1
00:00:06,250 --> 00:00:09,833
NETFLIX सीरीज़

2
00:00:10,958 --> 00:00:13,916
[थीम संगीत शुरू होता है]

3
00:00:26,291 --> 00:00:30,458
{\an8}♪  ये काली-काली आँखें  ♪

4
00:00:30,541 --> 00:00:34,583
{\an8}♪  ये गोरे-गोरे गाल  ♪

5
00:00:34,666 --> 00:00:38,791
{\an8}♪  ये तीखी-तीखी नज़रें  ♪

6
00:00:38,875 --> 00:00:42,500
♪  ये हिरनी जैसी चाल  ♪

7
00:00:42,583 --> 00:00:46,000
ये काली काली आँखें 2

8
00:00:48,791 --> 00:00:51,000
नहले पे दहला

9
00:00:51,083 --> 00:00:53,500
[विक्रांत की आवाज़]
ज़रा सब मिलकर एक मिनट का मौन रख सकते हैं?

10
00:00:53,583 --> 00:00:54,875
आने दो, आने दो। ऊपर ले आओ।

11
00:00:54,958 --> 00:00:58,750
[विक्रांत की आवाज़] प्लीज़। हमारी किस्मत के लिए।

12
00:00:59,375 --> 00:01:00,583
[सहायक] आ जाओ।

13
00:01:00,666 --> 00:01:02,791
[विक्रांत की आवाज़]
बहनचोद, बिल्कुल ही मरी हुई है।

14
00:01:02,875 --> 00:01:05,375
[अस्पष्ट बातचीत]

15
00:01:05,875 --> 00:01:07,958
[विक्रांत की आवाज़]
इतनी जद्दोजहद के बाद भी हमारी मौत

16
00:01:08,041 --> 00:01:10,083
सीधी हमारे गोद में आकर गिरी।

17
00:01:10,750 --> 00:01:11,583
[सहायक] चलिए।

18
00:01:11,666 --> 00:01:14,000
[विक्रांत की आवाज़]
और फिर वही सर्कस शुरू हो गया।

19
00:01:16,125 --> 00:01:18,333
अब इस गुड़िया को जल्दी ही होश आएगा,

20
00:01:19,500 --> 00:01:22,041
और फिर, वो हमारी ज़िंदगी में सुइयाँ चुभोएगी।

21
00:01:22,125 --> 00:01:23,416
[महिला डॉक्टर, अंग्रेज़ी में] यह ठीक है?

22
00:01:24,291 --> 00:01:25,416
[हिंदी में] तुझे कुछ नहीं होगा।

23
00:01:27,916 --> 00:01:28,916
मैं जानता हूँ।

24
00:01:29,958 --> 00:01:32,291
[विक्रांत की आवाज़]
अब तो ऐसी बातें सुन कर हँसी भी नहीं आती।

25
00:01:33,666 --> 00:01:36,125
ये तो सब जानते हैं, इन को कुछ नहीं होगा।

26
00:01:37,208 --> 00:01:38,750
इन लोगों को कब कुछ होता है?

27
00:01:38,833 --> 00:01:40,208
आप बाहर रुकिए।

28
00:01:40,833 --> 00:01:45,333
इनकी टीम में एक खिलाड़ी कम पड़ जाए,
तो खुद ऊपरवाला इनकी टीम में खेलने उतरता है।

29
00:01:46,791 --> 00:01:49,958
पिसता तो सिर्फ़
छोटे-छोटे सपने देखने वाला मामूली आदमी है।

30
00:01:51,583 --> 00:01:53,625
कीड़े-मकौडों की तरह रौंध दिया जाता है।

31
00:01:54,125 --> 00:01:58,875
[जोशीली धुन बजती है]

32
00:02:54,458 --> 00:02:56,458
[शिखा, अंग्रेज़ी में] धन्यवाद, धन्यवाद।

33
00:03:01,708 --> 00:03:02,666
{\an8}[सेलफ़ोन की घंटी बजती है]

34
00:03:02,750 --> 00:03:04,166
{\an8}विक्रांत
इनकमिंग कॉल…

35
00:03:05,041 --> 00:03:08,000
- [अखिल, अंग्रेज़ी में] शुक्रिया।
- [हिंदी में] हाँ। मैं… मैं ब… मैं बस अभी आती हूँ।

36
00:03:08,500 --> 00:03:11,000
- मैं… हम आते हैं।
- अच्छा। ठीक है। ठीक है। ठीक है। ठीक है।

37
00:03:12,625 --> 00:03:13,916
[अखिल] घर से फ़ोन आया होगा।

38
00:03:14,875 --> 00:03:16,041
विकू?

39
00:03:16,708 --> 00:03:17,666
[शिखा] हेलो, विकू?

40
00:03:19,666 --> 00:03:20,750
वो वापस आ गई।

41
00:03:25,916 --> 00:03:26,916
उसे मारना पड़ेगा।

42
00:03:27,500 --> 00:03:28,625
[लोगों की हंसी की आवाज़]

43
00:03:28,708 --> 00:03:30,791
- अच्छा, विकू, हमारी बात सुनो।
- [विक्रांत] और अपने आप को भी।

44
00:03:33,083 --> 00:03:34,125
विकू, क्या कह रहे हो तुम?

45
00:03:35,541 --> 00:03:36,958
और क्या अंत हो सकता है इस कहानी का?

46
00:03:40,166 --> 00:03:41,375
दोनों को मरना पड़ेगा।

47
00:03:42,666 --> 00:03:43,708
विकू, बकवास मत करो।

48
00:03:43,791 --> 00:03:45,666
- शिखा।
- [शिखा] विकू, तुम्हारा दिमाग खराब हो चुका है।

49
00:03:45,750 --> 00:03:48,541
अच्छा, तुम हमारी बात सुनो।
विकू, विकू, तुम ठीक से नहीं सोच रहे हो।

50
00:03:48,625 --> 00:03:49,666
अपना खयाल रखना।

51
00:03:49,750 --> 00:03:53,041
[शिखा] नहीं, नहीं, नहीं, विकू।
तुम्हें हमारी कसम है। तुम ऐसा कुछ नहीं करोगे।

52
00:03:53,125 --> 00:03:55,208
हाँ? विकू, हमें बोलो।

53
00:03:55,708 --> 00:03:56,625
[अंग्रेज़ी में] मुझे माफ़ करना।

54
00:03:56,708 --> 00:03:58,458
[शिखा, हिंदी में] विकू, तुम क्या बकवास कर रहे हो?

55
00:03:58,541 --> 00:04:00,750
विकू, प्लीज़। तुम हमारी बात सुन रहे हो?

