1
00:00:25,693 --> 00:00:26,777
चलो भी।

2
00:00:27,945 --> 00:00:29,905
तुम बहुत थक गए होगे।

3
00:00:30,406 --> 00:00:31,323
ठीक है।

4
00:00:32,116 --> 00:00:33,451
मैं एक गाना गाऊँगी।

5
00:00:33,826 --> 00:00:37,371
क्या? नहीं, अगर इन्होंने फ़िल्माया...
डैडी, नहीं।

6
00:00:37,455 --> 00:00:40,040
-फ़िल्मा नहीं रहा। फोन नहीं है।
-पुरानी लग रही हूँ।

7
00:00:40,124 --> 00:00:41,834
-मेरी ओर देखो।
-नहीं फ़िल्मा रहा।

8
00:00:41,917 --> 00:00:43,002
-ठीक है।
-यह बंद है।

9
00:00:45,421 --> 00:00:47,715
तुम दोनों हो मेरे राजा बेटा

10
00:00:48,215 --> 00:00:51,343
मेरे प्यारे राजा बेटा

11
00:00:51,427 --> 00:00:54,430
तुम देते हो मुझे खुशी

12
00:00:55,097 --> 00:00:57,349
होती हूँ मैं जब भी दुखी

13
00:00:57,683 --> 00:01:00,352
तुम नहीं जानते, मेरी जान

14
00:01:00,770 --> 00:01:03,272
करती हूँ मैं तुमसे कितना प्यार

15
00:01:03,731 --> 00:01:08,861
मेरे राजा बेटे को मत करना मुझसे अलग

16
00:01:09,278 --> 00:01:12,364
एक रात, मेरी जान

17
00:01:12,782 --> 00:01:15,493
जब मैं रही थी सो

18
00:01:16,035 --> 00:01:19,121
मैंने देखा एक सपना
कि तुम मेरी बांहों में हो

19
00:01:35,638 --> 00:01:41,602
हमने आपको याद किया माँ!
प्यार - इलियास - लुकस

20
00:01:45,523 --> 00:01:50,945
गुडनाइट मम्मी

21
00:02:14,051 --> 00:02:15,970
अगर आप चाहें तो आकर हैलो बोल सकते हैं।

22
00:02:16,762 --> 00:02:21,559
हाँ, पता नहीं, पर मुझे नहीं लगता
कि माँ अभी मुझसे मिलना चाहती हैं।

23
00:02:22,142 --> 00:02:25,688
पर उसने फोन किया और कहा कि
तुम्हारा बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं।

24
00:02:25,771 --> 00:02:26,689
तो, जाओ।

25
00:02:27,231 --> 00:02:28,148
जाओ।

26
00:02:30,776 --> 00:02:32,069
माँ से अच्छा बर्ताव करना।

27
00:02:34,905 --> 00:02:35,948
माँ?

28
00:02:39,118 --> 00:02:40,160
माँ?

29
00:02:42,705 --> 00:02:43,789
माँ?

30
00:02:51,380 --> 00:02:52,423
बाहर?

31
00:03:14,194 --> 00:03:15,195
एलियास!

32
00:03:16,488 --> 00:03:17,406
चलो।

33
00:03:24,413 --> 00:03:26,457
-माँ?
-माँ?

34
00:03:50,522 --> 00:03:51,649
तुम जल्दी आ गए।

35
00:03:52,942 --> 00:03:54,568
मैं अभी भी तैयार हो रही थी।

36
00:03:56,862 --> 00:03:59,698
मुझे पता है। पता है यह अजीब है।
मैं चाहती थी...

37
00:04:00,240 --> 00:04:04,370
मैं पहले ही फोन करके चीज़ें
समझाने की कोशिश की थी, पर...

38
00:04:07,122 --> 00:04:09,625
वैसे, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। तुम आ गए।

39
00:04:11,293 --> 00:04:12,962
और तुम दोनों को देखो तो,

40
00:04:13,754 --> 00:04:16,757
कितने बड़े हो गए हो,
तुम बड़े होते जा रहे हो।

41
00:04:19,009 --> 00:04:20,010
यकीन करो, मैं...

42
00:04:21,762 --> 00:04:23,889
मुझे दुख है कि
तुम्हें मुझे ऐसे देखना पड़ा,

43
00:04:23,973 --> 00:04:26,517
पर इससे घबराने की ज़रूरत नहीं है।

44
00:04:26,600 --> 00:04:27,935
इसके अंदर मैं ही हूँ।

45
00:04:30,354 --> 00:04:31,814
माँ ने बस एक छोटा सा...

46
00:04:33,440 --> 00:04:35,067
ऑपरेशन कराया है।

47
00:04:35,985 --> 00:04:38,570
-एक सर्जरी।
-क्या आप बीमार हैं?

48
00:04:38,654 --> 00:04:40,072
नहीं, मैं बीमार नहीं हूँ।

49
00:04:40,155 --> 00:04:42,491
कसम से। सब कुछ ठीक है।

50
00:04:42,908 --> 00:04:43,909
यह बस...

51
00:04:45,494 --> 00:04:47,287
मुझे नहीं पता। मुझे बस...

52
00:04:48,539 --> 00:04:50,249
बदलाव चाहिए था। एक नई शुरुआत।

53
00:04:52,084 --> 00:04:56,463
मतलब, जैसे कोई कार पुरानी हो जाती है
तो उसकी मरम्मत कराने ले जाना पड़ता है?

54
00:04:57,589 --> 00:04:59,258
लोगों के साथ भी ऐसा हो सकता है।

55
00:04:59,967 --> 00:05:02,386
कभी-कभी आपको थोड़ी मरम्मत करानी पड़ती है।

56
00:05:03,220 --> 00:05:04,930
डैड ने कुछ नहीं बताया।

57
00:05:09,977 --> 00:05:14,523
उम्मीद है कि यह हमारा
एक छोटा सा राज़ रहेगा।

58
00:05:16,525 --> 00:05:17,651
क्या लगता है?

59
00:05:19,403 --> 00:05:21,405
मेरे हैडफोन्स कहाँ हैं?

60
00:05:22,614 --> 00:05:24,241
यहाँ नीचे क्या है?

61
00:05:26,869 --> 00:05:29,288
वह उस मुखौटे के पीछे कैसी लगती होंगी?

62
00:05:31,081 --> 00:05:34,626
याद है जब हमने वह रैकून देखा था
जिसके ऊपर गाड़ी चढ़ गई थी

63
00:05:34,710 --> 00:05:35,961
-और बहुत खून था...
-बस!

64
00:05:36,045 --> 00:05:37,004
सारी सड़क पर...

65
00:05:37,087 --> 00:05:39,048
-बस करो। छि!
-शायद वैसा ही कुछ है।

66
00:05:39,131 --> 00:05:40,674
बस करो, वह हमारी माँ हैं!

67
00:05:41,800 --> 00:05:42,676
बस करो!

68
00:05:42,760 --> 00:05:44,428
क्या कुछ गड़बड़ है?

69
00:05:47,097 --> 00:05:48,640
-नहीं।
-नहीं, माँ।

70
00:05:48,724 --> 00:05:49,892
ठीक है, अच्छा है।

71
00:05:50,601 --> 00:05:52,936
मैं चाहती हूँ कि सब कुछ बेहतरीन हो।

72
00:05:54,104 --> 00:05:56,899
वैसे, मैं तुम्हारे लिए कुछ लाई हूँ।

73
00:05:56,982 --> 00:05:59,777
पर तुम लोग मेरे इसे
पैक करने से पहले ही यहाँ आ गए।

74
00:06:02,362 --> 00:06:03,322
यह क्या है?

75
00:06:03,989 --> 00:06:06,116
एक एफ़-18 सुपर हॉर्नेट।

76
00:06:09,661 --> 00:06:10,704
तो, अच्छा लगा?

77
00:06:11,413 --> 00:06:12,873
बहुत ज़्यादा। शुक्रिया, माँ।

78
00:06:12,956 --> 00:06:13,874
हाँ।

79
00:06:13,957 --> 00:06:14,792
बहुत अच्छे।

80
00:06:14,875 --> 00:06:19,797
घर के कुछ नियमों को
मानने में मेरी मदद करना।

81
00:06:20,297 --> 00:06:21,924
जब तक माँ ठीक नहीं हो जाती।

82
00:06:22,758 --> 00:06:23,592
नियम?

83
00:06:24,510 --> 00:06:25,803
जैसे क्या?

84
00:06:26,595 --> 00:06:27,679
आसान सी चीज़ें।

85
00:06:28,263 --> 00:06:30,724
घर में भागना या चिल्लाना नहीं है

86
00:06:30,808 --> 00:06:34,520
और कुछ समय के लिए
कोई मेहमान या दोस्त नहीं आने चाहिए,

87
00:06:34,603 --> 00:06:36,480
थोड़ा चैन और शांति के लिए।

88
00:06:36,563 --> 00:06:37,481
और धूप,

89
00:06:37,564 --> 00:06:41,318
यह माँ की त्वचा के लिए सही नहीं है,
तो पर्दे बंद करके ही रखना।

90
00:06:41,860 --> 00:06:46,323
और मेरे ऑफ़िस और
मेरे बेडरूम के अंदर नहीं आना है।

91
00:06:47,199 --> 00:06:48,117
और न खलिहान में।

92
00:06:50,494 --> 00:06:52,287
-पर अगर...
-और बहस नहीं करनी है।

93
00:06:52,371 --> 00:06:54,832
ठीक है? जो माँ कहेंगी वही होगा।

94
00:06:55,874 --> 00:06:57,167
यह कर सकते हो?

95
00:06:58,752 --> 00:06:59,753
हाँ, बिल्कुल।

96
00:07:01,672 --> 00:07:03,090
एलियास, मेरी बात सुनी?

