1
00:00:06,291 --> 00:00:09,208
NETFLIX सीरीज़

2
00:00:16,000 --> 00:00:20,625
सच्चे प्यार के रास्ते कभी आसान नहीं थे।

3
00:00:23,000 --> 00:00:26,416
अ मिडसमर नाइट्स ड्रीम, विलियम शेकस्पीयर द्वारा

4
00:00:29,041 --> 00:00:32,291
[मार्मिक संगीत बज रहा है]

5
00:00:40,875 --> 00:00:43,541
[छोटी लड़की] मम्मा मुझे डर लग रहा है, मम्मा।

6
00:00:43,625 --> 00:00:45,666
मम्मा, धीरे चलो न, मम्मा।

7
00:00:45,750 --> 00:00:47,958
मम्मा, मम्मा, धीरे चलो, मम्मा।

8
00:00:48,041 --> 00:00:50,041
मुझे बहुत डर लग रहा है, मम्मा।

9
00:00:50,125 --> 00:00:51,291
मम्मा!

10
00:00:52,500 --> 00:00:53,666
[पुलिस की गाड़ी का सायरन]

11
00:00:55,875 --> 00:00:57,791
- मम्मा, प्लीज़, मम्मा।
- पूर्वा, नीचे बैठो।

12
00:00:57,875 --> 00:00:59,291
पूर्वा, नीचे बैठो।

13
00:01:00,166 --> 00:01:02,166
[पुलिसवाला, अंग्रेज़ी में] सड़क के एक तरफ़ रोकिए।

14
00:01:02,250 --> 00:01:03,833
[हिंदी में] प्लीज़, मुझे डर लग रहा है, मम्मा।

15
00:01:03,916 --> 00:01:06,041
[पुलिसवाला, अंग्रेज़ी में]
गाड़ी रोकिए। एक तरफ़ रोकिए।

16
00:01:06,125 --> 00:01:07,375
लैंसर, चलो, चलो, चलो। जल्दी, जल्दी।

17
00:01:08,625 --> 00:01:11,208
- [हिंदी में] मम्मा, यह क्या हो रहा…
- पूर्वा, सर नीचे रखो। पूर्वा, नीचे हो!

18
00:01:11,291 --> 00:01:12,333
[पुलिस की गाड़ी का सायरन]

19
00:01:12,416 --> 00:01:17,333
[अंग्रेज़ी में] तेज़ रफ़्तार पर गाड़ी चल रही है।
गाड़ी में बच्ची भी है। क्या करना है?

20
00:01:18,875 --> 00:01:21,166
[पुलिसवाला] गाड़ी रोकिए! एक तरफ़ रोकिए।

21
00:01:23,083 --> 00:01:24,583
गाड़ी रोकिए! रुक जाइए!

22
00:01:26,375 --> 00:01:28,541
[पुलिसवाला] सड़क के एक तरफ़ गाड़ी रोकिए।

23
00:01:31,125 --> 00:01:32,708
दायें जा रही है। दायें जा रही है।

24
00:01:32,791 --> 00:01:35,166
रुकिए - देखिए - सुनिए
क्रॉसिंग खाली रखें

25
00:01:41,833 --> 00:01:44,166
[हिंदी में] मम्मा, मुझे बहुत डर लग रहा है, मम्मा।

26
00:01:49,375 --> 00:01:53,083
[पुलिस की गाड़ी का सायरन]

27
00:01:54,166 --> 00:01:55,458
मम्मा, प्लीज़, मम्मा।

28
00:01:57,208 --> 00:01:59,708
नहीं, मम्मा, नहीं। मम्मा।

29
00:02:00,333 --> 00:02:02,708
[ट्रेन का हॉर्न बजता है]

30
00:02:09,625 --> 00:02:12,000
[अंग्रेज़ी में] मम्मा। मम्मा, नहीं, मम्मा।

31
00:02:12,083 --> 00:02:14,500
[पुलिस की गाड़ी का सायरन]

32
00:02:15,875 --> 00:02:17,125
नहीं, मम्मा।

33
00:02:17,208 --> 00:02:18,458
मम्मा।

34
00:02:19,500 --> 00:02:21,125
मम्मा!

35
00:02:21,208 --> 00:02:23,583
[ट्रेन का हॉर्न बजता है]

36
00:02:47,833 --> 00:02:49,500
- [हिंदी में] पूर्वा, नीचे उतरो।
- नहीं, मम्मा।

37
00:02:50,208 --> 00:02:51,500
- पूर्वा, बात मानो।
- मम्मा।

38
00:02:51,583 --> 00:02:53,125
वो दरवाज़ा खोलो!

39
00:03:01,541 --> 00:03:02,833
पूर्वा, सुनो।

40
00:03:03,916 --> 00:03:05,791
जब तक ये लोग नहीं आते, यहीं रुकना।

41
00:03:05,875 --> 00:03:08,500
गुरु होगा। वह तुम्हारा खयाल रखेगा। ठीक है?

42
00:03:10,375 --> 00:03:12,541
पूर्वा, डरो मत।

43
00:03:13,166 --> 00:03:14,375
डरते नहीं हैं, बेटा।

44
00:03:14,458 --> 00:03:16,333
डरोगी तो मम्मा जैसी हो जाओगी।

45
00:03:17,166 --> 00:03:19,250
आपको तो पापा जैसे बनना है। हिम्मतवाली।

46
00:03:22,250 --> 00:03:27,041
आपको पता है? मम्मा ने न भगवान से
अपने दिल का टुकड़ा माँगा था।

47
00:03:29,000 --> 00:03:31,666
और भगवान ने मुझे एक सुंदर सी गुड़िया बनाकर दी थी।

48
00:03:33,416 --> 00:03:35,958
जिसके सुंदर-सुदर गोल-गोल गाल हैं।

49
00:03:36,833 --> 00:03:38,375
राजकुमारी जैसी नाक है।

50
00:03:39,500 --> 00:03:42,541
जिसके मज़बूत-मज़बूत छोटे हाथ हैं।

51
00:03:43,250 --> 00:03:49,916
और सबसे ज़्यादा, दुनिया की सबसे खूबसूरत
ये काली-काली आँखें।

52
00:03:52,666 --> 00:03:57,416
[पुलिस की गाड़ी का सायरन]

53
00:03:58,875 --> 00:04:00,125
[अंग्रेज़ी में] मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

54
00:04:03,708 --> 00:04:04,666
मम्मा!

55
00:04:05,208 --> 00:04:06,416
[गाड़ी का दरवाज़ा बंद होता है]

56
00:04:10,458 --> 00:04:11,458
मम्मा!

57
00:04:25,791 --> 00:04:27,000
मम्मा!

58
00:04:52,666 --> 00:04:54,666
15 साल बाद

59
00:04:57,041 --> 00:05:00,541
[उदासीन संगीत]

60
00:05:24,375 --> 00:05:25,500
पूर्वा!

61
00:05:26,875 --> 00:05:28,000
पूर्वा!

62
00:05:30,541 --> 00:05:31,708
[हिंदी में] फ़्लाइट छूट जाएगी।

63
00:05:58,375 --> 00:06:00,000
काश हम यहीं रह पाते।

64
00:06:01,125 --> 00:06:02,250
शादी कर लो।

65
00:06:03,000 --> 00:06:04,208
यहीं पे रहना हमेशा।

66
00:06:04,958 --> 00:06:06,750
[अंग्रेज़ी में] गुरु, प्लीज़ ऐसा मत करो।

67
00:06:08,708 --> 00:06:10,208
[हिंदी में] ऐसे भेजोगे हमें यहाँ से?

68
00:06:10,291 --> 00:06:12,375
भेज नहीं रहा हूँ। तुम जा रही हो।

69
00:06:13,583 --> 00:06:17,250
वरना ये हमेशा से तुम्हारा घर था, है और रहेगा।

70
00:06:21,000 --> 00:06:23,000
सच। हमारा घर।

71
00:06:23,875 --> 00:06:27,708
- पंद्रह साल, आठ महीने, पाँच दिन।
- …आठ महीने, पाँच दिन।

72
00:06:30,875 --> 00:06:32,125
[अंग्रेज़ी में] शुक्रिया, गुरु।

73
00:06:33,958 --> 00:06:34,833
[हिंदी में] सुनो।

74
00:06:41,916 --> 00:06:44,458
अगर तुम्हें ज़िंदगी में कभी भी, कोई भी परेशानी हो,

75
00:06:45,708 --> 00:06:47,791
तो याद रखना, मैं हूँ तुम्हारे साथ।

76
00:06:47,875 --> 00:06:48,708
हमेशा।

77
00:06:53,041 --> 00:06:54,125
चलें?