56
00:04:00,833 --> 00:04:02,958
तुम ऐसा कुछ नहीं करोगे। प्लीज़।

57
00:04:03,041 --> 00:04:05,041
विकू! विक…

58
00:04:06,708 --> 00:04:08,708
[पीछे मेहमान हँस रहे हैं, बातचीत कर रहे हैं]

59
00:04:10,000 --> 00:04:13,500
[रिकॉर्ड आवाज़, अंग्रेज़ी में]
उपभोक्ता का फ़ोन अभी बंद है। कृपया…

60
00:04:15,083 --> 00:04:16,666
- [हिंदी में] भाभी, चलो।
- हाँ, हम बस…

61
00:04:16,750 --> 00:04:17,875
फ़ोटो लेते हैं। आ जाओ।

62
00:04:20,083 --> 00:04:23,916
[उदासीन धुन बजती है]

63
00:04:38,958 --> 00:04:41,333
[मॉनीटर पर बीप होने की आवाज़]

64
00:04:55,166 --> 00:04:57,333
[दबी हुई चीखें]

65
00:05:39,333 --> 00:05:40,500
[डॉक्टर, अंग्रेज़ी में] वह अब ठीक है।

66
00:05:40,583 --> 00:05:42,291
[हिंदी में] कान का घाव भी ठीक कर दिया है।

67
00:05:42,375 --> 00:05:45,458
एक बार घाव भर जाए,
तो हम कॉस्मेटिक सर्जरी करवा लेंगे।

68
00:05:45,541 --> 00:05:47,333
बाकी सब ठीक है ना? मतलब कोई…

69
00:05:47,416 --> 00:05:50,000
कोई दिक्कत की बात नहीं है।
सारे मापदंड सामान्य हैं।

70
00:05:50,583 --> 00:05:51,875
माँ और बच्चा, दोनों ठीक हैं।

71
00:05:51,958 --> 00:05:53,041
[अखेराज] हाँ।

72
00:05:56,083 --> 00:05:57,250
बच्चा?

73
00:05:57,333 --> 00:05:59,375
जी। [अंग्रेज़ी में] वह उम्मीद से है।

74
00:05:59,958 --> 00:06:02,416
[डॉक्टर] बधाई हो, सर। बधाई हो।

75
00:06:03,458 --> 00:06:07,208
[हैरत भरी धुन बजती है]

76
00:06:11,125 --> 00:06:12,791
- [पुरषोत्तम, हिंदी में] बधाई हो, अखेराज।
- हाँ।

77
00:06:12,875 --> 00:06:14,166
- बधाई हो।
- हाँ।

78
00:06:16,625 --> 00:06:19,916
[डॉक्टर] आप लोग प्लीज़ अगर
बाहर रुकें तो बेहतर होगा।

79
00:06:20,000 --> 00:06:22,833
आप यहीं रुकिए।
वो बार-बार आप ही का नाम ले रही थी।

80
00:06:24,125 --> 00:06:25,750
[डॉक्टर, अंग्रेज़ी में] प्लीज़, माफ़ कीजिए।

81
00:07:02,125 --> 00:07:07,125
[गंभीर धुन बजती है]

82
00:07:10,958 --> 00:07:14,583
[मॉनीटर पर बीप होने की आवाज़]

83
00:07:37,541 --> 00:07:39,166
[बच्चे की किलकारी की आवाज़]

84
00:08:45,375 --> 00:08:47,041
[अंग्रेज़ी में] तुम्हारी याद आई।

85
00:08:52,625 --> 00:08:53,958
मुझे पकड़ो।

86
00:08:59,541 --> 00:09:00,833
मुझे पकड़ो, विक्रांत।

87
00:09:30,541 --> 00:09:31,833
मुझे पकड़ो, विक्रांत।

88
00:09:35,875 --> 00:09:37,166
[कराहती है]

89
00:09:41,750 --> 00:09:47,333
[उदासीन धुन बजती है]

90
00:09:48,166 --> 00:09:49,541
मुझसे प्यार करो, विक्रांत।

91
00:09:52,083 --> 00:09:53,333
[विक्रांत सिसकी लेता है]

92
00:09:53,416 --> 00:09:55,416
विक्रांत, प्लीज़, विक्रांत।

93
00:09:55,500 --> 00:09:57,500
सब ठीक है। सब ठीक है।

94
00:09:59,916 --> 00:10:01,125
सब ठीक है।

95
00:10:01,208 --> 00:10:03,250
[हिंदी में] प्लीज़ मुझे यकीन दिलाओ
कि हम ज़िंदा हैं।

96
00:10:05,958 --> 00:10:07,125
प्लीज़।

97
00:10:10,708 --> 00:10:11,791
रो मत।

98
00:10:14,708 --> 00:10:15,666
प्लीज़।

99
00:10:18,000 --> 00:10:21,083
विक्रांत, प्लीज़!

100
00:10:25,500 --> 00:10:28,250
तुम, तुम… तुम पेट से हो।

101
00:10:30,791 --> 00:10:31,958
[अंग्रेज़ी में] तुम पेट से हो।

102
00:10:36,625 --> 00:10:40,541
[हल्की सी धुन बजती है]

103
00:10:48,958 --> 00:10:52,000
[हिंदी में] और डॉक्टर ने कहा है कि जब तक तुम…

104
00:10:53,166 --> 00:10:55,583
पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती,
थोड़ा आराम करना चाहिए।

105
00:11:06,958 --> 00:11:08,041
[होंठ हिलाते हुए, अंग्रेज़ी में] मैं…

106
00:11:09,666 --> 00:11:11,041
हमारा बच्चा, विक्रांत?

107
00:11:28,666 --> 00:11:30,333
[लोगों की अस्पष्ट बातचीत]

108
00:11:37,750 --> 00:11:38,625
{\an8}[सेलफ़ोन की घंटी बजती है]

109
00:11:38,708 --> 00:11:41,333
{\an8}शिखा
इनकमिंग कॉल…

110
00:11:41,958 --> 00:11:43,916
- [हिंदी में] हाँ, शिखा?
- [शिखा] गोल्डन?

111
00:11:44,000 --> 00:11:45,166
गोल्डन, विक्रांत ठीक है?

112
00:11:46,000 --> 00:11:47,375
[गोल्डन] अरे, ठीक? बहुत बढ़िया।

113
00:11:48,166 --> 00:11:49,958
तुम्हें… तुम्हें खबर नहीं मिली अभी तक, हैं?

114
00:11:50,041 --> 00:11:51,666
अरे, बाप बनने वाला है वो।

115
00:11:51,750 --> 00:11:54,291
हाँ। और हम चाचा। और तुम…

116
00:11:54,375 --> 00:11:55,458
तुम…

117
00:11:56,916 --> 00:11:58,083
तुम… तुम देख लो अपना।

118
00:11:58,166 --> 00:12:01,958
हाँ, और अब तुम कर लो फिर
दरोगा के साथ छोटे-छोटे हवलदार कर लो।

119
00:12:02,458 --> 00:12:04,791
हाँ। हेल… हेलो?

120
00:12:05,291 --> 00:12:06,208
हेलो?