97
00:07:04,383 --> 00:07:05,717
हाँ, माँ।

98
00:07:06,009 --> 00:07:06,969
ठीक है।

99
00:07:09,054 --> 00:07:10,055
ठीक है।

100
00:07:11,723 --> 00:07:12,724
ए।

101
00:07:12,933 --> 00:07:16,353
क्यों न तुम लोग बाहर जाओ और खेलो?
सामान तो बाद में लगा सकते हो।

102
00:07:20,858 --> 00:07:23,026
-माँ?
-हाँ।

103
00:07:24,528 --> 00:07:26,280
मैंने आपके लिए यह बनाया है।

104
00:07:28,532 --> 00:07:29,867
शुक्रिया, मेरी जान।

105
00:07:43,505 --> 00:07:47,092
हमने आपको याद किया माँ!
प्यार - इलियास - लुकस

106
00:08:07,946 --> 00:08:09,781
तुम्हारे पास फोन कब से है?

107
00:08:10,782 --> 00:08:13,619
-यह डैड का पुराना फोन है।
-उन्होंने हमें दिया था।

108
00:08:14,620 --> 00:08:17,915
मैं नहीं चाहती कि
तुम सारा समय उस पर बिताओ।

109
00:08:19,082 --> 00:08:20,918
हम साथ मिलकर कुछ कर सकते हैं।

110
00:08:23,253 --> 00:08:24,880
आज का दिन बहुत लंबा था, एलियास।

111
00:08:25,881 --> 00:08:27,507
पर हम थके हुए नहीं हैं।

112
00:08:28,842 --> 00:08:30,302
अभी आठ भी नहीं बजे हैं।

113
00:08:32,846 --> 00:08:34,306
नहीं, रुको।

114
00:08:43,357 --> 00:08:46,652
"उसकी पीली त्वचा ने मुश्किल से ही

115
00:08:46,735 --> 00:08:49,446
"नीचे की मांसपेशियों
और धमनियों को ढक रखा था।

116
00:08:49,529 --> 00:08:55,244
"उसके बाल चमकदार काले और लहराते हुए थे।

117
00:08:56,745 --> 00:08:59,498
"उसके दाँत सफ़ेद मोतियों जैसे थे।

118
00:09:00,207 --> 00:09:06,004
"पर उसकी पानी से भरी आँखों के साथ
वे और भयानक ही लग रहे थे,

119
00:09:06,880 --> 00:09:11,593
"उसके म्लान रंग
और सीधे काले होंठों के साथ।"

120
00:09:16,932 --> 00:09:17,933
गुड नाइट।

121
00:09:24,815 --> 00:09:26,275
आपने गाना नहीं सुनाया।

122
00:09:30,654 --> 00:09:32,072
आज रात नहीं, एलियास।

123
00:09:32,614 --> 00:09:34,658
पर आप हमेशा वह गाना गाती हैं।

124
00:09:37,786 --> 00:09:39,496
तुम अब छोटे बच्चे नहीं रहे।

125
00:09:40,831 --> 00:09:44,001
अपनी आँखें बंद करो,
तुम्हें एकदम से नींद आ जाएगी।

126
00:09:52,301 --> 00:09:54,219
एलियास - लुकस

127
00:09:54,303 --> 00:09:55,137
क्या?

128
00:09:56,305 --> 00:09:57,973
मैंने कुछ नहीं कहा।

129
00:09:59,266 --> 00:10:01,143
मुझे पता है तुम कुछ सोच रहे हो।

130
00:10:03,603 --> 00:10:04,771
कुछ नहीं।

131
00:10:10,527 --> 00:10:13,447
तुम्हें नहीं लगता कि कुछ तो अलग है?

132
00:10:15,574 --> 00:10:17,075
माँ के साथ?

133
00:10:18,785 --> 00:10:21,413
हो सकता है
हम इतने समय से उनसे नहीं मिले...

134
00:10:23,832 --> 00:10:26,710
तो वह अब हमें पसंद ही न करती हों?

135
00:10:28,003 --> 00:10:29,338
वह हमारी माँ हैं।

136
00:10:29,921 --> 00:10:32,299
उन्हें पसंद करना होगा। यह उनका काम है।

137
00:10:41,016 --> 00:10:44,061
तुम दोनों हो मेरे राजा बेटा

138
00:10:45,020 --> 00:10:47,564
मेरे प्यारे राजा बेटा

139
00:10:48,774 --> 00:10:52,027
तुम देते हो मुझे खुशी

140
00:10:52,110 --> 00:10:54,696
होती हूँ मैं जब भी दुखी

141
00:10:55,322 --> 00:10:57,908
तुम नहीं जानते, मेरी जान

142
00:10:57,991 --> 00:11:00,369
करती हूँ मैं तुमसे कितना प्यार

143
00:11:00,952 --> 00:11:05,457
मेरे राजा बेटे को मत करना मुझसे अलग

144
00:11:57,551 --> 00:12:00,846
...पूरे त्रि-राज्य क्षेत्र में
तेज़ आंधी की चेतावनी दी गई

145
00:12:00,929 --> 00:12:04,224
जो कल शाम से शुरू होकर
शुक्रवार की शुरुआत तक चलेगी।

146
00:12:20,991 --> 00:12:23,869
जंगल में छुपन-छुपाई खेलें?
तुम पहले छिप सकते हो।

147
00:12:27,080 --> 00:12:28,165
ए, एलियास।

148
00:12:29,166 --> 00:12:30,167
एलियास।

149
00:12:32,502 --> 00:12:34,838
बेहतर दिखने वाले जुड़वाँ को क्या कहते हैं?

150
00:12:37,007 --> 00:12:38,049
क्या?

151
00:12:39,384 --> 00:12:41,303
ज़्यादातर लोग मुझे लुकस कहते हैं।

152
00:12:55,400 --> 00:12:57,319
शायद पिछली सर्दी में बंद कर दिया होगा।

153
00:13:03,325 --> 00:13:04,993
पर माँ ने जाने से मना किया था।

154
00:13:06,036 --> 00:13:07,037
एलियास।

155
00:14:22,988 --> 00:14:25,407
एलियास। तुम वहाँ ऊपर क्या कर रहे हो?

156
00:14:33,707 --> 00:14:35,166
तुम वहाँ क्या कर रहे थे?

157
00:14:35,792 --> 00:14:39,254
मैंने खास निर्देश दिए थे।
वहीं रहना जहाँ तुम्हें देख सकूँ।

158
00:14:39,337 --> 00:14:43,216
-मेरी गलती नहीं थी।
-क्योंकि तुम्हारी कभी कोई गलती नहीं होती?

159
00:14:43,300 --> 00:14:45,135
हम बस एक सेकंड के लिए वहाँ गए थे।

160
00:14:45,218 --> 00:14:46,886
और कुछ मत बोलना।

161
00:14:46,970 --> 00:14:49,848
-लुकस का बेसबॉल का दस्ताना खो गया था...
-बोलो मत!

162
00:14:54,853 --> 00:14:57,272
आगे से, तुम अंदर ही रहोगे।

163
00:15:06,781 --> 00:15:07,699
तुम ठीक हो?

164
00:15:11,620 --> 00:15:13,580
हमें मुसीबत में नहीं डालना चाहता था।

165
00:15:14,581 --> 00:15:16,499
तुमने कुछ भी गलत नहीं किया।

166
00:15:18,627 --> 00:15:20,420
तुमने कुछ भी गलत नहीं किया।

167
00:15:33,558 --> 00:15:34,768
माफ़ करना।

168
00:15:39,856 --> 00:15:41,358
खलिहान में वह धब्बा...

169
00:15:44,778 --> 00:15:46,780
मुझे लगता है वह खून था।

170
00:15:49,699 --> 00:15:50,700
कैसा धब्बा?

171
00:15:51,826 --> 00:15:53,119
जो दीवार पर था।

172
00:15:56,206 --> 00:15:58,041
शायद पेंट या कुछ रहा होगा।

173
00:16:52,971 --> 00:16:56,015
वही तो समस्या है।
वह कभी लुकस से अलग नहीं होता।

174
00:17:01,187 --> 00:17:03,231
मैंने उसे खलिहान में घुसते हुए देखा।

175
00:17:03,314 --> 00:17:05,817
मैं कह रही हूँ, वह जानता है कुछ गड़बड़ है।

176
00:17:16,369 --> 00:17:20,206
देखो, मुझे नहीं लगता मैं इस घर में
और लंबे समय तक रह सकती हूँ।

177
00:17:20,290 --> 00:17:22,333
मुझे इसे खत्म करना होगा।

178
00:17:23,293 --> 00:17:25,336
मैं चाहती हूँ कि वह चला जाए।

179
00:17:27,505 --> 00:17:31,259
मुझे कितने लंबे समय तक
यह नाटक करते रहना होगा?

180
00:17:35,472 --> 00:17:36,389
रुको।

181
00:18:37,325 --> 00:18:40,995
-उनका "नाटक करने" से क्या मतलब था?
-मुझे नहीं पता।

182
00:18:41,955 --> 00:18:44,582
पर उन्हें अच्छा नहीं लगता
कि हम हमेशा साथ होते हैं।

183
00:18:47,210 --> 00:18:48,253
क्या?

184
00:18:58,680 --> 00:18:59,722
गुड मॉर्निंग।

185
00:19:06,938 --> 00:19:08,439
मुझे कपड़े धोने की आवाज़ आई।

186
00:19:09,274 --> 00:19:10,859
तुम कुछ धो रहे थे?

187
00:19:13,486 --> 00:19:16,072
हैलो? क्या धो रहे थे?