78
00:06:57,333 --> 00:06:59,000
{\an8}सी007 आरबीवाई

79
00:07:10,583 --> 00:07:11,958
{\an8}वर्तमान

80
00:07:13,500 --> 00:07:14,791
{\an8}[विक्रांत] इस पर तरस मत खाना।

81
00:07:16,458 --> 00:07:17,708
कमीनी ज़िंदा है।

82
00:07:20,375 --> 00:07:22,375
तरस खाना है, तो हम पर खाओ,

83
00:07:23,083 --> 00:07:24,500
जिसकी ज़िंदगी खा गई यह।

84
00:07:25,333 --> 00:07:26,625
[छोटी पूर्वा] ये लो। खा लो।

85
00:07:27,708 --> 00:07:29,041
हमारे दोस्त बनोगे?

86
00:07:30,791 --> 00:07:33,625
[विक्रांत] ये जवाब हमने एक बार नहीं,
बार-बार दिया था।

87
00:07:35,208 --> 00:07:37,458
लेकिन महारानी के कान पर जूँ नहीं रेंगती थी।

88
00:07:39,250 --> 00:07:41,083
पर शायद भगवान को हम पर तरस आ गया था।

89
00:07:42,208 --> 00:07:44,666
इसिलिए वह हमारी ज़िंदगी से
इसे दूर लेकर चला गया।

90
00:07:47,583 --> 00:07:50,041
अगले कुछ साल फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन चला।

91
00:07:51,375 --> 00:07:53,541
हमारी ज़िंदगी में दो इंजन लग गए।

92
00:07:54,416 --> 00:07:58,541
♪  भीगा-भीगा बादल तू  ♪

93
00:07:58,625 --> 00:08:02,125
भिलाई में हमारा छोटा सा घर,
छोटा सा बगीचा, छोटी सी गाड़ी।

94
00:08:02,208 --> 00:08:03,875
कुत्ता! तुम हमेशा कुत्ता भूल जाते हो।

95
00:08:03,958 --> 00:08:06,375
कुत्ता भी होगा ना। पर वो भी थोड़ा छोटा होगा।

96
00:08:06,458 --> 00:08:08,666
तुम्हारे प्लान में सब कुछ छोटा सा क्यों है?

97
00:08:08,750 --> 00:08:11,583
लड़की भी तो हमने छोटी सी चुनी है। प्यारी सी।

98
00:08:11,666 --> 00:08:13,083
♪  आ जा आ  ♪

99
00:08:13,166 --> 00:08:17,375
[विक्रांत] सपने, प्यार, पढ़ाई, दोस्ती।

100
00:08:17,458 --> 00:08:22,125
हर चीज़ में तरक्की ऐसी थी
कि ये दिल दुख को हिकारत की नज़रों से देखने लगा।

101
00:08:24,166 --> 00:08:26,750
यही बात हमारी किस्मत को शायद बुरी लगी।

102
00:08:27,541 --> 00:08:28,500
ले आई इसको वापस।

103
00:08:29,875 --> 00:08:32,458
[अंग्रेज़ी में] वैसे, तुमसे मिलकर अच्छा लगा, विक्रांत।

104
00:08:33,416 --> 00:08:36,833
पंद्रह साल, आठ महीने और सात दिन बाद?

105
00:08:38,875 --> 00:08:40,416
पूर्वा।

106
00:08:40,500 --> 00:08:43,041
[विक्रांत, हिंदी में] किसी इंसान के नफ़रत से
मुकाबला करना आसान है।

107
00:08:43,125 --> 00:08:46,208
जुनूनी मोहब्बत से लड़ना भारी पड़ जाता है।

108
00:08:46,791 --> 00:08:48,125
हमारे दोस्त बनोगे?

109
00:08:48,208 --> 00:08:52,083
सर जी ने अपनी बेटी के लिए तुम्हें चुना है।

110
00:08:53,041 --> 00:08:56,166
[विक्रांत] पूर्वा की हवस और सनक ने हमारी ज़िंदगी,

111
00:08:56,250 --> 00:08:57,625
हमारी पहचान,

112
00:08:58,333 --> 00:09:00,000
हमारा प्यार,

113
00:09:00,083 --> 00:09:01,041
सब छीन लिया।

114
00:09:03,250 --> 00:09:05,958
यहाँ हमने पूर्वा को मारने की प्लानिंग की।

115
00:09:06,916 --> 00:09:08,666
प्लान में कोई चूक वाली बात नहीं थी।

116
00:09:09,500 --> 00:09:11,000
पूर्वा की मौत निश्चित थी।

117
00:09:11,083 --> 00:09:12,666
- काम बताओ।
- मारना है किसी को।

118
00:09:13,500 --> 00:09:15,041
[पुलिस की गाड़ी का सायरन]

119
00:09:15,125 --> 00:09:18,750
[विक्रांत] धमाका हुआ।
पल्लवी ने बताया कि पूर्वा हॉल में ही थी।

120
00:09:18,833 --> 00:09:20,166
भाभी।

121
00:09:20,250 --> 00:09:23,083
[विक्रांत] हमारा सुनहरा भविष्य
हमारी आँखों के सामने आ गया।

122
00:09:23,166 --> 00:09:24,875
तुम शादी मत करना, शिखा।

123
00:09:24,958 --> 00:09:28,041
विक्रांत, हम एक नई ज़िंदगी की
शुरुआत करने जा रहे हैं, और तुम…

124
00:09:28,125 --> 00:09:29,166
[विक्रांत] पूर्वा नहीं रही।

125
00:09:30,375 --> 00:09:31,333
अब एक ही काम बचा था।

126
00:09:31,416 --> 00:09:32,708
{\an8}[आदमी 1, अंग्रेज़ी में] दस, नौ…

127
00:09:32,791 --> 00:09:35,541
{\an8}[विक्रांत, हिंदी में] चूड़ियाँ तोड़-तोड़कर रोना
और अखेराज को यह यकीन दिलाना

128
00:09:35,625 --> 00:09:38,083
{\an8}कि उसकी बेटी से
हम से ज़्यादा प्यार और कोई नहीं करता था।

129
00:09:38,166 --> 00:09:39,166
{\an8}[आदमी 1, अंग्रेज़ी में] …चार…

130
00:09:39,250 --> 00:09:41,833
{\an8}- [हिंदी में] पूर्वा…
- [आदमी 1, अंग्रेज़ी में] …तीन, दो…

131
00:09:41,916 --> 00:09:43,000
{\an8}[हिंदी में] …अगवा हो गई है।

132
00:09:44,458 --> 00:09:48,250
[विक्रांत] दो मिनट के लिए हमें लगा
कि बुड्ढा सदमे में है, पागल हो गया है।

133
00:09:49,625 --> 00:09:51,166
पूर्वा बच कैसे सकती थी?

134
00:09:51,250 --> 00:09:52,416
[फ़ोन की घंटी]

135
00:09:52,500 --> 00:09:56,250
लेकिन फिर उसकी आवाज़ सुनी,
सज़ा-ए-मौत जैसी।

136
00:09:56,958 --> 00:09:58,583
[गूँजती आवाज़] पापा!

137
00:09:58,666 --> 00:10:00,583
[विक्रांत] दिमाग सुन्न हो गया।

138
00:10:00,666 --> 00:10:05,166
और फिर हमें समझ आया
कि ये माँ का लौंडा हमें डबल-क्रॉस कर गया है।

139
00:10:05,916 --> 00:10:09,250
[जलान] सौ करोड़।
वरना इसे लेके हम घर आ जाएँगे।

140
00:10:10,625 --> 00:10:13,583
[विक्रांत] पूर्वा वापस नहीं आ सकती।

141
00:10:13,666 --> 00:10:15,375
वो वापस आ गई तो सब खतम।

142
00:10:20,833 --> 00:10:21,958
उसे मरना होगा।

143
00:10:25,250 --> 00:10:27,250
और उसके लिए कोई भी कीमत कम है।

144
00:10:29,208 --> 00:10:31,125
लेकिन कहाँ से आएँगे सौ करोड़?

145
00:10:36,750 --> 00:10:38,750
{\an8}[थीम संगीत शुरू होता है]

146
00:10:49,041 --> 00:10:52,916
{\an8}♪  ये काली-काली आँखें  ♪

147
00:10:53,000 --> 00:10:57,416
{\an8}♪  ये गोरे-गोरे गाल  ♪

148
00:10:57,500 --> 00:11:01,791
{\an8}♪  ये तीखी-तीखी नज़रें  ♪

149
00:11:01,875 --> 00:11:05,625
♪  ये हिरनी जैसी चाल  ♪

150
00:11:05,708 --> 00:11:08,291
ये काली काली आँखें 2

151
00:11:10,166 --> 00:11:11,625
लग गए किस्मत के घोड़े

152
00:11:11,708 --> 00:11:12,708
विकी!

153
00:11:13,791 --> 00:11:14,666
विकी, कैसा है बेटा तू?

154
00:11:17,125 --> 00:11:18,500
[अखेराज] कितने पैसे चाहिए उसे?

155
00:11:24,416 --> 00:11:25,500
सौ।

156
00:11:28,541 --> 00:11:29,666
तीन सौ।

157
00:11:29,750 --> 00:11:30,916
तीन सौ करोड़।

158
00:11:31,000 --> 00:11:32,500
सौ या तीन सौ?