121
00:12:08,416 --> 00:12:11,708
[उदासीन धुन बजती है]

122
00:12:22,000 --> 00:12:24,500
[शिखा की काँपती साँसें]

123
00:12:33,250 --> 00:12:34,125
माफ़ करना, वो…

124
00:12:36,708 --> 00:12:38,708
- हमें अचानक…
- [अंग्रेज़ी में] कोई बात नहीं।

125
00:12:39,208 --> 00:12:40,583
मुझे माफ़ करना। मेरी गलती है।

126
00:12:46,958 --> 00:12:48,250
[हिंदी में] वह, दरअसल…

127
00:12:49,541 --> 00:12:51,666
अभी वो दिल्ली से डीएसपी का फ़ोन था।

128
00:12:53,500 --> 00:12:57,458
उस दिन, तुम्हारे घर के आगे,
वो नाले में मटन के टुकड़े नहीं थे, कुछ और था।

129
00:12:58,375 --> 00:13:00,958
- [शिखा] ओ।
- सारे घरों की तलाशी चल रही है।

130
00:13:01,041 --> 00:13:03,041
पर तुम्हारा घर बंद है, और

131
00:13:03,125 --> 00:13:05,083
तुम्हारे मम्मी-पापा से भी
बात नहीं हो पा रही है तो…

132
00:13:06,250 --> 00:13:07,708
गंगोत्री गए हुए हैं।

133
00:13:07,791 --> 00:13:09,833
गंगोत्री? बताया नहीं उन्होंने।

134
00:13:09,916 --> 00:13:13,708
वो, शादी के बाद पहले से प्लान था उनका, तो

135
00:13:13,791 --> 00:13:14,833
हमें पता था।

136
00:13:15,333 --> 00:13:19,708
अच्छा। तो, किसी तरह,
अगर तुम्हारे पास हो अगर घर की चाबी तो,

137
00:13:21,250 --> 00:13:25,875
वो… फ़ालतू चाबी तो नहीं है
पर जब बात होगी हमारी तो हम उन से पूछ लेंगे।

138
00:13:26,458 --> 00:13:28,500
- हाँ, प्लीज़, थोड़ा अर्जेंट है।
- ठीक है।

139
00:13:28,583 --> 00:13:31,750
वो फिर, खामखा वो कोर्ट से ऑर्डर लेंगे।
[अंग्रेज़ी में] कोई मतलब नहीं बनता।

140
00:13:33,333 --> 00:13:34,208
[हिंदी में] हम समझते हैं।

141
00:13:41,625 --> 00:13:43,291
चलें? लोग इंतज़ार कर रहे हैं।

142
00:13:45,583 --> 00:13:46,416
[होंठ हिलाते हुए] हाँ।

143
00:13:46,500 --> 00:13:51,541
[मधुर धुन बजती है]

144
00:14:05,416 --> 00:14:07,375
[ज़ोर से चीखता है]

145
00:14:07,875 --> 00:14:10,333
♪  मेरे दिल की इकलौती सी मुराद हो तुम  ♪

146
00:14:10,416 --> 00:14:13,250
♪  मेरे प्यासे मुश्ताक मन की राहत हो तुम  ♪

147
00:14:13,333 --> 00:14:16,291
♪  मेरे ख्वाब, याद, ज़हन-ओ-मन की बात हो तुम  ♪

148
00:14:16,375 --> 00:14:18,458
♪  सुकून है, सुरूर है जो मेरे साथ हो तुम  ♪

149
00:14:18,541 --> 00:14:21,333
♪  हाँ एक हूँ मैं जैसे कितने लाजवाब हो तुम  ♪

150
00:14:21,416 --> 00:14:24,166
♪  हूँ मैं आसमां और जलता आफ़ताब हो तुम  ♪

151
00:14:24,250 --> 00:14:27,000
♪  मेरी खुशियाँ ढेर सारी बेहिसाब हो तुम  ♪

152
00:14:27,083 --> 00:14:29,625
♪  दिन-रात देखता रहूँ वो ख्वाब हो तुम  ♪

153
00:14:29,708 --> 00:14:32,208
♪  जानता हूँ मैं कि यूँ तो अनजान हूँ मैं  ♪

154
00:14:32,291 --> 00:14:35,000
♪  पर, हाँ, इन आशिकाना लफ़्ज़ों की पहचान हूँ मैं  ♪

155
00:14:35,083 --> 00:14:37,875
♪  तुम जो हाँ कहो तो
लिख दूँ एक फ़साना अफ़साना  ♪

156
00:14:37,958 --> 00:14:40,458
♪  जिस में तुम हो एक फिज़ा और एक परिंदा हूँ मैं  ♪

157
00:14:40,541 --> 00:14:43,166
♪  कुछ बात है इन प्यार की कहानियों में  ♪

158
00:14:43,250 --> 00:14:46,083
♪  दिल करे कि ज़िक्र तेरा बार-बार करूँ  ♪

159
00:14:46,166 --> 00:14:48,416
♪  इज़हार करूँ, प्यार का बयान करूँ  ♪

160
00:14:48,500 --> 00:14:51,125
♪  क्या पता कि बेवजह ही प्यार बेशुमार करूँ  ♪

161
00:14:51,208 --> 00:14:53,666
♪  जाने जां  ♪

162
00:14:53,750 --> 00:14:56,750
♪  तुम से है  ♪

163
00:14:56,833 --> 00:15:01,750
♪  रूह की करीबियाँ  ♪

164
00:15:02,333 --> 00:15:04,750
♪  जाने जां  ♪

165
00:15:04,833 --> 00:15:07,583
♪  दिल में है  ♪

166
00:15:07,666 --> 00:15:13,083
♪  इश्क की गुलाबियाँ  ♪

167
00:15:13,166 --> 00:15:15,791
♪  जाने जां  ♪

168
00:15:15,875 --> 00:15:18,666
♪  तुम से है  ♪

169
00:15:18,750 --> 00:15:23,916
♪  रूह की करीबियाँ  ♪

170
00:15:24,000 --> 00:15:26,583
♪  जाने जां  ♪

171
00:15:26,666 --> 00:15:29,333
♪  दिल में है  ♪

172
00:15:29,416 --> 00:15:34,458
♪  इश्क की गुलाबियाँ  ♪

173
00:15:35,500 --> 00:15:38,208
अरे, कर ले। अरे, थोड़ा खुश हो ले।

174
00:15:39,208 --> 00:15:42,041
कमीने? ओ, कमीने। तमीज़ से।

175
00:15:43,041 --> 00:15:45,125
- माहौल देख। सब लोग सोबर हो रहे हैं।
- दादा।

176
00:15:45,208 --> 00:15:46,666
- दादा।
- साहब ने देख लिया न…

177
00:15:46,750 --> 00:15:48,083
तो क्या हो गया? दादा हो।

178
00:15:48,166 --> 00:15:50,583
- बनो।
- वो देख रहा है? वो धर्मेश देख रहा है?

179
00:15:50,666 --> 00:15:53,541
बिना सर का ये आके तेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा।

180
00:15:53,625 --> 00:15:55,208
अरे माँ चु… चु…

181
00:15:55,708 --> 00:15:56,708
चु… चुनेंगी कह रहा हूँ मैं।

182
00:15:56,791 --> 00:15:58,166
[आदमी 1] हमारा पूरा समर्थन है।

183
00:15:58,250 --> 00:15:59,125
माँ चुनेंगी नाम।

184
00:15:59,208 --> 00:16:01,791
- [सूर्यकांत] क्या चुनेंगी? बच्चे का नाम चुनेंगी?
- [गोल्डन] बच्चे का नाम चुनेंगी माँ।

185
00:16:01,875 --> 00:16:03,916
- [गोल्डन] आप क्या सोच रहे थे?
- [सूर्यकांत] बदतमीज़ी मत कर।

186
00:16:04,000 --> 00:16:05,208
[पल्लवी] दादा।

187
00:16:05,291 --> 00:16:08,041
- [गोल्डन] ओए! बधाई हो, यार।
- [सूर्यकांत] विकी?