188
00:19:17,615 --> 00:19:18,658
मेरी चादर।

189
00:19:32,672 --> 00:19:33,506
हैलो?

190
00:19:34,674 --> 00:19:35,592
एक सेकंड।

191
00:19:55,111 --> 00:19:56,613
मुझे आवाज़ नहीं आ रही है।

192
00:19:58,573 --> 00:19:59,574
मुझे भी नहीं।

193
00:20:04,203 --> 00:20:05,455
कुछ तो कहो।

194
00:20:06,289 --> 00:20:07,373
हैलो?

195
00:20:08,458 --> 00:20:11,336
बिना खाने, बिना पानी के...

196
00:20:14,756 --> 00:20:18,885
क्या उनके पास ज़िंदा रहने
का कौशल और इच्छाशक्ति होगी?

197
00:20:43,034 --> 00:20:43,952
मैं इसे कहाँ रखूँ?

198
00:20:45,203 --> 00:20:46,579
ऐसी जगह जहाँ वह न देखें।

199
00:20:57,215 --> 00:20:58,424
उनकी दवा।

200
00:21:00,426 --> 00:21:02,470
इसमें लिखा है, "सुस्ती आ सकती है।"

201
00:21:03,096 --> 00:21:06,849
आशा है उन्होंने बहुत सारी खाई होंगी।
इसे बिस्तर के नीचे रख दो।

202
00:22:07,952 --> 00:22:09,287
वहाँ पर।

203
00:27:32,026 --> 00:27:33,861
मैंने कहा था उनके साथ कुछ दिक्कत है।

204
00:27:34,737 --> 00:27:37,323
वह सिगरेट क्यों पी रही थीं?
उन्हें तो नफ़रत थी।

205
00:27:41,118 --> 00:27:42,119
क्या?

206
00:27:47,291 --> 00:27:48,834
लुकस। क्या हुआ? मुझे बताओ।

207
00:27:53,172 --> 00:27:56,258
याद है जब माँ ने हमसे कहा था
कि अब हम बच्चे नहीं रहे?

208
00:27:57,676 --> 00:28:00,888
हो सकता है उन्हें
गाने के बोल ही न पता हों?

209
00:28:03,766 --> 00:28:06,018
वह हर रात गाया करती थी।

210
00:28:06,102 --> 00:28:08,187
हाँ, माँ गाती थी।

211
00:28:12,149 --> 00:28:14,151
मुझे नहीं लगता वह हमारी माँ हैं।

212
00:28:16,654 --> 00:28:17,738
नहीं।

213
00:28:19,073 --> 00:28:21,992
नहीं, इसका...
नहीं, इसका कोई मतलब नहीं बनता।

214
00:28:23,244 --> 00:28:26,038
-तुमने कहा था वह नाटक कर रही हैं।
-तुम डरा रहे हो।

215
00:28:26,122 --> 00:28:28,666
-उनके जैसे होने का नाटक...
-बस करो!

216
00:28:28,749 --> 00:28:31,877
अगर तुम्हें पक्का यकीन है कि वहीं हैं,
तो मैं नहीं कहूँगा।

217
00:28:42,304 --> 00:28:43,597
वहाँ।

218
00:28:44,014 --> 00:28:45,307
क्या?

219
00:28:46,392 --> 00:28:47,685
उनकी आँखों को देखो।

220
00:28:58,612 --> 00:28:59,530
हरी।

221
00:29:02,366 --> 00:29:03,367
नीली।

222
00:29:09,039 --> 00:29:11,333
तुम जानते हो मैं सही हूँ। यही सबूत है।

223
00:29:12,126 --> 00:29:13,252
डैड को फिर लगाओ।

224
00:29:13,711 --> 00:29:15,087
वह जवाब नहीं दे रहे।

225
00:29:15,713 --> 00:29:17,047
तो एक संदेश छोड़ दो।

226
00:29:20,259 --> 00:29:23,137
-हैलो?
-अंदर मत आना।

227
00:29:24,180 --> 00:29:25,347
चलो भी, खोलो।

228
00:29:25,431 --> 00:29:28,100
तुम जानते हो मुझे घर में
बंद दरवाज़े पसंद नहीं हैं।

229
00:29:30,478 --> 00:29:32,980
-तुम वहाँ क्या कर रहे हो?
-कुछ नहीं।

230
00:29:34,482 --> 00:29:37,943
ठीक है, देखो, मैं...
मुझे पता है कि हमारे बीच चीज़ें

231
00:29:38,027 --> 00:29:40,779
उतनी सहज नहीं रही हैं।

232
00:29:41,697 --> 00:29:43,157
मैं नई शुरुआत करना चाहती हूँ।

233
00:29:44,825 --> 00:29:46,118
माफ़ करो और भूल जाओ?

234
00:29:49,830 --> 00:29:51,207
मैंने डिनर बना दिया है।

235
00:29:51,832 --> 00:29:52,917
चिकन नगेस्ट।

236
00:29:56,253 --> 00:29:57,296
हैलो?

237
00:29:59,924 --> 00:30:01,133
हमें भूख नहीं है।

238
00:30:11,852 --> 00:30:14,230
आखिरकार तो बाहर आना ही होगा।

239
00:30:17,900 --> 00:30:18,901
डैड को फोन करो।

240
00:30:28,410 --> 00:30:31,163
-मत फ़िल्माओ।
-नहीं फ़िल्मा रहा। कौन फ़िल्मा रहा है?

241
00:30:31,247 --> 00:30:36,710
चलो भी, जान। मैं पुरानी लग रही हूँ।
प्लीज़, इसे बंद कर दो।

242
00:30:37,169 --> 00:30:38,379
यह सुंदर लग रही है।

243
00:30:38,754 --> 00:30:39,922
गाने का समय हो गया।

244
00:30:40,381 --> 00:30:44,093
तुम दोनों हो मेरे राजा बेटा

245
00:30:45,135 --> 00:30:48,222
मेरे प्यारे राजा बेटा

246
00:30:48,305 --> 00:30:51,267
तुम देते हो मुझे खुशी

247
00:30:51,600 --> 00:30:54,103
होती हूँ मैं जब भी दुखी

248
00:30:54,520 --> 00:30:57,481
तुम नहीं जानते, मेरी जान

249
00:30:57,565 --> 00:31:00,025
करती हूँ मैं तुमसे कितना प्यार

250
00:31:00,526 --> 00:31:04,572
मेरे राजा बेटे को मत करना मुझसे अलग

251
00:31:18,961 --> 00:31:19,878
कहाँ है?

252
00:31:20,337 --> 00:31:21,255
उठो।

253
00:31:21,714 --> 00:31:23,716
-क्या?
-मुझे बताओ कहाँ है।

254
00:31:23,799 --> 00:31:25,676
-क्या?
-आप क्या कह रही हैं?

255
00:31:25,759 --> 00:31:29,054
बेवकूफ़ होने का नाटक मत करो।
तुम बेवकूफ़ नहीं हो।

256
00:31:29,138 --> 00:31:32,349
-फोन, मुझे दे दो।
-पर हमने कुछ नहीं किया।

257
00:31:33,058 --> 00:31:34,143
तुम झूठ बोल रहे हो।

258
00:31:34,935 --> 00:31:35,978
तुमने झूठ बोला।

259
00:31:36,061 --> 00:31:38,606
तुमने बात नहीं मानी
और अपने डैड को फोन किया।

260
00:31:38,689 --> 00:31:40,983
मैं नहीं चाहती कि वह आदमी

261
00:31:41,066 --> 00:31:43,319
तुम लोगों की कहानियाँ सुनकर यहाँ आए।

262
00:31:43,402 --> 00:31:46,905
-पर झूठ नहीं बोला! डैड को फोन नहीं किया।
-चुप रहो! बोलो मत!

263
00:31:47,906 --> 00:31:49,283
बस मुझे फोन दे दो।

264
00:31:50,200 --> 00:31:52,578
-नहीं!
-दे दो। दे...

265
00:31:52,661 --> 00:31:54,663
-बस करो! आप यह नहीं कर सकती!
-माँ!

266
00:31:54,747 --> 00:31:55,914
बस करो!

267
00:32:00,127 --> 00:32:01,462
आप कहाँ जा रही हैं?

268
00:32:04,506 --> 00:32:05,674
रुकिए!

269
00:32:06,175 --> 00:32:07,176
आप क्या कर रही हैं?

270
00:32:07,760 --> 00:32:08,761
वापस दे दीजिए!

271
00:32:08,844 --> 00:32:12,097
तुम्हें सीखना होगा झूठ बोलने की
क्या कीमत चुकानी पड़ती है।

272
00:32:15,893 --> 00:32:19,146
जब सच नहीं बोलते तो यह होता है।

273
00:32:27,655 --> 00:32:29,198
यह सही नहीं है।

274
00:32:29,281 --> 00:32:30,282
सही?

275
00:32:31,617 --> 00:32:33,494
तुम्हें लगता है कुछ भी सही है?

276
00:32:34,495 --> 00:32:37,206
क्या लगता है मैं यह चाहती थी?
मुझे मज़ा आ रहा है?

277
00:32:47,675 --> 00:32:49,134
मैं पहले पहरा दूँगा।

278
00:32:50,177 --> 00:32:51,261
तुम सो सकते हो।

279
00:33:17,579 --> 00:33:18,580
वह क्या है?

280
00:33:23,752 --> 00:33:24,753
वह वही हैं।

281
00:36:07,624 --> 00:36:08,834
तुम क्या कर रहे हो?

282
00:36:09,376 --> 00:36:10,627
जवाब दो।

283
00:36:12,546 --> 00:36:14,131
जवाब दो।

284
00:36:16,341 --> 00:36:19,136
हद है! तुम्हें क्या परेशानी है?