159
00:11:34,625 --> 00:11:36,083
पहले उसने सौ कहा,

160
00:11:36,166 --> 00:11:38,208
फिर अपने आप ही पलट गया।
कहा तीन सौ करोड़।

161
00:11:38,291 --> 00:11:40,125
अरे, बहनचोद, मज़ाक है क्या? हैं?

162
00:11:40,916 --> 00:11:42,208
कब चाहिए पैसे?

163
00:11:42,791 --> 00:11:44,208
उसने कहा नहीं।

164
00:11:45,500 --> 00:11:46,916
कहा दस बजे फ़ोन करेगा।

165
00:11:49,708 --> 00:11:51,166
तुमसे क्यों बात कर रहा है वो?

166
00:11:52,250 --> 00:11:53,250
हम…

167
00:11:56,041 --> 00:11:57,458
हम, हम पति हैं उसके।

168
00:11:58,500 --> 00:11:59,500
पर हो तो कंगाल।

169
00:12:00,791 --> 00:12:02,500
पैसे तो हम देने वाले हैं।

170
00:12:03,083 --> 00:12:04,166
ये वो भी जानता है।

171
00:12:06,458 --> 00:12:07,791
और कुछ कहा उसने?

172
00:12:09,833 --> 00:12:12,916
{\an8}- [आदमी 1, अंग्रेज़ी में] दस, नौ, आठ…
- [हिंदी में] और?

173
00:12:13,750 --> 00:12:18,583
{\an8}[आदमी 1, अंग्रेज़ी में] …सात, छह, पाँच, चार…

174
00:12:19,375 --> 00:12:24,291
{\an8}[आदमी 1, अंग्रेज़ी में] …तीन, दो, एक, शून्य।

175
00:12:26,041 --> 00:12:27,791
[हिंदी में] और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो,

176
00:12:30,000 --> 00:12:31,458
पूर्वा को मार देगा।

177
00:12:31,541 --> 00:12:33,333
मारेगा तो तब ना,

178
00:12:35,250 --> 00:12:37,166
जब खुद बचेगा।

179
00:12:37,250 --> 00:12:39,083
रोना बंद करो और नीचे आओ।

180
00:12:39,166 --> 00:12:41,416
जय कुमार, फ़ोन करो सब को।

181
00:12:41,500 --> 00:12:43,875
उस हरामज़ादे से अपनी बच्ची छीन के लेके आएँगे।

182
00:12:46,125 --> 00:12:48,333
[रहस्यमय संगीत]

183
00:12:51,708 --> 00:12:53,083
सर जी।

184
00:12:53,166 --> 00:12:56,125
- [अखेराज, गुस्से में] कुछ नहीं किया तूने? हाँ?
- [आदमी 2, रोते हुए] नहीं! नहीं! नहीं!

185
00:12:56,208 --> 00:12:58,625
[अखेराज, गुस्से में] हरामज़ादा, भोसड़ी के!

186
00:12:58,708 --> 00:13:00,541
हमारी बेटी को अगवा करेगा?

187
00:13:00,625 --> 00:13:02,541
हाँ? हाँ? हाँ?

188
00:13:02,625 --> 00:13:06,125
[आदमी 2 रोता है, दर्द से कराहता है]

189
00:13:09,125 --> 00:13:10,791
[अखेराज, गुस्से में] लेटा इसको! पकड़!

190
00:13:15,708 --> 00:13:20,041
अरे, मादरचोद! भोसड़ी के।
हमारी बेटी को अगवा करेगा?

191
00:13:20,125 --> 00:13:21,791
[आदमी 2, रोते हुए] नेता जी!

192
00:13:21,875 --> 00:13:24,458
जो बोलना है ना, सोच-समझ के बोल।

193
00:13:25,250 --> 00:13:27,916
ये बता, पूर्वा कब वापस आएगी?

194
00:13:28,000 --> 00:13:28,833
[आदमी 2] नेता जी।

195
00:13:28,916 --> 00:13:31,333
[आदमी 3] अखेराज जी,
ये अकेला आपके खिलाफ़ खड़ा है।

196
00:13:31,416 --> 00:13:34,083
चुनाव से पहले अगर आप इसे मार देंगे,

197
00:13:34,166 --> 00:13:36,041
तो इलेक्शन कमीशन तो सर पे खड़ा हो जाएगा।

198
00:13:36,791 --> 00:13:38,083
[आदमी 2] नेता जी।

199
00:13:39,791 --> 00:13:42,041
मुझे मेरे बच्चों की कसम,

200
00:13:42,125 --> 00:13:44,291
ऐसी नीचता नहीं कर सकते हैं हम।

201
00:13:46,500 --> 00:13:47,791
[आदमी 2 रोता है]

202
00:13:47,875 --> 00:13:50,250
छोड़ दो इसे। रामदीन।

203
00:13:52,541 --> 00:13:54,375
[आदमी 2 दर्द से कराहता है]

204
00:13:56,083 --> 00:13:57,250
[दबी बातचीत]

205
00:13:57,333 --> 00:13:58,625
पैसों का इंतज़ाम हुआ?

206
00:13:58,708 --> 00:14:00,916
[आदमी 3] जी, हो रहा है, हो रहा है।
सब से बात हो गई है।

207
00:14:01,583 --> 00:14:04,208
रकम बड़ी है, तीन सौ करोड़,
तो थोड़ा समय लग रहा है।

208
00:14:04,291 --> 00:14:05,750
दिल्ली से हवाला करना पड़ेगा।

209
00:14:05,833 --> 00:14:09,416
एक-दो दिन लगेंगे पैसे उठाने में,
लेकिन हो जाएगा।

210
00:14:09,500 --> 00:14:12,375
सर, मेरी मानिए तो एक पैसा मत दीजिए।

211
00:14:13,500 --> 00:14:16,208
ये फिरौती मिलने के बाद भी
किसी को ज़िंदा वापस आने नहीं देते।

212
00:14:17,000 --> 00:14:18,875
[एसएसपी] हमें सिर्फ़ थोड़ा सा वक्त चाहिए।

213
00:14:18,958 --> 00:14:20,916
ताकि हम अपनी फ़ौज इनके पीछे लगा सकें।

214
00:14:21,916 --> 00:14:24,833
[एसएसपी] जमाई बाबु,
आप उन्हें बातों में उलझाए रखिएगा।

215
00:14:25,625 --> 00:14:27,041
कोई न कोई सबूत तो ज़रूर देगा।

216
00:14:28,083 --> 00:14:29,208
पापा।

217
00:14:31,083 --> 00:14:32,375
हमें इन्हें शामिल नहीं करना चाहिए।

218
00:14:32,458 --> 00:14:34,625
[विक्रांत] अगवा करने वाले ने मना किया है।

219
00:14:35,708 --> 00:14:37,375
तुमने अगवा किया है?

220
00:14:39,291 --> 00:14:40,333
जी?

221
00:14:42,750 --> 00:14:44,541
ज़िंदगी में कभी अगवा किया है तुमने?

222
00:14:46,541 --> 00:14:48,125
तो फिर चूतियापे की सलाह क्यों दे रहे हो?

223
00:14:49,125 --> 00:14:50,750
चुपचाप खड़े रहो।

224
00:14:50,833 --> 00:14:52,291
जो कहा जाए, वो करना।

225
00:14:52,375 --> 00:14:55,000
[एकसाथ कई फ़ोन बजते हैं]

226
00:14:56,250 --> 00:14:57,416
[एसएसपी] सर।

227
00:14:57,500 --> 00:14:58,958
आप ये वाला फ़ोन उठाइए।

228
00:14:59,041 --> 00:15:00,500
जमाई बाबु, आप वो वाला फ़ोन उठाइए।

229
00:15:00,583 --> 00:15:02,416
मैं तीन, दो, एक बोलूँगा।

230
00:15:02,500 --> 00:15:04,458
एक पे फ़ोन उठाइए, दोनों एकसाथ।

231
00:15:04,541 --> 00:15:06,291
[एसएसपी, अंग्रेज़ी में] अच्छा, उठाइए।

232
00:15:06,791 --> 00:15:08,541
[हिंदी में] जमाई बाबु, आप बात करते रहिएगा।

233
00:15:15,250 --> 00:15:18,250
[अंग्रेज़ी में] तीन, दो, एक।

234
00:15:18,958 --> 00:15:20,291
फ़ोन उठाइए।

235
00:15:25,541 --> 00:15:27,375
- हेलो।
- [जलान, हिंदी में] पैसे का क्या तय हुआ?

236
00:15:29,750 --> 00:15:30,875
हेलो।

237
00:15:33,208 --> 00:15:34,250
हेलो।

238
00:15:37,041 --> 00:15:38,875
लगता है लड़की को लेके हमें घर आना…

239
00:15:38,958 --> 00:15:40,958
हम नहीं, नहीं, नहीं, नहीं कर सकते ये!