188
00:16:08,125 --> 00:16:09,583
[सूर्यकांत] अरे, विकी, बेटा, इधर आ।

189
00:16:09,666 --> 00:16:11,458
[अंग्रेज़ी में] यहाँ आ। आ। यहाँ आ।

190
00:16:11,541 --> 00:16:13,791
- [हिंदी में] अरे, बैठ, बैठ।
- इधर बैठ। तू… तू हट। हट।

191
00:16:13,875 --> 00:16:15,875
इधर, मेरे पास आ। मेरे पास आ। मेरे पास आ।

192
00:16:16,708 --> 00:16:17,708
आ जा, बेटा।

193
00:16:21,125 --> 00:16:25,541
तूने जो खुशी दी है ना,
हम, बेटा, ज़िंदगी भर नहीं भुला सकते।

194
00:16:25,625 --> 00:16:27,125
हमें तो उम्मीद ही नहीं थी कि तू बाप बनेगा।

195
00:16:27,208 --> 00:16:29,208
- क्या आपको शक था?
- [सूर्यकांत] अरे!

196
00:16:30,541 --> 00:16:33,750
विकी, ये कहाँ से कंजड़ मिल गया तेरे को? हैं?

197
00:16:36,291 --> 00:16:38,708
बेटा, जो कुछ भी हुआ, भूल जा उसको।

198
00:16:39,500 --> 00:16:41,666
[सूर्यकांत] तूने कोई जुर्म नहीं किया। समझे?

199
00:16:41,750 --> 00:16:44,625
अब जीवन में ऐसा… शराब पीते हो तुम?

200
00:16:46,291 --> 00:16:48,125
ये छोटा-मोटा जुर्म है। करते रहो।

201
00:16:49,125 --> 00:16:50,416
[सूर्यकांत] चलता है। हैं?

202
00:16:51,125 --> 00:16:52,583
पर जीवन में सब अच्छा होना चाहिए।

203
00:16:53,750 --> 00:16:54,625
हम सब खुश रहेंगे।

204
00:16:55,291 --> 00:16:57,416
- हम आते हैं, पापा। कपड़े बदल के।
- बेटा।

205
00:16:57,500 --> 00:16:58,916
थोड़ा हमारे साथ पी ले, यार।

206
00:16:59,000 --> 00:17:00,750
- [गोल्डन] ए, विकी?
- जाके, बेटा, खयाल रखो।

207
00:17:05,708 --> 00:17:09,291
[मॉनीटर पर बीप होने की आवाज़]

208
00:17:18,458 --> 00:17:19,333
सब ठीक?

209
00:17:22,166 --> 00:17:23,125
सब ठीक।

210
00:17:23,958 --> 00:17:26,708
हमने कहा था ना, तुझे कुछ नहीं होगा।

211
00:17:28,333 --> 00:17:29,291
जी, पापा।

212
00:17:36,791 --> 00:17:39,208
- नमस्ते, पापा।
- जीते रहो, बेटा। जीते रहो, बेटा।

213
00:17:39,791 --> 00:17:41,333
- खुश रहो।
- [अंग्रेज़ी में] अच्छी लग रही हो।

214
00:17:42,833 --> 00:17:43,833
[हिंदी में] कैसी है, पल्लवी?

215
00:17:44,458 --> 00:17:45,416
आप ठीक हैं?

216
00:17:46,000 --> 00:17:47,000
हम ठीक हैं।

217
00:17:47,083 --> 00:17:49,208
वैसे, भाभी, बच्चा दिखेगा किस की तरह?

218
00:17:50,291 --> 00:17:51,291
आपके या दादा के?

219
00:17:53,291 --> 00:17:55,083
- आपके तरह दिखे, वही बेहतर है।
- हाँ।

220
00:17:55,666 --> 00:17:56,541
हमारी तरह ना दिख जाए।

221
00:18:00,041 --> 00:18:01,916
कभी तो सही कुछ बोल जाया करो।

222
00:18:02,625 --> 00:18:04,291
जब देखो बेतुकी बीतें।

223
00:18:05,958 --> 00:18:08,166
धर्मेश भाई और गुरु कहाँ हैं?

224
00:18:09,791 --> 00:18:13,208
[उदासीन धुन बजती है]

225
00:18:14,791 --> 00:18:16,041
गुरु बाहर है। थोड़ा काम में है।

226
00:18:18,041 --> 00:18:19,791
और धर्मेश भाई?

227
00:18:25,166 --> 00:18:26,208
धर्मेश नहीं रहा।

228
00:18:27,208 --> 00:18:30,375
[हैरत भरी धुन बजती है]

229
00:18:44,875 --> 00:18:46,958
[झींगुरों की आवाज़]

230
00:18:58,583 --> 00:18:59,666
[अंग्रेज़ी में] कैसी हालत है?

231
00:19:20,041 --> 00:19:22,625
मुझे लगता है कि अब लौटने का वक्त हो गया है, गुरु।

232
00:19:25,541 --> 00:19:27,166
[पूर्वा, हिंदी में] तुम सिगरेट कब से पीने लगे हो?

233
00:19:29,708 --> 00:19:30,541
पूर्वा।

234
00:19:32,208 --> 00:19:33,083
तुम यहाँ क्या कर रही हो?

235
00:19:33,916 --> 00:19:35,291
तुम्हें तो आराम करना चाहिए था ना?

236
00:19:38,208 --> 00:19:39,125
[गुरु, अंग्रेज़ी में] बधाई हो।

237
00:19:44,458 --> 00:19:45,791
गुरु, मुझे तुम्हारी मदद चाहिए।

238
00:19:49,083 --> 00:19:50,750
[हिंदी में] किसी ने धर्मेश भाई को मार दिया।

239
00:19:52,416 --> 00:19:54,250
और हमारी जान के पीछे भी पड़ा है।

240
00:19:56,000 --> 00:19:57,041
कौन हो सकता है?

241
00:19:57,125 --> 00:19:58,000
शेर्पा।

242
00:19:59,625 --> 00:20:00,750
बचेगा नहीं वो।

243
00:20:03,833 --> 00:20:05,041
बीस साल हो गए हैं, पापा।

244
00:20:06,125 --> 00:20:07,625
ढूँढ़ तक नहीं पाए उसे हम।

245
00:20:08,791 --> 00:20:10,125
[गुरु] शेर्पा बाद में शामिल हुआ था।

246
00:20:11,791 --> 00:20:13,125
- तुम्हें मारने के लिए किसी और ने…
- कौन?