285
00:36:19,553 --> 00:36:20,971
यहाँ वापस आओ!

286
00:36:23,724 --> 00:36:24,933
क्या चल रहा है?

287
00:36:26,476 --> 00:36:28,437
मैं बस पक्का करना चाहता था।

288
00:36:33,901 --> 00:36:37,654
एलियास, हम इस घर में
दरवाज़े बंद नहीं करते।

289
00:36:43,035 --> 00:36:47,039
बेटा, मैं तुमसे नाराज़ नहीं हूँ।
मुझे बस...

290
00:36:47,122 --> 00:36:49,041
मुझे बस बात करनी है।

291
00:36:49,124 --> 00:36:50,500
दफ़ा हो जाओ!

292
00:36:55,964 --> 00:36:57,549
कमबख्त दरवाज़ा खोलो!

293
00:37:00,260 --> 00:37:02,554
ठीक है, मैं तीन तक गिनूँगी।

294
00:37:04,556 --> 00:37:06,141
एक।

295
00:37:07,851 --> 00:37:09,353
दो।

296
00:37:37,923 --> 00:37:38,799
हद है!

297
00:37:46,264 --> 00:37:48,141
मैंने तुम्हारे साथ अच्छा बनना चाहा।

298
00:37:48,767 --> 00:37:50,227
मैंने तुम्हारी बात समझी।

299
00:37:50,644 --> 00:37:52,145
तुम्हारे हिसाब से चली।

300
00:37:52,646 --> 00:37:55,357
मैंने वह सब किया जो मुझे करना चाहिए था।

301
00:37:55,440 --> 00:37:57,859
और तुम मेरे साथ ऐसा बर्ताव कर रहे हो?

302
00:37:58,318 --> 00:37:59,653
अपनी ही माँ के साथ?

303
00:38:00,404 --> 00:38:01,697
तुम हमारी माँ नहीं हो।

304
00:38:04,157 --> 00:38:05,075
तुमने क्या कहा?

305
00:38:06,118 --> 00:38:07,661
एलियास, नहीं।

306
00:38:09,579 --> 00:38:10,497
बोलो।

307
00:38:12,207 --> 00:38:13,500
उठो!

308
00:38:21,091 --> 00:38:22,259
एलियास।

309
00:38:27,556 --> 00:38:28,765
तुम हमारी माँ नहीं हो।

310
00:38:30,851 --> 00:38:33,186
बहुत बुरी बात कही।

311
00:38:34,312 --> 00:38:35,230
नहीं।

312
00:38:36,565 --> 00:38:37,858
माँ को हमसे प्यार था।

313
00:38:40,360 --> 00:38:41,528
यह बात मत कहना।

314
00:38:42,446 --> 00:38:44,823
हम तुमसे प्यार नहीं करते।
तुमसे नफ़रत करते हैं।

315
00:38:45,365 --> 00:38:48,535
-लुकस, इससे कहो।
-उससे बात मत करो! मुझसे करो!

316
00:38:48,618 --> 00:38:51,163
तुमने हमारी माँ के साथ क्या किया?
वह कहाँ हैं?

317
00:38:51,246 --> 00:38:53,874
तुम झूठ बोल रहे हो, एलियास।
तुम सच नहीं बोल रहे।

318
00:38:53,957 --> 00:38:57,044
-मैंने नहीं, तुमने झूठ बोला।
-कहो मैं तुम्हारी माँ हूँ।

319
00:38:57,127 --> 00:38:58,462
-मुझे दर्द हो रहा है!
-कहो!

320
00:38:58,545 --> 00:38:59,629
-नहीं!
-रुको!

321
00:38:59,713 --> 00:39:02,174
मैंने कुछ ज़्यादा ही
प्यार दिखा दिया। अब नहीं।

322
00:39:02,257 --> 00:39:04,593
अब चीज़ें बदलेंगी। सुन रहे हो?

323
00:39:05,510 --> 00:39:06,720
मुझे छोड़ो!

324
00:39:08,388 --> 00:39:12,225
-अब और झूठ नहीं!
-रुको!

325
00:39:13,894 --> 00:39:15,312
-बस करो!
-कहो!

326
00:39:16,772 --> 00:39:19,149
-"आप मेरी माँ हैं।"
-रुको! यह ठंडा है!

327
00:39:19,232 --> 00:39:20,734
"आप मेरी माँ हैं।"

328
00:39:21,068 --> 00:39:22,110
कहो।

329
00:39:23,570 --> 00:39:25,155
-नहीं!
-"आप मेरी माँ हैं।"

330
00:39:25,238 --> 00:39:28,492
-प्लीज़!
-"आप मेरी माँ हैं।"

331
00:39:29,159 --> 00:39:31,078
कहो। एलियास।

332
00:39:31,787 --> 00:39:33,872
"आप मेरी माँ हैं।"

333
00:39:34,664 --> 00:39:36,416
आप मेरी माँ हैं।

334
00:39:37,709 --> 00:39:40,962
आप मेरी माँ हैं।

335
00:39:42,297 --> 00:39:43,548
आप मेरी माँ हैं।

336
00:41:46,588 --> 00:41:48,089
हमें यहाँ से जाना होगा।

337
00:41:52,677 --> 00:41:54,012
हम यहाँ सुरक्षित नहीं हैं।

338
00:42:08,318 --> 00:42:09,694
चलो भी!

339
00:42:22,457 --> 00:42:25,752
हैलो? हमें मदद की ज़रूरत है! खोलो! प्लीज़!

340
00:42:25,835 --> 00:42:29,256
प्लीज़ दरवाज़ा खोलो!
हमारी मदद करो, प्लीज़!

341
00:42:36,554 --> 00:42:37,847
यहाँ कोई नहीं है।

342
00:42:58,702 --> 00:42:59,619
बिजली नहीं है।

343
00:43:35,822 --> 00:43:37,449
फोन भी बंद है।

344
00:43:39,909 --> 00:43:42,412
हमें तूफ़ान के रुकने तक यहीं रहना होगा।

345
00:43:55,592 --> 00:43:57,552
पता नहीं माँ इस समय कहाँ होंगी।

346
00:44:01,514 --> 00:44:03,183
वह हमें याद करती होंगी क्या?

347
00:44:04,601 --> 00:44:05,727
बिल्कुल करती होंगी।

348
00:44:11,983 --> 00:44:12,901
क्या तुम्हें...

349
00:44:17,781 --> 00:44:19,282
तुम्हें लगता है वह ठीक हैं?

350
00:44:20,325 --> 00:44:24,537
माँ हम तक पहुँचने के लिए
लाखों लोगों से लड़-मरती।

351
00:44:25,789 --> 00:44:26,998
मुझे लगता है वह ठीक हैं।

352
00:44:50,230 --> 00:44:51,439
यहाँ बहुत शांति है।

353
00:44:54,609 --> 00:44:55,568
मुझसे बात करो।

354
00:44:56,945 --> 00:44:58,321
किस बारे में?

355
00:44:59,072 --> 00:45:00,573
मुझे फ़र्क नहीं पड़ता।

356
00:45:00,657 --> 00:45:01,616
कुछ भी।

357
00:45:02,826 --> 00:45:03,785
कोई कहानी सुनाओ।

358
00:45:14,212 --> 00:45:15,171
ठीक है।

359
00:45:17,715 --> 00:45:19,342
हमारे पैदा होने से पहले...

360
00:45:19,426 --> 00:45:21,261
अगर तुम मज़ाक उड़ाने वाले हो...

361
00:45:21,344 --> 00:45:24,389
-मुझे तुम्हारे बकवास चुटकुले नहीं सुनने।
-एलियास, चुप रहो।

362
00:45:27,517 --> 00:45:28,935
हमारे पैदा होने से पहले,

363
00:45:30,228 --> 00:45:34,399
जब हम इतने छोटे थे कि कोई
जान भी नहीं सकता था कि हम वहाँ हैं,

364
00:45:36,109 --> 00:45:37,902
जब एक ही इंसान थे...

365
00:45:39,779 --> 00:45:41,239
जैसे बाकी सब होते हैं।

366
00:45:43,366 --> 00:45:45,285
ज़्यादातर लोग वैसे ही होते हैं।

367
00:45:48,121 --> 00:45:49,497
पर हम समझदार थे।

368
00:45:50,915 --> 00:45:53,168
हमने तय किया कि हम दो में बँट जाएँगे।

369
00:45:55,003 --> 00:45:57,630
उस तरह से, हमें फिर
कभी अकेला नहीं रहना होगा।

370
00:46:42,967 --> 00:46:44,010
लुकस?

371
00:48:29,324 --> 00:48:31,743
ए!

372
00:48:31,826 --> 00:48:33,536
तुम ठीक हो, बच्चे।

373
00:48:35,371 --> 00:48:38,916
चिंता मत करो। कोई समस्या नहीं।
बस मदद करने आया हूँ। ठीक है?

374
00:48:39,292 --> 00:48:40,460
ए, सैन?

375
00:48:42,128 --> 00:48:43,838
यहाँ आओ और देखो मुझे क्या मिला है।

376
00:48:52,013 --> 00:48:55,058
यह इंसान, वह कौन है?

377
00:48:57,477 --> 00:48:58,603
हमें नहीं पता।

378
00:49:00,813 --> 00:49:02,357
उसका पूरा चेहरा ढका है।

379
00:49:03,775 --> 00:49:05,193
पर वह तुम्हें डराती है?

380
00:49:07,403 --> 00:49:09,572
इसे ठंडे पानी के बारे में बताओ।

381
00:49:09,656 --> 00:49:10,615
ए, सैंडी।

382
00:49:26,589 --> 00:49:27,507
ठीक है।

383
00:49:28,591 --> 00:49:32,428
सबसे पहले तो,
हमें तुम्हें यहाँ से निकालना होगा।

384
00:49:32,512 --> 00:49:33,846
हम कहाँ जा रहे हैं?