240
00:15:42,041 --> 00:15:42,916
विकी!

241
00:15:49,458 --> 00:15:52,166
पैसे नहीं देंगे, फ़ौज को शामिल कर लेते हैं।

242
00:15:52,250 --> 00:15:53,750
बहनचोद, मज़ाक है क्या?

243
00:15:53,833 --> 00:15:57,250
अरे, आप लोगों का कुछ नहीं जाएगा।
वो मार देगा वो पूर्वा को।

244
00:15:59,125 --> 00:15:59,958
पापा, प्लीज़।

245
00:16:01,250 --> 00:16:03,458
हम कह रहे हैं पुलिस शामिल नहीं होगी,
तो नहीं होगी।

246
00:16:05,541 --> 00:16:06,666
आप लोग निकलिए यहाँ से।

247
00:16:08,916 --> 00:16:09,833
[विक्रांत] निकलिए, प्लीज़।

248
00:16:14,458 --> 00:16:15,291
चलो।

249
00:16:19,375 --> 00:16:20,208
चलिए।

250
00:16:21,000 --> 00:16:22,875
समधी हैं हम। परिवार का सदस्य।

251
00:16:37,625 --> 00:16:38,583
पापा।

252
00:16:40,541 --> 00:16:42,916
इस वक्त हमें सिर्फ़ पैसों का सोचना चाहिए।

253
00:16:43,000 --> 00:16:45,125
जो खेल अपनी हैसियत से बड़ा हो ना,

254
00:16:46,375 --> 00:16:48,166
तो खेलने का चूतियापा नहीं करना चाहिए।

255
00:16:49,458 --> 00:16:50,666
मुँह की खानी पड़ती है।

256
00:16:52,125 --> 00:16:54,125
ये जिन लोगों को कमरे से बाहर भेजा है ना तुमने,

257
00:16:54,916 --> 00:16:57,000
ये कोई मामूली पुलिस या फ़ौज वाले नहीं हैं।

258
00:16:58,500 --> 00:16:59,875
इन से राज चलता है हमारा।

259
00:17:00,708 --> 00:17:04,416
पापा, अगर उसे पता लगा कि दूसरे लोग शामिल हैं
तो वो हमारी बीवी की ज़िंदगी का क्या…

260
00:17:04,500 --> 00:17:07,083
पच्चीस दिन नहीं हुए हैं उसे तुम्हारी बीवी बने हुए।

261
00:17:08,625 --> 00:17:10,416
पच्चीस साल से हमारी बेटी है।

262
00:17:11,625 --> 00:17:15,000
और तुम हमें समझाओगे,
अगवा करने वाले से कैसे बात की जाती है?

263
00:17:15,083 --> 00:17:17,083
[मोबाइल फ़ोन की घंटी]

264
00:17:21,125 --> 00:17:22,208
वही है।

265
00:17:23,458 --> 00:17:24,791
आखिरी मौका है, पापा।

266
00:17:26,500 --> 00:17:27,583
हाँ या ना कहना पड़ेगा।

267
00:17:29,333 --> 00:17:31,541
अगर पच्चीस साल से पूर्वा आपकी बेटी है,

268
00:17:31,625 --> 00:17:33,958
बस इतना ही काफ़ी है
तो कह दीजिए, हम पैसे नहीं देंगे।

269
00:17:37,000 --> 00:17:39,458
यहाँ बैठो। और फ़ोन को स्पीकर पे डालना।

270
00:17:42,375 --> 00:17:44,750
- जी?
- हमें सुनना है वो क्या कह रहा है।

271
00:17:45,583 --> 00:17:47,583
[मोबाइल फ़ोन की घंटी जारी है]

272
00:17:55,708 --> 00:17:57,000
[जलान] हेलो।

273
00:17:57,875 --> 00:17:58,916
हेलो।

274
00:18:00,708 --> 00:18:02,208
अजीब चूतिया किस्म के आदमी हो।

275
00:18:02,291 --> 00:18:03,750
पैसे मिल जाएँगे। तीन सौ करोड़।

276
00:18:07,583 --> 00:18:08,416
कितने?

277
00:18:08,500 --> 00:18:11,083
तीन सौ करोड़ में एक रुपया कम नहीं होगा।
पापा यहाँ पे सामने बैठे हैं।

278
00:18:11,166 --> 00:18:12,833
सुन रहे हैं सब कुछ। बोलो, पापा।

279
00:18:15,375 --> 00:18:16,583
पूर्वा कहाँ है?

280
00:18:16,666 --> 00:18:17,583
प्रणाम, चाचा जी।

281
00:18:17,666 --> 00:18:18,666
[सीटबेल्ट अलार्म बजा]

282
00:18:18,750 --> 00:18:19,875
बात कराओ हमारी।

283
00:18:19,958 --> 00:18:21,583
[जलान] जेब में लेके तो घूम नहीं रहे हैं।

284
00:18:21,666 --> 00:18:22,583
{\an8}यूजे 13 एफ़एच टी876

285
00:18:22,666 --> 00:18:23,625
{\an8}छह घंटे लगेंगे।

286
00:18:25,250 --> 00:18:26,208
ठीक है।

287
00:18:27,500 --> 00:18:28,333
चार बजे।

288
00:18:29,083 --> 00:18:30,875
[जलान] तब तक एक काम करिए।

289
00:18:30,958 --> 00:18:33,916
रकम का एक तिहाई हिस्सा तैयार रखिए
मुँह दिखाई के लिए।

290
00:18:34,916 --> 00:18:36,291
सौ करोड़।

291
00:18:36,375 --> 00:18:38,250
[जलान] ऑनलाइन ट्रांसफ़र लिंक भेज देंगे हम।

292
00:18:39,000 --> 00:18:40,541
पूर्वा को कुछ होना नहीं चाहिए।

293
00:18:41,666 --> 00:18:43,250
अगर उसे खरोंच भी आई तो…

294
00:18:46,000 --> 00:18:47,416
अगवा हुई है आपकी बेटी।

295
00:18:48,458 --> 00:18:50,250
पेटी पैक हालत में तो नहीं होगी।

296
00:18:51,500 --> 00:18:52,541
चार बजे देख लेना।

297
00:18:52,625 --> 00:18:53,791
खाली देखेंगे नहीं।

298
00:18:55,500 --> 00:18:56,541
बात भी करेंगे।

299
00:18:56,625 --> 00:18:59,708
और चार बजे से एक मिनट भी देर हुई,

300
00:19:00,833 --> 00:19:02,625
तो पूरी फ़ौज होगी तुम्हारे पीछे।

301
00:19:03,625 --> 00:19:04,708
इतना तो समझ ही गए होगे तुम।

302
00:19:05,291 --> 00:19:06,208
[ब्लूटूथ बंद करता है]

303
00:19:07,500 --> 00:19:09,000
- सूर्यकांत जी।
- जी?

304
00:19:09,083 --> 00:19:10,750
जितने पैसे हो सकें,

305
00:19:10,833 --> 00:19:12,541
- जल्दी से जल्दी इकट्ठे करिए। चलिए।
- जी, जी।

306
00:19:12,625 --> 00:19:14,000
बेटा, दफ़्तर में ले ले। दफ़्तर में।

307
00:19:15,083 --> 00:19:16,250
धर्मेश से बात हुई?

308
00:19:17,375 --> 00:19:19,125
उसको बोलो उसको दिल्ली जाना पड़ेगा।

309
00:19:20,458 --> 00:19:22,333
हवाला का कोड है उसके पास।

310
00:19:22,416 --> 00:19:24,125
बोलो उसको लेके दिल्ली जाए,

311
00:19:24,208 --> 00:19:25,958
और पैसे उठाए वहाँ से।

312
00:19:26,541 --> 00:19:29,333
साहब जी, वो, भैया से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

313
00:19:32,291 --> 00:19:33,500
संपर्क नहीं हो पा रहा है मतलब?

314
00:19:34,458 --> 00:19:35,500
दिल्ली गए थे ना?

315
00:19:36,375 --> 00:19:37,458
धर्मेश दिल्ली गया था?

316
00:19:38,666 --> 00:19:39,666
- जी।
- किस लिए?

317
00:19:39,750 --> 00:19:42,208
वो, दीदी की सहेली की शादी में।

318
00:19:42,708 --> 00:19:44,916
वो, उसके बाद से ही उनका फ़ोन बंद है।

319
00:19:45,000 --> 00:19:47,458
अरे, कौन सी दीदी? कौन सी सहेली?

320
00:19:48,000 --> 00:19:49,208
डॉली दीदी।

321
00:19:53,208 --> 00:19:55,291
- डॉली?
- [जय कुमार] जी, डॉली।

322
00:19:57,041 --> 00:19:57,875
कौन है ये डॉली?