247
00:20:15,208 --> 00:20:16,041
हमने।

248
00:20:18,250 --> 00:20:19,541
हम मारने चाहते थे तुम्हें।

249
00:20:22,416 --> 00:20:24,041
लद्दाख में गोली हमने चलवाई।

250
00:20:24,125 --> 00:20:26,583
भोपाल में धमाका हमने करवाया।

251
00:20:28,791 --> 00:20:30,333
अगवा भी हम ही ने करवाया।

252
00:20:33,625 --> 00:20:36,250
और सिर्फ़ हम नहीं,
हमारे पूरे परिवार का हाथ था इस में।

253
00:20:37,750 --> 00:20:39,666
[विक्रांत] माँ, बाबा, पल्लवी।

254
00:20:41,916 --> 00:20:42,833
सब का हाथ था।

255
00:20:46,083 --> 00:20:46,958
ठीक है ना?

256
00:20:48,208 --> 00:20:49,083
ऐसा ही हुआ था?

257
00:20:50,208 --> 00:20:51,208
हाँ?

258
00:20:51,791 --> 00:20:53,541
हम ही मारना चाहते हैं ना अपनी बीवी को,

259
00:20:54,083 --> 00:20:55,208
तुम्हारे हिसाब से?

260
00:20:56,958 --> 00:20:58,708
क्या दुश्मनी है तुम्हारी हम से, भाई?

261
00:21:00,000 --> 00:21:01,208
क्यों मारेंगे हम अपनी बीवी को?

262
00:21:02,875 --> 00:21:04,375
प्यार करते हैं हम उस से।

263
00:21:06,250 --> 00:21:07,666
जो, तुम्हारा जो भाषण है ना

264
00:21:08,750 --> 00:21:09,833
- ये तुम्हें बहुत…
- [पूर्वा] गुरु।

265
00:21:13,916 --> 00:21:14,958
[अंग्रेज़ी में] एक और शब्द नहीं।

266
00:21:18,666 --> 00:21:22,083
[हिंदी में] ऐसा कुछ मत कहो कि हमें
एक दोस्त खोने का अफ़सोस रहे ज़िंदगी भर।

267
00:21:23,625 --> 00:21:25,750
- पूर्वा, मेरी बात समझने की कोशिश करो।
- गुरु।

268
00:21:26,625 --> 00:21:27,791
- ये तुम्हें…
- [पूर्वा, अंग्रेज़ी में] जाओ।

269
00:21:31,791 --> 00:21:32,708
बस चले जाओ।

270
00:21:39,375 --> 00:21:40,250
प्लीज़।

271
00:21:50,666 --> 00:21:53,208
[दरवाज़ा खुलने और बंद होने की आवाज़]

272
00:21:57,375 --> 00:21:58,208
शुक्रिया।

273
00:21:59,458 --> 00:22:00,458
[हिंदी में] गलत सोचता है यह।

274
00:22:07,333 --> 00:22:08,208
डॉली कहाँ है?

275
00:22:08,291 --> 00:22:11,541
[हैरत भरी धुन बजती है]

276
00:22:12,916 --> 00:22:15,583
अ… अ… अपने पति के साथ होगी अपने घर पे। क्यों?

277
00:22:18,416 --> 00:22:19,916
जो वहाँ जाता है, वापस नहीं आता है।

278
00:22:21,416 --> 00:22:22,583
पहले कालीकांत और थापा।

279
00:22:23,791 --> 00:22:24,791
फिर धर्मेश भाई।

280
00:22:25,916 --> 00:22:26,750
कोई नहीं बचा।

281
00:22:28,291 --> 00:22:30,166
कोई पता है उसका या उसके पति का?

282
00:22:31,833 --> 00:22:32,666
नहीं।

283
00:22:36,375 --> 00:22:37,208
पापा।

284
00:22:38,875 --> 00:22:40,583
छोटे पापा और पल्लवी यहीं रहेंगे।

285
00:22:41,375 --> 00:22:43,083
माँ को भी हरिद्वार से बुलवा लीजिए।

286
00:22:44,208 --> 00:22:45,125
किस लिए?

287
00:22:46,000 --> 00:22:48,041
जो आदमी हमें मारना चाहता है,
वो पकड़ा नहीं गया।

288
00:22:49,625 --> 00:22:51,208
और जब तक वह पकड़ा नहीं जाता है,

289
00:22:52,625 --> 00:22:54,166
ना तो हम सुरक्षित हैं ना हमारा परिवार।

290
00:22:57,458 --> 00:22:58,291
हम्म।

291
00:22:59,791 --> 00:23:00,666
ठीक है।

292
00:23:04,583 --> 00:23:05,583
तुम बाहर जाओ।

293
00:23:06,750 --> 00:23:07,666
हमें पापा से बात करनी है।

294
00:23:13,083 --> 00:23:16,541
[गंभीर धुन बजती है]

295
00:23:20,041 --> 00:23:22,666
[दरवाज़ा खुलने और बंद होने की आवाज़]

296
00:23:23,583 --> 00:23:24,750
[सेलफ़ोन के वाइब्रेशन की आवाज़]

297
00:23:24,833 --> 00:23:27,458
विक्रांत

298
00:24:20,958 --> 00:24:22,708
[पूर्वा की आवाज़]
है कोई तुम्हारी ज़िंदगी में, विक्रांत?

299
00:24:23,375 --> 00:24:24,291
[विक्रांत की आवाज़] नहीं।

300
00:24:26,583 --> 00:24:27,416
ये कौन है?

301
00:24:29,458 --> 00:24:30,375
[पूर्वा] नाम क्या है इसका?

302
00:24:30,458 --> 00:24:31,750
डॉली अगरवाल।

303
00:24:33,583 --> 00:24:36,708
[शिखा की आवाज़] हमें माफ़ कर दीजिए।
हमसे… हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई है।

304
00:24:37,708 --> 00:24:40,541
अगले हफ़्ते हमारी शादी है।
हम तो बस रिश्तेदारों को एक

305
00:24:40,625 --> 00:24:43,166
न्योता देने गए थे। वहाँ पे ये मिल गया और…

306
00:24:46,333 --> 00:24:47,875
[पूर्वा की आवाज़] मार दिया उन्हें।

307
00:24:49,000 --> 00:24:49,833
किन्हें?

308
00:24:51,791 --> 00:24:52,916
कालीकांत और थापा को।

309
00:24:53,708 --> 00:24:55,125
कौन कालीकांत और थापा?

310
00:24:55,958 --> 00:24:59,208
[इंस्पेक्टर] पूर्वा जी, मैं इंस्पेक्टर पाठक।
विक्रांत जी कहाँ मिलेंगे?

311
00:24:59,291 --> 00:25:00,375
क्यों?

312
00:25:00,458 --> 00:25:02,750
कालीकांत का जिस तरह के धंधों में हाथ था,

313
00:25:02,833 --> 00:25:04,458
हम उसका फ़ोन वगैरह टैप किया करते थे।

314
00:25:05,208 --> 00:25:06,625
तो उसकी आखिरी बात उन्हीं से हुई है।

315
00:25:07,625 --> 00:25:08,750
रिकॉर्डिंग है मेरे पास।

316
00:25:10,125 --> 00:25:12,333
- [कालीकांत] जी, दीदी, बोलिए।
- [विक्रांत] हाँ, कालीकांत।

317
00:25:12,416 --> 00:25:14,625
- [कालीकांत] कौन बोल रहा है?
- [विक्रांत] हम बोल रहे हैं, विक्रांत।

318
00:25:14,708 --> 00:25:15,750
[कालीकांत] अरे, जमाई बाबू?