385
00:49:33,930 --> 00:49:37,266
किसी सुरक्षित जगह,
जहाँ पर एक ढंग का बिस्तर हो।

386
00:49:39,727 --> 00:49:43,439
मैं वादा करती हूँ किसी को
तुम्हें नुकसान नहीं पहुँचाने दूँगी।

387
00:50:19,016 --> 00:50:21,811
नहीं, ये हमें घर ले जा रहे हैं।

388
00:50:22,562 --> 00:50:25,189
-ये नहीं ले जा सकते।
-घूम जाओ।

389
00:50:25,273 --> 00:50:27,316
रुको! कार रोको!

390
00:50:29,068 --> 00:50:30,069
प्लीज़!

391
00:50:44,333 --> 00:50:46,961
ठीक है, बाहर निकलो।

392
00:50:48,087 --> 00:50:50,173
आप दोनों वाकई फ़रिश्ते हैं।

393
00:50:50,965 --> 00:50:53,176
इस तरह की रात को ऐसे बाहर जाना?

394
00:50:53,801 --> 00:50:55,803
उसके लिए केवल शुक्रिया काफ़ी नहीं है।

395
00:50:55,887 --> 00:50:57,930
अपने पड़ोसियों को शुक्रिया कहना चाहिए।

396
00:50:58,014 --> 00:51:00,391
अगर उनके गति संवेदक नहीं लगे होते...

397
00:51:00,475 --> 00:51:03,478
मैं सोचना भी नहीं चाहती।

398
00:51:05,897 --> 00:51:08,941
आप पक्का कॉफ़ी या कुछ नहीं लेंगे...

399
00:51:09,025 --> 00:51:10,568
शुक्रिया। कोई ज़रूरत नहीं है।

400
00:51:10,651 --> 00:51:14,614
कोको, चाय? कुछ भी नहीं?
मुझे यकीन है कि गैस अभी काम कर रही होगी।

401
00:51:14,697 --> 00:51:16,032
सच। कोई ज़रूरत नहीं है।

402
00:51:16,115 --> 00:51:17,742
बस एक बात है...

403
00:51:17,825 --> 00:51:19,202
-गैरी।
-क्या?

404
00:51:20,203 --> 00:51:23,706
अगर आपको दिक्कत न हो, और...

405
00:51:25,208 --> 00:51:29,545
मुझे यह पूछने में शर्म आ रही है,
पर क्या हम एक सेल्फ़ी ले सकते हैं।

406
00:51:29,629 --> 00:51:30,588
गैरी।

407
00:51:30,671 --> 00:51:31,881
मैं आपका प्रशंसक हूँ।

408
00:51:33,674 --> 00:51:35,885
मुझे नहीं पता था कि वैसा कोई बचा है।

409
00:51:35,968 --> 00:51:40,765
मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है, सच,
पर मैं इस समय ऐसा नहीं कर सकती

410
00:51:40,848 --> 00:51:44,477
क्योंकि अभी मैं तैयार नहीं हूँ, तो...

411
00:51:44,560 --> 00:51:47,146
बिल्कुल, नहीं, बस...
मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था।

412
00:51:47,230 --> 00:51:48,147
प्लीज़, नहीं।

413
00:51:48,272 --> 00:51:51,526
मैं आपके लिए कुछ हस्ताक्षरित फोटो
और ब्लू-रे सीडी

414
00:51:51,609 --> 00:51:53,569
पुलिस स्टेशन में ही भिजवा दूँगी।

415
00:51:53,653 --> 00:51:56,489
-मैं इतना तो कर ही सकती हूँ।
-देखो तो।

416
00:51:56,572 --> 00:51:57,573
शुक्रिया।

417
00:51:59,116 --> 00:52:02,161
हमें कुछ और बातें भी करनी हैं।

418
00:52:08,459 --> 00:52:11,087
तुम लोगों को ठंड लग रही होगी।

419
00:52:11,170 --> 00:52:14,173
क्यों न तुम लोग ऊपर जाओ, गर्म पानी चलाओ?

420
00:52:14,257 --> 00:52:16,008
मैं एक सेकंड में आती हूँ, ठीक है?

421
00:52:37,697 --> 00:52:40,116
सर्जरी के ज़रिए कोई भी
अपना चेहरा बदल सकता है।

422
00:52:42,159 --> 00:52:43,578
उसने पुलिस को बेवकूफ़ बनाया।

423
00:52:44,453 --> 00:52:46,956
वे उसे नहीं जानते।

424
00:52:49,792 --> 00:52:53,379
मैं झूठ नहीं बोलना चाहती
कि सब चीज़ें एकदम सामान्य हैं,

425
00:52:54,422 --> 00:52:57,341
उन्हें लगता है कि मैं कोई बहरूपिया हूँ...

426
00:52:57,425 --> 00:52:59,594
मैं बस सब समझने की कोशिश कर रही हूँ।

427
00:52:59,677 --> 00:53:02,179
-मुझे पता है।
-केवल प्रोटोकॉल की बात है।

428
00:53:02,263 --> 00:53:03,431
बस जाँच कर रहे हैं।

429
00:53:06,100 --> 00:53:10,146
हाँ, मैं देख सकती हूँ कि इस पर
बात करना कितना असहजता भरा होगा।

430
00:53:10,646 --> 00:53:13,774
पर मैं अपने बच्चों को कभी नहीं मारती।

431
00:53:13,858 --> 00:53:17,028
नहीं, बिल्कुल नहीं। मैंने उसका होंठ देखा,

432
00:53:17,111 --> 00:53:18,946
-तो मुझे जाँच करनी थी।
-हाँ।

433
00:53:19,655 --> 00:53:21,365
मैं पूछ सकती हूँ कि वह कैसे हुआ?

434
00:53:22,033 --> 00:53:27,413
हाँ, वह पूल के पास खेल रहा था
और शायद पानी में उसका पैर फिसल गया होगा।

435
00:53:28,706 --> 00:53:32,126
मैंने उससे लाखों बार कहा है कि ध्यान रखे।

436
00:53:33,002 --> 00:53:34,545
मैंने हमेशा उनसे कहा है।

437
00:53:44,805 --> 00:53:46,933
कभी-कभी मुझे नहीं पता होता कि क्या करूँ।

438
00:53:51,812 --> 00:53:52,980
यह...

439
00:53:53,689 --> 00:53:56,692
भयानक है, वास्तविकता और कल्पना...

440
00:53:57,902 --> 00:53:59,904
के बीच की वह रेखा।

441
00:54:01,489 --> 00:54:02,448
वह गायब हो गई है।

442
00:54:06,911 --> 00:54:07,912
शुक्रिया।

443
00:54:09,956 --> 00:54:13,292
कभी-कभी मुझे यहाँ बहुत अकेलापन लगता है।

444
00:54:13,709 --> 00:54:16,963
बच्चे चीज़ों की कल्पना कर लेते हैं।

445
00:54:17,046 --> 00:54:18,381
यह समय बीत जाएगा।

446
00:54:19,840 --> 00:54:21,550
भगवान, उम्मीद है आप सही हों।

447
00:54:26,472 --> 00:54:29,058
हमें अब यहाँ से चलना चाहिए।

448
00:54:31,435 --> 00:54:35,606
मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं।
पर मैं आज रात शांति से सोऊँगी।

449
00:54:35,690 --> 00:54:39,944
हम सब, एक ही छत के नीचे,
सुरक्षित और स्वस्थ हैं,

450
00:54:40,486 --> 00:54:41,654
आप लोगों की वजह से।

451
00:54:43,155 --> 00:54:46,409
-ध्यान रखें।
-और मैं आपको वे ब्लू-रे सीडी भेज दूँगी।

452
00:54:46,492 --> 00:54:47,952
ठीक है। शुक्रिया।

453
00:54:48,661 --> 00:54:50,329
-गुड नाइट।
-शुक्रिया।

454
00:55:00,256 --> 00:55:02,508
कोई दो छोटे बच्चों पर यकीन नहीं करेगा।

455
00:55:04,844 --> 00:55:06,345
जब तक वह है तब तक नहीं।

456
00:55:09,265 --> 00:55:10,433
तो हम क्या करें?

457
00:55:12,393 --> 00:55:14,478
कल सुबह, हम फिर से कोशिश करेंगे।

458
00:55:18,482 --> 00:55:19,483
नहीं।

459
00:55:20,776 --> 00:55:22,361
हमें माँ को ढूंढना होगा।

460
00:55:31,495 --> 00:55:32,663
वे अब जा चुके हैं।

461
00:55:34,331 --> 00:55:36,125
अब यहाँ बस हम ही हैं।

462
00:55:57,188 --> 00:56:00,566
तुम जानते हो आज रात तुमने मुझे
कितनी मुसीबत में डाल दिया?

463
00:56:06,197 --> 00:56:08,741
मैं तूफ़ान में तुम लोगों को
ढूंढने के लिए बाहर गई।

464
00:56:09,366 --> 00:56:12,369
मुझे तीन दिन पहले अपनी पट्टी उतारनी पड़ी।

465
00:56:12,453 --> 00:56:14,371
ख़ुशकिस्मत हो मेरा चेहरा नहीं बिगड़ा।

466
00:56:17,374 --> 00:56:18,751
जानती हूँ तुम सो नहीं रहे।

467
00:56:26,967 --> 00:56:28,010
कोई बात नहीं।

468
00:56:29,428 --> 00:56:30,429
मुझे अनदेखा कर दो।

469
00:56:31,472 --> 00:56:32,389
मुझसे डर सकते हो।

470
00:56:33,307 --> 00:56:36,894
अगर चाहो, तो नफ़रत भी कर सकते हो।
पर मैं कहीं नहीं जा रही।

471
00:56:38,395 --> 00:56:40,106
एक दिन मुझसे प्यार करना सीख जाओगे।

472
00:58:58,827 --> 00:59:00,537
क्या यह कोई खेल है?

