --> 00:28:37,880
अब ये कहाँ फंसा दिया तूने हमको?

330
00:28:39,320 --> 00:28:40,440
और ये मंजू कौन है?

331
00:28:43,000 --> 00:28:45,000
डैडी जी, वो हम योगा सिखाने जाते थे ना।

332
00:28:46,080 --> 00:28:48,800
तो उन्हीं ने बाइक दी थी हमें।

333
00:28:50,240 --> 00:28:52,240
वो कुछ 15 दिन से हम गए नहीं,

334
00:28:53,320 --> 00:28:55,600
तो उन्हें लगा होगा कि हम
बाइक लेकर भाग गए हैं।

335
00:28:58,720 --> 00:29:00,880
एकदम चुप रहना अब तुम यहाँ पर।

336
00:29:02,800 --> 00:29:03,680
मैडम जी...

337
00:29:05,440 --> 00:29:09,640
आप ये बाइक लेके जाइए
और इसको छोड़ दीजिए।

338
00:29:10,240 --> 00:29:12,200
हम उनसे खुद माफ़ी मांग लेंगे।

339
00:29:12,560 --> 00:29:15,280
सर, केस है। ले जाना तो पड़ेगा। चल।

340
00:29:16,240 --> 00:29:17,200
अबे, चल।

341
00:29:17,440 --> 00:29:20,520
अरे, मैडम! अरे, ऐसे कैसे
ले जा सकती हैं आप? बात तो सुनिए हमारी!

342
00:29:20,880 --> 00:29:22,840
अरे, मैडम, एक मिनट सुनिए ना!

343
00:29:24,360 --> 00:29:27,800
पैर पकड़ रहे हैं हम आपके।
पूरा मोहल्ला देख रहा है।

344
00:29:27,920 --> 00:29:30,240
- बदनामी हो रही है।
- अरे, बदनाम तो पहले से ही है ये।

345
00:29:30,920 --> 00:29:33,480
क्यों? बताया नहीं तूने
क्या काम करता है तू?

346
00:29:33,720 --> 00:29:35,800
मैडम, प्लीज़। क्या कह रही हैं? यहाँ नहीं।

347
00:29:36,440 --> 00:29:38,880
इंस्पेक्टर साहब, आप बताइए।

348
00:29:39,240 --> 00:29:40,480
- माता जी--
- आप थाने चलिए ना।

349
00:29:40,800 --> 00:29:42,040
- आप थाने चलिए।
- एक मिनट।

350
00:29:43,960 --> 00:29:47,320
थाने तो मैडम आप इसे तब ले
जाएँगी, जब बताएँगी कि ये करता क्या है।

351
00:29:47,840 --> 00:29:49,680
होटल के एक कमरे में रेड में मिला था।

352
00:29:51,400 --> 00:29:52,600
एक आदमी के साथ।

353
00:29:57,600 --> 00:29:58,520
अरे, नहीं!

354
00:30:00,000 --> 00:30:00,960
ये तो हमारा काम है।

355
00:30:01,600 --> 00:30:03,560
छह महीने अंदर रहेगा तो सुधर जाएगा।

356
00:30:04,760 --> 00:30:05,840
ले जाइए इसको।

357
00:30:06,680 --> 00:30:09,880
हम कोई इसकी जमानत नहीं
दे रहे हैं। ले जाइए इसको!

358
00:30:10,320 --> 00:30:11,480
वर्मा, लेके चल।

359
00:30:11,920 --> 00:30:12,920
- चलो।
- चल!

360
00:30:25,520 --> 00:30:27,360
पुलिस

361
00:30:38,240 --> 00:30:39,800
[रिंग जाने की आवाज़]

362
00:30:42,400 --> 00:30:43,280
मैडम सर!

363
00:30:44,040 --> 00:30:46,160
मैडम सर, प्लीज़! फ़ोन उठाने दीजिए ना।

364
00:30:48,040 --> 00:30:49,040
मैडम सर, प्लीज़!

365
00:30:50,040 --> 00:30:51,120
एक बार फ़ोन उठाने दीजिए--

366
00:30:56,480 --> 00:30:58,280
साले, अंदर जाने के लिए आया है तू!

367
00:30:59,040 --> 00:31:00,080
तैयारी कर ले।

368
00:31:02,160 --> 00:31:03,400
फ़ोन उठाने दें!