319
00:25:17,291 --> 00:25:20,500
[गंभीर धुन बजती है]

320
00:25:23,833 --> 00:25:24,750
शेर्पा कहाँ है?

321
00:25:25,333 --> 00:25:28,333
उनका किसी को… नहीं पता होता।

322
00:25:28,416 --> 00:25:29,333
सुनो…

323
00:25:31,125 --> 00:25:34,291
मुझे वो लंबा आदमी चाहिए
जिस ने कॉन्ट्रैक्ट लिया था। समझी तुम?

324
00:25:37,333 --> 00:25:39,166
- [मेनका] मुझे सिर्फ़…
- हाँ?

325
00:25:39,250 --> 00:25:41,708
सिर्फ़ बेबी का देखभाल करने भेजा था।

326
00:25:41,791 --> 00:25:43,166
अच्छा, उसका नाम क्या था?

327
00:25:43,250 --> 00:25:45,791
- मुझे नहीं पता।
- उसका नाम क्या था?

328
00:25:45,875 --> 00:25:47,916
- उसका नाम क्या था?
- जलान।

329
00:25:54,333 --> 00:25:55,458
[अंग्रेज़ी में] प्लीज़, इसे ले जाएँगे?

330
00:25:55,541 --> 00:25:57,375
मैं नहीं चाहती कि मेरा बच्चा यह देखे।

331
00:25:57,958 --> 00:25:59,125
रुफ़त।

332
00:25:59,750 --> 00:26:00,958
उठो। उठो!

333
00:26:02,083 --> 00:26:03,583
[मेनका कराहती है]

334
00:26:08,375 --> 00:26:11,083
[हिंदी में] गुरु, जलान के अलावा
एक और आदमी है जिस का पता लगाना है।

335
00:26:11,916 --> 00:26:12,833
[लीका, अंग्रेज़ी में] यही है?

336
00:26:24,041 --> 00:26:25,958
यह कशमीर इलाके से है।

337
00:26:27,541 --> 00:26:29,458
अफ़गानी ड्रग्स गिरोह के लिए काम करता है।

338
00:26:30,208 --> 00:26:31,208
उनका बेहतरीन हत्यारा।

339
00:26:31,291 --> 00:26:32,625
[जलान कराहता है]

340
00:26:33,541 --> 00:26:36,791
बहुत गुस्सेवाला है। अपने मालिक को मार कर भागा है।

341
00:26:36,875 --> 00:26:38,500
तब से छुपा हुआ है।

342
00:26:39,000 --> 00:26:41,000
उसकी बीवी और एक बेटी है।

343
00:26:42,541 --> 00:26:45,416
लेकिन बीवी सोशल मीडिया पर
किसी से मिली और भाग गई।

344
00:26:46,125 --> 00:26:48,791
इसलिए छुप कर काम करता है
ताकि कोई उस तक पहुँच न सके।

345
00:26:49,500 --> 00:26:51,333
[जलान कराहता है]

346
00:26:52,625 --> 00:26:54,416
[शेर्पा, हिंदी में] काम उतना मुश्किल था नहीं,

347
00:26:56,166 --> 00:26:57,958
जितना बना दिया तुमने उस को।

348
00:26:59,750 --> 00:27:01,916
एक घायल निहत्थी लड़की नहीं संभली तुम से?

349
00:27:02,958 --> 00:27:04,166
ले आओ दोनों को।

350
00:27:04,250 --> 00:27:05,375
मार दो!

351
00:27:06,458 --> 00:27:07,375
पापा!

352
00:27:08,333 --> 00:27:10,333
- नहीं। नहीं!
- पापा!

353
00:27:13,458 --> 00:27:14,500
पापा!

354
00:27:26,083 --> 00:27:28,166
हम अपना पैसा फूँकें, अपने आदमी मरवाए।

355
00:27:28,791 --> 00:27:32,041
ना अखेराज हाथ आए ना उसकी बेटी,
लेकिन तुम्हारी बेटी को कुछ नहीं होना चाहिए ना?

356
00:27:32,666 --> 00:27:34,041
- [शेर्पा] मार दो।
- सुनो, सुनो, सुनो!

357
00:27:37,041 --> 00:27:40,333
सुनो! सुनो। सुनो। चौबीस घंटे दो। चौबीस घंटे दो।

358
00:27:41,833 --> 00:27:42,708
एक रास्ता है।

359
00:27:43,541 --> 00:27:44,875
एक रास्ता अभी भी है तुम्हारे पास?

360
00:27:45,375 --> 00:27:47,666
चौबीस घंटे। हमारे भाई और बेटी को छोड़ दो।

361
00:27:49,291 --> 00:27:51,833
[जलान ज़ोर-ज़ोर से साँसें लेता है]

362
00:27:52,958 --> 00:27:53,916
चौबीस घंटे?

363
00:28:14,666 --> 00:28:15,583
जमाई बाबू?

364
00:28:16,916 --> 00:28:17,791
जमाई बाबू?

365
00:28:19,000 --> 00:28:20,125
बाहर आप से कोई मिलने आया है।

366
00:28:28,958 --> 00:28:29,791
जी?

367
00:28:33,041 --> 00:28:36,000
वो, पूर्वा जी हम को बुलाए थे। साढ़े दस बजे।

368
00:28:36,708 --> 00:28:38,458
पर हमें लगा कि आप से मिलना ज़्यादा ज़रूरी है।

369
00:28:40,625 --> 00:28:42,291
- आप हैं कौन?
- ओ, माफ़ कीजिए।

370
00:28:49,833 --> 00:28:51,833
- [कालीकांत] जी, दीदी, बोलिए।
- [विक्रांत] हाँ, कालीकांत।

371
00:28:51,916 --> 00:28:54,125
- [कालीकांत] कौन बोल रहा है?
- [विक्रांत] हम बोल रहे हैं। विक्रांत।

372
00:28:54,208 --> 00:28:57,291
- [कालीकांत] अरे, जमाई बाबू। कैसे हैं आप?
- [विक्रांत] बस, बस। सब ठीक है।

373
00:28:57,375 --> 00:28:58,416
[कालीकांत] हाँ, बोलिए, जमाई बाबू।

374
00:28:58,500 --> 00:29:00,625
- दीदी के लिए कोई पैकेट देने आएगा आज।
- [कालीकांत] अच्छा।

375
00:29:01,125 --> 00:29:03,416
- तुम रख लेना अपने पास, हाँ?
- [कालीकांत] ठीक है, जमाई बाबू।

376
00:29:03,500 --> 00:29:05,666
- [कालीकांत] मैं रख लूँगा। आप फ़िक्र मत करिए।
- [विक्रांत] हाँ।

377
00:29:10,083 --> 00:29:13,333
इंस्पेक्टर योगेश पाठक। बिलालगंज पुलिस स्टेशन से।

378
00:29:13,416 --> 00:29:16,958
वो जो आदमी जिस को आपने भेजा था,
अपनी पत्नी को कुछ पहुँचाने के लिए,

379
00:29:17,875 --> 00:29:21,708
वो उधर फिर पहुँचा ही नहीं।
बल्कि उसके बदले कोई और आया था।

380
00:29:21,791 --> 00:29:23,958
आपके फ़ोन करने के एक घंटे बाद।

381
00:29:25,166 --> 00:29:26,750
पर आपके दोनों बंदों को ही मार दिया।

382
00:29:27,875 --> 00:29:31,041
तो मेरा एक सवाल है कि क्या ये संभावना है

383
00:29:31,125 --> 00:29:33,750
कि जो सज्जन आप भेज रहे थे, ये वही है?