473
00:59:05,709 --> 00:59:06,835
मैं नहीं खेल रही।

474
00:59:08,462 --> 00:59:09,964
माँ कहाँ हैं?

475
00:59:31,360 --> 00:59:32,403
ठीक है।

476
00:59:34,488 --> 00:59:36,031
ठीक है, चलो एक सौदा करते हैं।

477
00:59:37,533 --> 00:59:41,328
मैं वादा करती हूँ,
अगर तुमने यह यहीं रोक दिया...

478
00:59:43,789 --> 00:59:45,708
तो मैं तुमसे नाराज़ नहीं होऊँगी।

479
00:59:47,334 --> 00:59:48,335
माफ़ कर दूँगी।

480
00:59:54,925 --> 00:59:57,011
आपकी आँखें। वे नीली हैं।

481
00:59:59,138 --> 01:00:00,347
माँ की हरी थी।

482
01:00:01,724 --> 01:00:03,309
क्या यही बात है?

483
01:00:04,310 --> 01:00:05,227
मेरी आँखें?

484
01:00:06,979 --> 01:00:08,439
हे भगवान।

485
01:00:08,522 --> 01:00:10,357
एलियास, वह मेरी काम की तस्वीर है।

486
01:00:11,108 --> 01:00:14,737
मैं काम पर रंगीन लेंस पहनती हूँ।
वे नीचे मेरे पर्स में हैं।

487
01:00:16,697 --> 01:00:19,158
मेरी ओर देखो। मेरी आँखें नीली हैं।

488
01:00:29,293 --> 01:00:30,544
यह काम नहीं कर रहा।

489
01:00:32,212 --> 01:00:35,257
अगर हम अभी निकलें,
तो अंधेरे से पहले डैड तक पहुँच जाएँगे।

490
01:00:35,341 --> 01:00:37,217
मैं माँ को नहीं छोड़ सकता।

491
01:00:39,720 --> 01:00:42,473
हे भगवान, हद है!

492
01:00:42,556 --> 01:00:43,849
वह कहाँ हैं?

493
01:00:43,932 --> 01:00:45,642
मेरे साथ फिर से वैसा मत करना।

494
01:00:45,726 --> 01:00:46,727
सुन रहे हो?

495
01:00:47,186 --> 01:00:48,854
अब, जाओ...

496
01:00:48,937 --> 01:00:51,273
हद है। भगवान की कसम!

497
01:00:51,357 --> 01:00:55,319
-जब मैं उठूँगी, तो तुम...
-वह कहाँ हैं?

498
01:00:55,402 --> 01:00:57,363
मैं किस तरह तुम्हें समझाऊँ?

499
01:00:57,446 --> 01:00:59,239
मैं यहीं हूँ, एलियास।

500
01:01:00,366 --> 01:01:01,367
तुम्हें खिलाया।

501
01:01:01,450 --> 01:01:02,659
तुम्हें बड़ा किया।

502
01:01:02,743 --> 01:01:04,495
तुम्हारे साथ रात-रात भर जागी।

503
01:01:04,578 --> 01:01:06,789
तुम्हें खुश रखने के लिए सब-कुछ किया।

504
01:01:07,623 --> 01:01:09,083
मैं ही तुम्हारी माँ हूँ!

505
01:01:14,296 --> 01:01:16,423
देखो, हम अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।

506
01:01:17,174 --> 01:01:19,843
वह झूठ बोलती रहेगी और बहाने बनाती रहेगी।

507
01:01:21,345 --> 01:01:23,097
क्या तुम मेरी बात सुन भी रहे हो?

508
01:01:27,184 --> 01:01:28,811
हे भगवान, अब क्या?

509
01:01:33,190 --> 01:01:37,778
हमारी माँ कभी हमारे चित्र नहीं फेंकती थी।
वह सब संभाल कर रखती थी। बेकार को भी।

510
01:01:37,861 --> 01:01:38,695
ठीक है...

511
01:01:38,779 --> 01:01:40,572
वह जूते के डिब्बे में रखती थी।

512
01:01:40,656 --> 01:01:41,782
-मैं समझती हूँ!
-नहीं।

513
01:01:41,865 --> 01:01:43,575
माँ ऐसा नहीं करती थी।

514
01:01:43,659 --> 01:01:45,119
माँ चोट पर बैंड एड लगाती हैं।

515
01:01:45,202 --> 01:01:49,957
माँ अपने बच्चों के साथ खेलती हैं।
माँ रात को अपने बच्चों को गाना सुनाती हैं।

516
01:02:03,220 --> 01:02:05,389
एलियास, चलो चलते हैं।

517
01:02:09,768 --> 01:02:12,813
प्लीज़, एलियास, प्लीज़ मुझे...

518
01:02:14,189 --> 01:02:15,899
चलो यहाँ से चलते हैं।

519
01:02:17,192 --> 01:02:18,902
तुम जानते हो यह मैं ही हूँ।

520
01:02:21,613 --> 01:02:23,449
तुम जानते हो मैं ही हूँ।

521
01:02:25,159 --> 01:02:26,326
यह झूठ बोल रही है।

522
01:02:26,743 --> 01:02:28,954
यह पूरे समय नाटक कर रही थी।

523
01:02:31,165 --> 01:02:32,833
हम यहाँ और नहीं रुक सकते।

524
01:02:33,459 --> 01:02:34,585
हमें जाना होगा।

525
01:02:36,545 --> 01:02:38,881
एलियास। तुम क्या कर रहे हो?

526
01:02:39,298 --> 01:02:40,924
उसका पर्स ढूंढ रहा हूँ।

527
01:02:41,758 --> 01:02:44,761
-क्यों?
-उसने कहा कि उसके लेंस उसमें हैं।

528
01:02:44,845 --> 01:02:46,388
पर वह झूठ बोल रही है।

529
01:02:46,472 --> 01:02:48,348
उसकी किसी बात का यकीन नहीं कर सकते।

530
01:02:49,016 --> 01:02:50,684
हमें आश्वस्त होना होगा।

531
01:02:53,562 --> 01:02:56,148
क्या हम सच में पूरे घर की तलाशी लेंगे?

532
01:02:57,316 --> 01:03:01,487
यहाँ पर है। मुझे पता है
मैंने कहीं पर तो देखा था।

533
01:03:01,570 --> 01:03:03,947
मैं बता रहा हूँ, हम समय बर्बाद कर रहे हैं।

534
01:03:30,098 --> 01:03:31,558
यहाँ पर है।

535
01:03:38,398 --> 01:03:41,109
कोई लेंस नहीं, जैसा मैंने कहा था।

536
01:03:42,861 --> 01:03:45,072
-पक्का?
-तुम्हें मुझ पर यकीन नहीं है?

537
01:03:45,155 --> 01:03:48,242
-नहीं, मैं करता हूँ, पर...
-तुम उसे हमारे बीच आने दे रहे हो।

538
01:03:52,704 --> 01:03:54,498
हमें किसी सुरक्षित जगह जाना होगा।

539
01:03:55,374 --> 01:03:57,584
और उसके बाद हम सबसे पहले माँ को ढूंढेंगे।

540
01:03:59,962 --> 01:04:01,129
हम उन्हें ढूँढ लेंगे।

541
01:04:02,047 --> 01:04:03,090
कसम से।

542
01:04:13,850 --> 01:04:15,852
हम किसी पर यकीन नहीं कर सकते।

543
01:04:15,936 --> 01:04:19,189
बस कैब बुलानी होगी और दिखाना होगा
जैसे हम हमेशा वैसा करते हैं।

544
01:04:19,273 --> 01:04:21,316
हम उसे ऐसे ही छोड़कर नहीं जा सकते।

545
01:04:23,360 --> 01:04:25,988
अगर उसे खोल दिया,
तो वह हमें रोकने की कोशिश करेगी।

546
01:04:28,865 --> 01:04:30,450
यकीन करो, सब ठीक होगा।

547
01:04:30,951 --> 01:04:33,704
मैं जाकर थोड़ा खाना पैक करता हूँ।

548
01:04:33,787 --> 01:04:36,248
जो चाहिए ले लो
और मैं नीचे मिलता हूँ। ठीक है?

549
01:04:53,307 --> 01:04:54,516
एलियास।

550
01:04:58,604 --> 01:05:01,231
एलियास, मुझे सुन रहे हो?
मुझे पता है तुम वहाँ हो।

551
01:05:05,777 --> 01:05:08,405
मुझे तुम्हें कुछ बताना है।

552
01:05:20,959 --> 01:05:22,085
तुम आ गए।

553
01:05:23,337 --> 01:05:24,546
मेरे प्यारे बच्चे।

554
01:05:26,757 --> 01:05:29,009
पता है, मैं सोच रही थी।

555
01:05:29,926 --> 01:05:30,844
और तुम...

556
01:05:31,762 --> 01:05:32,846
तुम सही हो।

557
01:05:35,015 --> 01:05:36,683
मैं अपने आपे में नहीं हूँ।

558
01:05:38,268 --> 01:05:39,269
पर...

559
01:05:40,729 --> 01:05:42,230
मैं बेहतर हो जाऊँगी।

560
01:05:43,899 --> 01:05:45,067
मैं वादा करती हूँ।

561
01:05:51,198 --> 01:05:52,491
सारा शरीर ऐंठ रहा है।

562
01:05:52,574 --> 01:05:53,617
क्या तुम...