369
00:31:04,720 --> 00:31:06,440
[मोबाइल कंपन की आवाज़]

370
00:31:26,680 --> 00:31:27,880
दस मिनट ऊपर हो गए हैं।

371
00:31:28,880 --> 00:31:30,480
अब और इंतज़ार नहीं कराते हैं ना।

372
00:31:31,480 --> 00:31:32,920
थोड़ा इंतज़ार अच्छा होता है।

373
00:31:33,680 --> 00:31:35,160
अब ये क्या नई स्ट्रेटजी है?

374
00:31:40,800 --> 00:31:44,200
अगर कोई इंतज़ार कर
रहा है, मतलब ज़रूरत उसको है।

375
00:31:50,560 --> 00:31:52,400
हमें भी दो सिगरेट।

376
00:31:59,080 --> 00:32:01,520
सही कहा। दो मिनट रुकते हैं।

377
00:32:13,440 --> 00:32:14,240
हैलो।

378
00:32:16,800 --> 00:32:20,760
कॉन्ग्रेच्युलेशन्स! आपकी स्टोरी
वायरल हो गई है।

379
00:32:20,880 --> 00:32:22,800
- लोग मीम्स बना रहे हैं।
- थैंक यू।

380
00:32:23,080 --> 00:32:25,200
- अभी तो शुरुआत है।
- अच्छी है!

381
00:32:25,760 --> 00:32:26,560
थैंक यू।

382
00:32:27,280 --> 00:32:30,880
- तो मिस्टर जोहरी--
- आदर्श। आदर्श कहिए।

383
00:32:33,360 --> 00:32:35,080
ओके। आदर्श।

384
00:32:35,440 --> 00:32:39,000
मेरे हिसाब से आपको हमारी सारी शर्तें
मंज़ूर हैं, इसीलिए आप वापस आए हैं।

385
00:32:39,880 --> 00:32:42,880
आपके स्टेक्स पाँच परसेंट होंगे,

386
00:32:43,240 --> 00:32:44,640
और दखलअंदाजी जीरो परसेंट।

387
00:32:44,760 --> 00:32:47,520
लेकिन हाँ, फायदा 200 परसेंट का होगा।

388
00:32:47,840 --> 00:32:49,160
फायदे की गारंटी हम देते हैं।

389
00:32:51,360 --> 00:32:54,360
और ये जादू होगा कैसे?

390
00:32:54,760 --> 00:32:55,680
आपसे सीखेंगे।

391
00:32:57,200 --> 00:32:58,560
क्योंकि जादूगर तो आप हैं।

392
00:33:00,760 --> 00:33:04,280
आपने अपने बाप-दादा की पचास
साल पुरानी एक तेल की दुकान को

393
00:33:04,680 --> 00:33:07,880
पाँच साल के अंदर एक मशहूर
ब्रांड में बदला है। सही कह रहा हूँ?

394
00:33:09,560 --> 00:33:10,760
आपके पास दिमाग है।

395
00:33:11,240 --> 00:33:12,240
और मेरे पास जुनून।

396
00:33:13,520 --> 00:33:16,840
और अगर ये दोनों चीज़ें साथ मिल
जाएँ, तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

397
00:33:17,520 --> 00:33:18,360
[अंग्रेज़ी में] आपसे सहमत हूँ मैं।

398
00:33:19,080 --> 00:33:21,240
जुनून ही इंसान को दूर तक ले जा सकता है।

399
00:33:21,600 --> 00:33:23,400
देखिए, हमें आप तक ले आया।

400
00:33:28,680 --> 00:33:29,840
[निक्की] मर्द बनने चला था।

401
00:33:30,640 --> 00:33:31,600
देखो नतीजा।

402
00:33:32,600 --> 00:33:36,240
मर्द तो बन ही गया, जिगोलो नहीं बन पाया।

403
00:33:37,240 --> 00:33:38,600
जिगोलो कैसे बनेगा?

404
00:33:39,800 --> 00:33:41,280
आशिकी में पड़ रहा है सबकी।

405
00:33:42,160 --> 00:33:45,360
तुम्हें चिंता रहती है ना, औरतें
तुम्हारे जिगोलो से अटैच हो जाएँगी?