384
00:29:39,375 --> 00:29:40,250
हम्म।

385
00:29:43,625 --> 00:29:46,833
हम… थोड़ा बाद में बात करें? कहीं बाहर?

386
00:29:47,541 --> 00:29:50,291
दरअसल हमें उस आदमी की जानकारी चाहिए थी
जिसे आपने होटल भेजा था।

387
00:29:51,666 --> 00:29:55,416
देखिए। कोई सामान पहुँचाने वाला था।
अभी हमें ठीक से याद नहीं।

388
00:29:55,500 --> 00:29:56,833
[गला साफ़ करता है]

389
00:29:56,916 --> 00:30:00,541
कहाँ से? मतलब, कौन सी दुकान से?
स्टोर? दुकान? मॉल? क्या भिजवा रहे थे?

390
00:30:02,875 --> 00:30:06,541
हम एक काम करते हैं। हम याद कर के आपको
फ़ोन करते हैं। आपके सारे सवालों का जवाब दे देंगे।

391
00:30:07,708 --> 00:30:10,541
दरअसल, सवाल सिर्फ़ एक है। एकदम सीधा।

392
00:30:10,625 --> 00:30:15,500
क्या मैं योगी हिल में बारह करोड़ का बंगला लेकर
अपनी ज़िंदगी चैन और सुकून से बिता सकता हूँ?

393
00:30:16,250 --> 00:30:19,791
और हमेशा एक बैंक बैलेंस हो।
एक दस करोड़ का। बस।

394
00:30:23,666 --> 00:30:25,666
[पंछियों की मंद चहचहाहट]

395
00:30:26,666 --> 00:30:27,583
हम मिलकर बात करें?

396
00:30:28,375 --> 00:30:29,958
पूर्वा जी हमको बुलाई हैं साढ़े दस बजे।

397
00:30:31,583 --> 00:30:34,833
उस से पहले हम को मिल लीजिए घाट पर।
ठीक दस बजे।

398
00:30:35,750 --> 00:30:37,541
तो पूर्वा जी के लिए गायब हो सकता हूँ मैं।

399
00:30:39,750 --> 00:30:41,208
ठीक है। दस बजे।

400
00:30:41,750 --> 00:30:44,666
[गंभीर धुन बजती है]

401
00:30:50,791 --> 00:30:54,166
[गुरु] धर्मेश वहाँ… करीबन नौ बजे पहुँचा था।

402
00:30:56,250 --> 00:30:57,833
और उसी समय बारात आई थी।

403
00:31:00,291 --> 00:31:01,375
वो अकेला अंदर गया था।

404
00:31:02,041 --> 00:31:04,541
हमने वहाँ आस-पास के सारे सीसीटीवी कैमरा देखे।

405
00:31:05,166 --> 00:31:07,833
लेकिन वो शिखा के घर से कभी बाहर नहीं आया।

406
00:31:10,916 --> 00:31:12,500
पर उसका सर हिमाचल में मिला।

407
00:31:22,666 --> 00:31:26,083
हमें शिखा और उसका परिवार चाहिए।

408
00:31:32,291 --> 00:31:36,250
{\an8}नई दिल्ली

409
00:31:37,750 --> 00:31:39,750
[ज़ोरदार धुन बजती है]

410
00:31:44,416 --> 00:31:45,291
हम्म।

411
00:31:57,958 --> 00:31:58,791
घर खाली है।

412
00:32:06,916 --> 00:32:07,750
घर खाली है।

413
00:32:07,833 --> 00:32:09,625
[पंडित] हमने आस-पास के लोगों से पूछा।

414
00:32:09,708 --> 00:32:12,000
उन्होंने बताया कि शादी होते ही
वो लोग निकल गए थे।

415
00:32:12,083 --> 00:32:13,833
ठीक है। देखते हैं हम।

416
00:32:18,750 --> 00:32:19,708
[विक्रांत] सोई नहीं तुम?

417
00:32:21,541 --> 00:32:24,958
अ… नहीं। नींद नहीं आ रही हमें।

418
00:32:27,291 --> 00:32:28,125
हमें भी।

419
00:32:38,666 --> 00:32:39,875
गुलाबी में कितनी अच्छी लगती हो तुम।

420
00:32:42,208 --> 00:32:46,333
वो, ह… हमारी मन्नत पूरी हुई ना,
तो हम थोड़ा मत्था टेकने जा रहे थे।

421
00:32:48,166 --> 00:32:51,000
अकेले मत जाना। खतरा है।

422
00:32:51,958 --> 00:32:54,291
हम गुरु से कह देते हैं किसी को तुम्हारे साथ भेज दे।

423
00:32:55,750 --> 00:32:56,583
अच्छा।

424
00:33:00,041 --> 00:33:00,875
विक्रांत…

425
00:33:02,875 --> 00:33:05,750
ऐसा कुछ है जो तुम हमें कहना चाहते हो?

426
00:33:06,416 --> 00:33:09,875
या कुछ बताना चाहते हो जो नहीं बताया?

427
00:33:11,708 --> 00:33:12,750
तो कह दो।

428
00:33:16,791 --> 00:33:17,625
हाँ, पूर्वा, हम…

429
00:33:20,333 --> 00:33:21,541
हम कहना चाहते हैं तुमसे कि…

430
00:33:25,000 --> 00:33:26,541
बहुत खुश हैं कि तुम वापस आई।

431
00:33:31,541 --> 00:33:32,625
हम भी।

432
00:33:34,875 --> 00:33:35,708
चलते हैं।

433
00:33:36,375 --> 00:33:37,375
शिखा कहाँ है?

434
00:33:37,458 --> 00:33:39,458
[गंभीर धुन बजती है]

435
00:33:40,166 --> 00:33:42,916
डॉली? यही है ना उसका घर का नाम?

436
00:33:45,041 --> 00:33:46,208
उसके घर पे कोई नहीं है।

437
00:33:46,291 --> 00:33:49,250
कोई अंदाज़ा कि वो लोग कहाँ गए हैं?

438
00:33:50,916 --> 00:33:53,291
नहीं, ह… हमने कहा ना, हम न… नहीं जानते।

439
00:33:59,458 --> 00:34:00,291
चलते हैं।

440
00:34:08,583 --> 00:34:11,708
[गंभीर धुन बजती है]

441
00:34:18,166 --> 00:34:20,166
[गोल्डन] लीका, लाइका! लीका!

442
00:34:20,833 --> 00:34:22,500
इसका नाम क्या है? लीका!

443
00:34:22,583 --> 00:34:24,333
{\an8}[गोल्डन बड़बड़ाता है]

444
00:34:24,416 --> 00:34:26,750
{\an8}यूपी 10 एनटी एम852

445
00:34:27,458 --> 00:34:28,458
विकी, रुको, रुको!