563
01:05:54,826 --> 01:05:58,163
क्या तुम एक को कुछ समय
के लिए ढीला कर सकते हो?

564
01:06:02,668 --> 01:06:04,294
मुझे नहीं लगता मुझे करना चाहिए।

565
01:06:06,254 --> 01:06:08,382
लुकस ने तुमसे वह कहा, है न?

566
01:06:11,468 --> 01:06:13,762
तुम समझदार बच्चे हो, एलियास।

567
01:06:14,846 --> 01:06:16,264
तुम खुद से सोच सकते हो।

568
01:06:16,348 --> 01:06:19,059
तुम्हें हमेशा अपने भाई की बात
सुनने की ज़रूरत नहीं है।

569
01:06:25,190 --> 01:06:26,191
एलियास।

570
01:06:31,154 --> 01:06:34,074
शुक्रिया। तुम बहुत अच्छे बच्चे हो।

571
01:06:46,461 --> 01:06:48,380
आपने मेरे चित्र क्यों फाड़े?

572
01:06:53,427 --> 01:06:55,053
मुझे वैसा नहीं करना चाहिए था।

573
01:06:56,096 --> 01:06:57,472
वह मेरी गलती थी।

574
01:07:01,059 --> 01:07:02,936
कभी-कभी लोग बस...

575
01:07:05,021 --> 01:07:07,065
वे चीज़ें करते हैं जो नहीं करनी चाहिए।

576
01:07:08,191 --> 01:07:09,901
मैं गुस्से में थी।

577
01:07:11,403 --> 01:07:12,904
आप गुस्से में क्यों थी?

578
01:07:16,867 --> 01:07:17,993
तुम क्या कर रहे हो?

579
01:07:18,577 --> 01:07:19,745
एलियास।

580
01:07:20,620 --> 01:07:23,081
-तुम्हें यहाँ नहीं आना चाहिए।
-यह प्यासी थी।

581
01:07:23,540 --> 01:07:24,958
मैंने बस थोड़ा पानी दिया।

582
01:07:25,041 --> 01:07:27,085
एलियास, मेरी बात सुनो।

583
01:07:27,169 --> 01:07:28,879
उसकी बात मत सुनो।

584
01:07:28,962 --> 01:07:30,297
मेरी बात सुनो।

585
01:07:30,380 --> 01:07:31,381
तुम्हारी माँ हूँ।

586
01:07:31,506 --> 01:07:33,508
तुम्हारे हाथ में क्या है?

587
01:07:35,260 --> 01:07:36,470
प्लीज़।

588
01:07:37,721 --> 01:07:39,848
एलियास, मेरे साथ रहो।

589
01:07:43,602 --> 01:07:45,187
इसकी बाज़ू दर्द कर रही थीं।

590
01:07:46,855 --> 01:07:48,607
मैं वापस बाँध देता।

591
01:07:48,690 --> 01:07:52,277
-तुम इसे जाने दे रहे थे?
-मैं बस फिर से बाँध देता। कसम से।

592
01:07:52,360 --> 01:07:53,945
मेरे साथ रहो, बच्चे।

593
01:07:56,948 --> 01:07:57,949
टेप लेकर आओ।

594
01:07:58,784 --> 01:08:01,661
-क्या?
-और एक जुराब।

595
01:08:03,997 --> 01:08:05,123
क्यों?

596
01:08:05,707 --> 01:08:07,626
इसे झूठ बोलने से रोकने के लिए।

597
01:08:08,877 --> 01:08:09,795
एलियास।

598
01:08:26,436 --> 01:08:27,521
तुम क्या कर रहे हो?

599
01:08:30,190 --> 01:08:31,233
एलियास।

600
01:08:31,483 --> 01:08:35,028
नहीं, बेटा... मैं अब भी ठीक हो रही हूँ।

601
01:08:35,111 --> 01:08:36,238
प्लीज़।

602
01:08:38,448 --> 01:08:39,616
प्लीज़ ऐसा मत करो।

603
01:09:11,731 --> 01:09:13,108
तुमने सही काम किया।

604
01:09:18,572 --> 01:09:20,282
हम एक साथ मज़बूत हैं, है न?

605
01:09:26,955 --> 01:09:32,502
ठीक है। मेरे पास बिस्कुट, गोल्डफिश हैं।
पॉप-टार्ट्स भी हैं?

606
01:09:32,586 --> 01:09:33,837
तुम्हें कुछ चाहिए?

607
01:09:35,005 --> 01:09:36,172
एलियास, पॉप-टार्ट्स?

608
01:09:42,512 --> 01:09:44,180
तुम दरवाज़ा खोल सकते हो, प्लीज़?

609
01:09:45,098 --> 01:09:46,349
हम क्या करें?

610
01:09:46,433 --> 01:09:48,602
उन्हें अंदर मत आने देना। तुम पागल हो क्या?

611
01:09:49,561 --> 01:09:51,229
पर उन्होंने हमें देख लिया।

612
01:09:51,313 --> 01:09:54,858
उन्होंने तुम्हें देखा है।
उनसे छुटकारा पाओ।

613
01:10:02,490 --> 01:10:04,451
पता है? तुम्हें गिरफ़्तार किया जाता है।

614
01:10:06,286 --> 01:10:08,538
मज़ाक कर रहा था।
पुलिस का मज़ाक है। माफ़ करना।

615
01:10:08,622 --> 01:10:10,707
अपनी माँ को बुला सकते हो?

616
01:10:10,790 --> 01:10:11,833
मदद करो!

617
01:10:13,376 --> 01:10:15,003
मदद करो!

618
01:10:18,506 --> 01:10:19,841
वह बाहर गई हैं।

619
01:10:20,634 --> 01:10:23,094
पक्का? क्योंकि उनकी कार गैराज में ही है।

620
01:10:23,178 --> 01:10:24,721
उनके पास और कार भी हैं।

621
01:10:24,804 --> 01:10:26,306
बढ़िया। यह लो।

622
01:10:26,431 --> 01:10:29,267
ठीक है, वह नहीं है।
तुम उन्हें बता सकते हो हम आए थे?

623
01:10:30,685 --> 01:10:32,520
वह कहाँ गई हैं?

624
01:10:32,604 --> 01:10:34,689
मेरी मदद करो!

625
01:10:37,609 --> 01:10:39,235
मदद करो!

626
01:10:46,117 --> 01:10:47,744
बच्चे को छोड़ दो, ठीक है?

627
01:10:47,827 --> 01:10:49,996
वह शायद कुछ समय के लिए शहर गई होंगी।

628
01:10:50,080 --> 01:10:52,624
क्या तुम इसे बोलने का मौका दोगे, प्लीज़?

629
01:10:53,416 --> 01:10:55,126
पता है तुम्हारी माँ कहाँ गई हैं?

630
01:10:57,379 --> 01:10:58,755
वह शहर गई हैं।

631
01:11:01,383 --> 01:11:04,719
पता है? क्यों न हम
उन्हें फोन कर लें, ठीक है?

632
01:11:04,803 --> 01:11:07,138
-भगवान, सैंडी।
-इसमें बस एक सेकंड लगेगा।

633
01:11:07,222 --> 01:11:10,308
हम बाद में आ सकते हैं।
उन्हें यह बात पसंद नहीं आएगी

634
01:11:10,392 --> 01:11:13,186
-कि हम बच्चे को परेशान कर रहे हैं।
-फोन लग गया।

635
01:11:23,571 --> 01:11:25,490
-वॉइसमेल।
-मिल गई संतुष्टि?

636
01:11:26,574 --> 01:11:29,202
-23-20?
-23-20, बोलिए।

637
01:11:29,285 --> 01:11:30,412
मैं वापस आता हूँ।

638
01:11:37,127 --> 01:11:40,005
एलियास, क्या तुम मुझे कुछ बताना चाहते हो?

639
01:11:43,133 --> 01:11:44,509
पता है, मेरा एक बच्चा है।

640
01:11:45,552 --> 01:11:48,346
छोटी सी लड़की। वह तुमसे बहुत छोटी है।

641
01:11:48,430 --> 01:11:53,435
उसका नाम अल्मा है, और अगर, भगवान न करे,
उसे कभी मदद की ज़रूरत होगी,

642
01:11:53,518 --> 01:11:57,605
कोई भी मदद, तो आशा है
कि उसे पता होगा कि मदद कैसे माँगनी है।

643
01:12:00,775 --> 01:12:02,610
मेरा मतलब समझ रहे हो?

644
01:12:09,034 --> 01:12:10,785
तुम किसी मुसीबत में नहीं पड़ोगे।

645
01:12:10,869 --> 01:12:14,622
ठीक है। रुट 7 पर
एक ट्रैक्टर ट्रेलर पलट गया है।

646
01:12:15,582 --> 01:12:16,833
एलियास।

647
01:12:17,834 --> 01:12:19,753
ए, चलो।

648
01:12:30,889 --> 01:12:32,348
सब ठीक है।

649
01:12:33,224 --> 01:12:36,227
बढ़िया। मैं तुम्हारे साथ
या तुम्हारे बिना जा रहा हूँ।

650
01:12:39,314 --> 01:12:42,150
हम आज रात तुम्हारी माँ के
आने के बाद आएँगे।

651
01:13:40,416 --> 01:13:42,085
तुम्हें झूठ बोलना नहीं आता।

652
01:13:47,882 --> 01:13:48,967
मैं ऊबर बुला रहा हूँ।

653
01:13:57,100 --> 01:13:58,268
वे कहाँ हैं?