323
00:19:57,958 --> 00:20:01,083
- [आतिशबाज़ी की आवाज़]
- [बैंड बजता है]

324
00:20:03,833 --> 00:20:07,541
[भैया पंडित] कल तकरीबन रात नौ बजे
हम लोग डॉली के घर पहुँचे ही थे।

325
00:20:07,625 --> 00:20:09,583
तब बारात आई ही थी।

326
00:20:09,666 --> 00:20:12,333
तो धर्मेश भैया ना, हमको दरवाज़े पर लेकर गए

327
00:20:12,416 --> 00:20:14,000
और हम को देखने लगे।

328
00:20:15,041 --> 00:20:16,375
भांड बनकर आए हो।

329
00:20:17,375 --> 00:20:19,375
साला कपड़ा तो कभी सही पहन लिया करो।

330
00:20:21,541 --> 00:20:22,750
गाड़ी में जाके बैठो।

331
00:20:22,833 --> 00:20:24,750
[भैया पंडित] अब हम सब को थोड़ी पता था

332
00:20:24,833 --> 00:20:26,208
कि शादी में जाना है।

333
00:20:26,708 --> 00:20:28,708
नहीं तो हम सब भी बन-ठन के जाते।

334
00:20:29,375 --> 00:20:31,875
अब धर्मेश भैया ने बोला, जाके गाड़ी में बैठ जाओ,

335
00:20:31,958 --> 00:20:33,500
हम जाके गाड़ी में बैठ गए।

336
00:20:34,000 --> 00:20:35,791
पर सुबह तक धर्मेश भैया आए नहीं।

337
00:20:36,541 --> 00:20:38,708
साहब, तब से ना,

338
00:20:38,791 --> 00:20:40,000
हम यहीं खड़े हैं।

339
00:20:40,083 --> 00:20:42,166
कल रात से वहाँ पर खड़े हो, चूतियो।

340
00:20:42,250 --> 00:20:44,125
अंदर क्यों नहीं गए पता करने के लिए?

341
00:20:44,791 --> 00:20:46,041
हमने कोशिश की थी,

342
00:20:46,125 --> 00:20:48,041
लेकिन, तब से यहाँ पुलिस खड़ी है।

343
00:20:48,125 --> 00:20:49,458
[भैया पंडित] तो हम घबरा गए।

344
00:20:50,083 --> 00:20:52,041
- पुलिस।
- [भैया पंडित] हाँ, जी, पुलिस।

345
00:20:52,125 --> 00:20:54,166
क्यों? ऐसा, ऐसा क्या हुआ था वहाँ पे?

346
00:20:54,250 --> 00:20:56,125
[भैया पंडित] हम क्या जानें, जमाई बाबु?

347
00:20:56,208 --> 00:20:57,916
खचाखच भरी है अंदर पुलिस।

348
00:20:58,000 --> 00:21:00,291
- अच्छा।
- [भैया पंडित] पता नहीं, अंदर क्या हुआ है।

349
00:21:00,375 --> 00:21:02,041
अब हम भी जाएँगे तो फँस जाएँगे।

350
00:21:02,750 --> 00:21:04,666
पापा, हम, हम फ़ोन कर के पता करते हैं डॉली से।

351
00:21:04,750 --> 00:21:06,291
हम्म। बैठो और पता करो।

352
00:21:07,166 --> 00:21:09,166
[अखेराज] पूछो उससे कि धर्मेश आया था कि नहीं।

353
00:21:09,250 --> 00:21:10,958
और, चूतियों, तुम लोग सुनो।

354
00:21:12,083 --> 00:21:14,208
ये नशेड़चीपना छोड़ो तुम लोग।

355
00:21:14,291 --> 00:21:16,541
वहाँ पे रहना। आँखें खुली रखना अपनी।

356
00:21:16,625 --> 00:21:18,625
जैसे ही धर्मेश दिखाई दे, फ़ोन करना हमें।

357
00:21:19,250 --> 00:21:20,625
- रखो फ़ोन अभी।
- [भैया पंडित] ठीक है।

358
00:21:25,125 --> 00:21:26,000
डॉली।

359
00:21:30,666 --> 00:21:32,458
{\an8}शिखा
कॉल लगाते हुए…

360
00:21:32,541 --> 00:21:35,458
{\an8}[रिंगटोन की आवाज़]

361
00:21:37,125 --> 00:21:38,875
- [शिखा, घबराहट में] विकू?
- डॉली?

362
00:21:38,958 --> 00:21:41,958
[शिखा, घबराहट में]
विकू, विकू, विकू, हमें प्लीज़ बचा लो।

363
00:21:42,708 --> 00:21:45,250
विकू, प्लीज़ यहाँ पे आ जाओ।

364
00:21:45,333 --> 00:21:47,333
हमें तुम्हारी ज़रुरत है, विकू।

365
00:21:47,833 --> 00:21:49,500
[घबराहट भरी काँपती आवाज़]

366
00:21:49,583 --> 00:21:51,916
हम फ़ोन पे नहीं बता पाएँगे, विकू, प्लीज़।

367
00:21:52,416 --> 00:21:53,750
ये तो बहुत अच्छी बात है।

368
00:21:53,833 --> 00:21:55,166
[शिखा] विकू, क्या कह रहे हो?

369
00:21:55,250 --> 00:21:56,583
हाँ, वो हम आ नहीं पाए न।

370
00:21:56,666 --> 00:21:58,750
[शिखा] हम ये अकेले नहीं कर पाएँगे, विकू, प्लीज़।

371
00:21:58,833 --> 00:22:01,791
अच्छा, वो… धर्मेश है क्या वहाँ पे?

372
00:22:01,875 --> 00:22:03,875
[शिखा, रोते हुए] हमें बचा लो, विकू, प्लीज़।

373
00:22:04,583 --> 00:22:06,250
विकू, हमारी बात सुनो।

374
00:22:06,333 --> 00:22:08,333
विकू, समझ नहीं रहे कि…

375
00:22:08,916 --> 00:22:11,583
विकू, बहुत मुसीबत में हैं, विकू।

376
00:22:11,666 --> 00:22:13,375
[अंग्रेज़ी में] अरे, वाह। बधाई हो।

377
00:22:13,458 --> 00:22:15,208
[शिखा, हिंदी में] विकू, विकू, हमें प्लीज़ बचा लो।

378
00:22:15,291 --> 00:22:17,291
- ठीक है। हम एक काम करते हैं। हम…
- [शिखा] हमें बचा…

379
00:22:17,375 --> 00:22:20,041
- हम खुद ही आ जाते हैं।
- [शिखा] कब… कब तक आ जाओगे?

380
00:22:20,833 --> 00:22:22,500
कब तक आ पाओगे, विकू?

381
00:22:25,500 --> 00:22:28,083
पापा, वो कह रही है
कि उसने तो कुछ नहीं देखा अभी…

382
00:22:28,666 --> 00:22:30,500
शादी का माहौल है। क्या-क्या याद रखेगी?

383
00:22:33,750 --> 00:22:36,375
हम एक काम करते हैं।
हम… हम खुद ही जाके देख लेते हैं वहाँ पे।

384
00:22:36,458 --> 00:22:37,875
हाँ, जाओ देखो।

385
00:22:37,958 --> 00:22:39,708
कहाँ नशे में भंड होके पड़ा हुआ है ये।

386
00:22:40,916 --> 00:22:41,750
जी।

387
00:22:47,500 --> 00:22:50,125
{\an8}[रिकॉर्डेड आवाज़, अंग्रेज़ी में] आप जिस नंबर पर
फ़ोन लगा रहे हैं, वह पहुँच से बाहर है।

388
00:22:50,208 --> 00:22:51,375
{\an8}शिखा
कॉल लगाते हुए…

389
00:22:51,458 --> 00:22:53,625
[रहस्यमय संगीत]

390
00:22:57,208 --> 00:22:59,750
[जोशीली धुन बजती है]

391
00:23:01,458 --> 00:23:03,125
[लड़की, हिंदी में] आज वायरल होगे बेटा तुम।

392
00:23:08,000 --> 00:23:09,291
{\an8}बिक्की इनकमिंग कॉल

393
00:23:09,875 --> 00:23:12,583
{\an8}फ़ोन बज रहा है हमारा।
फ़ोन बज रहा है। हमें फ़ोन…

394
00:23:12,666 --> 00:23:14,375
हम तुम्हारी कसम खाते हैं।

395
00:23:14,458 --> 00:23:17,000
हम तुम्हारे माँ-बाप, पूरे खानदान की कसम खाते हैं।

396
00:23:17,083 --> 00:23:18,875
तुम्हारे अलावा हमने किसी को नहीं ताड़ा।

397
00:23:19,541 --> 00:23:20,416
सच?

398
00:23:20,500 --> 00:23:22,625
अरे, सच क्या? पूरे खानदान की
कसम खा ली है अब हमने।

399
00:23:23,291 --> 00:23:25,791
{\an8}- फ़ोन बज रहा है।
- [अंग्रेज़ी में] तुमसे प्यार है, जान। जान।

400
00:23:25,875 --> 00:23:27,250
{\an8}बिक्की
इनकमिंग कॉल…

401
00:23:28,083 --> 00:23:29,083
तुमने मुझे मारा!