446
00:34:29,541 --> 00:34:30,375
हेलो।

447
00:34:37,250 --> 00:34:38,500
{\an8}रुफ़त
इनकमिंग कॉल…

448
00:34:38,583 --> 00:34:40,458
- [अंग्रेज़ी में] हाँ, रुफ़त?
- एक फ़ोन का पता लगाओ।

449
00:34:40,541 --> 00:34:41,666
अच्छा। किसका फ़ोन?

450
00:34:42,166 --> 00:34:43,458
- [रुफ़त] पाठक।
- पाठक?

451
00:34:43,541 --> 00:34:44,958
ज़रा स्पेलिंग बता सकते हो?

452
00:34:45,041 --> 00:34:49,125
- [रुफ़त] पी-ए-टी-एच-ए-के।
- टी-एच-ए-के।

453
00:34:49,666 --> 00:34:53,541
- और नंबर?
- [रुफ़त] 703104562।

454
00:34:53,625 --> 00:34:56,875
नाम : पाठक
फ़ोन : 703104562

455
00:34:56,958 --> 00:34:58,708
हाँ, यह नंबर किसी इंस्पेक्टर पाठक का है।

456
00:34:59,250 --> 00:35:00,500
अच्छा, उसका पता लगा सकती हो।

457
00:35:00,583 --> 00:35:03,625
उसे लेने का ठिकाना बताने वाला था,
पर अब वह गायब है।

458
00:35:05,375 --> 00:35:06,416
[लीका] हाँ, मिल गया।

459
00:35:06,500 --> 00:35:08,500
वह सांबल घाट के पास कहीं है।

460
00:35:08,583 --> 00:35:10,333
[रुफ़त] ठीक है। गुरु उसके पीछे जाएगा।

461
00:35:10,833 --> 00:35:12,875
[तनाव भरी धुन बजती है]

462
00:35:13,375 --> 00:35:15,041
तो, एकदम अच्छी अंग्रेज़ी बोलती हो।

463
00:35:21,750 --> 00:35:23,000
[हिंदी में] हम भी आते हैं।

464
00:35:23,083 --> 00:35:25,750
अरे, अरे, अरे, रुकिए। विक्रांत। विकू!

465
00:35:27,500 --> 00:35:28,375
तेज़ चलती है।

466
00:35:29,791 --> 00:35:31,041
[गोल्डन] क्या देख रहे हो? इधर देखो।

467
00:35:32,000 --> 00:35:34,083
तुम ज़रा, तुम…

468
00:35:34,166 --> 00:35:35,875
[अंग्रेज़ी में] तुम यहाँ रुको। तुम… तुम नहीं आ सकती।

469
00:35:36,541 --> 00:35:38,500
- क्यों नहीं?
- [हिंदी में] समझा इसको।

470
00:35:39,291 --> 00:35:41,791
क्यों? ना, ना, ना। लीकू… [अंग्रेज़ी में] अरे नहीं।

471
00:35:41,875 --> 00:35:44,458
[हिंदी में] ये… ये… ये चड्डी। [बड़बड़ाता है]

472
00:35:44,541 --> 00:35:48,083
नहीं। [अंग्रेज़ी में] बालों का रंग हो सकता है।
तुम, मैं, हमें इजाज़त नहीं है।

473
00:35:53,541 --> 00:35:55,541
[मंदिर की घंटी बजती है]

474
00:35:56,500 --> 00:36:02,000
[तेज़ धुन बजती है]

475
00:36:02,541 --> 00:36:05,125
- [गुरु] वह कहाँ है?
- शायद नदी के सिरे पर है। फिर देखता हूँ।

476
00:36:12,833 --> 00:36:15,625
[सेलफ़ोन की घंटी बजती है]

477
00:36:28,250 --> 00:36:29,833
[विक्रांत घबराहट में आह भरता है]

478
00:36:33,791 --> 00:36:35,458
[विक्रांत कराहता है]

479
00:36:35,541 --> 00:36:36,458
[हिंदी में] छोड़ो!

480
00:36:39,041 --> 00:36:41,041
हमें अखेराज और पूर्वा चाहिए।

481
00:36:42,000 --> 00:36:42,833
मुर्दा।

482
00:36:43,375 --> 00:36:44,208
तुम्हें भी।

483
00:36:45,541 --> 00:36:48,541
बस, उन तक पहुँचाना तुम्हारा काम है।
बाकी हम देख लेंगे।

484
00:36:49,166 --> 00:36:52,708
[थीम संगीत शुरू होता है ]

485
00:37:04,583 --> 00:37:08,625
♪  ये काली-काली आँखें  ♪

486
00:37:08,708 --> 00:37:12,875
♪  ये गोरे-गोरे गाल  ♪

487
00:37:12,958 --> 00:37:17,125
♪  ये तीखी-तीखी नज़रें  ♪

488
00:37:17,208 --> 00:37:22,666
♪  ये हिरनी जैसी चाल  ♪

489
00:37:29,958 --> 00:37:33,875
♪  ये काली-काली आँखें  ♪

490
00:37:33,958 --> 00:37:38,250
♪  ये गोरे-गोरे गाल  ♪

491
00:37:38,333 --> 00:37:42,416
♪  ये तीखी-तीखी नज़रें  ♪

492
00:37:42,500 --> 00:37:47,875
♪  ये हिरनी जैसी चाल  ♪

493
00:37:48,833 --> 00:37:51,375
[आदमी की विकृत आवाज़]
आज ठीक छह बज कर तैंतालीस मिनट पर,

494
00:37:52,250 --> 00:37:54,791
हमारे जाने माने जिनके हैं इतने चाहने वाले

495
00:37:54,875 --> 00:37:56,708
अखेराज अवस्थी के खिलाफ़ खबर आई है।

496
00:37:58,000 --> 00:37:59,583
हिंदुस्तान जानना चाहता है,

497
00:38:00,375 --> 00:38:02,208
उत्तर प्रदेश जानना चाहता है।

498
00:38:02,291 --> 00:38:04,125
[अंग्रेज़ी में] देश जानना चाहता है।

499
00:38:04,208 --> 00:38:05,916
[अंग्रेज़ी में] देश जानना चाहता है!

500
00:38:07,250 --> 00:38:11,416
[थीम धुन बजती है]

501
00:38:56,625 --> 00:38:59,375
♪  ये काली-काली आँखें  ♪

502
00:39:05,375 --> 00:39:08,083
♪  ये काली-काली आँखें  ♪

503
00:40:15,083 --> 00:40:18,083
♪  ये काली-काली आँखें  ♪

504
00:40:19,375 --> 00:40:22,250
♪  ये गोरे-गोरे गाल  ♪

505
00:40:23,625 --> 00:40:26,500
♪  ये तीखी-तीखी नज़रें  ♪

506
00:40:28,291 --> 00:40:31,291
♪  ये हिरनी जैसी चाल  ♪

507
00:40:32,625 --> 00:40:36,083
♪  ये काली-काली आँखें  ♪

508
00:40:47,833 --> 00:40:52,833
संवाद अनुवादक : परवीन कौर शोम