654
01:14:01,771 --> 01:14:03,064
मैं अपना टूथब्रश भूल गया।

655
01:14:06,442 --> 01:14:08,444
-सच में?
-मैं जल्दी से आता हूँ।

656
01:14:08,987 --> 01:14:10,363
कार कभी भी आ सकती है।

657
01:14:10,446 --> 01:14:12,907
मैं एकदम आता हूँ। उसे रुकने को कहना।

658
01:15:03,708 --> 01:15:05,543
मुझे समझाने का मौका दो।

659
01:15:10,798 --> 01:15:11,758
तुमने झूठ बोला।

660
01:15:11,841 --> 01:15:14,177
-एलियास...
-वह वही हैं।

661
01:15:15,637 --> 01:15:17,138
तुम्हें मेरी बात सुननी होगी।

662
01:15:18,681 --> 01:15:20,058
उनसे नफ़रत क्यों करते हो?

663
01:15:20,141 --> 01:15:22,352
तुम्हें बता दूँगा
पर तुम उसे नहीं छोड़ सकते।

664
01:15:22,435 --> 01:15:24,395
देखो, तुम्हें मुझ पर यकीन करना होगा।

665
01:15:24,479 --> 01:15:25,396
ठीक है?

666
01:15:25,480 --> 01:15:27,565
-उन्हें जाने दो!
-एलियास, रुको!

667
01:15:32,153 --> 01:15:33,780
मैं मदद करना चाहता हूँ।

668
01:15:34,322 --> 01:15:35,823
एलियास, प्लीज़!

669
01:15:37,992 --> 01:15:40,036
दरवाज़ा खोलो!

670
01:15:40,119 --> 01:15:43,206
वह तुम्हें मारेगी। रुको! एलियास, प्लीज़!

671
01:15:43,289 --> 01:15:45,166
वह चाहती है कि तुम अकेले रहो।

672
01:15:46,793 --> 01:15:48,294
बस दरवाज़ा खोलो!

673
01:15:49,504 --> 01:15:52,382
एलियास, दरवाज़ा खोलो!

674
01:15:54,425 --> 01:15:56,678
एलियास, वह तुमसे झूठ ही बोलेगी!

675
01:15:58,054 --> 01:15:59,430
एलियास!

676
01:16:08,606 --> 01:16:09,649
एलियास।

677
01:16:12,026 --> 01:16:13,403
माँ।

678
01:16:13,486 --> 01:16:15,947
बच्चे। मेरे बच्चे।

679
01:16:17,949 --> 01:16:20,076
-मुझे माफ़ कर दो।
-कोई बात नहीं।

680
01:16:20,159 --> 01:16:25,415
-मैं आपके साथ ये सब नहीं करना चाहता था।
-नहीं, कोई बात नहीं। कोई बात नहीं, बेटा।

681
01:16:25,498 --> 01:16:26,624
मैं यहीं पर हूँ।

682
01:16:26,708 --> 01:16:29,252
-मैं यहीं पर हूँ।
-पूरे समय लुकस ही था।

683
01:16:29,836 --> 01:16:31,087
वह झूठ बोल रहा था।

684
01:16:32,255 --> 01:16:35,967
उसने कहा कि आप हमारी माँ नहीं हैं।
यह कि मुझे आपको चोट पहुँचानी होगी।

685
01:16:36,050 --> 01:16:37,343
मैं ऐसा नहीं चाहता था।

686
01:16:41,973 --> 01:16:44,017
कोई बात नहीं।

687
01:16:47,061 --> 01:16:48,438
तो आप नाराज़ नहीं हैं?

688
01:16:49,939 --> 01:16:50,857
नहीं।

689
01:16:50,940 --> 01:16:52,650
नहीं, मैं तुमसे नाराज़ नहीं हूँ।

690
01:16:52,734 --> 01:16:53,693
नहीं।

691
01:16:59,115 --> 01:17:00,116
मैं डरा हुआ हूँ।

692
01:17:03,244 --> 01:17:04,954
मुझे नहीं पता कि क्या चल रहा है।

693
01:17:07,707 --> 01:17:09,167
क्या आप लुकस से बात करेंगी?

694
01:17:12,295 --> 01:17:14,380
मुझे लगता है उसके साथ कोई दिक्कत है।

695
01:17:16,674 --> 01:17:19,969
मैं चाहता हूँ कि
सारी चीज़ें पहले जैसी हो जाएँ।

696
01:17:30,855 --> 01:17:31,773
बेटा।

697
01:17:33,316 --> 01:17:35,234
तुम्हें मेरे लिए कुछ करना होगा।

698
01:17:40,490 --> 01:17:42,450
तुम्हें मेरे साथ कहीं चलना होगा।

699
01:17:55,129 --> 01:17:56,089
लुकस?

700
01:18:08,684 --> 01:18:09,852
माँ।

701
01:18:11,062 --> 01:18:12,230
मुझे लुकस नहीं मिल रहा।

702
01:18:19,612 --> 01:18:20,863
कोई बात नहीं, बेटा।

703
01:18:27,495 --> 01:18:29,872
चलो, चलें।

704
01:18:55,064 --> 01:18:56,232
कोई बात नहीं।

705
01:18:58,067 --> 01:18:59,610
कोई बात नहीं, मैं साथ हूँ।

706
01:19:14,917 --> 01:19:16,043
लुकस?

707
01:19:22,800 --> 01:19:23,718
चलो।

708
01:20:31,536 --> 01:20:33,329
कोई बात नहीं, बेटा। मैं यहीं हूँ।

709
01:21:03,818 --> 01:21:05,903
मैं चाहती हूँ कि तुम इसे देखो, बेटा।

710
01:21:09,156 --> 01:21:10,241
कोई बात नहीं।

711
01:21:10,866 --> 01:21:13,035
मुझे बताओ कि यह क्या है।

712
01:21:14,829 --> 01:21:16,205
-पेंट?
-नहीं।

713
01:21:18,624 --> 01:21:20,501
मैं चाहती हूँ तुम सोचो, बेटा।

714
01:21:24,005 --> 01:21:24,964
मुझे नहीं पता।

715
01:21:25,047 --> 01:21:26,215
तुम जानते हो, एलियास।

716
01:21:26,299 --> 01:21:29,010
तुम जानते हो यह क्या है।
मैं चाहती हूँ कि तुम यह कहो।

717
01:21:31,095 --> 01:21:34,473
प्लीज़, एलियास, अब और झूठ नहीं।

718
01:21:35,099 --> 01:21:36,100
मैं नहीं कर सकती।

719
01:21:36,183 --> 01:21:41,731
मैंने कोशिश की, पर मैं हर समय
तुम्हें उससे बात करते, उसके साथ खेलते

720
01:21:41,814 --> 01:21:42,773
नहीं देख सकती थी।

721
01:21:42,857 --> 01:21:43,858
-मैं...
-बस कीजिए।

722
01:21:44,567 --> 01:21:45,610
बस कीजिए।

723
01:21:45,693 --> 01:21:47,945
बेटा, मेरी बात सुनो।

724
01:21:48,029 --> 01:21:49,822
यह तुम्हारी गलती नहीं थी।

725
01:21:49,905 --> 01:21:51,324
वह एक दुर्घटना थी।

726
01:21:51,407 --> 01:21:54,952
तुम नहीं जानते थे कि बंदूक में गोली थी
और तुम बस खेल रहे थे।

727
01:21:55,036 --> 01:21:57,622
-तुम उसे चोट नहीं पहुँचाना चाहते थे।
-बस कीजिए।

728
01:21:57,705 --> 01:22:00,416
मुझे पता है यह मुश्किल है,
पर मेरी बात सुनो।

729
01:22:02,960 --> 01:22:04,378
हम फिर से शुरुआत करेंगे।

730
01:22:04,462 --> 01:22:07,757
-बस करो।
-मैं चाहती हूँ कि तुम सच्चाई को देखो।

731
01:22:07,840 --> 01:22:09,216
-नहीं।
-प्लीज़, बस...

732
01:22:14,764 --> 01:22:16,015
यह सच है।

733
01:22:17,850 --> 01:22:20,102
हमने तय किया कि हम दो में बँट जाएँगे।

734
01:22:22,313 --> 01:22:25,232
उस तरह से, हमें फिर
कभी अकेला नहीं रहना होगा।

735
01:22:27,652 --> 01:22:28,736
इसे देखो।

736
01:22:29,153 --> 01:22:31,238
अब और झूठ नहीं।

737
01:22:32,573 --> 01:22:37,161
तुम और मैं एक जैसे हैं।
इसलिए हम इतने खुशकिस्मत हैं।

738
01:22:37,453 --> 01:22:38,913
तुम्हें कभी चोट न पहुँचाऊँगा।

739
01:22:38,996 --> 01:22:40,539
तुम मुझे चोट नहीं पहुँचाओगे।

740
01:22:41,374 --> 01:22:46,587
वास्तविकता और कल्पना के बीच की वह रेखा,
वह गायब हो गई है।

741
01:22:46,671 --> 01:22:48,673
-यह सच है।
-बस।

742
01:22:48,756 --> 01:22:52,301
-नहीं, और झूठ नहीं।
-प्लीज़, बस कीजिए।

743
01:22:52,385 --> 01:22:54,261
और झूठ नहीं।

744
01:22:54,804 --> 01:22:55,721
नहीं!

745
01:23:20,621 --> 01:23:21,622
माँ?

746
01:24:01,871 --> 01:24:02,788
माँ?

747
01:25:33,671 --> 01:25:35,172
आप... आप बस...

748
01:25:35,256 --> 01:25:37,550
तुमने कुछ गलत नहीं किया, बेटा।

749
01:25:43,806 --> 01:25:46,684
और तुमने बहुत हिम्मत दिखाई।

750
01:31:02,833 --> 01:31:04,835
संवाद अनुवादक तुषार

751
01:31:04,918 --> 01:31:06,920
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी
िए।