402
00:23:29,166 --> 00:23:30,583
[हिंदी में] रुको!

403
00:23:31,166 --> 00:23:32,666
इतना समय लगता है फ़ोन उठाने में?

404
00:23:32,750 --> 00:23:34,958
फ़ोन उठा लिए, गनीमत समझो।

405
00:23:35,041 --> 00:23:37,458
पता नहीं, ऐसे और कितनी बार ऐसे उठा पाएँगे।

406
00:23:37,541 --> 00:23:38,750
हमारी बात सुनो।

407
00:23:38,833 --> 00:23:42,625
[विक्रांत] जल्दी से तैयार हो जाओ।
हमें शादी में जाना है। दिल्ली। अर्जेंट।

408
00:23:43,125 --> 00:23:44,416
अरे, अर्जेंट हमारी हालत…

409
00:23:44,500 --> 00:23:45,625
[फ़ोन डिसकनेक्ट होने की आवाज़]

410
00:23:46,125 --> 00:23:48,000
[बड़बड़ाता है]

411
00:23:48,083 --> 00:23:49,000
कौन था?

412
00:24:03,333 --> 00:24:05,583
[पीछे तालियों और सीटियों की आवाज़ें]

413
00:24:07,083 --> 00:24:09,125
[जोशीली धुन बजती है]

414
00:24:10,708 --> 00:24:12,708
♪  सजनिया  ♪

415
00:24:18,666 --> 00:24:21,125
♪  हमरा सजनिया  ♪

416
00:24:24,625 --> 00:24:26,458
[जोशीली धुन मंद पड़ती जाती है]

417
00:24:27,416 --> 00:24:29,083
[दबी आवाज़ में चिल्लाती है]

418
00:24:32,583 --> 00:24:37,333
[छोटी बच्ची, फ़ोन पर] पापा, आपको पता है,
हमारे स्कूल में ना, एक नई कविता सिखाई है।

419
00:24:37,416 --> 00:24:39,208
वो भी अंग्रेज़ी में।

420
00:24:39,291 --> 00:24:42,791
[अंग्रेज़ी में] बा-बा ब्लैक शीप, हैव यू एनी वुल?

421
00:24:42,875 --> 00:24:46,333
येस सर, येस सर, थ्री बैग्स फ़ुल।

422
00:24:46,416 --> 00:24:50,083
वन मैन अ मास्टर, वन मैन अ…

423
00:24:50,166 --> 00:24:52,416
वन मैन अ लिटल बॉय…

424
00:24:52,500 --> 00:24:54,166
[फ़ोन की घंटी बजती है]

425
00:24:54,833 --> 00:24:57,250
- हैलो।
- [गदरे, हिंदी में] अरे, भई, ये क्या अनर्थ कर दिया?

426
00:24:57,333 --> 00:24:58,833
अखेराज की बेटी को अगवा कर लिया?

427
00:24:58,916 --> 00:25:01,416
[जलान] हाँ, तो बहनचोद,
तीन सौ करोड़ देखे हैं कभी एकसाथ?

428
00:25:01,500 --> 00:25:03,375
वो सिर्फ़ अपने लिए नहीं कमा रहे हैं।

429
00:25:03,458 --> 00:25:05,083
तुम लोगों का भी हिस्सा है उस में।

430
00:25:05,166 --> 00:25:07,625
अरे, लेकिन, भाई, एकदम से
हम प्लान बदलेंगे तो हमारे साथ कुछ…

431
00:25:07,708 --> 00:25:09,125
[जलान] अरे, हाँ, तो?

432
00:25:09,208 --> 00:25:11,750
अरे, कौन सा अपने नाम की
तख्ती लगाकर घूम रही थी छाती पे?

433
00:25:11,833 --> 00:25:13,791
[जलान] हमें भी अचानक पता चला उसका नाम।

434
00:25:13,875 --> 00:25:16,208
[पूर्वा छटपटाती है, दबी आवाज़ में चिल्लाती है]

435
00:25:17,125 --> 00:25:18,666
[दबी आवाज़ में चिल्लाने की आवाज़]

436
00:25:18,750 --> 00:25:21,333
[हाथ-पैर मारने की आवाज़, दबी चीखें]

437
00:25:28,250 --> 00:25:29,250
चुप!

438
00:25:29,750 --> 00:25:31,041
[दर्द से कराहता है]

439
00:25:33,208 --> 00:25:34,958
[दर्द से चीखती है]

440
00:25:35,916 --> 00:25:36,916
[ठंडी आह भरती है]

441
00:25:43,708 --> 00:25:44,708
[मीना] ज़िंदा है?

442
00:25:46,500 --> 00:25:47,500
दादा…

443
00:25:48,166 --> 00:25:49,625
सुरेखा नहीं है वो।

444
00:25:51,000 --> 00:25:53,041
गुस्सा थोड़ा कम कर अपना।

445
00:25:53,125 --> 00:25:55,166
तीन सौ करोड़ का मालिक होने वाला है तू।

446
00:25:55,250 --> 00:25:57,250
मुस्कुराते हुए अच्छा लगेगा। ठीक है?

447
00:26:04,708 --> 00:26:07,541
[दर्द में आह भरती है]

448
00:26:17,375 --> 00:26:18,916
[आदमी की अस्पष्ट बातचीत]

449
00:26:19,000 --> 00:26:20,583
[आदमी 4] हाँ, आगे की तरफ़।

450
00:26:23,083 --> 00:26:24,916
[आदमी की अस्पष्ट बातचीत]

451
00:26:27,208 --> 00:26:28,333
होश में लाओ इसे।

452
00:26:28,416 --> 00:26:30,166
चार बजे बाप से बात करानी है।

453
00:26:30,250 --> 00:26:31,333
कोई सवाल मत करना हम से।

454
00:26:31,416 --> 00:26:33,333
भाई, भाई, भाई, सुनो, सुनो, सुनो, सुनो।

455
00:26:34,083 --> 00:26:38,333
पूरे बाज़ार में चूतिए कहलाते हम,
अगर तीन सौ करोड़ में ये काम कर देते तो।

456
00:26:38,875 --> 00:26:40,750
ये लड़की हमको हज़ार करोड़ दिलवाएगी।

457
00:26:41,583 --> 00:26:43,458
- हज़ार करोड़?
- हाँ।

458
00:26:43,541 --> 00:26:45,541
बात फैल रही है बाज़ार में।

459
00:26:45,625 --> 00:26:47,291
नई पार्टी मिली है।

460
00:26:47,375 --> 00:26:49,541
शेर्पा नाम है। नेपाल से है।

461
00:26:50,208 --> 00:26:52,291
और इस तीन सौ करोड़ वाले का क्या करना है?

462
00:26:52,916 --> 00:26:55,458
भाई, जो ज़्यादा पैसा देगा, वहाँ जाएँगे ना?

463
00:26:55,541 --> 00:26:57,041
भूल जाओ उसको।

464
00:26:57,125 --> 00:26:59,333
हज़ार तीन सौ से ज़्यादा होता है।

465
00:26:59,916 --> 00:27:01,791
हम्म? चल।

466
00:27:03,833 --> 00:27:04,708
साहब?

467
00:27:08,250 --> 00:27:09,500
[आदमी 5] ए, चल, चल।

468
00:27:10,208 --> 00:27:11,916
[पूर्वा घुरघुराती है]

469
00:27:12,500 --> 00:27:13,416
मारा क्या इसको?

470
00:27:14,000 --> 00:27:14,833
मारा कहाँ?

471
00:27:16,125 --> 00:27:17,458
ज़िंदा है। देख लो।

472
00:27:23,541 --> 00:27:25,458
नेपाल बॉर्डर पार कराना है उसे।

473
00:27:26,250 --> 00:27:28,291
पैसे दो। ले जाओ।

474
00:27:35,958 --> 00:27:37,166
बहनचोद!

475
00:27:39,166 --> 00:27:42,083
अब अगर ये काम खुद ही करना होता
तो तुम्हें हज़ार करोड़ देते?

476
00:27:44,458 --> 00:27:46,083
लड़की को बॉर्डर पार कराओ।

477
00:27:46,583 --> 00:27:48,916
अखेराज को बुलाओ जहाँ हम कहें, पैसों के साथ।

478
00:27:51,916 --> 00:27:54,500
और वो जो सौ करोड़ मिलने वाले हैं ना तुम्हें चार बजे,

479
00:27:55,958 --> 00:27:57,083
रखो वो भी।

480
00:27:59,250 --> 00:28:03,166
जिस इंसान के साथ काम करना पड़े ना,
उसका फ़ोन-वोन टैप करना पड़ता है ज़रा।

481
00:28:03,250 --> 00:28:05,166
पैसे तैयार रखो।

482
00:28:05,666 --> 00:28:07,125
हम सीधे निकलते हैं।

483
00:28:07,208 --> 00:28:09,000
आठ घंटे में बॉर्डर पार हो जाएगा।

484
00:28:09,083 --> 00:28:11,041
अब बाप से बात कराने की क्या ज़रुरत है?