406
00:33:45,880 --> 00:33:46,760
यहाँ उल्टा है।

407
00:33:47,000 --> 00:33:48,840
आशिक-वाशिक तो पता नहीं।

408
00:33:49,240 --> 00:33:50,920
रॉबिन हुड ज़रूर बन रहा है।

409
00:33:51,600 --> 00:33:55,000
जो भी बन रहा है।
हमारे लिए तो मुसीबत बन रहा है।

410
00:33:55,720 --> 00:33:57,040
और ये सनी का चक्कर!

411
00:33:58,920 --> 00:34:01,720
सनी अगर आदर्श को यहाँ का पता दे सकता है,

412
00:34:01,840 --> 00:34:03,240
तो मंजू को भी दे सकता है।

413
00:34:04,080 --> 00:34:05,280
फिर मंजू को भी रख लेना तुम।

414
00:34:06,800 --> 00:34:09,040
सनी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है।

415
00:34:09,680 --> 00:34:11,160
हमारे पास बहुत कुछ है।

416
00:34:13,160 --> 00:34:14,560
इसका एक ही उपाय है।

417
00:34:16,680 --> 00:34:21,320
मंजू को लगता है,
जुगनू का अफेयर है सनी के साथ।

418
00:34:22,000 --> 00:34:25,440
और बात अगर आगे बढ़ी
तो सनी तो मुँह खोल देगा।

419
00:34:26,600 --> 00:34:27,960
लेकिन कौन मुँह नहीं खोलेगा?

420
00:34:30,400 --> 00:34:31,280
आदर्श।

421
00:34:33,760 --> 00:34:35,400
तुम अपने ही जिगोलो को फंसा दोगी?

422
00:34:35,960 --> 00:34:36,920
तुम्हीं ने तो कहा,

423
00:34:37,960 --> 00:34:40,880
वो जिगोलो नहीं, आशिक है।

424
00:34:42,080 --> 00:34:43,640
जिगोलो तो मुँह खोल देगा।

425
00:34:44,960 --> 00:34:46,320
आशिक मुँह नहीं खोलेगा।

426
00:34:48,680 --> 00:34:50,600
बहुत मर्दानगी चढ़ी है ना उसे।

427
00:34:52,320 --> 00:34:53,200
काम आएगी।

428
00:34:55,000 --> 00:34:56,960
दिमाग तो ठीक लगाया है तुमने।

429
00:35:00,920 --> 00:35:04,520
आदर्श तो कभी किसी को नहीं
बता सकता कि वो जिगोलो है।

430
00:35:07,120 --> 00:35:09,080
अगली हेडलाइन कहीं खुद की ना छप जाए।

431
00:35:13,920 --> 00:35:14,760
और सनी?

432
00:35:54,440 --> 00:35:55,200
बॉस मैम--

433
00:35:55,400 --> 00:35:59,920
तुम्हारी एफआईआर तुम्हें
जेल ना पहुँचाए, ये मेरी ज़िम्मेदारी है।

434
00:36:01,760 --> 00:36:02,640
एक शर्त है।

435
00:36:04,160 --> 00:36:06,680
आज के बाद मेरे बेटे से कभी नहीं मिलोगे।

436
00:37:05,680 --> 00:37:07,320
कौन हो तुम लोग?

437
00:37:08,760 --> 00:37:10,280
कौन हो तुम लोग?

438
00:37:15,960 --> 00:37:17,600
ये ले। अपने बाप से बात कर!

439
00:37:19,000 --> 00:37:19,880
कैसा लगा बे?

440
00:37:21,080 --> 00:37:22,200
ये अभी पेशगी है।

441
00:37:23,320 --> 00:37:25,560
बेटे पत्रकार, तुम हमें
ठीक से अभी जानते नहीं हो।

442
00:37:26,000 --> 00:37:28,800
तूने मधुमक्खी के छत्ते में नहीं
मगरमच्छ के मुँह में हाथ डाला है।

443
00:37:29,880 --> 00:37:31,160
और मगरमच्छ काटता नहीं है।

444
00:37:32,320 --> 00:37:33,440
सीधा निगल जाता है।

445
00:37:34,080 --> 00:37:35,560
तुमने खबर छापी है ना हमारी?

446
00:37:36,320 --> 00:37:38,080
तुम्हारी कहानी तो हम लिखेंगे।

447
00:38:23,560 --> 00:38:25,640
[दरवाज़े की घंटी बजती है]

448
00:38:45,120 --> 00:38:46,640
नाजुक