485
00:28:11,125 --> 00:28:13,458
ना, ना, ना, ना, ना।
ये चूतियापा बिलकुल मत करना।

486
00:28:15,458 --> 00:28:18,791
तुम लोग अभी अखेराज के हत्थे चढ़े नहीं हो,
क्योंकि वो तुम्हें ढूँढ़ नहीं रहा है।

487
00:28:19,666 --> 00:28:21,875
अगर चार बजे उसने अपनी लड़की को नहीं देखा ना,

488
00:28:22,750 --> 00:28:24,750
तो बॉर्डर पार करना भूल जाओ,

489
00:28:25,250 --> 00:28:27,916
पूरी ज़िंदगी उसकी फ़ौज से बचते-बचते बुड्ढे हो जाओगे।

490
00:28:29,666 --> 00:28:30,583
मिनका।

491
00:28:35,541 --> 00:28:36,666
ये तुम्हारे साथ रहेगी पूरे समय।

492
00:28:38,833 --> 00:28:40,500
लड़की का खयाल भी रख लेगी।

493
00:28:43,000 --> 00:28:43,833
भाई है तुम्हारा?

494
00:28:45,333 --> 00:28:46,166
जीजा है।

495
00:28:46,750 --> 00:28:47,916
[जलान] और वो मेरी बहन।

496
00:28:48,500 --> 00:28:49,333
[शेर्पा] जीजा?

497
00:28:50,291 --> 00:28:51,166
तुम चलो साथ में।

498
00:28:52,458 --> 00:28:55,458
जब तक लड़की सरहद पार नहीं कर लेती,
ये हमारे साथ रहेगा।

499
00:28:55,541 --> 00:28:56,625
ये क्यों?

500
00:28:59,208 --> 00:29:01,041
ताकि लड़की ज़िंदा रहे, इसलिए।

501
00:29:04,916 --> 00:29:07,000
और खरोंच ना लगे उसे किसी तरह की।

502
00:29:08,625 --> 00:29:10,000
आ जाओ।

503
00:29:15,208 --> 00:29:17,375
[गाड़ी का दरवाज़ा बंद होता है]

504
00:29:17,458 --> 00:29:20,083
[इंजन चालू होने की आवाज़]

505
00:29:28,916 --> 00:29:30,916
कोई गड़बड़ नहीं होनी चाहिए।

506
00:29:34,500 --> 00:29:35,750
[गाड़ी का दरवाज़ा बंद होता है]

507
00:29:35,833 --> 00:29:36,958
[आदमियों की अस्पष्ट बातचीत]

508
00:29:37,250 --> 00:29:38,291
{\an8}शिखा
कॉल लगाते हुए…

509
00:29:38,375 --> 00:29:40,541
{\an8}[अंग्रेज़ी में] आप जिस नंबर पर फ़ोन लगा रहे हैं,
वह पहुँच से बाहर है।

510
00:29:40,625 --> 00:29:43,083
[सूर्यकांत, हिंदी में]
अरे, बेटा, जल्दी करो तुम लोग, यार।

511
00:29:43,166 --> 00:29:44,208
हाँ, जी, पापा, हो गया?

512
00:29:44,291 --> 00:29:46,208
- बेटा, ये आठ बैग हैं। दो और आने हैं।
- हाँ।

513
00:29:46,291 --> 00:29:48,000
- पूरा सौ का जुगाड़ कर दिया है।
- ठीक है।

514
00:29:48,083 --> 00:29:49,416
- तू सब देख…
- विकी!

515
00:29:49,500 --> 00:29:51,791
- ये कमबख्त क्या कर रहा है यहाँ पे?
- अंकल, नमस्ते।

516
00:29:52,375 --> 00:29:54,833
- हो गया, हो गया। चल। पाँव छू ले। चलो यहाँ से।
- अरे, क्या हो गया, अंकल?

517
00:29:54,916 --> 00:29:57,041
- अरे, शादी किसकी है? हैं?
- चल, चल।

518
00:29:57,125 --> 00:29:58,375
ये क्या किया तूने अपना?

519
00:29:58,458 --> 00:30:01,166
अरे, यार, हमारा ही कसूर है, यार।
विकी, एक बात बताएँ तुमको?

520
00:30:01,250 --> 00:30:02,083
हाँ।

521
00:30:02,166 --> 00:30:03,958
कभी भी ना
किसी लड़की को इतना खुश मत करना।

522
00:30:04,041 --> 00:30:05,375
खैर, तुम तो कर भी नहीं पाओगे।

523
00:30:05,458 --> 00:30:07,375
के मतलब वह तुम्हें छोड़ के ही ना जा पाये।

524
00:30:07,458 --> 00:30:09,083
और हमारी ये नई वाली है, सोफी।

525
00:30:09,166 --> 00:30:11,375
अबे, यार, ये निकली जूडो-कराटे की चैंपियन।

526
00:30:11,458 --> 00:30:13,458
और हमारी नज़र किसी लड़की पे पड़ जाए,
ऐसे गलती से,

527
00:30:13,541 --> 00:30:15,500
तो फिर कूट-कूट के हलवा बना देती है पूरा।

528
00:30:15,583 --> 00:30:17,750
ये ना नसें दबा के पैरालिसिस कर देती है, यार।

529
00:30:17,833 --> 00:30:19,166
और हमारा तो भगवान का आशीर्वाद है।

530
00:30:19,250 --> 00:30:21,250
कि मतलब, हमारी… नज़र से कोई लड़की नहीं बच…

531
00:30:21,333 --> 00:30:23,000
जैसे वो लड़की देखो, उधर बैठी है।

532
00:30:23,083 --> 00:30:24,750
पल्लवी है ये तो। पल्लवी!

533
00:30:25,500 --> 00:30:26,666
[गोल्डन] पल्लवी!

534
00:30:26,750 --> 00:30:28,041
गाड़ी में बैठो। हम आते हैं।

535
00:30:28,125 --> 00:30:29,875
- अरे, शादी किसकी है?
- शिखा की।

536
00:30:29,958 --> 00:30:31,041
शिखा की?

537
00:30:31,750 --> 00:30:33,541
ह… हमें बुलावा भी नहीं दिया?

538
00:30:33,625 --> 00:30:35,375
- [गोल्डन] देखो हम लिफ़ाफ़ा नहीं देंगे।
- पल्लवी?

539
00:30:37,000 --> 00:30:38,083
पल्लवी।

540
00:30:38,166 --> 00:30:39,875
फ़ोन कर लिया होता। हम आ जाते लेने।

541
00:30:40,583 --> 00:30:42,458
- ज़्यादा चोट तो नहीं आई?
- आपको पता था ना?

542
00:30:43,208 --> 00:30:44,125
क्या?

543
00:30:44,208 --> 00:30:45,666
धमाके के बारे में।

544
00:30:47,791 --> 00:30:49,250
आपको पता था ना, दादा?

545
00:30:50,750 --> 00:30:52,833
तभी आपने हमको वहाँ से भागने के लिए कहा।

546
00:30:54,875 --> 00:30:57,583
विकी! अरे, चल। हो गया सब।

547
00:30:58,166 --> 00:30:59,041
[गोल्डन] आ जा, विकी।

548
00:30:59,125 --> 00:31:00,416
[गाड़ी का दरवाज़ा बंद होता है]

549
00:31:01,041 --> 00:31:03,375
पल्लो, हम इसके बारे में
तुम्हारे साथ बात करेंगे, बाद में।

550
00:31:05,416 --> 00:31:08,375
अभी के लिए,
किसी को कुछ मत कहना। ठीक है?

551
00:31:15,041 --> 00:31:16,208
दादा, आप ना,

552
00:31:18,125 --> 00:31:20,375
सच में प्यार करने के लायक ही नहीं हो।

553
00:31:23,125 --> 00:31:26,041
अच्छा हुआ जो शिखा के सर से
आपके नाम की बला टल गई।

554
00:31:31,416 --> 00:31:33,416
[गाड़ी का हॉर्न बजता है]

555
00:31:37,000 --> 00:31:39,500
[दर्द में आह भरती है]

556
00:31:46,416 --> 00:31:47,875
चलो, उठ जाओ।

557
00:31:49,375 --> 00:31:50,208
उठो।

558
00:31:50,833 --> 00:31:51,833
उठ जाओ।

559
00:31:53,000 --> 00:31:54,083
उठो।

560
00:31:54,166 --> 00:31:55,375
आराम से।

561
00:31:58,250 --> 00:31:59,916
पानी पियोगी?

562
00:32:03,916 --> 00:32:05,458
[कराहती है]

563
00:32:11,791 --> 00:32:12,875
पानी पी लो।

564
00:32:14,083 --> 00:32:14,958
पी लो।

565
00:32:20,000 --> 00:32:23,458
[दरवाज़ा खुलता है, कदमों की आहट]

566
00:32:24,125 --> 00:32:25,125
शाबाश।

567
00:32:29,208 --> 00:32:31,458
[बढ़ते हुए कदमों की आहट]

568
00:32:31,541 --> 00:32:32,916
चूतिए हो क्या?

569
00:32:38,291 --> 00:32:39,250
हटो।

570
00:32:44,250 --> 00:32:45,833
हमें मार देना।

571
00:32:48,375 --> 00:32:50,125
वरना, अगर बच गए…

572
00:32:59,458 --> 00:33:01,166
निशान साफ़ कर देना इसके।

573
00:33:08,375 --> 00:33:09,208
खा लो।

574
00:33:09,916 --> 00:33:10,750
[मना करती है]

575
00:33:11,250 --> 00:33:12,333
लो, खा लो।

576
00:33:12,416 --> 00:33:14,041
हमें बाथरूम जाना है।

577
00:33:18,458 --> 00:33:21,333
[पंछी और झींगुर की आवाज़]

578
00:33:22,833 --> 00:33:24,791
[मंद घंटी की आवाज़]

579
00:33:29,041 --> 00:33:33,458
[पंछियों की चहचहाहट]

580
00:33:35,041 --> 00:33:37,208
[अश्रव्य संवाद]

581
00:33:58,041 --> 00:34:00,041
- चल अंदर।
- चढ़ो।

582
00:34:00,916 --> 00:34:02,208
ए, चल।

583
00:34:07,875 --> 00:34:09,250
[मिनका घुरघुराती है]

584
00:34:09,791 --> 00:34:10,958
[मीना चीखती है]

585
00:34:15,000 --> 00:34:16,583
[मीना, चिल्ताते हुए] दादा! ए, रुक!

586
00:34:17,083 --> 00:34:19,375
[आदमियों की अस्पष्ट बातचीत]

587
00:34:23,500 --> 00:34:25,583
[दर्द से दबी हुई चीख]

588
00:34:27,208 --> 00:34:28,625
[कराहती है]

589
00:34:33,458 --> 00:34:34,875
[दर्द में आह भरती है]

590
00:34:39,916 --> 00:34:42,375
[पंछियों की चहचहाहट]

591
00:34:42,958 --> 00:34:44,958
[दर्द में आह भरती है]

592
00:34:50,250 --> 00:34:52,250
[दर्द में कराहती है]

593
00:34:59,791 --> 00:35:01,250
[तेज़ साँसें चलती हैं]

594
00:35:03,875 --> 00:35:06,375
[हड़बड़ाहट भरी साँसें]

595
00:35:06,458 --> 00:35:08,291
[घबराहट में आह भरती है]

596
00:35:16,541 --> 00:35:18,708
[तीव्र गति का संगीत जारी रहता है]

597
00:35:33,708 --> 00:35:36,125
[पुलिस की अस्पष्ट बातचीत]

598
00:35:37,208 --> 00:35:38,541
[साइकिल की दबी आवाज़]

599
00:35:43,208 --> 00:35:44,625
[गोल्डन] विकी, तुम भाग्य के धनी हो।

600
00:35:44,708 --> 00:35:46,541
तुम्हारे पास, मतलब, आम इंडियन चेहरा है।

601
00:35:46,625 --> 00:35:48,375
तो तुम्हें पूर्वा जैसी लड़की मिल गई।

602
00:35:48,458 --> 00:35:51,625
- हमारा विलायती चेहरा है। हमें मिल नहीं रही। अरे!
- [विक्रांत] अरे, चुप रह ना।

603
00:35:52,208 --> 00:35:53,666
[गोल्डन] सही कर रहे हैं। सच है। विकी।

604
00:35:53,750 --> 00:35:55,000
[अस्पष्ट बातचीत]

605
00:35:55,083 --> 00:35:56,208
[गोल्डन] ए, विकी, सुनो।

606
00:35:56,291 --> 00:35:58,250
हम बोल देंगे, फूल तुम्हारी तरफ से,
डब्बा हमारी तरफ से।

607
00:35:58,333 --> 00:36:01,083
- ठीक है? तुम बस हाँ बोल देना।
- …तैनात रहेंगे। और आप।

608
00:36:01,166 --> 00:36:02,000
[गोल्डन] नमस्ते, अंकल।

609
00:36:02,083 --> 00:36:04,333
- ये डब्बा… तुम्हें दे दें? लो।
- हमें दे दीजिए।

610
00:36:04,416 --> 00:36:05,500
[शिखा के पिता] आ जाओ, आ जाओ।

611
00:36:05,583 --> 00:36:06,583
[औरतों की बातचीत]

612
00:36:06,666 --> 00:36:08,666
- शिखा कहाँ है?
- बताता हूँ।

613
00:36:10,541 --> 00:36:12,291
[औरतों की हँसी की आवाज़]

614
00:36:12,375 --> 00:36:13,541
ये इतनी पुलिस क्यों है?

615
00:36:13,625 --> 00:36:15,500
बताता हूँ। सब बताता हूँ।

616
00:36:17,458 --> 00:36:19,458
यहाँ से सीधे ऊपर जाओ। शिखा ऊपर है।

617
00:36:20,333 --> 00:36:22,916
- ए, तुम बेटा…
- अंकल, नहीं, हम विकी के साथ हैं।

618
00:36:23,500 --> 00:36:25,625
विक्रांत ऊपर गया है।
शिखा से उसको कुछ बात करनी है।

619
00:36:25,708 --> 00:36:28,000
- तो हम, हम…
- अकेले में बात करनी है।

620
00:36:29,166 --> 00:36:30,875
किसी से कुछ कहना मत।

621
00:36:31,666 --> 00:36:34,708
अंकल। हैं? अकेले में? हैं?

622
00:36:34,791 --> 00:36:36,291
मेरी कसम। बता दूँ?

623
00:36:41,875 --> 00:36:43,708
- [शिखा] कौन?
- शिखा, हम।

624
00:36:51,041 --> 00:36:52,083
क्या हुआ?

625
00:36:52,166 --> 00:36:53,916
[घबराहट में गहरी साँसें लेती है]

626
00:36:54,625 --> 00:36:57,125
क्या हुआ? अरे, हुआ क्या?

627
00:37:01,125 --> 00:37:02,041
क्या हुआ?

628
00:37:03,083 --> 00:37:04,166
[रोती है]

629
00:37:14,708 --> 00:37:17,500
[थीम संगीत शुरू होता है]

630
00:37:30,000 --> 00:37:34,250
♪  ये काली-काली आँखें  ♪

631
00:37:34,333 --> 00:37:38,041
♪  ये गोरे-गोरे गाल  ♪

632
00:37:38,125 --> 00:37:42,333
♪  ये तीखी-तीखी नज़रें  ♪

633
00:37:42,416 --> 00:37:48,000
♪  ये हिरनी जैसी चाल  ♪

634
00:37:55,458 --> 00:37:58,375
♪  ये काली-काली आँखें  ♪

635
00:37:59,625 --> 00:38:02,541
♪  ये गोरे-गोरे गाल  ♪

636
00:38:03,833 --> 00:38:06,833
♪  ये तीखी-तीखी नज़रें  ♪

637
00:38:08,041 --> 00:38:13,541
♪  ये हिरनी जैसी चाल  ♪

638
00:38:14,250 --> 00:38:16,833
[आदमी की विकृत आवाज़]
आज ठीक छह बज कर तैंतालीस मिनट पर,

639
00:38:17,666 --> 00:38:20,250
हमारे जाने माने जिनके हैं इतने चाहने वाले

640
00:38:20,333 --> 00:38:22,250
अखेराज अवस्थी के खिलाफ़ खबर आई है।

641
00:38:23,125 --> 00:38:24,916
हिंदुस्तान जानना चाहता है,

642
00:38:25,583 --> 00:38:27,166
उत्तर प्रदेश जानना चाहता है।

643
00:38:27,833 --> 00:38:29,250
[अंग्रेज़ी में] देश जानना चाहता है।

644
00:38:29,958 --> 00:38:31,958
[अंग्रेज़ी में] देश जानना चाहता है!

645
00:38:33,500 --> 00:38:35,500
[थीम धुन बजती है]

646
00:39:22,041 --> 00:39:25,250
♪  ये काली-काली आँखें  ♪

647
00:39:30,791 --> 00:39:34,125
♪  ये काली-काली आँखें  ♪

648
00:40:40,625 --> 00:40:43,583
♪  ये काली-काली आँखें  ♪

649
00:40:44,833 --> 00:40:47,333
♪  ये गोरे-गोरे गाल  ♪

650
00:40:49,208 --> 00:40:52,041
♪  ये तीखी-तीखी नज़रें  ♪

651
00:40:53,708 --> 00:40:56,458
♪  ये हिरनी जैसी चाल  ♪

652
00:40:58,041 --> 00:41:01,208
♪  ये काली-काली आँखें  ♪

653
00:41:43,500 --> 00:41:48,500
संवाद अनुवादक : परवीन कौर शोम

